Back
गाजीपुर में बिजली कर्मियों का विरोध; निजीकरण बिल 2025 के खिलाफ जेल भरो चेतावनी
ATALOK TRIPATHI
Feb 12, 2026 14:34:59
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर
निजीकरण व इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के विरोध में बिजलीकर्मियों का कार्य बहिष्कार, टेंडर जारी हुआ तो जेलभरो आंदोलन की चेतावनी
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर कार्य बहिष्कार कर किया विरोध, किया जोरदार प्रदर्शन
इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ कर्मचारियों का आक्रोश
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले जुटे कर्मी
निजीकरण का टेंडर जारी हुआ तो ‘जेल भरो आंदोलन’ की चेतावनी
बिल पास करने की कोशिश पर ‘लाइटनिंग एक्शन’ का ऐलान
पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण रद्द करने की मांग
जिले के जेई और इंजीनियर बड़ी संख्या में प्रदर्शन में रहे मौजूद
गाजीपुर में बिजली कर्मियों ने निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और इंजीनियर एकत्र हुए और कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 और नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी 2026 को वापस लेने की मांग की। साथ ही उत्तर प्रदेश में चल रही निजीकरण प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निजीकरण के लिए टेंडर जारी किया गया तो प्रदेश भर में ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू किया जाएगा। इतना ही नहीं, बिल पारित करने की कोशिश हुई तो ‘लाइटनिंग एक्शन’ का भी ऐलान किया गया है। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी दोहराई और कहा कि सरकार की नीतियां बिजली क्षेत्र को कमजोर करने वाली हैं। संघर्ष समिति का कहना है कि यह आंदोलन केवल गाजीपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक साथ किया गया है।फिलहाल, बिजली कर्मियों की इस चेतावनी के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा सकती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SASARWAR ALI
FollowFeb 12, 2026 17:30:580
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 12, 2026 17:30:460
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 17:30:210
Report
1
Report
0
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowFeb 12, 2026 17:17:300
Report
खबर का असर निर्माणाधीन NH-124D पर 8 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत के बाद जगा NHAI व कार्यदायी
0
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 12, 2026 17:16:160
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 12, 2026 17:15:490
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 12, 2026 17:15:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report