Back
घुमारवीं में 200 करोड़ से बिजली सुधार, 33/11 केवी सबस्टेशन से निर्बाध आपूर्ति
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 04, 2026 12:46:24
Masanganj, Chhattisgarh
स्टोरी आईडिया अप्रूव्ड बाय- ज़ी पीएचएच असाइनमेंट.
स्लग- बिलासपुर जिला के भराड़ी क्षेत्र में बिजली समस्या होगी दूर, बम्म में बन रहे 33 केवी सब स्टेशन का प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया भूमि पूजन, करीब 13 करोड़ होंगे व्यय, घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए व्यय होंगे 200 करोड़.
रिपोर्ट- विजय भारद्वाज
टॉप- बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश.
एंकर- बिलासपुर जिला के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगभग 200 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने ग्राम पंचायत बम्म के अंतर्गत कोटलु (बनी-पंडता) में लगभग 13 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले बम्म 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन के भूमि पूजन के उपरांत एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। वहीं मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में 24×7 निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 33/11 केवी के कुल पांच नए सब स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग तथा आकस्मिक बिजली कट जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। वहीं उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला का 132 केवी का पहला बड़ा सब स्टेशन घुमारवीं क्षेत्र के करयालग में शीघ्र ही स्थापित किया जाएगा, जिस पर लगभग 70 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे। इस सब स्टेशन के बन जाने से कांगू से आपूर्ति की जा रही बिजली पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी और क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इसके साथ ही लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली गुल होने और ओवरलोडिंग जैसी समस्याएं पूरी तरह समाप्त होंगी। साथ ही मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं शहर के लिए 33 केवी का एक नया सब स्टेशन प्रस्तावित है, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है और इसे लगभग 13 करोड़ रूपए की लागत से स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 33 केवी का एक अन्य सब स्टेशन बडोली देवी में बनाया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 17 करोड़ रूपए है। वहीं 33 केवी वकेन–जेजवीं सब स्टेशन का 11 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे और 33केवी के झबोला सबस्टेशन के आधुनिकीकरण पर लगभग 2.50 करोड़ रूपए व्यय होंगे। वहीं उन्होंने कहा की घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अब तक 51 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 35 ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि की गई है। आने वाले समय में 132 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे तथा 113 अन्य ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति और अधिक विश्वसनीय बनेगी। साथ ही मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि कोटला से झबोला तक 33 केवी की नई विद्युत लाइन बिछाई जा रही है, जिस पर 6.67 करोड़ रूपए व्यय किए जा रहे हैं और इसका कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त कांगू से कंदरौर लाइन की क्षमता बढ़ाने के लिए 5 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। वहीं एम्स से बडोली देवी के लिए 3 करोड़ रूपए तथा एम्स से भगेड के लिए भी 3 करोड़ रूपए की लागत से विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चरणबद्ध और योजनाबद्ध तरीके से हिमाचल प्रदेश में विद्युत क्षेत्र में बड़े सुधार लाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, ताकि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. वहीं इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड करण चंदेल, सहायक अभियंता पंकज, स्थानीय पंचायतों के पूर्व प्रतिनिधि, कांग्रेस कमेटी के प्रधान मदनलाल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
स्पीच- राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री, हिमाचल प्रदेश.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 04, 2026 14:02:51Noida, Uttar Pradesh:Vineet Jindal Sr. Advocate Supreme Court
0
Report
0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowFeb 04, 2026 14:01:510
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 04, 2026 14:01:270
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 04, 2026 14:01:08Noida, Uttar Pradesh:Weapon Udhampur Visuals of Weapon Recovery from Udhampur Encounter
0
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 04, 2026 14:00:510
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 04, 2026 14:00:39Noida, Uttar Pradesh:भाजपा प्रवक्ता sn सिंह की बाईट सपा पर
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 04, 2026 14:00:230
Report
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 04, 2026 13:54:280
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 04, 2026 13:54:110
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 04, 2026 13:53:580
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 04, 2026 13:53:190
Report