Back
बीकानेर में हिंदू नववर्ष की भव्य धर्मयात्रा, हजारों भक्तों के साथ महाआरती
RVRaunak Vyas
Mar 19, 2026 16:30:15
Bikaner, Rajasthan
बीकानेर से खबर, हिंदू नववर्ष के अवसर पर बीकानेर में भव्य धार्मिक उल्लास का नजारा देखने को मिला, जहां विशाल हिंदू धर्म यात्रा और महाआरती का आयोजन किया गया भारतीय नववर्ष समारोह समिति की अगुवाई में निकली इस धर्मयात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। बीकानेर आज नववर्ष के रंग में रंगा नज़र आया जहाँ पूरा जनसैलाब बानो शहर की सड़को पर भक्तिमय दिखा जी हाँ ये नज़ारा है बीकानेर में हुई विशाल धर्मयात्रा का । एमएम ग्राउंड से शुरू होकर जूनागढ़ किला तक पहुंची इस यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा की खास बात रही कि हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया, जिससे माहौल और भी भव्य बन गया। समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा, महावीर रांका, राजेश चुरा, भंवर पुरोहित और टेकचंद बरडिया की अगुवाई में आयोजन भव्य रूप में सामने आया महावीर रांका ने हर साल की तरह इस बार भी यात्रा के स्वागत की विशेष तैयारियां कीं, करीब 15 भव्य रथों पर संत-महात्मा विराजमान रहे, वहीं बैंड-बाजों और शाही लवाजमे के साथ देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां निकाली गईंं देशभर से आए सामाजिक और धार्मिक संगठनों की झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। शहरभर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। पूरे मार्ग को धर्म पताकाओं से सजाया गया, जिससे बीकानेर उत्सव नगरी में तब्दील नजर आया। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए—करीब 800 पुलिस जवान तैनात रहे, जबकि ड्रोन और सीसीटीवी से लगातार निगरानी रखी गई। यात्रा के दौरान कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल रहीं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने विशेष रूप से शिरकत की और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा आरएसएस प्रचारक विनायक, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी यात्रा का स्वागत किया। जैसे-जैसे यात्रा जूनागढ़ किले की ओर बढ़ी, वैसे-वैसे भव्यता और उत्साह चरम पर पहुंचता गया। अध्यक्ष गणेश बोथरा ने बताया कि हिंदू नववर्ष के अवसर पर इस भव्य धर्मयात्रा का उद्देश्य समाज में एकता और संस्कृति का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि बीकानेर में पहली बार इतना विशाल आयोजन हुआ है, जिससे शहर में उत्सव का माहौल बना है। महावीर रांका ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा के स्वागत की विशेष तैयारियां की गई थीं। उन्होंने बताया कि जगह-जगह श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया और आयोजन ऐतिहासिक बन गया। रवि शेखर मेघवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी सनातन परंपरा को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का बढ़ता उत्साह इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है। विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि धर्मयात्रा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी बीकानेर की आस्था को दर्शाती है। राजेश चुरा ने बताया कि समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का उत्साह और सहयोग आयोजन की सबसे बड़ी ताकत रहा। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर की यह धर्मयात्रा पूरे देश के लिए एक मिसाल है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। वहीं जूनागढ़ किले के सामने महाआरती के साथ इस विशाल धर्मयात्रा का भव्य समापन हुआ, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कुल मिलाकर, बीकानेर में पहली बार इस बड़े स्तर पर नए नवाचारो के साथ आयोजित इस तरह की भव्य धर्मयात्रा ने धार्मिक एकता और उत्सव की अनूठी मिसाल पेश की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 19, 2026 17:30:480
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 19, 2026 17:30:080
Report
ADAnup Das
FollowMar 19, 2026 17:19:50876
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 19, 2026 17:18:341021
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 19, 2026 17:18:24862
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 19, 2026 17:18:06872
Report
929
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 19, 2026 17:17:42851
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 19, 2026 17:17:11835
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 19, 2026 17:16:44Jaipur, Rajasthan:जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर25 IAS और 9 IPS के तबादले
कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश
948
Report
ADAnup Das
FollowMar 19, 2026 17:16:05880
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 19, 2026 17:15:32891
Report
1017
Report