Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

पैंटसिर-एस से रूसी सेना ने दुश्मन UAV को मार गिराया

RKRavi Kant
Feb 02, 2026 00:03:14
Noida, Uttar Pradesh
पैंटसिर-एस SAM सिस्टम एक्शन में, रूसी सेना ने दुश्मन के UAV को मार गिराया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNarendra Jaiswal
Mar 19, 2026 06:15:26
Jasa, Bihar:स्लग - ट्रक साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार की मौत हो गई। कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के सदासपुर गांव के पास ट्रक और साइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिससे साइकिल पर सवार रहे राजेंद्र वैद्य के पुत्र प्रमोद वैद्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीण सड़क को जाम कर दिया ट्रक का चालक ट्रक को घटना स्थल पर छोड़ फरार हो गया। ग्रामीण मुआवजे की मांग और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मोहनिया एसडीएम और मोहनिया डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा कर जाम को हटाया। लगभग 1 घंटे से अधिक समय तक nh 19 जाम रहा। दोनों लेन में गाड़िया खड़ी हो गई। ग्रामीण राहुल कुमार ने बताया कि सदासपुर गांव से राशन के लिए अकोढी जा रहे थे साइकिल से । तभी ट्रक वाला इनको कुचल दिया है, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मुआवजे की मांग को लेकर हम लोग सड़क को जाम किए हैं। यह राजेंद्र वैद्य के पुत्र प्रमोद वैद्य हैं । इनके 6 बच्चे हैं मजदूरी करके सभी का पालन पोषण करते थे। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया सदासपुर गांव के रहने वाले प्रमोड वैद्य साइकिल से कहीं जा रहे थे तभी ट्रक उनको टक्कर मार दिया है जिससे उनकी मौत हो गई है। मुआवजे की मांग को लेकर लोग सड़क जाम किए थे। ट्रक को जप्त कर लिया गया है। फिलहाल चालक फरार है। जाम हटा लिया गया है लोगों को समझा कर। मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया साइकिल सवार व्यक्ति और ट्रक के बीच टक्कर हुई है जिसमें साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। मुआवजे की मांग कर लेकर लोग सड़क जाम किए थे। कबीर अंत्येष्टि के तरफ से ₹20000 का आर्थिक सहायता राशि दी गई है। जो मुआवजा का प्रावधान है किया जा रहा है। डीटीओ ऑफिस के तरफ से जो भी मुआवजा मिलना होगा मिलेगा। सारी प्रक्रियाएं की जा रही है।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 19, 2026 06:06:38
Ajmer, Rajasthan:पुष्कर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 512 सिलेंडर जब्त; सब-डीलर पर केस दर्ज पुष्कर में अवैध गैस भंडारण और संभावित कालाबाजारी के खिलाफ जिला रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 512 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। कार्रवाई बुधवार देर रात को जिला रसद अधिकारी मोनिका जाखड़ और नीरज जैन के नेतृत्व में की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने देवनगर रोड स्थित पुष्कर गैस एजेंसी के कार्यालय और बागोलाई क्षेत्र में बने गोदाम पर एक साथ दबिश दी। जांच के दौरान कार्यालय से 64 और गोदाम से 448 सिलेंडर बरामद हुए। जिला रसद अधिकारी मोनिका जाखड़ और नीरज जैन के अनुसार एजेंसी संचालक स्वयं को इंदरा और पेवर गैस का सब-डीलर बता रहा था, लेकिन नियमों के अनुसार वह 100 किलो से अधिक सिलेंडर का भंडारण नहीं कर सकता था। जांच में यह भी सामने आया कि एजेंसी संचालक के पास 100 से अधिक सिलेंडरों के भंडारण का कोई वैध लाइसेंस या पर्याप्त दस्तावेज नहीं थे। इसके अलावा उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरण और खाली सिलेंडर वापस लेने से संबंधित भी कोई स्पष्ट रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया जा सका। दस्तावेजों में अनियमितताएं मिलने के बाद रसद विभाग ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए सभी 512 सिलेंडर जब्त कर लिए। बाद में जब्त किए गए सिलेंडरों को अन्य अधिकृत गैस एजेंसियों को सुपुर्द कर दिया गया। जिला रसद अधिकारी मोनिका जाखड़ और नीरज जैन का कहना है कि पुष्कर क्षेत्र में अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं, जिनके सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी。
84
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 19, 2026 06:06:01
Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ क्षेत्र के बागोरिया गांव के पहाड़ी की ऊंचाई पर स्थित माताजी का मंदिर सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल है। यहां तेरह पीढि़यों से एक सिंधी मुस्लिम परिवार पुजारी बनकर देवी मां की आराधना व सेवा कर रहा है\n\nकहा जाता है कि बागोरिया स्थित पहाड़ी पर माता अवतरित हुई थीं। भोपाजी के पूर्वज ने इससे जुड़ी कहानी बताई कि बहुत समय पहले उनके पूर्वज मालवा की ओर जा रहे थे। एक रात उनके सपने में देवी मां ने दर्शन कर कहा कि पहाड़ी पर बनी बावड़ी से मेरी मूर्ति निकली है, तुम उस मूर्ति की पूजा करो।\n\nवर्तमान में अस्सी वर्षीय बुजुर्ग जमालुदीन खां भोपाजी जमाल खांजी माता की सेवा कर रहे हैं। 500-600 साल पहले इनके पूर्वज ऊंटों के काफिले को लेकर मध्यप्रदेश के मालवा जा रहे थे। रात में पूर्वज के सपने में देवी मां ने दर्शन दिए और कहा कि तुम मेरी मूर्ति की पूजा करो। तभी से पीढ़ी दर पीढ़ी ये माता की सेवा में लगे हैं।\n\n--पूजा के साथ नमाज भी--\n\nयह परिवार हिन्दू धर्म- संस्कृति की पालना करते हुए पुजारी के रूप में भी तन, मन, धन से सेवा दे रहा है। परिवार के सभी लोग मंदिर जाने के साथ-साथ मस्जिद जाकर नमाज भी अदा करते हैं। मुस्लिम पुजारी ही यहां के क्षेत्रवासियों को हर प्रकार की पूजा-अर्चना करवाते हैं। गांव के लोगों में भी किसी तरह का बैर भाव नहीं है, वे भोपाजी को अपने पुजारी के रूप में सहर्ष स्वीकार कर चुके हैं।
158
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 19, 2026 06:05:49
Bikaner, Rajasthan:महाजन/बीकानेर सेना के जवान के साथ साइबर ठगी, खाते से करीब 3.64 लाख रुपये हुए पार, महाजन फिल्ड फायरिंग क्षेत्र में तैनात है जवान, सेना के जवान को बनाया साइबर ठगी का शिकार, स्पीड पोस्ट अपडेट के नाम पर भेजा गया फर्जी QR कोड, स्कैन करते ही खाते से ₹3,64,405 हुए गायब, पीड़ित ने पुलिस की 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू, सेना के जवान को कॉल कर खुद को कोरियर एजेंट बताया ठग ने, फर्जी क्यूआर कोड स्कैन करवाकर खाते से उड़ा ली लाखों की रकम, दोनों बैंक खातों से कुल ₹3,64,405 रुपये निकाले गए, महाजन थाना पुलिस थाने में भी दर्ज करवाया है जवान ने मामला, पुलिस डिजिटल ट्रांजैक्शन और कॉल डिटेल खंगालने में जुटी, लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की।
163
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Mar 19, 2026 06:04:48
Danapur, Bihar:फुलवारी शरीफ स्थित AIIMS पटना में अब देशभर के बर्न और प्लास्टिक सर्जनों का बड़ा जुटान होने जा रहा है। 27 से 29 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में सैकड़ों विशेषज्ञ एक मंच पर जुटकर चेहरे और शरीर को निखारने की अत्याधुनिक तकनीकों से मरीज को इलाज करने पर मंथन करेंगे। इस कार्यशाला की खास बात यह है कि अब झुलसे, दुर्घटनाग्रस्त या जन्मजात विकृति से पीड़ित मरीजों को “नया चेहरा” देने की दिशा में ठोस पहल होगी। महिला और पुरुष दोनों के लिए चेहरे का सौंदर्यकरण, जबड़े की सर्जरी, नाक की बनावट सुधारने (राइनोप्लास्टी), पलकों की सर्जरी (ब्लेफेरोप्लास्टी), ढीले स्तन और बिना स्तन के महिला को सर्जरी और लाइपोसक्शन जैसी आधुनिक प्रक्रियाओं से ठीक करने पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे और लाइव डेमो के जरिए मरीजों के इलाज के नई तकनीकों से रूबरू कराएंगे। पटना एम्स में संवाददाता सम्मेलन कर बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा सिंह ने बताया कि इस दौरान ऑपरेटिव वर्कशॉप, केस-आधारित चर्चा, विशेषज्ञ व्याख्यान और पैनल डिस्कशन के जरिए वैश्विक मानकों के अनुरूप इलाज की जानकारी साझा की जाएगी। इस पहल से अब पटना एम्स में ही कम खर्च में अत्याधुनिक एस्थेटिक सर्जरी संभव होगी, जिससे अब तक बदसूरत या विकृत चेहरे के कारण सामाजिक और मानसिक परेशानी झेल रहे मरीजों को नया आत्मविश्वास और बेहतर जिंदगी मिल सकेगी और इसमें बाहर के अस्पतालोंकी अपेक्षा काफी कम खर्च में इलाज संभव होगा.
257
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 19, 2026 06:04:20
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के मां आशा देवी मंदिर में आज सुबह से ही घंटों और शंख की ध्वनि गूँज रही है। इस पावन धाम का इतिहास सीधा रामायण काल से जुड़ा है। स्थानीय जानकारों के अनुसार, जब लक्ष्मण जी माता सीता को बिठूर के जंगलों में छोड़कर चले गए थे, तब महर्षि वाल्मीकि के आश्रम जाने से पहले माता सीता इसी स्थान पर रुकी थीं। यहाँ एकांत में बैठकर उन्होंने प्रभु राम से दोबारा मिलने की आस लगाई थी, जिसके कारण इस सिद्ध पीठ का नाम मां आशा देवी पड़ा। मंदिर के गर्भगृह में स्थापित प्राचीन शिला के बारे में मान्यता है कि इसे स्वयं माता सीता ने अपने हाथों से उकेरा था। इस मंदिर की सबसे चमत्कारी बात यह है कि यहाँ माता रानी आज भी खुले आसमान के नीचे ही विराजती हैं। मंदिर के इतिहास में दर्ज है कि दो बार छत डालने का प्रयास किया गया, लेकिन हर बार छत बनकर तैयार होने से पहले ही अपने आप गिर गई। इसे माता की ही अलौकिक इच्छा मान लिया गया कि वे किसी बंद दायरे में नहीं रहना चाहतीं। यहाँ मन्नत मांगने का तरीका भी निराला है। भक्त मंदिर परिसर में एक ईंट की धरन रखकर पूजा करते हैं। लोक मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से ईंट रखकर मांगी गई मन्नत एक साल के भीतर ही पूरी हो जाती है। जब इच्छा पूरी हो जाती है, उसे ऐड को वहां से हटा दिया जाता है और ईट को मंदिर के निर्माण में लगा दिया जाता है। मुगलों से लेकर अंग्रेजों के शासन तक का गवाह रहा यह मंदिर आज अपने भव्य स्वरूप में है, जहाँ नवरात्रि के अवसर पर माँ का अलौकिक श्रृंगार देखने के लिए भक्तों का भारी हुजूम उमड़ रहा है।
175
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 19, 2026 06:03:48
162
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 19, 2026 06:03:36
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या या हादसा—जांच में जुटी पुलिस जौनपुर। जिले के मछलीशहर क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बंधवा-बामी मार्ग पर सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की खबर तेजी से फैल गई। घटना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के अलापुर गांव के पास की बताई जाRSही है। मृतक की पहचान पल्टूपुर गांव निवासी सौरभ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक को बीती रात एक अन्य युवक अपने साथ रिश्तेदारी का हवाला देकर ले गया था। पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला सड़क दुर्घटना का है या फिर किसी साजिश के तहत हत्या की गई है। घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
192
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 19, 2026 06:03:24
168
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Mar 19, 2026 06:02:56
Sasaram, Bihar: खबर सासाराम से है। सासाराम में एलपीजी गैस को लेकर मारामारी की स्थिति कम नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि लोग घंटों LPG सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े रहते हैं। कई लोगों का दावा है कि वे लोग रात से ही कतार में खड़े हो गए है। यह लंबी-लंबी कतार सासाराम के सागर इलाके में स्थित एचपी गैस एजेंसी की है। जहां भीड़ इतनी बढ़ गई की सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी तथा एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार को दलबल के साथ पहुंचना पड़ा। वही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लगातार यहां कैंप किए हुए हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे लोग एजेंसी पर नहीं आए। उन तक होम डिलीवरी के माध्यम से घरों तक सिलेंडर पहुंचाया जाएगा। इसके बावजूद लोग लंबी कतार में लगे हुए हैं। जिसमें महिलाएं भी हैं। लोगों का कहना है कि ईद, चैत्र नवरात्रि, रामनवमी का त्यौहार है और इस परिस्थिति में रसोई गैस की समस्या सामने आ गई है। अधिकारियों ने लोगों से उतावला नहीं होने की अपील की है। दावा किया जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में है। इसके बावजूद लोग एजेंसी पर चले आ रहे हैं। बाईट -- शारदा देवी (LPG उपभोक्ता) बाइट -- साक्षी कुमारी (कतार में खड़ी युवती) बाइट -- राजदीप कुमार (प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी)
179
comment0
Report
Advertisement
Back to top