icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201310
Narendra Kr. BhatiNarendra Kr. BhatiFollow10 Sept 2024, 11:04 am

न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान के बीच दूसरे दिन भी नहीं शुरू हुआ टेस्ट मैच, ग्रेटर प्राधिकरण की हुई फजीहत

Greater Noida, Uttar Pradesh:

ग्रेटर नोएडा में पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में अव्यवस्थाओं की शिकायतें सामने आई हैं। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में हो रहे मैच को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी थी लेकिन प्राधिकरण की तैयारियों में कमी ने फजीहत बढ़ा दी। मैच 1 माह पहले ही तय हो चुका था लेकिन प्राधिकरण ने पिच व ग्राउंड पर कोई काम नहीं किया। इस वजह से अफगानिस्तान टीम ने ग्राउंड को लेकर हैरानी जताई। टीम के पहुंचने के बाद प्राधिकरण ने कार्यवाही शुरू की, जिससे आयोजन की तैयारियों में देरी हो गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अयोध्या में दुर्गा पूजा-दीपोत्सव की तैयारियाँ तेज, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर निगम की ओर से दुर्गा पूजा पंडालों में साफ-सफाई और आवश्यक सिविल कार्य पूरे करा लिया गए हैं। वहीं, दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए सजावट समेत अन्य तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि दीपोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद और पर्यटन विभाग की ओर से तेल, दीया-बाती, टेंट, पंडालों की सजावट और खान-पान की सामग्री समेत पांच टेंडर जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह में सभी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद संबंधित कार्य कराए जाएंगे। नगर आयुक्त के मुताबिक, इस वर्ष भी दीपोत्सव पारंपरिक उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि दीपोत्सव और अन्य त्योहारों को सुरक्षित तरीके से मनाएं।
0
0
Report

ललितपुर में लंगड़ा ऑपरेशन से दहशत, आसिफ ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया

ASAMIT SONIJust now
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की पुलिस का अपराधियों में किस तरह का खौफ व्याप्त है इसकी एक बानगी ललितपुर जिले में उस समय देखने को मिली जब सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुरा मोहल्ले में 11 अक्टूबर की सुबह नवरात्रि पर्व के पहले दिन मंदिर जा रही एक महिला से मंगलसूत्र के छीनेती की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी । इसी दौरान आज जल्दी सुबह घटना को अंजाम देने वाला आसिफ नाम का आरोपी खुद ही कोतवाली में हाथ ऊपर करके कहते हुये पहुँचा की \"अपराध करना पाप है , पुलिस हमारी बाप है\" और पुलिस को छीना हुआ मंगलसूत्र मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को सौंपते हुये अपने आपको सरेंडर कर दिया । इसका मुख्य कारण ललितपुर पुलिस की अपराधियों में दहशत है , पिछले कुछ दिनों में ही पुलिस टीम द्वारा तीन हत्या के आरोपियों को लंगड़ा ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया था । इसी को देखते हुये मंगलसूत्र छीनने की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी आसिफ ने लंगड़ा ऑपरेशन के खौफ के चलते सदर कोतवाली पहुँचकर खुद ही अपने आपको पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया । आरोपी आसिफ ने स्वीकार किया कि उसने ही 11 अक्टूबर की सुबह नवदुर्गा के पहले ही दिन सुबह सुबह रघुनाथ मंदिर जाने वाली एक महिला के गले से उसका मंगलसूत्र को छीन लिया था और मौके से फरार हो गया था । लेकिन पुलिस द्वारा लगातार जिस तरह से अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही थी उसी के डर से उसने अपने आपको कोतवाली पहुँचकर खुद ही सरेंडर कर दिया ۔
0
0
Report

राजभर ने अखिलेश- कांग्रेस पर निशाना, मुस्लिम नेतृत्व के सवाल उठे

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा जहूराबाद के मरदह में राजभर के बयानों से यूपी की सियासत गरमा गई दिल्ली की सियासी जोड़ी पर तंज कसते हुए बोले—वहां दो हैं, यहां पांच जने हैं राजभर ने कहा—चार लोगों को कंधे पर लादकर घाट तक पहुंचा देंगे वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस को घेरते हुए बोले—वोट चोरी कांग्रेस के लोग करते थे मुस्लिम नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए राजभर ने अखिलेश यादव को खुली चुनौती दी बोले—अगर इंसानियत है तो 2027 में मुस्लिम के बेटे को मुख्यमंत्री बनाइए यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सियासी बयानबाजी से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। गाजीपुर के जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के मरदह इलाके में पहुंचे मंत्री राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा, दिल्ली की सियासी जोड़ी पर तंज कसा और वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। दिल्ली की जोड़ी को लेकर सवाल पूछे जाने पर ओमप्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि वहां दो ही हैं, यहां पांच जने हैं, चार जने कंधे पर लादकर घाट पर पहुंचा देंगे। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। वहीं, आज अखिलेश यादव को लेकर अपने एक्स हैंडल पर किए गए पोस्ट को लेकर राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को वह सुबह ही काम दे देते हैं और वह अपना काम करते रहते हैं। वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस को घेरते हुए राजभर ने कहा कि वोट चोरी कांग्रेस के लोग करते थे। पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर मंत्री ने कहा कि वह न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। आदेश की कॉपी मंगाई गई है। उसे पढ़ने के बाद ही वह इस मामले में पूरी जानकारी देंगे। वहीं, मुस्लिम नेतृत्व और अखिलेश यादव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत मुस्लिमों ने 7 प्रतिशत यादवों को चार बार मुख्यमंत्री बनाया। अगर अखिलेश यादव में इंसानियत है तो 2027 के चुनाव में मुस्लिम के बेटे को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाते। राजभर ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद मुस्लिमों को छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ओवैसी अपनी कौम को जगा रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि इतनी आबादी होने के बावजूद मुस्लिम कब तक दरी बिछाते रहेंगे। बाइट: ओमप्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार।
0
0
Report
Advertisement

यूकेडी की उत्तराखंड उत्थान यात्रा रानीखेत से शुरू, मुद्दों के समाधान की मांग

Almora, Uttarakhand:उत्तराखंड क्रांति दल की उत्तराखंड उत्थान यात्रा राज्य की समस्याओं और जनता की राय जानने के उद्देश्य से रानीखेत पहुंची। केएमओ स्टेशन से शुरू हुई यात्रा गांधी चौक होते हुए विजय चौक पहुंची, जहां जनसभा आयोजित की गई। सभा में उक्रांद नेताओं ने भाजपा और कांग्रेस पर उत्तराखंड की अनदेखी करने का आरोप लगाया। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि यात्रा के पहले चरण में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याएं सुनी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूल निवास जैसे मुद्दों को लेकर लोग चिंतित हैं। राष्ट्रीय दलों के प्रति जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है। उक्रांद का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को समझकर राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाना है। उन्होंने गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने की मांग दोहराई। यात्रा के माध्यम से जनता को राज्य के मुद्दों पर एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report

ऊना में बीजेपी की अहम बैठक: 17 अक्तूबर जिला कार्यशाला से संगठन मजबूत होगा

Una, Himachal Pradesh:ऊना में बीजेपी की अहम बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर मंथन,17 अक्तूबर को जिला स्तरीय कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, अंदरूनी खींचतान पर उठाए सवाल भारतीय जनता पार्टी के ऊना सह-जिला प्रभारी विशाल चौहान की अध्यक्षता में ऊना और बसदेहरा भाजपा मंडलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विशाल चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और संगठन आधारित पार्टी है। संगठन के निर्णय के अनुसार प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जाती हैं। इसी क्रम में ऊना और बसदेहरा मंडलों की बैठक में चालू माह के कार्यक्रमों की योजना बनाने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि 17 अक्तूबर को ऊना स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यशाला में जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे。 जिला प्रभारी विशाल चौहान विशाल चौहान ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में सरकार की कार्यप्रणाली को जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का दायित्व सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना है, लेकिन प्रदेश में स्थिति यह है कि सरकार के भीतर के नेता भी मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ मंत्री चौधरी चंद्र कुमार की उनके ही विधानसभा क्षेत्र में अनदेखी की जा रही है और कांग्रेस के भीतर उनके खिलाफ गुटबाज़ी को बढ़ावा मिल रहा है। चौहान ने कहा कि प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस की आपसी खींचतान सामने आ रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने सरकार को विकास की उम्मीदों के साथ चुना था, लेकिन कांग्रेस सरकार के भीतर चल रही गुटबाज़ी और आपसी खींचतान पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को प्रदेश के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जबकि पार्टी के भीतर की परिस्थितियां अलग ही तस्वीर पेश कर रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

पति से माफ़ी मांगवाने के लिए कुएं में कूदी महिला; आधे घंटे चला ड्रामा

Shivpuri, Madhya Pradesh:पति से माफ़ी मंगवाने के लिए कुएं में कूदी महिला, आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के सहरिया गांव में पति-पत्नी के विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर मामूली कहासुनी के बाद एक महिला स्कूल के पास बने गहरे कुएं में कूद गई। महिला को बचाने के लिए पति ने तत्काल कुएं में रस्सी डाली, लेकिन महिला बाहर निकलने को तैयार नहीं हुई। महिला ने शर्त रखी कि जब तक उसका पति ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगेगा, तब तक वह कुएं से बाहर नहीं निकलेगी। करीब आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पति ने ग्रामीणों के सामने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद महिला शांत हुई और कुएं से बाहर निकल आई। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। ग्रामीणों का आरोप है कि पति कई बार घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा देता था। इसी बात से नाराज होकर महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि, विवाद के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत पुष्टि नहीं की गई है। दिनारा थाना प्रभारी रवींद्र कुशवाहा ने बताया कि फिलहाल महिला या उसके परिवार की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि महिला या उसके परिजन शिकायत लेकर आते हैं, तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

पटना के गैंग ने ATM कार्ड बदलकर खातों से पैसा निकाला; 3 गिरफ्तार

Patna, Bihar:पटना में एटीएम कार्ड की अदला-बदली कर लोगों के बैंक खातों से रुपये निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। श्रीकृष्णापुरी थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 82 एटीएम और डेबिट कार्ड, एक चारपहिया वाहन और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को इस गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गया जिले के सुधाकर कुमार उर्फ प्रियांश कुमार, प्रशांत कुमार और राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में ठगी का तरीका सामने आया है। आरोपी एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे लोगों को निशाना बनाते थे। इस दौरान वे चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल देते थे और कार्ड का पिन भी देख लेते थे। इसके बाद दूसरे एटीएम के जरिए संबंधित बैंक खाते से रुपये निकाल लेते थे। पुलिस जांच में आरोपियों का आपराधिक इतिहास बिहार के पटना सहित अन्य जिलों और झारखंड के रांची तथा जमशेदपुर से भी जुड़ा पाया गया है। इससे गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क की आशंका मजबूत हुई है। इस मामले में श्रीकृष्णापुरी थाना और साइबर थाना पटना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, ठगी की कुल रकम और इससे जुड़े दूसरे मामलों का पता लगाने में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर: टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा

RavindraRavindraFollow7m ago
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बच्चों पर संकट का डर दिखाया, टोना-टोटका दूर करने का भरोसा दिया और फिर रुपये लेकर फरार हो गए। मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है। बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

उन्‍नाव: मोहल्ले की महिलाएं और बच्चियां दहशत की ज‍िंदगी जीने को मजबूर

Netua Grameen, Uttar Pradesh:

Unnao: मिशन शक्ति अभियान फेज 6 की उड़ रही थाजिया गंगाघाट कोतवाली से 100 कदम की दूरी पर एक युवक के द्वारा महिलाओं से अभद्रता, और गाली गलौज के कारण घर से महिलाओ का निकलना हुआ मुश्किल। क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार। प्रार्थना पत्र कोतवाली में देने पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी युवक को पुलिस का भय नही चला रहा ईट पत्थर कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन के सिस्टम पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त है की प्रदेश के हर अगले चौराहे पर पुलिस यमराज बनकर खड़ी है। 

0
0
Report

टायर फैक्ट्री हत्याकांड पर उबाल, थाने पर डटे सांसद इकरा हसन ओर विधायक नाहिद हसन

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow8m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:

सहारनपुर: गंगोह के ग्राम कलरेहड़ी स्थित टायर फैक्ट्री में हुए खूनी संघर्ष में युवक की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने के बाद मामला गरमा गया। आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गंगोह कोतवाली पहुंच गए, देखते ही देखते गंगोह क्षेत्र और शामली जनपद से बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच कैराना सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन भी समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ धरने पर डट गए। दोनों नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बातचीत की और कार्रवाई की मांग उठाई, भीड़ को हटाने के लिए सीओ गंगोह शैलेन्द्र कुमार द्वारा बल प्रयोग किए जाने के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। भारी भीड़ के बीच विधायक नाहिद हसन कड़क तेवर में नजर आए, उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो गंगोह का घर-घर आंदोलन के लिए खड़ा कर देंगे, पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का समय मांगा। इसके बाद सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन ने लोगों को समझाया और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए धरना समाप्त कराया। अब सबकी निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं.

0
0
Report
Advertisement

चंदौली: सामूहिक विवाह में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने पहुंचकर दिया वर-वधू को आशीर्वाद

Manoj KumarManoj KumarFollow10m ago
Khandwari, Uttar Pradesh:

चंदौली: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम योजना अंतर्गत विकास खंड चहनिया ब्लाक मुख्यालय ​परिसर में गुरुवार को 39 युगल जोड़े दाम्पत्य सूत्र बन्धन मे बंधे जिससे ठोल नगाड़े बैंड बाजे कि गुज व मंत्रोच्चार के बीच वर -वधु ने अग्निकुंड को साक्षी मानकर एक साथ जीने की कसम खाई।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित प्रद्युम्न पांडेय, अनिल तिवारी रजनीश पांडेय ने नव दम्पती को जय माला व सिंदुर दान कराते हुए सात बचन का संकल्प दिलाते हुए व सात जन्मों तक साथ निभाते हुए विवाह को सम्पन कराया। मुख्यअतिथि राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह ने नव विवाहितोंको प्रमाण पत्र व आर्शीवाद प्रदान करते हुए कहा कि आप ने सात फेरे लेकर जो जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया है उसे मन से निभाएं। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटीयों के लिए वरदान साबित हो रही है । इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटीयों का विवाह सरकारी खर्च कराया जा रहा है। जिससे उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। आज बेटीयों के जन्म होने पर होने पर लोग खुशी मना रहे हैं आज के पहले जिसके घर में बेटियां होती थी लोगों को बेटियों की शिक्षा और विवाह को लेकर काफी आर्थिक परेशानिया उठानी पड़ती थी डबल इंजन की सरकार ने बेटियों की शिक्षा से लेकर सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विवाह का आयोजन कर यह गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है। वहीं वर वधू को सरकार के तरफ से वर्तन सेट,वर के लिए पैंट, सर्ट ,वधू के लिए पांच सेट साड़ी , पगड़ी, चुनरी,श्रीगांर बाक्स , ट्राली बैंग,दीवार घड़ी , स्टील का ड्रम,प्रेशर कुकर, गद्दा कंबल सहित उनके खाते में पचास हजार रुपया भी दे रहे हैं ताकि अपने जीवन का आरंभ अच्छे ढंग से कर सके।जल्द ही बिटीया के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा । विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए कहा की बहुत ही खुशी का दिन है सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ सामानता का व्यवहार करते हुए सामाजिक रीति रिवाजों के परंपराओं का निर्वाहन कर वर वधू सात फेरे लेकर के सात वचनों बल देते हुए पति-पत्नी सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर बढ़ने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रशासक ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल,भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी, खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर,एडियो पंचायत अधिकारी राजेश सिंह,लेखा अधिकारी सियालाल यादव, ग्राम प्रधान प्रशासक सावित्री गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद यादव, कमलेश यादव, अतुल यादव,आशुतोष सिंह, ,ज्ञानेंद्र कुमार, प्रेमचंद कन्नोजिया,वरिष्ठ सहायक अर्चना वर्मा, एडिओ समाज कल्याण सतीश कुमार,समाज कल्याण अधिकारी प्रिंस गुप्ता,सतिश गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे। संचालन तकनीकी सहायक दीना नाथ यादव ने किया। 

0
0
Report

शिक्षण मंत्री दादा भुसे ने भिवंडी स्कूलों का निरीक्षण किया; अस्पताल दरों की सूची का स्वागत

Thane, Maharashtra:भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका हद्दीतील शाळा क्रमांक २२ आणि शाळा क्रमांक ६२/२२ मध्ये विशेष कार्यक्रमाचे आयोजन करण्यात आले होते. या कार्यक्रमासाठी राज्याचे शालेय शिक्षणमंत्री दादा भुसे यांनी भेट दिली. महाराष्ट्र शासनाच्या 'चला शाळेत जाऊया' अभियानांतर्गत या कार्यक्रमासाठी शाळेच्या वर्गांची पाहणी करत विद्यार्थ्यांशी संवाद साधला. सरकारी शाळांमधील शिक्षणाचा दर्जा उंचावणे आणि विद्यार्थ्यांना शाळेकडे आकर्षित करणे हा या अभियानाचा मुख्य उद्देश असल्याचे यावेळी सांगण्यात आले. शाळेच्या पाहणीनंतर बाहेर पडताना माध्यमांशी बोलताना दादा भुसे यांनी केंद्र सरकारच्या एका महत्त्वपूर्ण निर्णयाचे स्वागत केले. दादा भुसे म्हणाले, केंद्र सरकारने सर्व हॉस्पिटल आणि क्लिनिकमध्ये उपचाराच्या दराची सूची दर्शनी भागात लावणे अनिवार्य केले आहे. किती रुपयात उपचार होतो हे सामान्य जनतेला कळावे, यासाठी घेतलेल्या या निर्णयाचे आपण सगळ्यांनी स्वागत केले पाहिजे. यावेळी त्यांच्यासोबत महानगरपालिकेचे अधिकारी, लोकप्रतिनिधी, पोलीस प्रशासन आणि मोठ्या संख्येने शिक्षक उपस्थित होते. पाहणीनंतर शिक्षणमंत्री पुढील कार्यक्रमासाठी रवाना झाले.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top