Back
भिवानी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद पशु पालन विभाग कर्मचारी की मौत, लापरवाही के आरोप
NSNAVEEN SHARMA
Mar 19, 2026 16:33:17
Bhiwani, Haryana
पशुपालन विभाग के कर्मचारी की ऑपरेशन के बाद मौत, भिवानी के निजी में करवाया था ईलाज, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप
भिवानी के नया बस स्टैंड के नजदीक स्थित जांगड़ा अस्पताल में ऑपरेशन के बाद पशु पालन विभाग के कर्मचारी की मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिसमें कहा कि हरणिया का ईलाज करने के जिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पहले दुरबीन से ऑपरेशन करने की बात कहीं, लेकिन फिर हाथ से ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद दर्द रहा, कोई आराम नहीं हुआ। साथ ही डॉक्टर उन्हें गुमराह करते रहे। अधिक तबीयत खराब होने के कारण रेफर कर दिया। जहां पर उसकी मौत हो गई। इधर, डॉक्टर ने आरोपों को निराधार बताया।
गांव कितलाना निवासी अमित ने बताया कि उनके बड़े भाई को हरिणिया हो रखा था। जिसका ईलाज करवाने के लिए भिवानी के निजी अस्पताल में आए थे। उस समय डॉक्टरों ने कहा कि छोटा सा ऑपरेशन है, कर देंगे। उन्होंने दुरबीन से ऑपरेशन करने के लिए बोला था, लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने दुरबीन की बजाय सीधा सर्जिकल ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन में लापरवाही बरती। जैसे ही 17 मार्च को उसके भाई का ऑपरेशन होने के बाद बाहर आया तो उसका दर्द नहीं गया। कई दवाईयां दी दर्द करने के लिए, लेकिन ठीक नहीं हुए। बार-बार दिलासा देते रहे कि ठीक हो जाएगा। रात को 1 बजे जब थोड़ा-सा होश में था तो उसने कहा कि भईया बहुत तेज दर्द हो रहा है। जिसके कारण वह चिल्लाने तक लग रहा था। जबकि डॉक्टर झूठा दिलासा देते रहे कि डरने की कोई बात नहीं हैं। रेफर भी नहीं किया। बार-बार गुमराह करते रहे। सुबह देखा तो वह बेहोश हो गया था। डॉक्टरों को बुलाया तो कहा कि इसे हार्ट की प्रोब्लम हो गई है। इसके बाद दूसरे प्राइवेट अस्पताल में रेफर करवाया गया। वहां पर महंगी दवाईयां व महंगे ईलाज के नाम पर रुपए भी लिए। लेकिन बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
डॉक्टरों की लापरवाही से हुई मौत
गांव कितलाना के सरपंच प्रतिनिधि मास्टर रतन सिंह ने बताया कि突然 पता चला कि मनोज कुमार की मौत हो गई है। डॉक्टरों की लापरवाही के कारण नौजवान मनोज की मौत हुई है। डॉक्टरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासन से मांग है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाए। अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।
जाँच में जुटी पुलिस
SI जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कितलाना निवासी मनोज कुमार ऑपरेशन के लिए जांगड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां से उसे रेफर कर दिया। जहां पर उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके परिजनों को साथ लेकर शव को जिला अस्पताल में रखा गया। वहीं मृतक के भाई अमित ने शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया है कि उसके भाई की डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मौत हुई है। जिसका पोस्टमार्टम करवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। मृतक के परिजनों के अनुसार हरणिया का ईलाज करवाने के लिए भर्ती करवाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जांगड़ा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुभाष जांगड़ा ने बताया कि मरीज मनोज आया था और उसने हरणिया का ऑपरेशन करवाया था। हमारी तरफ से ऑपरेशन ठीक हो गया था और ऑपरेशन में कोई दिक्कत नहीं थी। अगले दिन उसे कुछ घबराहट महसूस हुई। इसलिए उसे कार्डियोलॉजिस्ट को दिखाने की जरूरत पड़ेगी। जिसको देखते हुए उसे रेफर कर दिया था। वहीं दूरबीन का ऑपरेशन ना करके हाथ से करने के आरोप पर कहा कि मनोज ने खुद सहमति दी थी कि उसे हाथ से ऑपरेशन करवाना है। जिसके बाद उसका हाथ से ही ऑपरेशन किया गया और ऑपरेशन ठीक हुआ।
बाईट : सरपंच प्रतिनिधि रतन कुमार,हॉस्पिटल के डायरेक्टर सुभाष जांगड़ा, जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
486
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 19, 2026 17:47:190
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 19, 2026 17:47:040
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 19, 2026 17:46:320
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 19, 2026 17:46:130
Report
454
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 19, 2026 17:30:48605
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 19, 2026 17:30:08343
Report
ADAnup Das
FollowMar 19, 2026 17:19:50932
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 19, 2026 17:18:341047
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 19, 2026 17:18:24882
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 19, 2026 17:18:06924
Report
967
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 19, 2026 17:17:42882
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 19, 2026 17:17:11867
Report