Back
उतरौला में वंचित-शोषित-पीड़ित समाज एकता महा रैली में भारी जनसैलाब
DKDeepesh Kumar
Nov 16, 2025 14:10:25
Noida, Uttar Pradesh
वंचित–शोषित–पीड़ित समाज एकता महा रैली में उमड़ा जनसैलाब,पूर्व प्रत्याशी हसीब खान सहित कई नेताओं ने भरी हुंकार बलरामपुर जनपद के उतरौला में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के तत्वावधान में आज उतरौला में वंचित, शोषित, पीड़ित समाज एकता महा रैली का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र राजभर ने की। रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक पहुंचे, जिससे पूरा मैदान खचाखच भरा दिखाई दिया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र राजभर ने उत्तर प्रदेश सरकार पर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गुंडाराज, बढ़ती महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली जैसे मुद्दों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बदलते राजनीतिक माहौल का इंतजार कर रही है। उन्होंने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, वोटर पेंशन तथा सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को पार्टी की प्राथमिकता बताया। महेन्द्र राजभर ने कहा कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति को मजबूत करना शुरू कर दिया है। साथ ही, उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को भी पूरी ताकत के साथ लड़ने की घोषणा की। बिहार विधानसभा चुनाव में कथित धांधली को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि समाज को भ्रमित करने वाले नेताओं से सावधान रहने की जरूरत है। रैली में उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने भी जनता को संबोधित किया और पार्टी की नीतियों व जनहित मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके अलावा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्रेया वर्मा, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, गैसड़ी विधायक राकेश यादव सहित कई नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। मंच का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद राजभर, प्रदेश महिला मंच अध्यक्ष सुनीता राजभर, प्रदेश प्रवक्ता जयप्रकाश पांडेय, आईटी सेल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष पंकज राजभर, प्रदेश महासचिव रामशरण राजभर, प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश यादव, आदित्य राजभर, शिवधान राजभर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.
98
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Daranagar, Saini, Uttar Pradesh:सूनसान घर मे चोरों ने घर मे घुस कर किया चोरी।
सुबह दुकान आने के बाद हुई जानकारी
दुकान के उपर कमरे में रहता था परिवार
परिवार हिसामपुर मढ़ो चला गया था।
पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करवा कर जांच में जुटी।
सैनी कोतवाली के 500 मीटर दूर की घटना।
0
Report
65
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowNov 16, 2025 16:16:2240
Report
TSTripurari Sharan
FollowNov 16, 2025 16:16:0537
Report
70
Report
Daranagar, Saini, Uttar Pradesh:2 अभियुक्तों को 11 किलो 558 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार
बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये
आरोपी कार में लेकर जा रहे थे अवैध गांजा
फतेहपुर जनपद के प्रतीक सिंह लवलेश सिंह गिरफ्तार
50
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowNov 16, 2025 16:15:3237
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowNov 16, 2025 16:15:1221
Report
17
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 16, 2025 16:00:32126
Report
171
Report
220
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 16, 2025 15:46:00199
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 16, 2025 15:45:4642
Report
HBHeeralal Bhati
FollowNov 16, 2025 15:45:29198
Report