Back
चूरू में अरावली बचाओ पदयात्रा; मनरेगा और पर्यावरण के मुद्दे जोर से उठे
NPNavratan Prajapat
Dec 27, 2025 11:37:41
Churu, Rajasthan
शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस द्वारा अरावली बचाओं पद यात्रा निकाली चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सुजानगढ विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व में तथा चूरू जिला कांग्रेस कमेटी व चूरू शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में बैठक आयोजित हुई, बैठक के पश्चात चूरू शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू से वीरगति स्मारक तक अरावली बचाओं पद यात्रा निकाली गई। पद यात्रा के पश्चात केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन व उसे कमजोर करने के कुत्सित प्रयासों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र को हाथ में लेकर वीरगति स्मारक के आगे विरोध प्रदर्शन किया गया। चूरू जिला कांग्रेस कमेटेी के अध्यक्ष व सुजानगढ विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की नई परिभाषा और केन्द्र-राज्य सरकार के फैसलों से अरावली का बडा हिस्सा खनन के लिए खुल सकता है, जिससे पर्यावरण और भूजल को गंभीर खतरा है। मनरेगा को लेकर मेघवाल ने कहा कि अभी हाल ही में सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया। न सिर्फ महात्मा गांधी का नाम हटाया गया, बल्कि मनरेगा का रूप-स्वरूप बिना विचार-विमर्श किए, बिना किसी से सलाह-मशवरा किए, बिना विपक्ष को विश्वास में लिए मनमाने ढंग से बदल दिया गया। अब किसको, कितना, कहां और किस तरह रोजगार मिलेगा, यह जमीनी हकीकत से दूर दिल्ली में बैठकर सरकार तय करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव रिहाना रियाज चिश्ती ने कहा कि इस समय केन्द्र में हम दो हमारे दो की सरकार है। यह सरकार पुंजीपति और उधोगपतियों के लिए ही बनी है। इनका गरीब व आमजन से कोई वास्ता नही है। पूर्व की केन्द्र की कांग्रेस सरकार हो या राज्य की कांग्रेस सरकार उनकी योजनाओं के नाम बदले में आज की सरकार अपनी उपलब्धि मानती है। इस दौरान सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजुद रहें। बाइट _ मनोज मेघवाल, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowDec 27, 2025 13:10:580
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 27, 2025 13:08:320
Report
ACAshish Chauhan
FollowDec 27, 2025 13:08:200
Report
RKRajiv Kumar
FollowDec 27, 2025 13:08:040
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 27, 2025 13:07:350
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 27, 2025 13:07:230
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 27, 2025 13:06:490
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowDec 27, 2025 13:06:350
Report
0
Report
TSTripurari Sharan
FollowDec 27, 2025 13:04:060
Report
TCTanya chugh
FollowDec 27, 2025 13:03:490
Report