Back
Chasnala disaster: On the 50th anniversary, tribute to martyred workers, focus on safety
NMNitesh Mishra
Dec 27, 2025 11:35:58
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद के चासनाला डीप माइनस खदान दुर्घटना की 50 वीं बरसी पर जल समाधि लेने वाले 375 शहीद श्रमिकों को चासनाला साउथ कॉलोनी स्थित शहीद स्मारक पर नम आखों से श्रद्धाजंलि दी गई। बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल,झरिया विधायक रागिनी सिंह,धनबाद विधायक राज सिन्हा,सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो,पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह, शहीद मजदूर परिजनों सहित यूनियन प्रतिनिधि, बीसीसीएल अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दिया। दोपहर करीब 1:35 बजे आपातकालीन सायरन बजा। जिसके साथ ही मौजूद लोगों ने ह्रदय विदारक उस हादसे को याद कर दहल उठे। सर्वधर्म श्रद्धाजंलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर शहीद श्रमिकों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शहीद श्रमिकों के परिजनों ने सर्व प्रथम शहीद बेदी पर पूजा अर्चना कर मोमबती, दीया जलाकर व नारियल फोड़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद सेल अधिकारियों, यूनियन नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धाजंलि दी। श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम को लेकर प्रबंधन व मृत श्रमिक के परिजनों की एक कमेटी बनाई गई थी। जिसकी देखरेख में कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस दौरान चारों धर्म के धर्म गुरुओं ने मंत्र उच्चारण कर आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मौके पर सेल कार्यपालक निदेशक विनीत कुमार राउत, मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक संजय तिवारी, झरिया विधायक रागिनी सिंह, पूर्व विधायक संजीव सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल सहित कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। खान हादसे को लेकर चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसमें खान दुर्घटना अन्य कलाकृतियां प्रदर्शित की गई थी। जहां बेहतर चित्रकला बनाने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। शहीदों के याद में महाप्रसाद खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि घटना काफी दुखद है। यह घटना आज भी लोगों के जहन में बसा है। जिसे याद कर आज भी हृदय से दर्द होता है। उस वक्त इसको कंपनी में घटना हुई थी जिसमें मजदूरों ने अपनी जान गवाई थी। उनका बलिदान हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। कंपनी का उद्देश्य एक छटाक कोयला का उत्पादन भी किसी के एक बूंद खून से न हो। समस्या मुक्त, पूरी सुरक्षा के साथ उत्पादन करें। इस मौके पर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा इस घटना से हमें सीख लेने की जरूरत है। प्रबंधन ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो इसका ध्यान रखे। प्रबंधन सुरक्षा के साथ काम करें। किसी मां बहन और बेटी का संसार नहीं उजड़े।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowDec 27, 2025 13:10:580
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 27, 2025 13:08:320
Report
ACAshish Chauhan
FollowDec 27, 2025 13:08:200
Report
RKRajiv Kumar
FollowDec 27, 2025 13:08:040
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 27, 2025 13:07:350
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 27, 2025 13:07:230
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 27, 2025 13:06:490
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowDec 27, 2025 13:06:350
Report
0
Report
TSTripurari Sharan
FollowDec 27, 2025 13:04:060
Report
TCTanya chugh
FollowDec 27, 2025 13:03:490
Report