Back
मुजफ्फरनगर के न्यू मैक्स सिटी कार्यक्रम में छाए हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर।देर शाम दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित न्यू मैक्स सिटी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक अमित सैनी रोहतकिया ने शिरकत की। वैलेंटाइन वीक के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य सेलिब्रिटी के रूप में पहुंचे अमित सैनी रोहतकिया ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया।
कार्यक्रम के दौरान अमित सैनी रोहतकिया ने हरियाणवी अंदाज में न्यू मैक्स सिटी के फाउंडर सुनील गोयल और उनकी पूरी टीम को मुजफ्फरनगर में न्यू मैक्स सिटी के निर्माण के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मंच से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से मुजफ्फरनगर जनपद के लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक बार अवश्य दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर विकसित हो रही न्यू मैक्स सिटी का भ्रमण करें। यहां के आधुनिक वातावरण, सुविधाओं और विकास को देखकर लोग न सिर्फ प्रभावित होंगे बल्कि भविष्य के लिए यहां निवेश करने का भी मन बनाएंगे।
मंसूरपुर क्षेत्र में बन रही न्यू मैक्स स्मार्ट सिटी में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवक और युवतियां मौजूद रहीं। अमित सैनी रोहतकिया ने स्टेज पर अपनी एल्बम के कई मशहूर हरियाणवी गाने प्रस्तुत किए। उनके गानों की धुन पर मौजूद दर्शक खुद को थिरकने से नहीं रोक सके और पूरा माहौल उत्साह व ऊर्जा से भर गया।
कार्यक्रम के दौरान न्यू मैक्स सिटी प्रबंधन की ओर से मेहमानों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन ने न केवल वैलेंटाइन वीक के जश्न को यादगार बनाया, बल्कि न्यू मैक्स सिटी को एक आधुनिक और आकर्षक निवेश स्थल के रूप में भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और लोगों ने इसे एक यादगार शाम बताया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 08, 2026 17:47:140
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 08, 2026 17:47:070
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 08, 2026 17:46:570
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 08, 2026 17:46:480
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 08, 2026 17:46:310
Report
ADAnup Das
FollowFeb 08, 2026 17:46:190
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 08, 2026 17:45:390
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 17:45:310
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 17:45:200
Report
ABATISH BHOIR
FollowFeb 08, 2026 17:45:120
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 08, 2026 17:31:500
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 08, 2026 17:31:310
Report