Back
दबोह में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, बाजार में दहशत
PSPradeep Sharma
Feb 22, 2026 18:01:48
Bhind, Madhya Pradesh
भिंड के दबोह कस्बे में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बीच बाजार गोली मारकर हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है, हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जानकारी के दबोह कस्वे के रहने वाले मुकेश कुरचानिया नामक युवक की अमित यादव के साथ पुरानी रंजिश चली जा रही थी, मुकेश आज शाम के करीब अपने मित्र राम बिहारी पाठक के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार से गुजर रहा था और वह जैसे ही इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा तो पीछे से उसके पीठ में गोली मार दी गई, गोली लगते ही मुकेश ने राम बिहारी से तुरंत थाने चलने के लिए कहा जैसे ही थाने तक पहुंचा तो मुकेश बाइक से गिर गया और बेहोश हो गया आनन-फानन में उसे लहार चिकित्सालय लाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया, मुकेश के मित्र राम बिहारी पाठक ने आरोप लगाया कि अमित यादव और उसके साथियों ने मिलकर एक गोली मुकेश को मारी दूसरी गोली उसको मारी गई थी जो उसके कान से होकर गुजर गई और आरोपी मौके से फरार हो गए, प्रत्यक्षदर्शी राम बिहारी का आरोप है की कुछ समय पहले अमित यादव द्वारा उसका अपहरण किया गया था लेकिन दबोह थाना से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक और सीएम हेल्पलाइन 181 तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गुहार लगाई गई लेकिन पुलिस ने न्यायालय में अभी तक उसका चालान पेस नहीं किया, जिसके चलते आज इतनी बड़ी घटना सामने आई जिसमें उसकी जान तो जाते-जाते बची लेकिन उसके मित्र मुकेश की जान चली गई है, आक्रोशित लोगों ने लहार थाने के बाहर शव को रख कर आरोपियो पर एफआईआर और तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
रायपुर पेट्रोल पंप आग घटना: कर्मचारियों की बहादुरी पर पुलिस आयुक्त ने किया सम्मान, आरोपियों को गिरफ्
0
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 22, 2026 19:00:450
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 22, 2026 18:45:250
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 22, 2026 18:31:060
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 22, 2026 18:30:190
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 22, 2026 18:15:370
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 22, 2026 18:15:200
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 22, 2026 18:01:230
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 22, 2026 18:01:150
Report
PSPritesh Sharda
FollowFeb 22, 2026 18:01:010
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 22, 2026 18:00:510
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 22, 2026 18:00:320
Report