Back
मधेपुरा पुलिस ने शराब माफिया प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता दर्ज की
RKRAJESH KUMAR
Dec 02, 2025 10:49:10
Noida, Uttar Pradesh
मधेपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,₹25000 का इनामी शराब माफिया हुआ गिरफ्तार लाम्हे समय से पुलिस को थी इस अपराधी की तलाश
मधेपुरा/ बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है जहां मधेपुरा पुलिस ने शराब माफिया प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है ।प्रशांत कुमार पर ₹25000 का इनाम भी घोषित किया गया था।
एसपी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बीते बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान 26 अक्टूबर के रात्रि में मधेपुरा थाना अध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में भुवन भास्कर के घर पर अवैध हथियार गोली और विदेशी शराब रखा हुआ है। तत्पश्चात जब पुलिस यहां से छापेमारी की थी तो पुलिस ने तीन पिस्तौल दो देसी कट्टा 25 गोली और 9 लीटर विदेशी शराब के साथ अभियुक्त भुवन भास्कर पिता देवनंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया था ।गिरफ्तार अभियुक्त में पूछताछ में अपने सहयोगी थोक शराब माफिया प्रशांत कुमार का नाम बताया था ।इस संदर्भ में मधेपुरा पुलिस ने थाना कांड संख्या 1048/ 25 दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई थी तो वही शराब माफिया प्रशांत कुमार के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही थी लेकिन फरार थे।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने उनके गिरफ्तारी हेतु ₹25000 का इनाम भी घोषित किया था। मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी इसी दौरान एक दिसंबर रविवार को प्रशांत कुमार को मधेपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।
मधेपुरा एसपी ने कहा है कि यह गिरफ्तारी बेहद अहम है क्योंकि शराब माफिया प्रशांत कुमार थोक विक्रेता है ।मधेपुरा पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है ।एसपी संदीप सिंह ने कहा है कि इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेंगे ।बिहार में पूर्णतया शराब बंदी लागू है ऐसे में मधेपुरा में भी पूर्णतः शराबबंदी लागू होगा जो कोई भी इसे तोड़ने की कोशिश करेगा उसे जेल भेजा जाएगा।
बाइट : संदीप सिंह
एसपी मधेपुरा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 12, 2025 09:45:430
Report
RSRAKESH SINGH
FollowDec 12, 2025 09:45:280
Report
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 12, 2025 09:38:490
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 12, 2025 09:38:370
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowDec 12, 2025 09:38:06Gariyaband, Chhattisgarh:गरियाबन्द ब्रेकिंग सैकड़ो एकड़ खेत के पैराली में लगी आग रोड किनारे पहुची आग की लपेटे पैरालीयो में लगी भीषण आग आवागमन में राहगीरों को हो रही भारी दिक्कत NGT के नियमों का नहीं हो रहा पालन गांव में जागरूकता की कमी देखा जा रहा है
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 12, 2025 09:37:530
Report
ASArvind Singh
FollowDec 12, 2025 09:37:390
Report
ACAshish Chauhan
FollowDec 12, 2025 09:36:120
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 12, 2025 09:35:530
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 12, 2025 09:35:360
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 12, 2025 09:34:560
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowDec 12, 2025 09:34:420
Report
0
Report
0
Report