Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

दिल्ली-मथुरा रेल मार्ग पर मालगाड़ी के डिब्बे डिरेल, ट्रेन सेवाएं ठप

RRRakesh Ranjan
Oct 22, 2025 04:26:31
Noida, Uttar Pradesh
पूरी स्टोरी ग्राउंड रिपोर्ट के साथ आ गई है.. कोयले से लदी मालगाड़ी के 13 डिब्बे डिरेल, दिल्ली-मथुरा रेल संचालन ठप; सैकड़ों यात्री प्रभावित मथुरा। दिल्ली-मथुरा रेल मार्ग पर मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन और आझई स्टेशन के मध्य कोयले से लदी एक मालगाड़ी के 13 डिब्बे (वैगन) पटरी से उतर गए। इस भीषण दुर्घटना से अप, डाउन और थर्ड लाइन पूरी तरह से प्रभावित हो गईं, जिससे उत्तर भारत का एक प्रमुख रेलखंड ठप हो गया। हादसा रात 8:03 बजे के करीब हुआ। डिब्बे बेपटरी होने के कारण लगभग आठ सौ मीटर तक रेलवे स्लीपर बुरीतरह क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही ओएचई टूट गई और रेलवे लाइन को भी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि तत्काल प्रभाव से अप और डाउन, दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा, जिससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों को भारी परेशानी: हादसे के कारण एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। अप रूट की मेवाड़ एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस, उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस और कर्नाटक एक्सप्रेस समेत डाउन रूट की नंदादेवी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस कई घंटों तक रुकी रहीं। डाउन रूट की पंजाब मेल और सोगरिया एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन पर खड़ी रहीं। जंक्शन पर फंसे तमाम यात्री अन्य साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए, जबकि कई लोग स्टेशन पर ही ट्रैक खुलने का इंतजार करते रहे। मरम्मत कार्य जारी, जांच के आदेश: घटनास्थल पर तत्काल रेलवे की टीम पहुंची और बेपटरी हुए डिब्बों को पटरी पर लाने का काम शुरू किया। देर रात 10 बजे के करीब चौथी लाइन से ट्रेनों को निकालने का काम शुरू हो सका, जिसमें सबसे पहले आगरा-पलवल पैसेंजर को निकाला गया। प्रथमदृष्टया डिब्बों की कपलिंग खुलने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने इस गंभीर घटना की जांच के आदेश दिए हैं। यात्रियों की सहायता के लिए जंक्शन पर हेल्प डेस्क खोली गई है और रिफंड तथा भोजन-पानी की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। वॉकथ्रू–ग्राउंड रिपोर्ट
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSwapnil Sonal
Oct 22, 2025 13:36:25
Patna, Bihar:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने zee मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्तरीय पंचायत समिति में काम करने वाले मजबूत स्तंभों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास शुरू किया है. स्क्रम में पंचायत के कई प्रतिनिधियों को आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बुलाया गया था जहां पर उनकी समस्याओं को डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने सुना और कई समस्याओं को निपटने का भरोसा दिलाया. वही राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधते हुए डॉ जायसवाल ने कहा कि लालू और उनके परिवार का चाल चरित्र और चेहरा बिहार की जनता ने देख लिया है और जनता ने पूरी तरह से एनडीए का साथ देने का मन बना लिया है.
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Oct 22, 2025 13:36:13
Ujjain, Madhya Pradesh:ऑडियो म्यूट कर लेवें नागदा। ओझा कॉलोनी स्थित गली नंबर 6 में दीपावली के अगले दिन शाम को किन्नर समुदाय और स्थानीय रहवासियों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में छतों से पत्थरबाजी और घरेलू बर्तनों की बरसात शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में कर बड़ी घटना होने से टाल दी। मिली जानकारी के अनुसार, गली नंबर 6 में रहने वाला एक किन्नर आए दिन नए लोगों को अपने घर बुलाता था। रहवासियों का आरोप है कि उसके घर आने वाले कुछ लोगों की नीयत और हरकतें अशोभनीय होती हैं। दीपावली के अगले दिन जब मोहल्ले के कुछ लोगों ने किन्नर के घर आए व्यक्तियों को समझाने की कोशिश की, तो कहासुनी हो गई। देखते ही देखते चार से पांच किन्नर वहां एकत्र हो गए और छत से पत्थर तथा घरेलू बर्तन फेंकने लगे। पत्थरबाजी के चलते दो घरों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो बड़ी अंहौनी हो सकती थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और किन्नर सहित कुछ रहवासियों को थाने लेकर गई। बताया जा रहा है कि थाने में भी एक पक्ष का युवक, जो नशे की हालत में था, देर तक हंगामा करता रहा। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने किन्नर समुदाय के कुछ सदस्यों पर तंज कसे और उन पर आम जनता से अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए। सूत्रों के अनुसार, देर रात तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया और किसी ने भी एक-दूसरे के खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई। वहीं, पुलिस को घटना का एक वीडियो भी मिला है जिसमें किन्नर समुदाय के कुछ लोग पत्थरबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ स्थानीय निवासी भी जवाबी कार्रवाई में पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि वर्तमान समय में आम जनता असली ओर नकली किन्नर की पहचान कैसे करें...
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 22, 2025 13:35:46
Bhilwara, Rajasthan:दीपावली के दूसरे दिन गांवों में धूमधाम से हुआ बैलों का पूजन कोटड़ी। दीपावली पर्व के दूसरे दिन कोटड़ी उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बैलों की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही ग्रामीणों ने अपने खेतों में काम आने वाले बैलों को स्नान करवाकर श्रृंगार किया और उन्हें फूलमालाओं, रंग-बिरंगे कपड़ों व हल्दी-कुमकुम से सुसज्जित किया। ढोल-नगाड़ों की थाप व उत्साहपूर्ण माहौल के बीच बैलों को तिलक लगाकर उनकी परिक्रमा की गई और समृद्धि तथा अच्छे कृषि वर्ष की कामना की गई। हाजीवास निवासी देवकिशन पारीक ने बताया कि यह परंपरा मेहनतकश पशुधन के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का प्रतीक है। बैलों को चारा, गुड़, मिठाई व फल खिलाकर उनका स्वागत किया गया। पूजा के दौरान किसानों ने अपने हल, उपकरणों तथा कृषि कार्य से जुड़े साधनों की भी पूजा की और खेती-किसानी की उन्नति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बुजुर्गों के अनुसार वर्षों पुरानी इस परंपरा का उद्देश्य मनुष्य और पशु के बीच आत्मीय संबंध को मजबूत करना है। बच्चे, युवा और महिलाएं भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल हुए। पूजा के बाद गांवों में आपसी मेल-मिलाप, मिठाइयों का वितरण और पारंपरिक खेलों का आयोजन कर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर गांव में उमड़ा धार्मिक उत्साह और पारंपरिक संस्कृति की झलक ने दीपावली के पर्व को और अधिक आनंदमय व यादगार बना दिया।
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Oct 22, 2025 13:35:34
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस विभाग में पदस्थ एक पुलिसकर्मी ने अपनी ही पत्नी को बेरहमी से पीटा। घटना बिछिया थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल कॉलोनी पुलिस लाइन की है। पीड़िता सावित्री बर्मन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति राजीव वर्मा, जो रीवा पुलिस में तैनात हैं, ने दीपावली के दिन उसे कमरे में बंद कर डंडों से पीटा। पत्नी का केवल इतना ही कसूर था कि उसने पति से अपने मायके सतना जाने की जिद की और पूजा का सामान मंगाया। इसके बाद आरोपी पति ने उसे जमकर पीटा और दिनभर कमरे में बंद रखा। सावित्री ने बताया कि उनकी शादी 2016 में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही वह दहेज के लिए प्रताड़ित करती रहे हैं। पहले भी यह मामला पन्ना के कुटुंब न्यायालय तक पहुंचा था, जहां समझौते के बाद पति ने उसे रीवा ले आया था। इस बार दीपावली के मौके पर हुए विवाद के बाद पीड़िता ने बिछिया थाने पहुंचकर दहेज उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर राजीव वर्मा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Oct 22, 2025 13:35:16
Datia, Madhya Pradesh:दतिया जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिरिया घोंघू मैं कुछ शरारती लोगों ने हथौड़े से गांव में लगी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस मामले में सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची कुछ राजनीतिक लोग भी नारेबाजी करने के लिए पहुंचे लेकिन पूरे मामले को ग्रामीण जनों और प्रशासन के बीच हुई सामंजस बातचीत से समाप्त कर दिया गया। राजनीतिक दल के लोग उक्त मामले में अपनी रोटियां भी नहीं सेक सके। और ना ही शरारती लोगों का मंसूबाह पुर हो Sका निश्चित रूप से शरारती लोगों की इसके पीछे मानसा गांव में भाईचारा बिगड़ना होगा लेकिन ग्रामीण जनों और प्रशासन के बीच सीधी बातचीत में तय हुआ की विखंडित मूर्ति की जगह नवीन मूर्ति की स्थापना मिलकर करेंगे। थाना सिटी कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने राजनीतिक दलों के लोगों को समझ कर वापस कर दिया है फिलहाल मूर्ति को ढक दिया गया है।
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Oct 22, 2025 13:34:57
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया दतिया जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिरिया घोंघू मैं कुछ शरारती लोगों ने हथौड़े से गांव में लगी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस मामले में सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची कुछ राजनीतिक लोग भी नारेबाजी करने के लिए पहुंचे लेकिन पूरे मामले को ग्रामीण जनों और प्रशासन के बीच हुई सामंजस बातचीत से समाप्त कर दिया गया। राजनीतिक दल के लोग उक्त मामले में अपनी रोटियां भी नहीं सेक सके। और ना ही शरारती लोगों का मंसूबाह पुर हो सका निश्चित रूप से शरारती लोगों की इसके पीछे मानसा गांव में भाईचारा बिगड़ना होगा लेकिन ग्रामीण जनों और प्रशासन के बीच सीधी बातचीत में तय हुआ की विखंडित मूर्ति की जगह नवीन मूर्ति की स्थापना मिलकर करेंगे। थाना सिटी कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने राजनीतिक दलों के लोगों को समझ कर वापस कर दिया है फिलहाल मूर्ति को ढक दिया गया है।
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 22, 2025 13:34:31
Khordha, Odisha:କଟକ:- ଆଉ ଦିନ କେଇଟା ପରେ ଆରମ୍ଭ ହେବ ଏସିଆ ମହାଦେଶର ସର୍ବ ବୃହତ ମୁକ୍ତ ଆକାଶ ବାଣିଜ୍ୟକ ମହାକୁମ୍ଭ। ଲାଗିବ ଲକ୍ଷାଧିକ ଲୋକ ଙ୍କ ଗହଳି ଚହଲି। କୋଟି କଟି ଟଙ୍କାର ଚାଲିବ କିଣା ବିକା। ऐତିହାସିକ କଟକ ବାଲିଯାତ୍ରା କୁ ଶୃଙ୍ଖଳିତ ଓ ଆକର୍ଷଣୀୟ କରିବା ପାଇଁ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ଓ ସିଏମସି ର ପ୍ରସ୍ତୁତି ଜୋରରଦାର ଚାଲିଛି। ବୁଧବାର ପ୍ରସ୍ତୁତି ର ସମୀକ୍ଷା କରିଛନ୍ତି କେନ୍ଦ୍ରାଞ୍ଚଳ ରାଜସ୍ୱ ଆୟୁକ୍ତ ଗୁହା ପୁନମ ତାପସ କୁମାର। କଟକ ଇନ କଟକ, ଓରମାସ, ଉଭୟ ସାଂସ୍କୃତିକ ମଞ୍ଚ ସହ ପୁରା ବାଲିଯାତ୍ରା ପଡିଆ ବୁଲି ବାଲିଯାତ୍ରା ବିଷୟରେ ଅବଗତ ହୋଇଛନ୍ତି। ମୁଖ୍ୟତଃ ପ୍ରବେଶ ଓ ପ୍ରସ୍ତାନ , ଗ୍ରୀନ କରିଡର , ମା ଓ ଶିଶୁ ଙ୍କ ଯତ୍ନ ନେବା ପାଇଁ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ପ୍ରକୋଷ୍ଠ ର ବ୍ୟବସ୍ତା କରାଯିବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଆର ଡ଼ି ସି। ଏହି ସମୀକ୍ଷା ସମୟରେ କଟକ ଜିଲ୍ଲାପାଳ , କଟକ ଡିସିପି , ସିଏମସି କମିଶନର ଓ ସବୁ ବିଭାଗର ବରିଷ୍ଠ ଅଧିକାରୀ ମାନେ ଉପସ୍ଥିତ ରହିଥିଲେ।
0
comment0
Report
KBKulbir Beera
Oct 22, 2025 13:32:50
Bathinda, Punjab:ਕਿਸਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮੰਡੀ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਤੋਂ ਡਾਢੇ ਖੁਸ਼ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ ਬਠਿੰਡਾ ਦੀ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਚ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਪਹੁੰਚਿਆ ਝੋਨਾ ਇਸ ਵਾਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦੀ ਦਿੱਕਤ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੀ ਬਠਿੰਡਾ ਦੀ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਜਿਸ ਦੀ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਕਟਾਈ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਮੰਡੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦੀ ਫਸਲ ਵੇਚਣ ਵਿੱਚ ਦਿੱਕਤ ਨਾ ਆਵੇ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਰੁਲਣਾ ਨਾ ਪਵੇ ਮੰਡੀ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਅਤੇ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਸੁਧਾਰ ਵਾਲੇ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ ਜਦੋਂ ਇਸ ਮਸਲੇ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਤੋਂ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਲੈ ਕੇ ਬਠਿੰਡਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਪੁੱਜੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਮੰਡੀ ਪ੍ਰਬੰਧ ਨ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਲੱਗਿਆ ਹੈ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕਿਸਮ ਦੀ ਕੋਈ ਸਮੱਸਿਆ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੀ ਸਾਡੀ ਫਸਲ ਨਾਲ ਦੀ ਨਾਲ ਵਿਕ ਰਹੀ ਹੈ ਤੁਲ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਚੁੱਕੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਇਸ ਵਾਰ ਝੋਨੇ ਦਾ ਝਾੜ ਜਰੂਰ ਘਟਿਆ ਹੈ ਜੋ ਕੁਦਰਤੀ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਗਰਮੀ ਅਤੇ ਬਾਰਿਸ਼ ਕਾਰਨ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਫਸਲ ਇਸ ਵਾਰ ਝਾੜ ਘੱਟ ਦੇਵੇਗੀ ਬਾਕੀ ਸਾਰੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਹਨ ਇਸ ਗੱਲ ਦੀ ਵਧਾਈ ਅਸੀਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਦਿੰਦੇ ਹਾਂ। ਬਾਈਟਿਸ ਇਨਪੁਟ ਨਹੀਂ
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Oct 22, 2025 13:31:13
Jalpaiguri, West Bengal:দুর্গাপূজার পর ফের দুর্গাপূজা জলপাইগুড়িতে। একদিনের অকাল দুর্গাপুজোয় মাতল ময়নাগুড়ির চূড়াভাণ্ডারের রথেরহাট এলাকায়। ভান্ডানি রূপে সপরিবারে পুজো পাচ্ছেন মা দুর্গা। তবে এখানে দেবী দুর্গা দশভুজা নন, দ্বিভুজা। দেবীর হাতে কোনও অস্ত্র নেই। সিংহের উপর আসেন মা দুর্গা। কালীপুজোর পর এই পুজো হয়। পুজোয় পায়রা ও pাঁঠা বলি হচ্ছে। পুজো উপলক্ষে বসেছে মেলা।প্রায় ১০০ বছরের পুরনো এই পুজো today? আজও বলির কথা রয়েছে। এই প্রথা মেনে পাঠা বলি পূজা মন্ডপে। পায়রা উড়িয়ে ভক্তরা তাদের মনস্কামনা পূর্ণ করেন। ৮ থেকে ৮০ গ্রামের প্রত্যেককেই মেতে উঠেছেন এই পুজোয়। এই পুজো উপলক্ষে একদিনের মেলা এবং সাংস্কৃতিক অনুষ্ঠানের arrangements? দুর্যোগ কেটে স্বাভাবিক ছন্দে ফিরুক ময়নাগুড়ি এই কামনাই মা ভাণ্ডানের কাছে এলাকাবাসী।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Oct 22, 2025 13:30:38
Bareilly, Uttar Pradesh:योगी आदित्यनाथ के बयान के मुताबिक इस्लाम की राजनीतिक चर्चा की जानी चाहिए मौलाना शहाबुद्दीन बरेली ने योगी आदित्यनाथ का बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यह बेहद जरूरी है कि इस्लाम की राजनीतिक चर्चा की जाए उन्होंने कहा कि पहले के दौर में इस्लाम किया था इस्लाम का साम्राज्य क्या था साथी इस्लामिक राष्ट्रों पर भी राजनीतिक चर्चा की जानी बहुत बेहतर है जिससे निश्चित रूप से एक नई राह निकल साथी मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि ऐसा कतई नहीं है कि इस्लाम राजनीति करने की इजाजत नहीं देता बल्कि इस्लाम स्वच्छ सच्ची राजनीति करने की इजाजत जरूर देता है और ऐसा करना शरण के भी खिलाफ नहीं है उन्होंने खुलकर योगी जी के बयान का समर्थन किया
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top