Back
मध्याह्न भोजन में जहरीले पदार्थ: NSUI ने जांच और मुकदमा की मांग
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 10, 2026 16:16:59
Madhepura, Bihar
NSUI का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव के नेतृत्व में मधेपुरा जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार से वार्ता कर जिले में जानलेवा मध्याह्न भोजन मामले में जांच कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की । प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि बीते 15 दिनों के अंदर जिले में दो - दो जगहों पर जहरीले मध्याह्न भोजन खाने से सैकड़ों बच्चे बीमार परे, कई बच्चे की तो जान जाते - जाते बची । इस घटना के बाद बच्चों के अभिभावक सहमे हुए है । मध्याह्न भोजन में छिपकली निकलना भोजन तैयार कर पहुंचाने वाली कंपनी की भारी लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता था। बच्चों के जान के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ अक्षम है । इसे हमलोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मध्याह्न भोजन सप्लाई करने वाली एजेंसी की लापरवाही नौनिहालों के जान पर खतरा हो गया है । बच्चे और उनके अभिभावक मध्याह्न भोजन के नाम से डरने लगे है । प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि मध्याह्न भोजन सप्लाई करने वाले एजेंसी को अविलंब ब्लैक लिस्ट किया जाय और बच्चों के जिंदगी से खिलवाड़ करने लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाय। उसके साथ ही पीड़ित बच्चों को 50 -50 हजार रुपए की मुआवजा प्रदान की जाय। भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए मध्याह्न भोजन के निगरानी को मजबूत और पारदर्शी किया जाय।
उन्होंने कहा कि अगर सात दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं होती है तो फिर NSUI चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगी । हमलोग बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक कर एक मजबूत आंदोलन करेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAnup Das
FollowFeb 10, 2026 17:47:360
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 10, 2026 17:46:510
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 10, 2026 17:46:270
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 10, 2026 17:46:090
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 10, 2026 17:45:550
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 10, 2026 17:45:400
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 10, 2026 17:45:270
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 10, 2026 17:45:080
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 17:30:500
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 10, 2026 17:30:360
Report
1
Report
0
Report
0
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 10, 2026 17:17:180
Report