201012
कौशांबी में बुजुर्ग को जूते-चप्पल की माला पहनाने वालों पर मुकदमा, 5 गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में बृहस्पतिवार को छेड़खानी के शक में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग को जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए बुजुर्ग को ग्रामीणों से मुक्त कराया। मामले में ग्राम प्रधान के बेटे समेत 6 नामजद और 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें से 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सरायअकिल क्षेत्र के गांव में रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग के 5 बेटे हैं जो अलग रहते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूरिया की कालाबाजारी और भ्रष्टाचार को लेकर किसान संगठन का तीसरे दिन जारी रहा धरना प्रदर्शन।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - नगला आलमपुर सहकारी समिति खानपुर पर किसानों का तीसरे दिन भी धरना जारी, 3 जून को महापंचायत का ऐलान बुलंदशहर के खानपुर स्थित क्षेत्र स्थित नगला आलमपुर सहकारी समिति पर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने किया। संचालन युवा जिला उपाध्यक्ष पं. हीरालाल शर्मा द्वारा किया गया। प्रमुख आरोप एवं मांगें: एडीसीओ योगेश शर्मा सहित समिति के समस्त स्टाफ द्वारा किसानों के साथ छल-कपट व दुर्व्यवहार। यूरिया की कालाबाजारी व वितरण में भारी अनियमितताएं। वादाखिलाफी एवं कृत्रिम किल्लत पैदा करना। मांग: दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई व जांच धरने को संबोधित करते हुए युवा के जिला अध्यक्ष ठा. शैलेंद्र आर्य ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आज 3 जून को सुबह 11:00 बजे क्षेत्र के समस्त किसानों से समिति परिसर में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होती, धरना अनवरत जारी रहेगा। संगठन किसी के दबाव में निर्णय नहीं लेगा।इस दौरान उपस्थित किसानों ने समिति प्रशासन के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की तथा जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। इस मौके पर संगठन के दर्जनों पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।0
0
Report
गोवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष गिरीश चोडनकर की नियुक्ति पर राजनीतिक हलचल
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): GIRISH CHODANKAR (GOA CONGRESS PRESIDENT) ON HIM APPOINTED AS GOA CONGRESS PRESIDENT/ TVK/ CONGRESS LEADER P. CHIDAMBARAM MEETS TAMIL NADU CM VIJAY/ DMK चेन्नई - गोवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष के तौर पर अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस नेता गिरीश चोडनकर कहते हैं, "...यह एक ऐसी ज़िम्मेदारी है जो पार्टी ने मुझे सौंपी है..." BJP नेता अन्नामलाई के बारे में वह कहते हैं, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है; BJP क्या सोचती है और क्या करती है, ये दो अलग-अलग बातें हैं। BJP किस रणनीति पर चलती है, यह कोई नहीं समझ सकता..."0
0
Report
48 घंटे में रंगदारी मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार, नगर में हड़कंप
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी पुलिस की मुस्तैदी, दबोचा 20 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी सूचना तंत्र और टीम वर्क से मिली सफलता, पुराने लेन-देन को लेकर दे रहा था धमकी बाड़ी कोतवाली पुलिस ने 20 लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए आरोपी को सिर्फ 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर बनी तीनों टीमों ने समन्वय और तत्परता से काम कर इस बड़ी सफलता को अंजाम दिया。 अज्ञात नंबर से व्यापारी को मिली धमकी 29 मई 2026 को सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बाड़ी के छपेटी पाड़ा निवासी सराफा व्यापारी मोहनलाल मित्तल पुत्र शिवप्रसाद उम्र 53 वर्ष के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की और रुपये नहीं देने पर व्यापारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। करीब 2 मिनट बाद 9 बजकर 17 मिनट पर दोबारा फोन कर फिर से यही धमकी दोहराई गई। पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट इस धमकी से व्यापारी और उसका परिवार डर गया। उन्होंने उसी दिन थाना बाड़ी में रिपोर्ट दी। इस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308-5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुराने लेन-देन का निकला विवाद जांच में सामने आया कि 3 महीने पहले शादी के गहने बनवाने के लिए दिए गए एडवांस रुपयों की वापसी को लेकर आरोपी और व्यापारी के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने गांव के ही सुनम कुमार का मोबाइल लेकर खुद को अंडरवर्ल्ड का डॉन बताकर व्यापारी को धमकाया था。 टीम वर्क से हुई आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीमों ने फोन नंबर की जांच, संदिग्ध स्थानों पर दबिश और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी अमित कुमार गुर्जर पुत्र रामवरन सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी बड़ा मानपुर थाना कोलारी जिला धौलपुर को राजेन्द्र कांस्टेबल 487 थाना बाड़ी द्वारा दी गई सूचना पर 48 घंटे के अंदर मानपुर मोड़ थाना कोलारी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया。 आरोपी से मोबाइल बरामद, जांच जारी गिरफ्तार आरोपी से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है。 पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में शामिल टीम में देवेन्द्र कुमार थानाधिकारी थाना बाड़ी, जगदीश सिंह सहायक उप निरीक्षक थाना बाड़ी, नवीन कुमार सहायक उप निरीक्षक थाना बाड़ी, नीरज कुमार सहायक उप निरीक्षक थाना बाड़ी, राजेन्द्र कांस्टेबल 487 थाना बाड़ी और सूबेسिंह कांस्टेबल 303 थाना बाड़ी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल राजेन्द्र संख्या 487 की महत्वपूर्ण भूमिका रही。 अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा。0
0
Report
Advertisement
लिव-इन पार्टनर पर पेट्रोल डालकर आग, ग्वालियर में महिला की मौत
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर लिव-इन पार्टनर को पेट्रोल डालकर जलाया .. गम्भीर हालत में ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल के वार्ड में महिला को भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान पुष्पा अहिरवार की मौत. मौत से पहले पुष्पा का वीडियो सामने आया. वीडियो में लाइव इन रिलेशन में रहने वाले पार्टनर मनोज कुशवाहा पर आरोप. सब्जी का तेल मांगने पर मनोज ने पेट्रोल लाया और आग लगा दी... आरोपी फरार हो गया. वहीं कंपू थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर केस डायरी छतरपुर जिला भेज दिया. छतरपुर पुलिस ने आरोपी मनोज कुशवाहा को गिरफ्तार किया... आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस.. छतरपुर के चंदला थाना गुड़ा खुर्द गांव में 17 मई 2026 को घटना हुई.0
0
Report
कटिहार आजमनगर में अभिलेखों की जाँच, भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच ECC की जाँच
Katihar, Bihar:आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारियों ने आजमनगर अंचल कार्यालय के अभिलेखों की जाँच की. शिकायतकर्ता शिव अग्रवाल ने बिहार सरकार के राजस्व मंत्रालय में भू संबंधी गड़बड़ी को लेकर शिकायत दर्ज कराई. दर्जनों भूस्वामी ने अपनी-अपनी शिकायत ECC के समक्ष रखी, और कुछ भू मालिकों ने अंचल अधिकारी रिजवान आलम पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए. राजस्व मंत्री के निर्देश पर ECC की टीम ने कटिहार जिला के आजमनगर अंचल कार्यालय के कई अभिलेखों की जांच की. दाखिल-खारिज से जुड़े अभिलेखों की एक प्रति टीम के साथ गई. टीम ने लगभग पाँच घंटे तक गहन जाँच की. पत्रकारों को बाइट दिए जाने से टीम ने इनकार कर दिया.0
0
Report
अलीगढ़ में युवक-युवती पर मारपीट का वायरल वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग युवक और युवती के साथ की गई जमकर मारपीट, युवती के साथ युवक को देखकर परिजनों ने की मारपीट, बेल्ट और घुसो से की युवक की जमकर पिटाई, दो युवकों के साथ की गई जमकर मारपीट, युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, युवक को बचाने पहुंची युवती के साथ भी की गई मारपीट, अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी इलाके के नुमाइश ग्राउंड का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।0
0
Report
Advertisement
हाथरस में स्वास्थ्य सेवाओं पर चला धरना समाप्त, अधिकारियों ने दिया आश्वासन
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) का मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के बाहर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार देर शाम समाप्त हो गया। यह धरना जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर शुरू किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद संगठन ने धरना खत्म करने की घोषणा की। यह प्रदर्शन तालाब ओवरब्रिज के नीचे आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।प्रदर्शनकारियों ने धरने के दौरान जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।उनकी मुख्य मांगों में से एक यह थी कि मेडिकल कॉलेज की घोषणा हुए लगभग छह वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उसका शिलान्यास भी नहीं हो सका है। इसके अतिरिक्त, प्रदर्शनकारियों ने जिला अस्पताल को 'रेफर सेंटर' बन जाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मरीजों को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। शाम करीब 7 बजे प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, सीएमओ, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी), सीएमएस और कोतवाली सदर प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की समस्याओं को सुना और उनकी मांगों के समाधान के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के सकारात्मक आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के पदाधिकारियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं के समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने में कृष्णकांत रावत, प्रवीण खंडेलवाल, सुनील अग्रवाल, अभिषेक रंजन आर्य, सुभाष उपाध्याय, मदन मोहन गौड़, भूपेंद्र शर्मा, छोटू राणा, मनोज वार्ष्णेय, हर्षित गौड़, अनमोल अग्निहोत्री, अमरदीप, किशन भारती, गौरव ओझा, सौरव ओझा, डॉ. ललतेश शर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।0
0
Report
मैरिज होम निर्माण कार्य में लगे मजदूर की पड़ोस की दीवार गिरने से दबकर हुई दर्दनाक मौत।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर - निर्माणाधीन मैरिज होम की बुनियाद खोदते समय पड़ोसी की दीवार गिरने से मलवे में दवकर मजदूर की मौत। 38 वर्षीय मजदूर म्रतक विक्रम सिंह पुत्र श्यामलाल पाल निवासी गांव करकोरा थाना रजपुरा जिला संभल का था निवासी। जबकि दूसरे मजदूर अवधेश ने बमुश्किल भाग कर बचाई अपनी जान। एसडीएम प्रियंका गोयल व पुलिस उपाधीक्षक विकास प्रताप सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर की जाँच प्रारम्भ। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। अनूपशहर स्थित अलीगढ़ बस स्टैंड पर चौ. जगपाल सिंह का मैरिज होम का चल रहा था निर्माण कार्य।0
0
Report
बाइक टकराने पर ई रिक्शा चालक और महिलाओं से की जमकर मारपीट, घटना का वीडियो वायरल।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के थाना गुलावठी छपरावत अंडरपास के पास ई-रिक्शा से बाइक टकराने पर महिला व उसके पति से की मारपीट। महिला से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो में ई रिक्शा चालक व उसके साथी महिला के साथ मारपीट करते आ रहे है नज़र महिला के आई सर में गंभीर चोट, डॉक्टर द्वारा लगाए गए सर में टांके। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा। पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस। बुलंदशहर गुलावठी थाना क्षेत्र के छपरावत अंडरपास के पास का मामला बाइट:- जमील, पीड़ित, बाइट:- दिलशाबा,0
0
Report
Advertisement
ब्लू व्हेल और हंपबैक के बीच आकार का अंतर
Noida, Uttar Pradesh:Size difference between a blue whale and a humpback0
0
Report
Tej Pratap Yadav ने CM Samrat Chaudhary को मर्यादित भाषा की नसीहत दी
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग CM सम्राट चौधरी को तेज प्रताप यादव का जवाब। कहा भाषा का मर्यादा रखिए। आपकी मां राबड़ी के साथ पैर छूते हुए फोटो किया पोस्ट। तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा। मैं यही कहना चाहता हूँ कि राज्य के नेताओं को, विशेषकर मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पदों पर बैठे लोगों को, हमेशा संयमित और मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति पर टिप्पणी करते समय उसकी उम्र, सम्मान और सामाजिक गरिमा का ध्यान रखना आवश्यक है। हमारी माता श्री हमारे लिए सम्मान का विषय हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत टिप्पणी उचित नहीं मानी जा सकती। लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संवाद हमेशा शालीन और सम्मानजनक होना चाहिए। मर्यादित भाषा और आपसी सम्मान ही राजनीति की सबसे बड़ी पहचान है।0
0
Report
बड़ा एंटिएटर पिल्लों के साथ खेलता दिखा, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:A Giant Anteater Playing With Puppies0
0
Report
Advertisement
अमेठी: गोमती नदी में नहाते युवक मनीष डूबा, तलाश जारी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- गोमती नदी में नहाने गया नवयुवक मनीष डूबा, अपने 3 साथियों संग गोमती नदी में देर शाम नहाने गया था मनीष, बताया जा रहा है की गोमती नदी में नहाते समय डूबा है युवक, सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों के द्वारा गोमती नदी में डूबे युवक को ढूंढने का प्रयास जारी, शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के सत्थिन गांव का है मामला,0
0
Report
UP NEWS : गजरौला के सुल्तानपुर में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार गए जेल
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के नवदिया सुल्तानपुर गांव में रंजिश के चलते दो पड़ोसी गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। रंजोद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है कि उनके बेटे और रिश्तेदार पर आरोपी पक्ष के लोगों ने दो थार व एक बलेनो कार से घेरकर जानलेवा हमला किया। फायरिंग में सुखदेव सिंह, सतविंदर पाल सिंह और मनमोहन सिंह घायल हुए।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रंजोद सिंह की तहरीर पर गुरजंट सिंह,हरप्रीत सिंह, किरनदीप सिंह,राजवीर सिंह,हरमीत सिंह,सुखचैन सिंह सहित 10 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और बलवा सहित गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं थानाध्यक्ष गजरौला का कहना है पुलिस ने सुखचैन सिंह पक्ष के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। साथ ही दो थार व एक बलेनो कार को सीज करने की पुलिस ने कार्यवाही की है। वर्तमान में गांव में शांति व्यवस्था कायम है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बलिया गोलीकांड: पीड़ित ने खुद को गोली मारी, विपक्षी फंसाने की साजिश रची
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में गोलीकांड का खुलासा: पीड़ित ही आरोपी निकला, विपक्षियों को फसाने के लिए खुद पर गोली चलाई। एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने विपक्षियों को फसाने के लिए साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया लेकिन पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि पीड़ित व्यक्ति ने खुद को हाथ में गोली मार कर विपक्षियों को फसाने की साजिश रची। 25 मई को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाटार दयालपुर निवासी सुनील राय ने आरोप लगाया कि 23 मई देर रात लगभग 6 बजे पहुंचे लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की और जब उनका बेटा आयुष राय दरवाजा खोला तो उसके ऊपर गोली चलाई गई। विपक्षियों के हमले में बेटे आयुष राय के हाथ में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया लेकिन बार-बार बयान बदलने से पुलिस ने जब जांच शुरू की तो गोली कांड का खुलासा हुआ। सीओ सिकंदरपुर रजनीश कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित आयुष राय ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद को गोली मारी और विपक्षियों को मुकदमे में फसाने की साजिश रची। आयुष राय के खिलाफ पहले से ही छह मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हैं। इसलिए विपक्षियों पर दबाव डालने के लिए उसने यह साजिश रची। पुलिस ने आरोपी आयुष राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
