Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ghazipur233001

गाजीपुर में दिव्यांग बच्चों संग खेली गई खुशियों की होली, समर्पण संस्था में दिखा रंगों का अनोखा उत्सव

Mar 02, 2026 12:57:47
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर के शास्त्री नगर स्थित समर्पण संस्था द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र फतेउल्लाहपुर रजादी में आज होली का त्योहार बेहद खास अंदाज़ में मनाया गया। सुखवीर एग्रो एनर्जी सेल फतेउल्लाहपुर गाजीपुर के एचआर हेमांक यादव, विपुल उपाध्याय और दीपक यादव ने दिव्यांग बच्चों के साथ रंगों की होली खेलकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। संस्था की संरक्षिका सुश्री सविता सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बच्चों के साथ फूलों व अबीर-गुलाल से होली खेली। रंग-बिरंगे गुलाल और फूलों की होली ने पूरे परिसर को उत्साह और उमंग से भर दिया। बच्चे एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए और अपने शिक्षकों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। होली के गीतों पर बच्चे और अतिथि जमकर झूमे, जिससे माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम में अजीत गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, लक्ष्मी वर्मा, रागिनी सिंह, सुमित्रा सिंह, नाजिया बेगम, राजेश कुमार, जालंधर और अफजाल खान सहित बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विशेष अधिकारी अशोक कुमार यादव ने किया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 02, 2026 14:30:33
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर शहर में होली के उत्साह के बीच आज ‘कलमवीरों की होली’ का आयोजन किया गया। जोधपुर प्रेस क्लब की ओर से निजी होटल में आयोजित इस विशेष होली मिलन समारोह में पत्रकारों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया और फाग गीतों पर आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों के साथ रंग खेला और चंग बजाकर माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। इस दौरान जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर शरत कविराज सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शहर के वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। समारोह में आपसी सौहार्द, भाईचारे और सकारात्मक संवाद का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और ऐसे आयोजनों से प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय और मजबूत होता है। रंगारंग कार्यक्रम के साथ हंसी-ठिठोली और पारंपरिक चंग की थाप पर सभी ने होली का आनंद उठाया।
0
comment0
Report
Mar 02, 2026 14:30:07
Madhubani, Bihar:FRAUD,MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी पोस्ट ऑफिस में कस्टमर के खाते से 8.11 लाख रुपये अवैध निकासी से मचा हड़कंप,डाक घर मे फर्जी खाता खोल रुपया किया गया ट्रांसफर।पीड़ित ने नगर थाना में कर्मियों सहित 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया। कॉलेज गेट निवासी मो तस्लीम के पैरों तले जमीन खिसक गई जब उन्हें पता चला उनका 8 लाख 11 हजार रुपया खाते से निकाल लिया गया।तस्लीम पैसे निकासी के लिए गये तो पता चला सारा रुपया फर्जी एकाउंट खोल ट्रांसफर कर लिया गया है।पीड़ित ने एजेंट और संलिप्त डाक कर्मियों सहित कुल 5 लोगों पर नामजद FIR दर्ज कराया।डाक अधीक्षक संतोष कुमार झा ने बताया प्रथम दृष्टिया फर्जीवाड़ा में संलिप्त एक कर्मी रजनीकांत झा को निलंबित कर तीन सदस्यीय जांच टीम बना दी गयी है।जो भी दोषी होगा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Mar 02, 2026 14:24:58
Kanpur, Uttar Pradesh:होली के मौके पर हर वर्ष 80 फिट रोड व्यापार मंडल की ओर से फाग का आयोजन किया जाता है,,, रंगारंग इस कार्यक्रम में कानपुर, महोबा और आसपास के जिलों से गायक आते हैं और लोकगीतों की प्रस्तुति होती है,,, 80 फीट रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि व्यापार मंडल का इस कार्यक्रम के माध्यम से उद्देश्य लोकगीतों को जीवंत रखने का होता है,, स्थानीय लोग होली के अवसर पर इस कार्यक्रम से पूर्ण मनोरंजन लेते हैं,,, अलग-अलग जगह से आए कलाकारों द्वारा दी हुई लोकगीतों की प्रस्तुतियां होली का अलग ही रंग जमाती हैं,, हर साल आयोजित होने वाली इस कार्यक्रम को इस बार भी भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है ।
1
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 02, 2026 14:19:28
Morena, Madhya Pradesh:पड़ाव थाना क्षेत्र के विकास नगर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा तीन युवक सहित दो युवती गिरफ्तार ग्वालियर पड़ाव थाना क्षेत्र के विकास नगर में एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा डाला कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस विदिता डागर ने बताया कि अपोलो हॉस्पिटल के पास अमंत्रा स्पा सेंटर पर अनैतिक देह व्यापार की सूचना महिला थाने को प्राप्त हुई थी जिस पर महिला थाना और महिला डीएसपी अपराध शाखा शिखा सोनी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा जिसमें दो लड़कियां और तीन लड़के मिले स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना प्राप्त हुई थी कि पिछले डेढ़ वर्ष से स्पा सेंटर पर अनेतिक कार्य किया जा रहा है उन्होंने बताया कि अभी जांच पड़ताल जारी है कि यह युवती कहां की है और यहां पर कैसे पहुंची
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 02, 2026 14:19:08
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा आसींद होली और रमजान को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द का दिया संदेश आसींद । आगामी त्योहार होली एवं रमजान को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आसींद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च (पैदल गश्त) निकाला गया ताकि आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा हो सके। आसींद थाना सीआई श्रद्धा पचौरी के नेतृत्व में पुलिस बल ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, आम नागरिकों और यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित किया। सीआई पचौरी ने सभी से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और कानून व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नगरवासी निर्भय होकर अपने-अपने त्योहारों का आनंद ले सकें।
0
comment0
Report
Mar 02, 2026 14:18:58
Shahabad, Uttar Pradesh:नगर के रेस्टोरेंट में सोमवार को दोपहर में भाजपा नेत्री और समाज सेविका पारीषा तिवारी होली मिलन समारोह के तहत मीडिया मीट में पत्रकारों से रूबरू हुई। उन्होंने बताया पिछले लगभग एक वर्ष से शाहाबाद विधान सभा को उन्होंने अपनी राजनैतिक कर्म भूमि बनाकर जनसेवा का संकल्प लिया है। वह भाजपा के घोषणा पत्र सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चल रही हैँ। भाजपा सरकार ने आम आदमी के लिए काफ़ी संख्या में कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। जिसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को समान रूप से मिल रहा है। वह भी भाजपा की निष्ठावान कार्यकर्ता है और शाहाबाद से भाजपा के टिकट की दावेदार हैँ अगर भाजपा नेतृत्व उन पर विश्वास जता कर आगामी विधान सभा में प्रत्याशी बनाता है, तो वह चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने इस अवसर पर आये सभी लोगों को होली पर्व की शुभकामनायें दी।
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 02, 2026 14:18:37
Jaipur, Rajasthan:कोटड़ी भीलवाड़ा कोटड़ी एसबीआई बैंक से ग्राहक का नोटों से भरा थैला चोरी, 90 हजार रुपये लेकर अज्ञात फरार कोटड़ी कस्बे के भीलवाड़ा रोड स्थित State Bank of India (एसबीआई) शाखा में सोमवार दोपहर चोरी की वारदात सामने आई। बैंक आए एक ग्राहक का नोटों से भरा थैला अज्ञात युवक उठाकर फरार हो गया। थैले में करीब 90 हजार रुपये नकद के साथ निजी दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी रखी हुई थी। पीड़ित मदनलाल गुर्जर (निवासी जगपुरा), पुत्र रामलाल गुर्जर ने कोटड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार वह दोपहर करीब 12:30 बजे राशि जमा कराने एसबीआई शाखा पहुंचा था। बैंक में जमा पर्ची भरते समय उसने थैला पास में रखा हुआ था, इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मौका पाकर थैला उठाकर भाग निकला。 कुछ देर बाद चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने तुरंत बैंक कर्मचारियों और पुलिस को सूचना दी। बैंक के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति थैला उठाते हुए नजर आया है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर तलाश शुरू की, लेकिन फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है。 पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 02, 2026 14:15:59
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में आज होलिका दहन को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया जाएगा। सुबह से ही महिलाएं पूजा-अर्चना में जुटी हुई हैं और पूरे श्रद्धा भाव से अनुष्ठान कर रही हैं। मान्यता है कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार होलिका दहन की शुभ मुहूर्त रात 12 बजकर 50 मिनट से शुरू होगा, जिसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर विधिवत अग्नि प्रज्वलित की जाएगी। लोग अपने-अपने घरों से लकड़ी या अन्य सामग्री लाकर होलिका में अर्पित करते हैं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मकता और बुराइयां अग्नि के साथ भस्म हो जाती हैं।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top