icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow25 Jan 2025, 05:14 am

Hapur- मतदाता दिवस को लेकर स्कूली छात्रों ने निकली रैली।

Hapur, Uttar Pradesh:

आज मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा हापुड़ शहर के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली गई इस रैली का उद्देश्य लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना था जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मतदान का प्रयोग कर सके और मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो वहीं साथी एक स्कूल टीचर ने बताया कि विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा इस रैली को निकाला गया है ताकि लोग अपने मतदान को लेकर जागरूक और अधिक से अधिक मतदान करें हमारे देश में जो मतदान प्रतिशत कम होता है उसकी बाद उसमें बढ़ोतरी हो सके और देश का विकास संभव हो और एक अच्छी सरकार चुनी जा सके।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चिराग पासवान की LJP-R बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प, NDA में हलचल

Patna, Bihar:केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार में अपने आगामी चुनावी प्लान का ऐलान कर दिया है। लोजपा-आर के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक राजू तिवारी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोजपा-आर की सरकार बनाएंगे वही कहा की हमको पूरा विश्वास है कि हम अपने नेता आदरणीय चिराग पासवान जी के नेतृत्व में दिन-प्रतिदिन आगे आएंगे और आने वाले विधानसभा में हम सब कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि हम अपनी पार्टी की सरकार बनाएंगे और चिराग पासवान जी को मुख्यमंत्री बनाने का जो संकल्प हम लोग पहले से लेकर चले हैं, उस संकल्प को पूरा करेंगे राजू तिवारी का यह बयान बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। खासकर एनडीए के खेमे में इस पर हलचल बढ़ा दिया है
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी में गोविंदा पथक ने दहीहंडी फोड़कर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया

Thane, Maharashtra:भिवंडी - मध्यरात्री दहीहंडी फोडून कृष्ण जन्मोत्सव... नवतरुण मित्र मंडळाने रात्री 12 वाजता फोडली दहीहंडी... कृष्ण जन्माष्टमी देशभरात उत्साहात साजरी होत असतानाच भिवंडीतील नवतरुण मित्र मंडळ गोविंदा पथकाने मध्यरात्री ठीक 12 वाजता दहीहंडी फोडून भगवान श्रीकृष्णाचा जन्मोत्सव जल्लोषात साजरा केला. भिवंडीतील नवतरुण मित्र मंडळ गोविंदा पथकाने श्रीकृष्ण जन्माष्टमीचे औचित्य साधून रात्री 12 वाजता विधिवत पूजन केले आणि परिसरात उभारलीली मानाची दहीहंडी फोडून जन्मोत्सव साजरा केला. यावेळी फटाक्यांची आतषबाजी करण्यात आली. त्यानंतर बँजोच्या तालावर तरुणाईने दही-काला उत्सवाचा मनमुराद आनंद लुटला. धार्मिक परंपरा जपत हा सोहळा मोठ्या जल्लोषात पार पडला.
0
0
Report
Advertisement

गंगा बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, नावों से आवागमन जारी

Buxar, Bihar:बक्सर में गंगा नदी में आई बाढ़ का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। गांवों में बाढ़ का पानी चारों तरफ फैल गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि तिवाय पावर हाउस के अंदर भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे बिजली आपूर्ति को लेकर समस्या उत्पन्न होने लगी है। बाढ़ के पानी के कारण कई मुख्य मार्गों पर भी पानी चढ़ गया है, जिससे आवागमन प्रभावित होने लगा है। जिन सड़कों पर गाड़ियां दौड़ती थीं, अब वहां नाव चल रही है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही की रफ्तार थम गई है। लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और घरों से निकलने में लोगों को परेशानी हो रही है। राहत की बात यह है कि गंगा नदी का पानी बढ़ना रुक गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 60.55 मीटर तक पहुंचा था; जलस्तर बढ़ोतरी रुकने से ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन बाढ़ का पानी अभी भी कई इलाकों में फैला हुआ है।
0
0
Report

ट्रॉनिका सिटी की फैक्ट्री में भीषण आग, दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद बुझाई

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में कपड़े के बैग बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर ट्रॉनिका सिटी से 4 गाड़ियां, साहिबाबाद मोदीनगर, कोतवाली, वैशाली, नोएडा, बागपत और खेकड़ा से घटनास्थल पर गाड़ियां बुलाई गई। मौके पर 1 दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुँची। दमकल विभाग की टीम ने भीषण आग को बुझाना शुरू किया और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि ट्रोनिका सिटी फायर स्टेशन पर एक सूचना प्राप्त होती है कि बैग बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई है। आग बुझाने के लिए गाड़ियां मौके पर भेजी गई। मौके पर देखा गया कि आग बहुत ज्यादा विकराल है, जिसे देखते हुए अन्य फायर स्टेशन और अन्य जनपदों से गाड़ियां मौके पर मंगाई गई। फैक्ट्री के बड़े क्षेत्रफल में आग लगी हुई थी और टीन-शेड भी गिर गया था, जिसको देखते हुए जेसीबी से दीवार तोड़ते हुए 8 से 10 हौज लाइन चलाई गई। लगातार पंपिंग करके आग को बुझाना शुरू किया गया। कई घंटो की कढ़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
0
0
Report

मोहनिया चेकपोस्ट पर चालान-ऑनलाइन के बजाय मैनुअल चालान से अवैध वसूली का आरोप

Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया चेकपोस्ट पर परिवहन विभाग के नाम पर चालान काटने और अवैध वसूली का मामला गरमा गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रक ड्राइवरों ने आरोप लगाया है कि चेकपोस्ट पर ऑनलाइन के स्थान पर मैनुअल पर्ची थमाकर अवैध वसूली की जा रही है। सवाल उठाने और विरोध करने पर ड्राइवरों के साथ बदसलूकी और मारपीट की धमकी दी जाती है। इसपर जिला परिवहन पदाधिकारी कैमरे पर बोलने से इंकार कर रहे हैं। जबकि चेक पोस्ट पर 24 घंटा इESI की तैनाती होती है इन्हीं के हैंडल से रसीद काटा जा रहा है घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक डीएसपी दल-बल के साथ तुरंत मोहनिया चेकपोस्ट पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस دوران गुजरात से बंगाल जा रहे ट्रक चालक मोहम्मद अहसान अंसारी ने ट्रैफिक डीएसपी को आपबीती सुनाई। चालक का आरोप है कि उसकी गाड़ी का ओवर हाइट का चालान काटा गया है और उसे ऑनलाइन के बजाय 'मैनुअल चालान' थमा दिया गया है। और पर्ची पर मैनुअल चालान लिखा भी है। जब उसने ऑनलाइन रसीद मांगी, तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी ने ड्राइवरों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और चालान के कागजात देखे। उन्होंने चालकों को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की धांधली या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएसपी ने कहा कि वे इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं। जांच के बाद इस विषय में पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) से बात कर नियमानुकूल सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेकपोस्ट पर हंगामे और जांच के चलते काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
0
0
Report
Advertisement

कोडरमा घाटी में काली मंडा के पास तेल टैंकर पलटते ही लूट मची

Koderma, Jharkhand:कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट तेल का टैंकर के पलट जाने के बाद स्थानीय लोग तेल की लूट में लग गए। करीब एक घंटे तक तेल टैंकर से तेल लूट का सिलसिला जारी रहा। जिसे जो मिला वह हाथ में लेकर पहुंचा और उसमें टैंकर से तेल भरकर भागने लगा। तेल लूट में शामिल लोगों ने बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल रहे। तेल लूटने में लोग इतने व्यस्त हो गए कि उन्हें यह भी अंदाजा नहीं लगा कि टैंकर से पलटने से कोई घायल तो नहीं हुआ। लोग इधर-उधर देखने के बजाय तेल लूटने मशगूल रहे। लोगों की संवेदनहीनता की वजह से इस घटना में टैंकर का ड्राइवर काफी देर तक टैंकर में फंसा रहा। हालांकि बाद में किसी ने मामले की सूचना को पुलिस को दी तो मामूली रूप से घायल ड्राइवर को सदर अस्पताल पहुचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों को खदेड़ा और तेल लूटने से रोका. इसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया गया। जानकारी के मुताबिक पाम ऑयल से भरा टैंकर हरदिया की ओर आ रहा था, तभी काली मंडा के पास किसी वाहन के द्वारा पास लेने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पलट गया।
0
0
Report

कैमूर: भभुआ उत्पाद थाना से कैदी हाजत से फरार, अधिकारी सवालों के घेरे में

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर उत्पाद हाजत से कैदी फरार, थाना प्रभारी पर सवाल गुंजेश कुमार के कार्यकाल में तीसरी बार भागा आरोपी; हर बार कार्रवाई से बच निकलते हैं उत्पाद थाना प्रभारी भभुआ कैमूर जिले के उत्पाद थाना भभुआ में प्रशासनिक लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार हरियाणा निवासी अभियुक्त दीपक 04 सितंबर की सुबह हाजत से फरार हो गया। इस घटना के बाद जिला पदाधिकारी के कड़े निर्देश पर तीन गृहरक्षकों को हटा दिया गया है और प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच बैठाई गई है। हालांकि, इस पूरी घटना ने उत्पाद थाना भभुआ के प्रभारी गुंजेश कुमार की कार्यशैली और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुंजेश कुमार के कार्यकाल के दौरान कैदी भागने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी भभुआ उत्पाद थाना में तैनाती के दौरान हाजत से कैदी फरार हो चुका है। इसके बाद जब उन्हें मोहनिया चेक पोस्ट का उत्पाद प्रभारी बनाया गया था, तब भी वहां हाजत से कैदी भाग निकला था। अब दोबारा भभुआ उत्पाद थाना प्रभारी बनने पर फिर से अभियुक्त का फरार होना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी पोल खोलता है। लगातार तीन बार कैदी फरार होने के बावजूद थाना प्रभारी गुंजेश कुमार के खिलाफ अब तक कोई ठोस विभागीय कार्रवाई न होना चर्चा और संशय का विषय बना हुआ है। देखना होगा कि इस बार जिला प्रशासन केवल निचले स्तर के कर्मियों पर गाज गिराता है या थाना प्रभारी की जवाबदेही तय करते हुए कोई सख्त कदम उठाता है।
0
0
Report

बड़हिया में गंगा जलस्तर बढ़ने से टाल क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति; SDRF तैनात

Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय के बड़हिया में गंगा के बढ़ते जलस्तर और नदियों के बैक फ्लो से टाल क्षेत्र में बड़ी बाढ़ की स्थिति का जिला प्रशासन ने जायजा लिया. डीएम शैलेंद्र कुमार ने बड़हिया के बीएनएम कॉलेज घाट समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया. डीएम के साथ डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम नीरज कुमार, स्थानीय बीडीओ एवं सीओ समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने फदरपुर, कोठवा, पाली, बटोरा और ऐजनीघाट सहित प्रभावित गांवों में पहुंचकर जलस्तर और आगमन की स्थिति का जायजा लिया. डीएम ने कहा कि कई गांव में जनजीवन प्रभावित हुआ है. हालांकि फिलहाल मुख्य सड़के सुरक्षित है. बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने SDRF की टीम को तैनात किया है. आपदा मित्रों की भी प्रतिनियुक्ति की जा रही है. प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों के साथ नाव परिचालन शुरू करने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने लोगों से सतर्क रहने और पानी में आवश्यक जाने से बचने की अपील की.
0
0
Report
Advertisement

लातेहार के छुपे खिलाड़ियों ने नेशनल अवॉर्ड जीता, झारखंड का नाम रोशन किया

Latehar, Jharkhand:कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो कोई भी मुश्किलें आड़े नहीं आती कुछ ऐसा ही कर दिखाया लातेहार जिले अति पिछड़ा क्षेत्र होने के बावजूद यहाँ के गांव छुपे खिलाड़ियों ने कम संसाधन में अच्छे खेल का प्रदर्शन कर न केवल जिला बल्कि राज्य का नाम रौशन किया है । ग़ौरतलब है झारखंड सरकार ने खेल को आगे बढ़ाने को लेकर कई योजनाएं चला रही है उन योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर जिला प्रशासन भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है । गांव टोला में छुपे खिलाड़ियों चिह्नित कर उन खिलाड़ियों मंच देकर अच्छा खेल का प्रदर्शन करने अवसर दे रही ताकि गांव जिला और राज्य का नाम रौशन कर सके । ज्ञात हो कि लातेहार जिला एथलेक्टिस वॉली बॉल के क्षेत्र में कई खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर नेशनल अवार्ड 13 स्वर्ण , 6 रजत और 3 कांस्य अपने नाम कर चुके है । जबकि 70 खिलाड़ी ऐसे है राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके है जिसकी प्रसंसा लातेहार में खूब हो रही है । वॉली - बॉल खेल के क्षेत्र में डे वोडिंग सेंटर काफ़ी प्रयास कर रही है । वही खिलाड़ियों ने बताया लातेहार जिला अति पिछड़ा के साथ साथ नक्सल प्रभावित जिला था हमलोगों के खेल के प्रति उतनी रुचि नहीं नहीं थी । लेकिन झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन खेल के प्रति प्रेरणा और अच्छा खेल का प्रदर्शन कर खेलों और इनाम पाओ की घोषणा से प्रेरित हवा और आज नेशनल लेवल में खेलने का अवसर मिला और कई पदक लाया हूँ । जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि झारखंड के सभी जिलों में जिला खेल पदाधिकारी नियुक्ति की ताकि पिछड़े और छुपे खिलाड़ी को खेल प्रति मंच मिले जिसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे है । लातेहार डीसी संदीप कुमार ने बताया कि लातेहार से कई खिलाड़ियों ने अच्छा खेल का प्रदर्शन कर खेल के क्षेत्र में लातेहार जिला और राज्य का नाम रौशन किया साथ ही साथ खेल को बढ़ावा देने को लेकर लातेहार खेल गांव के नाम से विकसित किया जा रहा ताकि यहां के खिलाड़ी अच्छे खेल का प्रदर्शन कर सके ।
0
0
Report

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद टीईटी के ऑफलाइन विकल्प पर विचार शुरू

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार शिक्षकों के लिए TET परीक्षा आयोजित कराई जानी है। राज्य सरकार ने पहले न्यायालय के समक्ष यह पक्ष भी रखा था कि कई शिक्षक पूर्व की पात्रता शर्तों व परीक्षाओं के आधार पर नियुक्त हुए हैं, लेकिन न्यायालय के निर्देश के पालन में सरकार टीईटी कराने की दिशा में आगे बढ़ी। शिक्षकों और शिक्षक संघों को TET देने से आपत्ति नहीं थी, लेकिन परीक्षा केवल ऑनलाइन माध्यम से होने से उन वरिष्ठ शिक्षकों को परेशानी आ रही थी जो पुराने दौर के हैं और कंप्यूटर संचालन के अधिक अभ्यस्त नहीं हैं। यह विषय माननीय मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि यदि शिक्षकों को ऑनलाइन परीक्षा में कठिनाई है, तो इसे ऑफलाइन माध्यम से कराने पर भी विचार किया जाए। ​विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि आगामी समय में TET परीक्षा ऑफलाइन भी आयोजित की जा सके। ​इसके साथ ही परीक्षा के नामांकन/आवेदन की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top