201002
Ghaziabad - साधुओं के साथ मारपीट में पुलिस ने पकड़े दो आरोपी
Delhi NCR, Uttar Pradesh:वेव सिटी थाना क्षेत्र के बमहेटा गांव में साधु -संतों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने साधुओं की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के उपरांत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का जल्द दावा करती हुई नजर आ रही है। हालांकि इस मामले में साधु संतों में काफी आक्रोश भी देखा गया था। जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आनन -फानन में दो गिरफ्तारी कर साधु-संतों को समझाने बुझाने का कार्य किया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, चालक सुरक्षित
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एलिवेटेड रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई, लेकिन गनीमत रही कि कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे चालक की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू कर दी।0
0
Report
गाजियाबाद: शालीमार गार्डन थाना मुठभेड़ में दो स्नैचर गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने मुठभेड़ में दो स्नैचर्स को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक स्नैचर वरून के पैर में गोली लगी और उसके साथी मोहम्मद आमिर को भी गिरफ्तार किया गया। वरून को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस ने इनके पास से असलाह और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि डीएवी कट के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर 2 संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक लेकर भागने लगे। हड़बड़ाहट के कारण कुछ दूरी पर ही दोनों गिर गए और पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस ने जब फायरिंग की तो वरून के पैर में गोली लगी और मोहम्मद आमिर मौके का फायदा उठाकर भागने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने कुछ ही दूरी पर उसे भी दबोच लिया। उन्होंने बताया कि वरून के खिलाफ 28 और मोहम्मद आमिर के खिलाफ 14 अपराधिक मुकदमे दर्ज है। बाईट - अतुल कुमार सिंह, एसीपी शालीमार गार्डन, गाजियाबाद0
0
Report
जौनपुर में ईरानी प्रतिनिधि की चेतावनी: मध्य पूर्व तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में बोले ईरानी प्रतिनिधि डॉ. इलाही मध्य पूर्व में तनाव खत्म हो, मानवता की रक्षा जरूरी जौनपुर। शिया कॉलेज मैदान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने मध्य पूर्व की मौजूदा परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ता तनाव पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध और हिंसा से सबसे अधिक नुकसान आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को उठाना पड़ता है, इसलिए सभी पक्षों को संयम और शांति का रास्ता अपनाना चाहिए。 डॉ. इलाही ने कहा कि मौजूदा हालात “न युद्ध, न शांति” जैसी स्थिति पैदा कर रहे हैं, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, तेल आपूर्ति और महंगाई पर भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आगे आकर स्थायी शांति के लिए प्रयास करना चाहिए。 भारत-ईरान संबंधों पर बोलते हुए उन्होंने भारत को एक महान और ऐतिहासिक देश बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हजारों वर्षों पुराने सांस्कृतिक, व्यापारिक और सामाजिक संबंध रहे हैं, जो आज भी मजबूत बने हुए हैं。 ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों की सुरक्षा के सवाल पर डॉ. इलाही ने कहा कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ईरान सरकार भारतीयों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय समुदाय की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
कानपुर नगर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर विशेष अभियान: 11 गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट कानपुर नगर में खुले में शराब पीने वालों एवं “ड्रिंक एंड ड्राइव” के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 11 अभियोग पंजीकृत कर 11 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, 195 पउवा अवैध शराब बरामद की गई। साथ ही 2633 व्यक्तियों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई, 1345 वाहनों के चालान, ₹1.18 लाख सम्मन शुल्क वसूली एवं 4 वाहन सीज किए गए।0
0
Report
सरकार ने सांसद-विधायकों के प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के लिए 16वां आदेश जारी किया
Noida, Uttar Pradesh:आदेश पर आदेश होने के बावजूद सांसदों व विधायकों के प्रति शिष्टाचार व प्रोटोकॉल के पालन को लेकर अधिकारियों का रवैया सुधर नहीं रहा है। वर्ष 2017 से इस वर्ष फरवरी तक 15 आदेश होने के बावजूद प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने गुरुवार को 16वां आदेश जारी करते हुए सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, पुलिस महानिदेशक, मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। मुख्य सचिव की ओर से जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि अब तक इस विषय पर 15 बार शासनादेश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों के फोन न उठाने और प्रोटोकॉल का पालन न करने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। यह मामले विधानसभा, विधान परिषद और संसदीय समितियों तक में उठ रहे हैं, जिससे सरकार की छवि प्रभावित हो रही है। इसमें कहा गया है कि सांसदों और विधायकों के सीयूजी नंबर तथा उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए अन्य मोबाइल नंबर अधिकारियों को अपने फोन में सेव रखना अनिवार्य है। यदि किसी कारणवश कॉल रिसीव न हो सके तो प्राथमिकता के आधार पर कॉल बैक किया जाए और संबंधित जनप्रतिनिधि को संदेश भेजकर अवगत कराया जाए। सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जनप्रतिनिधियों के कार्यालय या बैठक में आने पर अधिकारी अपनी सीट से खड़े होकर उनका स्वागत करें, सम्मानपूर्वक बैठाएं तथा जल ग्रहण करने के लिए आग्रह करें। उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित से जुड़े मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।0
0
Report
शेखपुरा के कैथमा मोड़ पर घरेलू विवाद के चलते गोलीबारी, युवक की मौत
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के कैथमा मोड़ के पास एक ऑटो पर गोलीबारी की घटना में एक महिला को गोली लग गया। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हुए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने सभी घायल को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ युवक की मौत हो गए, जबकि गोली लगने से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना के बाद स्थानीय थाना एफएलसी की टीम मौके पर पहुंच पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान नवादा जिले के सुल्तानपुर गांव निवासी दीपक ठाकुर के रूप में किया गया, जबकि घायल उसकी पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में किया गया है। घटना के बाद एसपी बलिराम कुमार चौधरी घटना स्थल और अस्पताल पहुंच घटने के कारणों की जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि घरेलू विवाद के कारण पति पत्नी में तनाव चल रहा था, इसी में पति ने पत्नी पर गोलीबारी कर दी जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल और पटना में इलाज रत है। एसपी ने बताया कि आरोपी द्वारा ग्रामीणों की भीड़ पर भी गोलीबारी किया जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और युवक की पिटाई कर दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना में इस्तेमाल हथियार को पुलिस ने बरामद किया है और मामले की बारीकी से जांच हो रही है।0
0
Report
Advertisement
कानपुर में फर्जी फर्म से करोड़ों के घोटाले का सरगना महफूज उर्फ पप्पू छुरी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:सोर्स: कानपुर पुलिस एक्स फर्जी फर्म बनाकर लोगों को डरा-धमकाकर एवं उनके प्रपत्रों के आधार पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का सरगना एवं इनामिया अभियुक्त महफूज अली उर्फ पप्पू छुरी गिरफ्तार। थाना चकेरी- फर्जी फर्म बनाकर लोगों को डरा-धमकाकर एवं उनके प्रपत्रों के आधार पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का सरगना एवं इनामिया अभियुक्त महफूज अली उर्फ पप्पू छुरी गिरफ्ताऱ्फ्तर। फरवरी माह में हुई लूट की घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। तथापि पुलिस टीम द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर गहन जांच एवं सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से लगभग ₹11,00,000 की बरामदगी की गई। पूछताछ में महफूज उर्फ पप्पू चोरी गिरोह के मुख्य संचालक के रूप में सामने आए हैं, जो भोले-भाले लोगों के बैंक खाते खोलवाकर, लोन एवं बीमा दिलाने का झांसा देकर उनका दुरुपयोग करते थे। इनके द्वारा फर्जी जीएसटी फर्में भी पंजीकृत कराई गई थीं। पुलिस जांच में संबंधित 68 बैंक खातों में लगभग ₹3000 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेनदेन पाए गए हैं। इस नेटवर्क के तार पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल एवं उत्तर प्रदेश से जुड़े पाए गए हैं, जिसकी गहन जांच की जा रही है। प्रकरण में जीएसटी एवं आयकर विभाग से भी समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि एपीएमसी प्रमाणपत्रों के माध्यम से भारी मात्रा में धन का अवैध ट्रांजेक्शन किया गया तथा धनराशि का संबंध स्लॉटर एवं स्क्रैप व्यवसाय से भी जुड़ा पाया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।0
0
Report
तेंदुआ हमले के बाद पीड़ितों और ग्रामीणों से मिले उप प्रभागीय वनाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह
Ram Nagar, Uttar Pradesh:सोहगी बरवा लक्ष्मीपुर रेंज क्षेत्र के वनग्राम अचलगढ़ में तेंदुआ हमले की घटना के बाद से ही उप प्रभागीय वनाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह लगातार पीड़ित परिवारों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र में निगरानी शुरू करा दी। उन्होंने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद और सहयोग का भरोसा दिलाया।घटना के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को भी उप प्रभागीय वनाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह गांव पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने,बच्चों को अकेले जंगल की ओर न भेजने और फिलहाल वन क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की।वन विभाग की टीम गांव और आसपास के इलाकों में लगातार गश्त कर रही है। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जंगली जानवर के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें,ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी और गश्त कर रही है।0
0
Report
सीकर के जाजोद में सीएम भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और ग्रामीणों से सुनी समस्याएं
Jhunjhunu, Rajasthan:सीकर खंड़ेला के जाजोद में सीएम भजनलाल शर्मा भ्रमण के दौरान सीएम ने महिलाओं और ग्रामीणों से पूछी समस्याएं बच्चों ने ली सीएम के साथ सेल्फी। बच्चों को बाटी टॉफियां0
0
Report
Advertisement
वार्ड 7 चुनाव चौपाल: आज़ाद उम्मीदवार को विकास और समस्या समाधान का भरोसा
Panchkula, Haryana:पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 7 में आयोजित चुनावी चौपाल में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार खुलकर सामने रखे। चौपाल के दौरान वार्ड की समस्याओं, विकास कार्यों और उम्मीदवारों की कार्यशैली को लेकर जमकर चर्चा हुई। कुछ लोगों ने पूर्व पार्षद के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने समय में कई विकास कार्य करवाए थे और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से उठाया था। वहीं दूसरी ओर कई स्थानीय निवासियों ने इस बार आजाद उम्मीदवार के समर्थन में अपनी बात रखी। लोगों का कहना था कि आजाद उम्मीदवार वार्ड की मूलभूत समस्याओं को बेहतर तरीके से समझता है और क्षेत्र के विकास के लिए नई सोच के साथ काम करेगा। चौपाल में मौजूद युवाओं और महिलाओं ने भी सफाई व्यवस्था, सड़कें, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस बार चुनाव में विकास सबसे बड़ा मुद्दा है और वही उम्मीदवार जनता का समर्थन हासिल करेगा जो वार्ड की समस्याओं का स्थायी समाधान करेगा। चुनावी चौपाल के दौरान माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया और लोगों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।0
0
Report
दिल्ली में आईपीएल मैच के चलते विशेष यातायात व्यवस्था, प्रमुख मार्ग रोक-टोक लागू
Noida, Uttar Pradesh:यातायात सूचना 8 मई, 2026 को शाम 7:00 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले टाटा आईपीएल 2026 मैच के संबंध में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। संभावित प्रभावित मार्ग - बहादुर शाह जफर मार्ग - जेएलएन मार्ग - आसफ अली रोड - रिंग रोड (राजघाट से आईपी फ्लाईओवर तक) सलाह - माता सुंदरी, वेलोड्रोम रोड और राजघाट पर पार्क एंड राइड सुविधाओं का उपयोग करें। - भीड़भाड़ से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। प्रतिबंधित सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को टो किया जाएगा और कानून के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली यातायात पुलिस चैनलों के माध्यम से नवीनतम जानकारी प्राप्त करते रहें。0
0
Report
रायबरेली के डलमऊ में नशेड़ी ने दुकान तोड़फोड़ कर दहशत फैलायी
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली मे एक नशेड़ी ने जमकर उत्पात मचाया है। नशेड़ी ने एक दुकान पर तोड़फोड़ करते हुए लाठी डंडे चलाये हैं। नशेड़ी की दबंगई का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नशेड़ी का चालान कर दिया है। मामला डलमऊ थाना इलाके के नगर क्षेत्र का है। यहाँ सत्यम कौशल अपनी दुकान पर बैठा था तभी आदित्य यादव नशे की हालत मे वहां पहुंचा और पैसे माँगने लगा। सत्यम ने बेवजह पैसे देने से इंकार किया तो आदित्य ने गाली गलौज करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची ने आदित्य पर किसी तरह काबू कर सत्यम की तहरीर पर उसका चालान कर दिया। पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ है.0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की याचिका पर आज फैसला, आकांक्षा दूबे मौत मामला
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दूबे की संदिग्ध मौत का मामला, सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर आज आएगा फैसला, जस्टिस सिद्धार्थ की बेंच सीबीआई जांच की मांग پر सुनाएगी फैसला, 4 मई को सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया था, वाराणसी के एक होटल के कमरे में आकांक्षा दूबे का शव पाया गया था, आकांक्षा दूबे की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए समर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, वाराणसी के सारनाथ थाने में 26 मार्च 2023 को एफआईआर दर्ज हुई थी, आकांक्षा की मां मधु दूबे ने पुलिस पर संदेह जताते हुए सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है।0
0
Report
सीकर के जाजोद गांव में मुख्यमंत्री ने रात्रि चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनीं
Sikar, Rajasthan:सीकर - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खंडेला इलाके के जाजोद गांव में रात्रि चौपाल में सुनी थी लोगों की समस्याएं गांव में ही किया रात्रि विश्राम अभी गांव में प्रातः भ्रमण कर रहे 8:00 बजे बाद जयपुर जाएंगे मुख्यमंत्री विधायक सुभाष मील विधायक गोवर्धन वर्मा पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती सहित भाजपा के नेता और अधिकारी भी है मौजूद0
0
Report
महराजगंज पुलिस ने अवैध पिस्टल-कारतूस के साथ वांछित बलराम सिंह को गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:घुघली थाना क्षेत्र की महाराजगंज जनपद पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक वांछित अभियुक्त बलराम सिंह को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को ko thihar क्षेत्र का निवासी बताया गया, उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल (पॉइंट 32 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मुकदमा संख्या 93/2026 आर्म्स एक्ट संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी म MATIA में नहर किनारे स्थित एक आम बगीचे में मौजूद होने की सूचना पर घेराबंदी कर की गई। तलाशी के दौरान हथियार बरामद होने के बाद अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
