Back
फरीदाबाद: संजय एनक्लेव पार्ट-2 में बंद मकान से लाखों की चोरी
AKAshok Kumar1
Dec 27, 2025 10:05:48
Noida, Uttar Pradesh
फरीदाबाद: संजय एनक्लेव पार्ट-2 में बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी
एंकर- पर्वतीय पुलिस चौकी क्षेत्र के संजय एनक्लेव पार्ट-2, गली नंबर-7 में बीती रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मकान में रहने वाला दंपति बीमारी की दवाइयां लेने गुरुवार शाम दिल्ली गया हुआ था। दंपति की बेटी सुधा ने बताया कि वे अपने माता-पिता के साथ दिल्ली के एक अस्पताल में दवा लेने गए थे। घर से निकलते समय सभी दरवाजों को ठीक से बंद कर ताले लगाए गए थे। दवाइयां लेकर शुक्रवार शाम को वापस लौटना था, इसलिए वे दिल्ली में ही एक रिश्तेदार के यहां रुक गए। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला जबरन तोड़ दिया और घर के अंदर घुस गए। चोरों ने घर के तीनों कमरों में जमकर छानबीन की और सामान इधर-उधर बिखेर दिया। तीसरे कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने निकाल लिए और फरार हो गए। सुधा ने बताया कि करीब तीन महीने पहले उनके बड़े भाई अमित की नाली में गिरने से मौत हो गई थी। उसके विवाह के लिए घर में गहने जमा करके रखे गए थे। चोर उन्हीं गहनों को अलमारी तोड़कर ले गए। चोरी गए गहनों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घर में रखा अन्य सामान भी बिखरा पड़ा मिला। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखा। शक होने पर उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद परिवार और पुलिस को सूचना दी गई। जब परिवार वापस लौटे तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
बाइट- सुधा और सुधा की माँ
इस मामले में पर्वतीय पुलिस चौकी इंचार्ज हिरदयाल कुमार ने बताया कि संजय एनक्लेव पार्ट-2, गली नंबर-7 में देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। दरवाजों से फिंगरप्रिंट लिए गए हैं और परिवार से लिखित शिकायत प्राप्त कर ली गई है। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SYSHRIPAL YADAV
FollowDec 27, 2025 11:45:150
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SSSUNIL SINGH
FollowDec 27, 2025 11:38:180
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 27, 2025 11:37:52Chittorgarh, Rajasthan:कांग्रेस ने अजय चंद्राकर के बयान को कुंठित मानसिकता वाला और अशोभनीय बताया है
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 27, 2025 11:37:410
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 27, 2025 11:37:240
Report
RSRAKESH SINGH
FollowDec 27, 2025 11:36:530
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 27, 2025 11:36:31Noida, Uttar Pradesh:मौलाना के बयान: इस्लाम में DJ हराम!
0
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 27, 2025 11:36:230
Report
YSYeswent Sinha
FollowDec 27, 2025 11:36:120
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 27, 2025 11:35:580
Report
OBOrin Basu
FollowDec 27, 2025 11:35:440
Report