Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर पोस्टर, 11 फरवरी से निर्माण शुरू

ARAarti Rai
Feb 09, 2026 04:00:40
Noida, Uttar Pradesh
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद को लेकर लखनऊ में लगाए गए पोस्टर, पोस्टर में लिखा है हुमायूँ हम आएंगे, बाबरी फिर से गिराएंगे, हिंदुओं की विरोधी सरकार में इस बार होगा मुर्शिदाबाद में आर-पार, 10 फरवरी को मुर्शिदाबाद पहुँचने का ऐलान विश्व हिंदू रक्षा परिषद की तरफ से किया गया, पोस्टर में हुमायूँ कबीर को मुगल आक्रांता के रूप में दिखाया गया, ममता बनर्जी की फोटो लगाई गई थी पोस्टर में, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने लगाए हैं पोस्टर, 11 फरवरी से मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HSHarish Sharma2
Feb 09, 2026 05:32:48
Palwal, Haryana:सूरजकुंड मेला हादसे को लेकर गुर्जर का बयान दोषी पर होगी उचित कार्यवाही कृष्णपाल गुर्जर का बयान वह कभी सीएम की दौड़ में नहीं रहे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी निभाना उनकी प्राथमिकता ट्रेड डील को लेकर गुर्जर का कांग्रेस पर हमला बोले कांग्रेस हमेशा किसानों में भ्रम पैदा करने का काम करती है पलवल, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को पलवल के सल्लागढ़ में बाबू जगजीवन राम दलित उत्थान ट्रस्ट पलवल द्वाराorganised संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर गुर्जर ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री का पगडी बांध कर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर होडल विधायक हरेंद्र सिंह,बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार,पूर्व विधायक दीपक मंगला,पूर्व विधायक रामरतन सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने संत शिरोमणि गुरु रविदास भवन का रिबन काटकर उद्घाटन किया और पूर्व मंत्री बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हादसे में मृतक और घायलों के प्रति गहरी संवेदना है। भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इसके लिए प्रबंध किए जाएगें। हादसे को लेकर जांच कमेटी बैठा दी गई जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। कांग्रेस पार्टी अपनी हार को लेकर बौखला गई है। कांग्रेस पार्टी कभी ईवीएम और कभी चुनाव आयोग द्वारा गड़बड़ी करने का आरोप लगाते है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लिए किसानों व गरीबों के हित सर्वोपरि है। कांग्रेस पार्टी किसानों को गुमराह करना बंद करें। किसान कांग्रेस के बहकावे में आने वाले नहीं है। किसानों के हित भाजपा सरकार में सुरक्षित है。 कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि संत रविदास ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने पूरे जीवन गरीबों के उत्थान में लगे रहे। उन्होंने ऊंच नीच,जात पात का भेद समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास किया। उन्होंने सर्व समाज में आपसी भाईचारा और प्रेम के साथ रहने का संदेश दिया। इसलिए हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत रविदास द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चल रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विश्वास की सोच के साथ कार्य कर रही है। भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री की दौड़ में कभी नहीं रहे है। पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभा रहे है। पूरा जीवन पार्टी को समर्पित है। भाजपा पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हुए है। उन्होंने सूरजकुंड मेलों में हुए हादसे पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हादसे में मृतक और घायलों के प्रति गहरी संवेदना है। भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इसके लिए प्रबंध किए जाएगें। हादसे को लेकर जांच कमेटी बैठा दी गई जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। कांग्रेस पार्टी अपनी हार को लेकर बौखला गई है। कांग्रेस पार्टी कभी ईवीएम और कभी चुनाव आयोग द्वारा गड़बड़ी करने का आरोप लगाते है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लिए किसानों व गरीबों के हित सर्वोपरि है। कांग्रेस पार्टी किसानों को गुमराह करना बंद करें। किसान कांग्रेस के बहकावे में आने वाले नहीं है। किसानों के हित भाजपा सरकार में सुरक्षित है。 बाइट : कृष्णपाल गुर्जर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री भारत सरकार बाइट : कृष्ण कुमार विधायक बावल पलवल से हरीश शर्मा की रिपोर्ट
0
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Feb 09, 2026 05:31:09
Guwahati, Assam:गौरव गोगोई ने एसआईटी से संबंधित हालिया टिप्पणियों और घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला राजनीतिक रूप से प्रेरित प्रतीत होता है और इसका उद्देश्य जनता का ध्यान महत्वपूर्ण मुद्दों से भटकाना है। मीडिया को संबोधित करते हुए गोगोई ने कहा कि उन्हें न्यायिक और जांच प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है, लेकिन उन्होंने एसआईटी से संबंधित टिप्पणियों के समय और इरादे पर सवाल उठाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की हरकतें अक्सर तब सामने आती हैं जब सत्ताधारी दल शासन और नीतिगत विफलताओं को लेकर जनता की बढ़ती आलोचना का सामना करता है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वे किसी भी कानूनी जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "सत्य की जीत होगी," और साथ ही यह भी कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग राजनीतिक प्रतिशोध के लिए नहीं किया जाना चाहिए। गोगोई ने आगे जोर दिया कि शासन का ध्यान जन कल्याण, विकास और असम के लोगों को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों के समाधान पर केंद्रित रहना चाहिए, न कि "ध्यान भटकाने वाली राजनीति" में उलझने पर।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Feb 09, 2026 05:30:58
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग प्रेमी ने हत्या के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंका था सोनाली का शव, प्रेमी सनी ने नई प्रेमिका मिलने के बाद सोनाली को उतारा मौत के घाट, एआई की मदद से पुलिस ने युवती की शिनाख्त कर हत्याकांड का किया खुलासा, विगत दो दिन पहले थाना खंदौली क्षेत्र के सोरई गांव के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर कंबल में लिपटा मिला था सोनाली का शव , एआई की मदद लेने पर मृतक युवती का फोटो सोनाली से हुआ मैच, मृतक युवती मूलतः मध्य प्रदेश की निवासी थी और वह दिल्ली में रह रही थी, सोनाली की शादी होने के बाद दिल्ली में वह अपनी प्रेमी सनी के साथ रह रही थी दिल्ली के जहांगीरपुरी में किराए पर लिया था मकान पुलिस ने दिल्ली में कई जगह दबिश देने के बाद सनी को किया गिरफ्तार
0
comment0
Report
GMGANESH MOHALE
Feb 09, 2026 05:30:44
Washim, Maharashtra:वाशिम जिल्ह्यात मागील काही वर्षांत मोहरीच्या लागवडीखालील क्षेत्रात लक्षणीय घट झाली आहे. यंदाही मोजक्याच शेतकऱ्यांनी मोहरीची पेरणी केली असली, तरी ज्य शेतांमध्ये हे पिक घेतले आहे तेथे सध्या मोहरी बहरात आली आहे. पिवळ्या फुलांनी बहरलेली शेतं परिसराचे लक्ष वेधून घेत आहेत. अनुकूल हवामान, वेळेवर पेरणी आणि योग्य व्यवस्थापनामुळे यंदा मोहरीपासून चांगल्या उत्पादनाची आशा शेतकऱ्यांना आहे. मर्यादित क्षेत्र असूनही पीक जोमात असल्याने शेतकऱ्यांमध्ये सकारात्मक वातावरण निर्माण झाले असून आगामी हंगामात मोहरीच्या लागवडीखालील क्षेत्र वाढण्याची शक्यता वर्तवली जात आहे.
0
comment0
Report
DTDhiraj Thakur
Feb 09, 2026 05:30:18
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में होने वाले निकाय चुनाव में भी बीजेपी राष्ट्रवाद और घुसपैठ के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ेगी , चुनाव में राष्ट्रवाद , घुसपैठ और धर्मांतरण को बताया बीजेपी ने प्रमुख मुद्दा! झारखंड में निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा पर बीजेपी की नजर में इस चुनाव में भी राष्ट्रवाद और धर्मांतरण प्रमुख मुद्दा है। सत्ताधारी दल पर घुसपैठ को संरक्षण देने का आरोप लगाया। बीजेपी की मानें तो राज्य में तेजी से धर्मांतरण बढ़ रहा है।शहरों की स्थिति जर्जर बताया , दूसरे राज्यों से झारखंड में अपराधियों का सेल्टर बताया साथ ही राष्ट्रवादी शक्तियों को चुनाव जीत कर विकास में योगदान की अपील किया... भारतीय जनता पार्टी पूरी रणनीति के साथ निकाय चुनाव को लेकर चुनावी मैदान में है। सांसद दीपक प्रकाश ने कहा इस राज्य के शहरों में स्थानीय समस्या तो है लेकिन राज्य में सत्ताधारी दल के संरक्षण में एक बड़ा संकट आने जा रहा है। घुसपैठिया दूसरे राज्यों से यहां पर पहुंच रहे हैं। अपराधी राज्य में संरक्षण ले रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से भी चुनाव नहीं हो रहा है इस बार भी धांधली का डर है। सत्ताधारी दल को बीजेपी सांसद ने निष्पक्ष चुनाव कराने की चेतावनी दी है। बाइट...दीपक प्रकाश,बीजेपी सांसद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के चुनावी मुद्दों पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी की लोगों की बांटने की नीति पुरानी रही है और धर्म का अफीम चटाई कर यह लोगों को गुमराह करना चाहते हैं। फर्जी राष्ट्रवादी लोग राष्ट्रवाद की बात करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के सामने झुक कर पूरे देश को गिरवी रख दिया है। यह सरकार किसान गरीब विरोधी है और पूंजी पतियों की सरकार है। जनता को सिर्फ दिग भ्रमित करने का काम करती। मनोज पांडे ने भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रद्रोही लोगों के जमावड़ा बताया है बाइट.....मनोज पांडेय,जेएमएम भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस भी हमलावर है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता किशोर शाह देव ने बताया कि बीजेपी नकली देशभक्त लोग हैं। समाज को बांटकर वोट लेने की साजिश से हमेशा करते रहे हैं विधानसभा में भी इन्हीं मुद्दों को लेकर चुनाव में गए थे लेकिन झारखंड की जनता ने उन्हें न करने का काम किया और इस बार भी झारखंड की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। भारतीय जनता पार्टी के नकारात्मक मुद्दों के तहत वह समाज को बांटने की कोशिश करते हैं जबकि चुनाव को लेकर जनता काफी ज्यादा उत्साहित है बाइट...किशोर शाहदेव,कांग्रेस
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 05:29:52
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: वेब सीरीज "घूसखोपंडित"के खिलाफ सड़कों पर उतरे ब्राह्मण समाज के लोग। ब्राह्मण समाज ने "घूसखोर पंडित" वेब सीरीज के मुख्य कलाकार मनोज वाजपेयी और उनकी टीम का फूंका पुतला। विरोध प्रदर्शन के खिलाफ वेब सीरीज घूसखोर पंडत की टीम के खिलाफ नारेबाजी भी की। ब्राह्मण समाज का आरोप...जान बूझकर ब्राह्मण समाज को किया जा रहा है अपमानित। लोकतंत्र के नाम पर जाति धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं: ब्राह्मण समाज। ब्राह्मण समाज के युवाओं ने महर्षि परशुराम भृगु सदन से लेकर जेवर अड्डे तक रोड शो भी निकाला।बुलंदशहर के खुर्जा में ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध। बाइट खेमचंद शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज खुर्जा बाइट सचिन शर्मा नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी खुर्जा
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 05:24:44
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर।देर शाम दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित न्यू मैक्स सिटी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक अमित सैनी रोहतकिया ने शिरकत की। वैलेंटाइन वीक के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य सेलिब्रिटी के रूप में पहुंचे अमित सैनी रोहतकिया ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान अमित सैनी रोहतकिया ने हरियाणवी अंदाज में न्यू मैक्स सिटी के फाउंडर सुनील गोयल और उनकी पूरी टीम को मुजफ्फरनगर में न्यू मैक्स सिटी के निर्माण के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मंच से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से मुजफ्फरनगर जनपद के लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक बार अवश्य दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर विकसित हो रही न्यू मैक्स सिटी का भ्रमण करें। यहां के आधुनिक वातावरण, सुविधाओं और विकास को देखकर लोग न सिर्फ प्रभावित होंगे बल्कि भविष्य के लिए यहां निवेश करने का भी मन बनाएंगे। मंसूरपुर क्षेत्र में बन रही न्यू मैक्स स्मार्ट सिटी में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवक और युवतियां मौजूद रहीं। अमित सैनी रोहतकिया ने स्टेज पर अपनी एल्बम के कई मशहूर हरियाणवी गाने प्रस्तुत किए। उनके गानों की धुन पर मौजूद दर्शक खुद को थिरकने से नहीं रोक सके और पूरा माहौल उत्साह व ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम के दौरान न्यू मैक्स सिटी प्रबंधन की ओर से मेहमानों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन ने न केवल वैलेंटाइन वीक के जश्न को यादगार बनाया, बल्कि न्यू मैक्स सिटी को एक आधुनिक और आकर्षक निवेश स्थल के रूप में भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और लोगों ने इसे एक यादगार शाम बताया।
0
comment0
Report
NarendrkumardixitNarendrkumardixit
Feb 09, 2026 05:24:09
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा स्लग-शिव पार्वती की गाजे बाजे के साथ निकाली मनमोहक झांकी एंकर - बड़ामलहरा मुख्यालय के ग्राम महाराजगंज में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा आने वाले पर्व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव भोलेनाथ एवं माता पार्वती की आकर्षक झांकी शंख ध्वनि के साथ निकाली गईं उक्त झांकी श्री राम जानकी मंदिर से समूचे गांव में धूमधाम से निकाली गई बड़े महादेव मंदिर में सामूहिक आरती के साथ झांकी संपन्न हुई झांकी की जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ आरती की गईं इस दौरान बड़ा मलहरा  सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रूपा बहन ने  शिव ध्वज फहराया और सभी को भोलेनाथ जी की महिमा बताते हुए कहा कि श्री कृष्ण की बालक के रूप श्री रामचंद्र जी की पूजा राजा राम के रूप में  व शिव की पिता के रूप में पूजा की जाती है  उक्त झांकी में विशेष रूप से डॉक्टर विजय लोहिया जयप्रकाश लोहिया मोहन तिवारी राकेश विश्वकर्मा गोविंद विश्वकर्मा कुशवाहा रवि तिवारी राजेंद्र लोहिया सहित ग्रामवासी शामिल रहे
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 05:21:50
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ – उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के व्यस्त इलाके लालकुर्ती में काली स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। इन युवकों ने न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि एक युवक की बेरहमी से पिटाई भी की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। *​क्या है पूरा मामला?* ​मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत मामूली बात को लेकर हुई, जिसके बाद ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार आधा दर्जन से अधिक युवक उग्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दबंगों ने बीच सड़क पर गाड़ी रोककर ट्रैफिक जाम कर दिया और एक युवक को घेर लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंग युवक पीड़ित को लात-घूसों और बेल्ट से पीट रहे हैं। सरेराह हो रही इस मारपीट को देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गए। दबंगों के हाथ में हथियार होने की आशंका के चलते किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई। ​घटना के समय मौके पर लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई, जो अब पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बन गया है। ​वीडियो संज्ञान में आने के बाद मेरठ पुलिस हरकत में आ गई है। स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। ​"शहर में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वायरल वीडियो के आधार पर दबंगों को चिन्हित किया जा रहा है और जल्द ही स्कॉर्पियो सवार युवकों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। ​लालकुर्ती जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना ने स्थानीय निवासियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि काली फिल्म चढ़ी गाड़ियों और रसूखदार नंबरों की आड़ में युवक अक्सर इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं।
61
comment0
Report
Feb 09, 2026 05:18:56
Sultanpur, Uttar Pradesh:जौनपुर ब्रेकिंग नवागत कप्तान को दबंगों की ‘बंदूक से सलामी’ गोली लगने से युवक घायल, इलाके में दहशत जौनपुर में नवागत पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को चार्ज लिए अभी दो दिन ही हुए थे कि दबंगों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। दबंगों द्वारा की गई फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे घर वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी कि इतने में उक्त लोग आए और कई राउंड गोली चला दी जिसमें से एक गोली दीपक सोनकर के पैर में जा लगी। दूसरे युवक की दबंगों ने मारकर पैर तोड़ दिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का पूरा मामला
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top