Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच ने गिरोह पकड़ा, 23 करोड़ के डिजिटल घोटाले का खुलासा

NSNivedita Shukla
Nov 06, 2025 13:37:33
Noida, Uttar Pradesh
Delhi: Ravinder Yadav, Special CP, Delhi Police Crime Branch, says, "The cyber cell of the North East district has exposed a gang... It is also linked to a digital arrest scam of Rs 23 crore. So far, 3 people have been arrested in this. The mastermind, Arpit, is from Jaipur... The team is working to arrest the remaining people. They drew inspiration from the Netflix series 'Money Heist' and had adopted code names... Most of their funds are linked to a Cambodia call centre through a Telegram group..."
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 06, 2025 15:57:47
Orai, Uttar Pradesh:जालौन: ग्राम सरावन में मरघट की बड़ी समस्या, मृतक परिवार में मचा हाहाकार। ग्रामीणों का कहना है कि मरघट में घास-फूस इतनी बढ़ गई है कि मृत शरीर जलाना भी मुश्किल हो गया। एक गरीब युवक की मौत के बाद परिवार शव को अंतिम संस्कार के लिए सही जगह नहीं पा सका। ग्रामीणों ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं और कोई मदद नहीं कर रहा। परिवार ने मीडिया के सामने अपने दर्द भरे हालात बयां किए। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही नेता दौड़कर आते हैं, वोट के लिए पैर छूते हैं, लेकिन जीत के बाद सब भूल जाते हैं। ग्राम प्रधान मौके पर आया, केवल खाना पूर्ति किया और तुरंत चला गया। मृत युवक के परिवार और ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई। लोगों का कहना है कि मरघट की सफाई और निर्माण में लगातार लापरवाही हो रही
0
comment0
Report
Nov 06, 2025 15:53:37
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर : खुर्जा कोतवाली के गांव कनैनी हुआ दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की हुई मौत, दूसरा मजदूर गम्भीर रूप से हुआ घायल ठेकेदार और मालिक मौके से फरार बिजली का करंट लगने से मजदूर की हुई मौत, एक मजदूर गंभीर घायल जांच में जुटी पुलिस लेंटर का जाल डालते समय बिजली का करंट लगने से 20 वर्षीय रिहान की हुई मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव यूसुफपूर मलगौसा के निवासी हैं मृतक रिहान और घायल मजदूर अफजाल खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव कनैनी का मामला बाइट - राहिल (ग्राम प्रधान) बाइट - हाजी निजामुद्दीन (परिजन) बाइट - डॉ. पंकज त्यागी (जटिया अस्पताल)
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 06, 2025 15:48:47
Damoh, Madhya Pradesh:स्कूल में छात्राओं की पानी की बोतल में मिला दिया जहर, दो छात्राओं की बिगड़ी हालत..एंकर/ एमपी के दमोह से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां एक स्कूल में दो स्कूली छात्राओं की पानी की बोतल में जहर मिलाने की बात सामने आई है जिसके बाद ये पानी पीने वाली दो स्कूली छात्राएं गंभीर रूप से बीमार हुई है जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दमोह ब्लाक के टोरी गांव का है यहां सरकारी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली स्कूली छात्राएं रोज की तरह इसी टोरी गांव में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी, दोपहर को भोजन अवकाश के बाद उन्होंने खाना खाया और हांथ धोने के लिए क्लासरूम से बाहर गई और जब लौटकर आई तो अपने साथ लाई पानी की बोतल से उन्होंने पानी पिया और कुछ देर बाद दोनों छात्राओं की हालत बिगड़ने लगी। बच्चियों की स्थित बिगड़ते देख स्कूल प्रबंधन ने उन्हें पहले स्थानीय स्तर पर डाक्टर से चेक कराया और फिर उन्हें एंबुलेंस के जरिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं। जिला अस्पताल की डाक्टर के मुताबिक दोनों बच्चियों के शरीर में जहर था जिसे निकालने का काम किया गया है और फिलहाल उन्हें एडमिट किया गया है दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब सवाल यही की आखिर ये जहर आया कहां से तो आरोप है कि छात्राओं की पानी की बोतल में ये जहर मिलाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस हॉस्टल ने ये छात्राएं रहती है उस हॉस्टल की वार्डन और स्थानीय सरपंच के बीच विवाद चल रहा है और इसी वजह से ये घटनाएं हो रही हैं कुछ महीने पहले भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी और अब ये दूसरी बार छात्राओं के साथ जहर खुरानी की घटना सामने आई है। हॉस्टल की वार्डन खुलकर ये अब बातें कह रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों के दहशत का माहौल है खास तौर पर जिनकी बच्चियां सरकारी हॉस्टल में रह रही है उनमें खासी चिंता बढ़ गई है। इस मामले पर जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर ने संज्ञान लिया है और देर शाम ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर के मुताबिक मामला संवेदनशील है और जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
4
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 06, 2025 15:48:18
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ) ରାସ ଉତ୍ସବ ପାଳିତର ବଡ ଖବର ହେଚି ପାରାଦିପ ରାସ ଉତ୍ସବଙ୍କରେ ଅଂଶଗ୍ରହଣ କରାଯାଉଛି | ବାଲିଝରା ବସ୍ତିରେ ଶରତ ରାସ ଉତ୍ସବ ଏବଂ ତାହାର ସମାଜିକ-ରାଜନୈତିକ ପ୍ରଭାବ ର ସାମନା ସାମନା କରାଯାଇଛି | ରାସ ଉତ୍ସବ କମିଟୀ ପକ୍ଷରୁ ବିଜେଡି ନେତାମାନେ ବାପି ସାର୍ଖେଲ, ଆଇନଜୀବୀ କୈଳାସ ସାହୁ, ବିଜେଡ଼ି ଜିଲ୍ଲା ଉପସଭାପତି ଜ୍ୟୋତିକାନ୍ତ ପରିଡା , କୁମର ବର ନାୟକ , ସମୀର ବିଶ୍ବାଳ ପ୍ରମୁଖଙ୍କୁ ଏକ ବିଶାଳ ରାଲିରେ ବାଲିଝରା ବସ୍ତି ପରିକ୍ରମା କରାଯାଇଥିଲା | ପରେ କମିଟି ପକ୍ଷରୁ ସମସ୍ତଙୁକୁ ସମ୍ବର୍ଦ୍ଧିତ କରାଯାଇଥିଲା | ବାଲିଝରା ବସ୍ତିର ସବୁ ପରିବାର ସହିତ ମୋର ବ୍ୟକ୍ତିଗତ ସଂପର୍କ ରହିଆସିଛି, ଏବଂ ଶରତ ରାସ ଉତ୍ସବ ଏହି ବସ୍ତିରେ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ଏକାଠି କରିବା ମାଧ୍ୟମ ପାଲଟିଛି ବୋଲି ବାପି ସାର୍ଖେଲ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି | ବାଇଟ-୧- କୈଳାସ ଚନ୍ଦ୍ର ସାହୁ (ବିଜେଡି ନେତା ତଥା ଆଇନଜୀବୀ) ବାଇଟ-୨- ବାପି ସାର୍ଖେଲ (ବିଜେଡି ନେତା) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
3
comment0
Report
RSRajendra sharma
Nov 06, 2025 15:47:59
Kota, Rajasthan:हिस्ट्रीशीटर रणवीर चैधरी हत्याकांड मामला 6 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़े फरार चल रहे दो बदमाश हत्याकांड में 11 बदमाश पहले ही हो चुके है गिरफ्तार बदमाशो के पास से पुलिस ने बरामद किए अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस कोटा शहर पुलिस ने करीब 6 साल पहले हिस्ट्रीशीटर रणवीर चैधरी की हत्या में शामिल दो बदमाशों ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहे थे। जिन्हके ऊपर कोटा पुलिस ने 1-1 लाख रूपए का ईनाम भी घोषित किया था। दोनों बदमाश गैंगस्टर शिवराज सिंह के शूटर है। जिनको मकबरा थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी जब्त किए है। दोनों बदमाश एक होटल में रूकने के लिए जा रहे थे। शहर पुलिस अधीक्षक तजस्वनी गौतम ने बताया कि शहर के होटल और धर्मशालाओं में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो लोग बैग टांगकर सफेद साफी से मुंह छुपाते हुए जाते हुए दिखाई दिए। दोनों को पुलिस ने रोका और आईडी चैक की जिसमें एक का नाम अजय सिंह और दूसरे का नाम महेश झांझोट सामने आया। दोनों की तलाशी लेने के दौरान उनके पास से एक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए है। वहीं पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए कोटा आए थे। लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
1
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Nov 06, 2025 15:47:30
Jaipur, Rajasthan:सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रदेश में हुई व्यापक कार्रवाई - यातायात नियमों को लेकर 15 हजार से अधिक लोगों को किया जागरूक - तेज गति से वाहन चलाने पर 2743 चालकों के विरुद्ध की कार्रवाई - प्रदेश के राजमार्गों पर लेन ड्राइविंग सिस्टम पालन के लिए पुलिस जाप्ते तैनात - नियमों का उल्लंघन करने पर परिवहन विभाग ने किए 2758 वाहनों के चालान जयपुर,6 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य सरकार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर सार्थक कदम उठा रही है। इसी दिशा में प्रदेशभर में 4 से 18 नवम्बर तक 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन पुलिस विभाग द्वारा प्रदेशभर में की गई कार्रवाई- अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, यातायात डॉ. बी. एल. मीना ने बताया कि अभियान के पहले दिन शराब पीकर वाहन चलाने पर 307, तेज गति से वाहन चलाने पर 2743, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 753, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 178, बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने पर 149, बिना नम्बर प्लेट वाहन चलाने पर 529 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को 15 हजार 618 सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस विभाग के लगभग 4 हजार 500 कार्मिक मौके पर तैनात रहे। डॉ. मीना ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों पर एनएच-48 मॉडल के अनुरूप लेन ड्राइविंग सिस्टम को लागू करने की दिशा में 135 पुलिस जाप्तों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। वहीं, 143 पुलिस जाप्ते लेन ड्राइविंग के नियमों को सुनिश्चित करने के लिए तैनात किए गए। इस दौरान नियमों की अवहेलना करने पर 49 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई भी की गई। परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने पर की व्यापक कार्रवाई - परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने अभियान के पहले व दूसरे दिन (4 व 5 नवंबर) कार्रवाई करते हुए प्रदेश में नियमों का उल्लंघन करने पर 2758 वाहनों के चालान کیے। इस दौरान मालवाहक वाहनों पर ओवरलोडिंग के 193, इन वाहनों में यात्री पाए जाने पर 85 तथा अन्य नियमों के उल्लंघन करने पर 1819 मालवाहक वाहनों के चालान कर कार्रवाई की गई। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री पाए जाने पर 42, छत पर सामान रख संचालन करने पर 6 बसों तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 181 यात्री वाहनों का चालान किया। अभियान के दौरान परिवहन विभाग द्वारा 83 व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए, 7 वाहनों का परमिट भी कैंसिल किया गया तथा 116 वाहनों को सीज किया गया है। इस दौरान अन्य प्रकरणों में भी विभाग द्वारा चालान किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस अभियान का उद्देश्य राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं मृत्यु दर घटाना, यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करना, सड़क अधोसंरचना एवं आपातकालीन सहायता प्रणाली को सुदृढ़ करना, सड़क उपयोगकर्ताओं में जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना बढ़ाना है。
3
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Nov 06, 2025 15:47:17
Jaipur, Rajasthan:सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रदेश में हुई व्यापक कार्रवाई - यातायात नियमों को लेकर 15 हजार से अधिक लोगों को किया जागरूक - तेज गति से वाहन चलाने पर 2743 चालकों के विरुद्ध की कार्रवाई - प्रदेश के राजमार्गों पर लेन ड्राइविंग सिस्टम पालन के लिए पुलिस जाप्ते तैनात - नियमों का उल्लंघन करने पर परिवहन विभाग ने किए 2758 वाहनों के चालान जयपुर,6 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य सरकार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर सार्थक कदम उठा रही है। इसी दिशा में प्रदेशभर में 4 से 18 नवम्बर तक 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन पुलिस विभाग द्वारा प्रदेशभर में की गई कार्रवाई- अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, याताय交通 डॉ. बी. एल. मीना ने बताया कि अभियान के पहले दिन शराब पीकर वाहन चलाने पर 307, तेज गति से वाहन चलाने पर 2743, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 753, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 178, बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने पर 149, बिना नम्बर प्लेट वाहन चलाने पर 529 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को 15 हजार 618 सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस विभाग के लगभग 4 हजार 500 कार्मिक मौके पर तैनात रहे। डॉ. मीना ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों पर एनएच-48 मॉडल के अनुरूप लेन ड्राइविंग सिस्टम को लागू करने की दिशा में 135 पुलिस जाप्तों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। वहीं, 143 पुलिस जाप्ते लेन ड्राइविंग के नियमों को सुनिश्चित करने के लिए तैनात किए गए। इस दौरान नियमों की अवहेलना करने पर 49 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई भी की गई। परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने पर की व्यापक कार्रवाई - परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने अभियान के पहले व दूसरे दिन (4 व 5 नवंबर) कार्रवाई करते हुए प्रदेश में नियमों का उल्लंघन करने पर 2758 वाहनों के चालान किए। इस दौरान मालवाहक वाहनों पर ओवरलोडिंग के 193, इन वाहनों में यात्री पाए जाने पर 85 तथा अन्य नियमों के उल्लंघन करने पर 1819 मालवाहक वाहनों के चालान कर कार्रवाई की गई। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री पाए जाने पर 42, छत पर सामान रख संचालन करने पर 6 बसों तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 181 यात्री वाहनों का चालान किया। अभियान के दौरान परिवहन विभाग द्वारा 83 व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए, 7 वाहनों का परमिट भी कैंसिल किया गया तथा 116 वाहनों को सीज किया गया है। इस दौरान अन्य प्रकरणों में भी विभाग द्वारा चालान किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस अभियान का उद्देश्य राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं मृत्यु दर घटाना, यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करना, सड़क अधोसंरचना एवं आपातकालीन सहायता प्रणाली को सुदृढ़ करना, सड़क उपयोगकर्ताओं में जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना बढ़ाना है.
1
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Nov 06, 2025 15:47:04
Bhiwani, Haryana:बाइट : प्रदीप गुलिया जिला शहरी अध्यक्ष वोट चोरी के मुद्दे को भूनाने में जुटी कांग्रेस कल कैंडल मार्च तो आज चुनाव आयोग व भाजपा का पुतला फूँका कहा, सवाल चुनाव आयोग से होते हैं तो भाजपा के पेट में दर्द होता है चुनाव आयोग निष्पक्ष होना चाहिए, पर है नहीं जब देश के रक्षक ही भक्षक होंगे तो देश का क्या होगा ⁠लोगों में रोष है, वोट चोरी की जांच होनी चाहिए नहीं तों हिन्दुस्तान में भी नेपाल, बांग्लादेश व श्रीलंका जैसे हालात हो सकते हैं कहा, कांग्रेस ने चुनाव से पहले भी फर्जी वोट का मुद्दा उठाया, पर सुनवाई नहीं हुई CM कहते रहे सभी व्यवस्था हो चुकी, वो यहीं फर्जी वोट व वोट चोरी की थी वोट चोरी करके ही हरियाणा में भाजपा ने सरकार बनाई राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के बाद हरियाणा कांग्रेस इस मुद्दे को भूनाने में जुटी है। भिवानी में कल कैंडल मार्च तो आज चुनाव आयोग के साथ भाजपा का पुतला फूंक कर रोष जताया गया। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि वोट चोरी की जांच नहीं हुई तो हिन्दुस्तान में भी बंगलादेश जैसे हालात हो सकते हैं। राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के बाद से एक के बाद एक प्रेस वार्ता कर देश में वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। कल राहुल ने हरियाणा का मुद्दा उठाया और 25 लाख वोट चोरी होने का आरोप लगाया तो कांग्रेस नेताओं में जोश व रोष भर गया। बात करें भिवानी की तो कांग्रेस नेताओं ने कल कैंडल मार्च निकाला और आज भाजपा व चुनाव आयोग का पुतला फूंक कर रोष जताया। कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने कहा कि आज ये संदेश दिया है कि भाजपा वोट चोरी कर सरकार बनाने से बाज आए। वहीं भाजपा द्वारा ये आरोप बेवजह का बताने पर पलटवार कर कहा कि तभी हमने चुनाव आयोग के साथ भाजपा का पुतला फूँका है। क्योंकि सवाल चुनाव आयोग से होते हैं और पेट में दर्द भाजपा को होता है। गुलिया ने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र होता है पर देश के रक्षक ही भक्षक बनेंगे तो देश का क्या होगा। हरियाणा में एक तरफ भाजपा राहुल के आरोपों को गलत बता रही है तो वहीं कांग्रेस सही बता कर हर रोज सड़कों पर उतर रही है। ऐसे में देखना होगा कि ये सियासी मुद्दा आगे चलकर क्या बदलाव लाता है。
3
comment0
Report
DRDivya Rani
Nov 06, 2025 15:46:30
Panchkula, Haryana:भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी फर्स्ट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का पंचकूला में शुभारंभ आज पंचकूला में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी फर्स्ट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह टूर्नामेंट 6 नवंबर से 11 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। “छक्का मारो, नशा भागो” थीम के अंतर्गत इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को नशे की बुरी लत से दूर कर खेल के माध्यम से सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि यदि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना है, तो उन्हें खेल के मैदानों की ओर आकर्षित करना होगा। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों के बीच गली क्रिकेट प्रारूप में मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे आम लोगों को भी इस अभियान से जोड़ा जा सके। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में “खेलो और स्वस्थ रहो” का संदेश दिया जा रहा है।
4
comment0
Report
Advertisement
Back to top