Back
धमतरी में फर्जी CID अफसर गिरफ्तार: दो फर्जी आईडी कार्ड बरामद
SSsubhash saheb
Feb 22, 2026 17:32:16
Dhamtari, Chhattisgarh
स्लग - फर्जी CID अफसर गिरफ्तार
धमतरी शहर में एक शख्स जो खुद को CID अधिकारी बताकर लोगों पर धौंस और रौब जमाता फिर रहा था...... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया..... बताया गया है आरोपी टिकेश्वर नरेटी अपनी स्कार्पियो गाड़ी में National Crime Control Org का बोर्ड लगाकर खुलेआम घूम रहा था..... लोगों के बीच वह खुद को Crime Investigation Department का अफसर बताता और असली अफसरों जैसी एक्टिंग करता था...…. पुलिस को खास मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी आमातालाब रोड स्थित एक वेल्डिंग दुकान के पास मौजूद है..... पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा.…... जब जांच शुरू हुई तो खुलासे ने सबको हैरान कर दिया...... टिकेश्वर के पास से दो फर्जी आईडी कार्ड मिले, एक पर Crime Investigation Department और दूसरे पर Crime Investigation Detective लिखा था, मगर किसी भी तरह का वैधानिक नियुक्ति पत्र या आदेश नहीं मिला....... पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने सितंबर 2025 में ये फर्जी आईडी बनवाए थे, ताकि टोल टैक्स बचा सके और लोगों पर अपना प्रभाव दिखा सके..... पुलिस ने उसके पास से फर्जी आईडी कार्ड, National Crime Control Org का बोर्ड, स्कार्पियो वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं...…. मामला थाना सिटी कोतवाली में दर्ज किया गया है और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 22, 2026 19:00:450
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 22, 2026 18:45:250
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 22, 2026 18:31:060
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 22, 2026 18:30:190
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 22, 2026 18:15:370
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 22, 2026 18:15:200
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 22, 2026 18:01:480
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 22, 2026 18:01:230
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 22, 2026 18:01:150
Report
PSPritesh Sharda
FollowFeb 22, 2026 18:01:010
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 22, 2026 18:00:510
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 22, 2026 18:00:320
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 22, 2026 18:00:130
Report
0
Report