Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
देसा वैली में सड़क न होने से 80 वर्षीय बुजुर्ग पालकी पर अस्पताल पहुंचा
AAafssar alaam
Feb 10, 2026 14:45:54
Noida, Uttar Pradesh
Doda, J&K: Elderly Man Carried on Makeshift Palanquin Due to Lack of Road Connectivity in Dessa Valley. Once again, the absence of proper road connectivity in the Dessa area of District Doda has exposed the hardships faced by local residents. A distressing video has surfaced from Sheinkhly village, showing villagers carrying an 80-year-old ailing man on a makeshift palanquin to reach the nearest motorable road. According to locals, the elderly person had been unwell for several days and required higher medical treatment. Due to the non-availability of a road, he had to be carried on foot for nearly 5 to 8 kilometers before being transported further towards Doda for medical care. Meanwhile, residents have expressed gratitude to Doda West MLA Shakti Raj Parihar for the sanctioning of a road section for their locality. However, they have urged the authorities to ensure that the construction work starts at the earliest. Locals said that while the approval has brought hope, delays in execution continue to put lives at risk, especially during medical emergencies. Residents have reiterated their long-pending demand for proper road infrastructure, stating that such situations frequently arise in the area. The incident once again highlights the urgent need for improved connectivity to ensure timely access to healthcare and other basic services in this remote part of the district.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 10, 2026 16:21:07
Ghazipur, Uttar Pradesh:केंद्रीय बजट 2026 की विशेषताओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा सदर विधानसभा की ओर से बजट चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गाजीपुर नगर के उर्दू बाजार स्थित उमा पैलेस में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट–2026 किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और मध्यम वर्ग के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंडिया और ग्रीन भारत पर विशेष फोकस देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। अन्य वक्ताओं ने भी बजट को विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को साकार करने वाला बताया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बजट को जनहितकारी और दूरदर्शी बताते हुए इसका स्वागत किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 16:20:30
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 10, 2026 16:18:45
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 10, 2026 16:18:18
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के गागलहेड़ी में कारगिल युद्ध के नायक, परमवीर चक्र से सम्मानित योगेंद्र यादव का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने 17 गोलियां खाने के बावजूद दुश्मन को करारा जवाब देते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया था। योगेंद्र यादव ने कहा, "मेरे लिए यह बड़े ही सम्मान की बात है कि मैं उत्तर प्रदेश का निवासी हूं। उत्तर प्रदेश के पांच जांबाज वीरों को आज तक परमवीर चक्र प्राप्त हुए हैं, और मैं उनमें से एक हूं। सहारनपुर पहुंचकर मैं स्कूल के बच्चों के साथ अपने विचार साझा करूंगा। उन्हें अपनी सेवा के बारे में बताऊंगा, ताकि वे आगे चलकर देश का नाम रोशन करें और सीमाओं को दुश्मनों से सुरक्षित रखें।"
0
comment0
Report
ADAnup Das
Feb 10, 2026 16:17:42
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস Mp মওয়া মৈত্র এর সাথে প্রশান্ত কিশোরের ফেক চ্যাট, নয়ডা বাসিন্ধা বিজেপি মিডিয়া সেলের সুরজিৎ দাশগুপ্ত টুইট করা নিয়ে কৃষ্ণনগর কোতয়ালী থানায় অভিযোগ করেন গত 7 তারিখ সাংসদ মওয়া মৈত্র, পুলিশ আইনি নোটিশ করে সুরজিৎ দাশগুপ্ত কে, থানাে দেখা করার জন্য 9 তারিখে, দেখা করেন নুর সুরজিৎ দাশগুপ্ত,আদালতে জানালে এরেস্ট ওয়ারেন্ট বের হয়, সেইমত কৃষ্ণনগর কোতয়ালী থানার পুলিশ 4 জনের টিম নয়ডা তে যায়, সুরজিৎ দাশগুপ্ত এর বাড়ী পৌঁছায়, বাড়িতে ছিল সেই সময় সুরজিৎ দাশগুপ্ত, কিন্তূ কোতয়ালী থানার আইসি দাবি করেন, নয়ডার পুলিশ আমাদের চারজন পুলিশ কে জোর করে সেখানকার থানায় নিয়ে যায় এবং সুরজিৎ দাশগুপ্ত কে পালানোর সুযোগ করে দেয়, নয়ডা জেলার 110 নং চৌকির পুলিশ বাধা দেয়, সুরজিৎ দাশগুপ্ত কে নিয়ে যাওয়া যাবে না,বলে জানালেন কৃষ্ণনগর থানার আইসি।
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 10, 2026 16:16:59
Madhepura, Bihar:NSUI का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव के नेतृत्व में मधेपुरा जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार से वार्ता कर जिले में जानलेवा मध्याह्न भोजन मामले में जांच कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की । प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि बीते 15 दिनों के अंदर जिले में दो - दो जगहों पर जहरीले मध्याह्न भोजन खाने से सैकड़ों बच्चे बीमार परे, कई बच्चे की तो जान जाते - जाते बची । इस घटना के बाद बच्चों के अभिभावक सहमे हुए है । मध्याह्न भोजन में छिपकली निकलना भोजन तैयार कर पहुंचाने वाली कंपनी की भारी लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता था। बच्चों के जान के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ अक्षम है । इसे हमलोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। मध्याह्न भोजन सप्लाई करने वाली एजेंसी की लापरवाही नौनिहालों के जान पर खतरा हो गया है । बच्चे और उनके अभिभावक मध्याह्न भोजन के नाम से डरने लगे है । प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि मध्याह्न भोजन सप्लाई करने वाले एजेंसी को अविलंब ब्लैक लिस्ट किया जाय और बच्चों के जिंदगी से खिलवाड़ करने लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाय। उसके साथ ही पीड़ित बच्चों को 50 -50 हजार रुपए की मुआवजा प्रदान की जाय। भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए मध्याह्न भोजन के निगरानी को मजबूत और पारदर्शी किया जाय। उन्होंने कहा कि अगर सात दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं होती है तो फिर NSUI चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगी । हमलोग बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक कर एक मजबूत आंदोलन करेंगे।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Feb 10, 2026 16:16:40
Hajipur, Bihar:जी मिडिया का खबर का बड़ा असर सदर अस्पताल के लेबर वार्ड में महिला की डिलीवरी के बाद बच्चा बदलने का आरोप महिला के परिजनों ने लगाया और जमकर हंगामा किया। परिजन का कहना था कि ऑपरेशन के बाद अस्पताल कर्मियों ने बताया कि महिला के परिजन को बताया कि बेटा हुआ है लेकिन अस्पताल कर्मियों ने नवजात को नहीं दिखाया। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने परिजनों से कहा कि पहले से एक पुत्री है और अभी पुत्र हुआ है इसलिए नसबंदी करवा दीजिए, जिसपर परिजनों ने हामी भर दी। लेकिन उसके बाद अस्पताल कर्मी ने लड़का का कहकर लड़की सौंप दिया जिसके बाद परिजन ने जमकर हंगामा किया। इसे खबर को जी मीडिया ने प्रमुखता से दिखाई थी उसके बाद वैशाली डीएम वर्षा सिंह ने दो सदस्यीय टीम गठन किया थी। टीम हाजीपुर के सदर अस्पताल पहुंची थी जिसके बाद जांच क्रम संतोषजनक जवाब नहीं आया था। जिसके बाद वैशाली डीएम वर्षा सिंह ने डॉक्टर सीमा सिन्हा, डॉ नीरज कुमार, डॉ अजय लाल, जिएनेम अर्चना कुमारी, सुशील कुमार सभी को सदर अस्पताल से तबादला कर दिया। वह सदर अस्पताल के लेबर वार्ड में आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाले कर्मी अमोद कुमार और आदित्य कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। डीएम वर्षा सिंह के एक्शन के बाद अधिकारियों से लेकर सदर अस्पताल में काम करने वाले कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ। वैशाली डीएम वर्षा सिंह का तेवर काफी सख़्त है; किसी भी काम में लापरवाही बढ़ाने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शे जाने का सवाल नहीं है।
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Feb 10, 2026 16:16:20
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा के बीएस कॉलेज स्टेडियम में बलदेव साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर भोजपुरी फिल्म जगत की सुपरस्टार अक्षरा सिंह विशेष रूप से स्टेडियम पहुंचीं, जिससे पूरे स्टेडियम में उत्साह और खुशी کا माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने अक्षरा सिंह का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्टेडियम पहुंचने के बाद अक्षरा सिंह ने घूमकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। और उनके प्रति लोगों की दीवानगी साफ नजर आई। मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह ने कहा कि बलदेव साहू T20 टूर्नामेंट का सफल आयोजन कराने में धीरज प्रसाद साहू की अहम भूमिका रही है। इन्होंने बीएस कॉलेज स्टेडियम को इंटरनेशनल स्तर का बनाने की दिशा में काम किया है। और खेल प्रेमियों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म प्रदान किया है। अक्षरा सिंह ने कहा कि लोहरदगा खुद को खुशकिस्मत मान सकता है कि यहां ऐसे दिग्गज मौजूद हैं, जो खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच पलामू जिगलर्स और छोटा नागपुर बुल के बीच हुआ, जबकि दूसरा मुकाबला लोहरदगा लायंस और साउथ ईस्टर्न रेलवे रांची के बीच खेला गया। दोनों मैचों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों के लिए उत्सुकता बढ़ा दी। बाइट: धीरज प्रसाद साहू, लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद बाइट- अक्षरा सिंह, भोजपुरी अभिनेत्री
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Feb 10, 2026 16:15:59
Dindori, Madhya Pradesh:डिण्डौरी में शहपुरा पुलिस ने नशीली कफ सिरप की तस्करी का किया भंडाफोड़, 2 तस्कर गिरफ्तार...\n\nशहपुरा और बिछिया पुलिस की संयुक्त टीम ने योजना बद्ध तरीके से रंगे हाथों पकड़े आरोपी...\n\nआरोपियों के पास से 79 शीशी प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद...\n\nतस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को पुलिस ने किया जप्त...\n\nमुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने की सर्जिकल स्ट्राइक, तस्करों को भागने का नहीं मिला मौका...\n\nपड़ोसी मंडला जिले के निवास क्षेत्र के मेडिकल संचालकों के तार जुड़े होने की आशंका, जांच के घेरे में कई बड़े नाम...\n\nपुलिस की पूछताछ जारी, नशे के इस काले कारोबार के मुख्य सरगना की तलाश तेज़...\n\nपुलिस का साफ़ संदेश, जिले में किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा नशा माफिया...
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Feb 10, 2026 16:15:45
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ के राणापुर नगर परिषद में कंप्यूटर ऑपरेटर की पिटाई का वीडियो अभी वायरल हो ही रहा था कि अब रतलाम से शिक्षा विभाग से जुड़ा एक और गंभीर मामला सामने आया है। रतलाम के बीआरसी, यानी ब्लॉक संसाधन केंद्र कार्यालय परिसर में निलंबित शिक्षक दिलीप राठौर ने सहायक परियोजना समन्वयक विवेक नागर पर कुल्हाड़ी लेकर हमला करने की कोशिश की। वायरल वीडियो में निलंबित शिक्षक दिलीप हाथ में कुल्हाड़ी लिए कार्यालय पहुंचता और विवेक नागर के साथ गाली-गलौच करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि दिलीप राठौर एक न्यायिक मामले में अधिकारी विवेक नागर के द्वारा गवाही देने को लेकर नाराज था और इसी रंजिश के चलते उसने यह हरकत की। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल बीआरसी परियोजना समन्वयक विवेक नागर की शिकायत पर पुलिस ने निलंबित शिक्षक दिलीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
RGRupesh Gupta
Feb 10, 2026 16:15:22
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 10, 2026 16:03:43
Kota, Rajasthan:इन्वेस्टमेंट के नाम पर कोटा में 3 करोड़ 88 लाख रुपये की साइबर ठगी का भंडाफोड़, कम्बोडिया से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार कोटा शहर में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इन्वेस्टमेंट के नाम पर 3 करोड़ 88 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना कोटा शहर पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 49 हजार रुपये नकद व 7 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। SP तेजस्वनी गौतम ने बताया कि यह ठगी कम्बोडिया में बैठे साइबर ठगों के इशारे पर की जा रही थी। आरोपी टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से विदेशी ठगों से संपर्क में थे और ठगी की राशि को USDT क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश भेजते थे। पाली निवासी एक आरोपी द्वारा कोटा शहर के लोगों से बैंक खाते खरीदकर उनमें ठगी की रकम डलवाई जाती थी। तकनीकी जांच और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों की पहचान कर 9 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। मामले में शेष राशि की बरामदगी व अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top