Back
लखनऊ में फर्जी QR कोड से शराब बेचने वाले आरोपी सहित 135 शीशी जब्त
DKDeepesh Kumar
Feb 22, 2026 16:50:39
Noida, Uttar Pradesh
आबकारी विभाग की छापेमारी में फर्जी क्यूआर लगा कर शराब की बिक्री करने वाला गिरफ्तार... 135 अद्धे और पऊआ के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार...
लखनऊ
राजधानी लखनऊ में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार अवैध मदिरा की बिक्री व परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन, उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ के कुशल नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा थाना रहीमाबाद के ग्राम रूसेना क्षेत्र में दबिश व छापेमारी की गई। इस मौके पर फर्जी क्यूआर कोड लगे अवैध विदेशी मदिरा के 109 पौव्वे व 26 अद्धे, कुल 135 शीशी, जिसकी कुल मात्रा 29.37 ब.ली. बरामद किया गया।
आबकारी विभाग की टीम ने रहीमाबाद पुलिस के साथ मुखबिर की सूचना पर फर्जी क्यूआर लगा कर शराब की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त रंजीत यादव को भी गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान अवैध शराब और अभियुक्त की गिरफ्तारी पर आबकारी विभाग की टीम ने थाना-रहीमाबाद में सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कराया।
इस सफल दबिश/छापेमारी में आबकारी टीम से आबकारी निरीक्षक सेक्टर 2 अखिलेश कुमार, आबकारी निरीक्षक सेक्टर 9 विजय राठी, आबकारी निरीक्षक सेक्टर 6 शिखर मल्ल, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 अभिषेक सिंह व आबकारी टीम द्वारा प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 22, 2026 18:15:370
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 22, 2026 18:15:200
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 22, 2026 18:01:480
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 22, 2026 18:01:230
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 22, 2026 18:01:150
Report
PSPritesh Sharda
FollowFeb 22, 2026 18:01:010
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 22, 2026 18:00:510
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 22, 2026 18:00:320
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 22, 2026 18:00:130
Report
0
Report
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 22, 2026 17:45:130
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 22, 2026 17:32:160
Report
PSPrince Suraj
FollowFeb 22, 2026 17:31:560
Report