283203
फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद पुलिस और इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वह पहले से ही 6 मुकदमों में आरोपी है और 12 जून को हुई लूट के मामले में वांछित था। इस मुठभेड़ में उसका साथी पकड़ा गया, जबकि एक अन्य बदमाश भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को इलाज के लिए भेजा गया है। यह एनकाउंटर थाना मक्खनपुर और एसओजी टीम द्वारा किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवरिया में अस्पष्ट सूचना: कोई स्पष्ट खबर नहीं
Deoria, Uttar Pradesh:0
0
Report
मेरठ के फर्जी जन सेवा केंद्र से आधार-कार्ड धांधली: पिता-पुत्र गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ में एक फर्जी जन सेवा केंद्र का भंडाफोड़ हुआ है पुलिस ने पिता अकरम और बेटा निजामुद्दीन को गिरफ्तार किया है भारी मात्रा में आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी बैंक पासबुक चेक बुक और डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं हालांकि एक आरोपी अभी फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है तीनों बाप बेटे यह गोरख धंधा चल रहे थे. उसके बाद जी मीडिया की टीम पहुंची आरोपियों के घर पर जहां पर हमने उनके और चचेरे भाई से बात किया इन लोगों का कहना है कि ऐसा अभी तक कभी सामने नहीं आया ना ही किसी ने इनके खिलाफ में रिपोर्ट लिखवाई थी यह लोग 2 साल से कार्य कर रहे थे।0
0
Report
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नेपाल में रौशन आनंद के भाई की मौत पर उठाए सवाल
Purnia, Bihar:News: Santos Nayak Place: Purnea Date: 15th June 2026 Slug: ज्ञान बिंदु कोचिंग के संस्थापक रौशन आनंद के भाई के नेपाल में हुए निधन पर उठ रहें कई सवाल, मामले पर बोले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव. Anchor: पटना में खान सर और रौशन आनंद के बीच चल रहें कोचिंग विवाद और उनसे जुडी तमाम खबरें जहाँ सुर्खियों में बनीं हुईं थी, वहीं अचानक एक ख़बर जिसने पूरे मामले के बीच एक नयी सनसनी फैला दी, जेल में बंद रौशन आनंद के छोटे भाई के नेपाल से अचानक निधन की खबर आती है और पूरे बिहार में एक नयी बहस को जन्म दे देती है, खबरों के अनुसार रौशन आनंद के भाई नेपाल के किसी होटल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ उनकी मृत्यु हो गई. इस घटना ने पहले से चल रहें तमाम विवादों में एक नयी बहस पैदा कर दी, हालांकि रौशन आनंद अब जेल से बाहर आ चुकें हैं और अपने भाई के अचानक मौत पर कई सवाल भी खड़े कर रहें हैं. फिलहाल आरोप और प्रत्यारोपों के बीच पुलिस मामले की जाँच में जुट चुकी है, मगर इस घटना ने कई सवाल जरूर खड़े कर दिए जो फिलहाल बहस का कारण बनें हुयें हैं. इसी मामले पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है, पप्पू यादव तमाम मामलों के लिये सीधा सिस्टम को जिम्मेदार बता रहें हैं, मामले पर कई सवाल भी खड़ा कर रहें हैं, और कहीं ना कहीं इस मामले की गंभीरता से जाँच की मांग भी कर रहें हैं आइए सुनते हैं की इस मामले पर सांसद पप्पू यादव ने क्या कहा. Byte: पप्पू यादव ( सांसद पूर्णिया )0
0
Report
Advertisement
हरदोई के सण्डीला में प्लाईवुड तेल फैक्ट्री के कंटेनर में धमाका, वेल्डर घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के सण्डीला में प्लाईवुड तेल फैक्ट्री के कंटेनर में वेल्डिंग के दौरान जोरदार धमाका,वेल्डर गंभीर रूप से घायल धमाके की तीव्रता से पड़ोसी फैक्ट्री का टीन शेड फटा उत्तर प्रदेश के हरदोई के सण्डीला थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 स्थित प्लाईवुड का तेल बनाने वाली फोकस फैक्ट्री में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री परिसर में खड़े एक कंटेनर में वेल्डिंग काम करते समय अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि इसकी गूंज से पूरी कॉलोनी दहल उठी और पड़ोसी फैक्ट्री का टीन शेड भी फट गया। इस दुर्घटना में वेल्डिंग कर रहा मैकेनिक मदन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद से औद्योगिक क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कुशीनगर जिले के बिशनपुर बरियापट्टी बिशुनापुर निवासी मदन शर्मा फोकस फैक्ट्री में खड़े कंटेनर पर वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान कंटेनर के भीतर गैस बनने या किसी अन्य तकनीकी कारण से अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आने से मदन शर्मा बुरी तरह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया।धमाका इतना तेज था कि आसपास अफरा तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सण्डीला नारायणी भाटिया और सीओ सण्डीला संतोष कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल वेल्डर को तुरंत एम्बुलेंस से नजदीकी चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।गनीमत रही कि एक बहुत बड़ी औद्योगिक त्रासदी होने से बच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और फैक्ट्री कर्मियों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
दिनदहाड़े टप्पेबाजी: भाई-बहन से 3 लाख उड़ा; पुलिस जांच शुरू
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग दिनदहाड़े टप्पेबाजी की वारदात, भाई के साथ बैंक गई महिला के साथ टप्पेबाज ने दिया घटना को अंजाम, बाइक में बैठते समय बैग में रखे तीन लाख रूपये निकालकर हुआ फरार, दिनदहाड़े टप्पेबाजी की सनसनीखेज वारदात से मचा हड़कम्प, अलग-अलग बैंक खातों में 8 लाख रूपये जमा करने भाई के साथ गई थी पीड़िता, 5 लाख जमा करने के बाद लंच का समय होने पर 3 लाख रूपये लेकर घर लौट रहे थे पीड़ित भाई-बहन, मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शुरू की जाँच पड़ताल, शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के परमानन्द तिराहा के पास स्थित इंडियन बैंक शाखा के बाहर की घटना ।0
0
Report
200 साल पुरानी मस्जिद की नोटिस पर डॉक्टर अयूब के दावे पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:मस्जिद के मन डॉक्टर अयूब का कहना है की नोटिस दिया गया है उसे पर कोई भी स्टांप नहीं है यह 200 साल पुरानी मस्जिद है और 200 साल पुरानी मस्जिद का कागज कहां से लाएंगे लोगों का कहना है कि बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है हम कोर्ट में इसका जवाब देंगे स्थानीय लोगों का भी कहना है कि यह तो बहुत पुरानी मस्जिद है0
0
Report
Advertisement
अल नीनो से इस वर्ष राजस्थान में बारिश घटने की संभावना
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम को लेकर एक बड़ी चर्चा शुरू हो गई है… वजह है अल नीनो। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रशांत महासागर में बन रही परिस्थितियां इस बार मानसून को प्रभावित कर सकती हैं। क्या अल नीनो राजस्थान और देश भर की बारिश को इफ़ेक्ट करेगा? इसके लिए हमने बात की IMD जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा से। उन्होंने बताया दुनिया के मौसम को प्रभावित करने वाला एक सिस्टम… अल नीनो। जब प्रशांत महासागर के भूमध्यीय हिस्से में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से ज्यादा बढ़ जाता है तो इस स्थिति को अल नीनो कहा जाता है। मौसम विशेषज्ञ राधेश्याम शर्मा के अनुसार इस बार पूर्वी प्रशांत महासागर में तापमान सामान्य से करीब 1 से 2 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है और आने वाले समय में इसके और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इससे अल नीनो के मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अल नीनो का असर मानसून की नमी और हवाओं के पैटर्न पर पड़ सकता है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस बार बारिश सामान्य से कम रह सकती है और करीब 90 फीसदी तक रहने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन राजस्थान जैसे राज्य में बारिश सिर्फ अल नीनो से तय नहीं होती। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी, पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम सिस्टम भी अहम भूमिका निभाते हैं। बाइट — राधेश्याम शर्मा, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर0
0
Report
Manpuri: दीवानी गेट पर विवाद में हमला, पिता गंभीर रूप से घायल
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग मैनपुरी. घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. पति पत्नी के विवाद में जमकर हुई मारपीट. दीवानी पर तारीख पर जाने के दौरान महिला के ससुरालजनों ने दिया घटना को अंजाम. हमले में महिला के पिता गंभीर रूप से हुए घायल. गंभीर हालत में सैफई पीजीआई किया गया रेफर. हमले में 3 अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी. आपस में चल रहे विवाद में दीवानी कोर्ट में तारीख करने आए थे दोनों पक्ष. दीवानी के गेट पर ही लड़की पक्ष के ऊपर हुआ हमला. पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंच की मामले को लेकर शिकायत. शहर कोतवाली क्षेत्र के दीवानी गेट का मामला.0
0
Report
अरवल में दिनदहाड़े गोली: रवि शंकर की हालत गंभीर, पटना रेफर
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर अरवल में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। प्रसादी इंग्लिश के पास नहर किनारे बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से विक्रम निवासी रवि शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और साथियों की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल अरवल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि रवि शंकर अपने साथियों के साथ अरवल स्थित एक कबाड़ी दुकान में गाड़ी खरीदने आया था। खरीदारी के बाद सभी लोग दो मोटरसाइकिलों से वापस विक्रम लौट रहे थे। इसी दौरान परशादी इंग्लिश के आगे नहर के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनका पीछा किया और रवि शंकर को निशाना बनाकर गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल0
0
Report
Advertisement
प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद भी दे दी जान
Jabalpur, Madhya Pradesh:प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मार कर की हत्या, खुद भी दी जान। जबलपुर के गोरखपुर इलाके में एक युवक के द्वारा अपनी बिजनेस पार्टनर को गोली मारने के बाद खुद भी जान दे दी। गोरखपुर इलाके के राजुल डुप्लेक्स में पूरी वारदात हुई है जहां पर दीपेश राठौर ने शक्ति कोहली को गोली मार दी और उसके बाद खुद भी गोली मार कर जान दे दी। बताया जाता कि दीपेश राठौर और शक्ति कोहली आपस में मित्र थे और मिलकर पार्लर का भी कारोबार मिलकर करते थे। शक्ति कोहली आज दीपेश राठौर के यहां से अपना सामान लेने पहुंची थी जिसके बाद इन दोनों के बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दीपेश राठौर ने शक्ति कोहली के ऊपर गोली दाग दी जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि इसके बाद दीपेश राठौर ने भी खुद को गोली मार ली जिससे उसकी भी जान चली गई। युवती के परिजनों का कहना है कि दीपेश अपराधिक प्रवृत्ति का था और उन्होंने शक्ति कोहली से मना किया था कि उसके साथ बिजनेस ना करें।0
0
Report
लखनऊ के उर्दू IAS-PCS स्टडी सेंटर पर लीज़ इनकार, 80–90 छात्रों का भविष्य खतरे
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में उर्दू IAS-PCS स्टडी सेंटर पर संकट, अल्पसंख्यक छात्रों के सपनों पर लगा ताला, IAS-PCS स्टडी सेंटर की लीज़ बढ़ाने से इनकार केंद्र और राज्य सरकारें जहां अल्पसंख्यक छात्रों को बेहतर शिक्षा और डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने की बात कर रही हैं, वहीं लखनऊ में अल्पसंख्यक छात्रों के लिए चल रहे आइएएस-पीसीएस स्टडी सेंटर पर बंदी का खतरा मंडरा रहा है पारा स्थित इस सेंटर के लिए आवंटित भवन की लीज़ बढ़ाने से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने इनकार कर दिया है उर्दू अकादमी को परिसर खाली करने का नोटिस भेजा गया है, जिससे यहां पढ़ने वाले 80 से 90 छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है0
0
Report
खर्रा का बड़ा बयान: चुनाव करवाने की जिम्मेदारी आयोग की, सरकार मदद के लिए तैयार
Sikar, Rajasthan:श्रीमाधोपुर, सीकर-पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा का बयान, निकाय तथा पंचायत चुनाव करवाने की जिम्मेदारी राज्य निर्वाचन आयोग की खर्रा, जब भी राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव करवाने के लिए सहायता की मांग करेगा, राज्य सरकार उपलब्ध करवाने को तैयार यूडीएच खर्रा, आरक्षण के मुद्दे पर दिया बयान, कहा यह माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 2022 व 2023 के पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर दो निर्णयों के कारण स्थिति हुई उत्पन्न शहरी सेवा अभियान के दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान दिया बयान, श्रीमाधोपुर से दिल्ली के लिए हुए रवाना0
0
Report
Advertisement
लोनी पुलिस ने तस्लीम उर्फ चीनी हत्या केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाने लोनी पुलिस ने बीते दिनों हुई तस्लीम उर्फ चीनी हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल छुरा तथा वारदात के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े बरामद किए हैं। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में 11 जून को तस्लीम उर्फ चीनी की हत्या के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के आधार पर पुलिस ने मामले में शामिल छह आरोपियों की पहचान की। इनमें फैसल, शेरदीन, आमिर, आयान के अलावा साबिर और आमीन के नाम प्रकाश में आए। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों साबिर पुत्र नवाब निवासी अशोक विहार तथा आमीन पुत्र मोटो नफीस उर्फ भरे निवासी जैन कॉलोनी, अशोक विहार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी साबिर ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले मृतक तस्लीम उर्फ चीनी ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके भाई यूनुस की हत्या कर दी थी। उस मामले में उनका रिश्तेदार शेरदीन गवाही था। आरोपी के अनुसार तस्लीम सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर उन्हें धमकाता था और गवाही न देने का दबाव बनाता था। इसी रंजिश के चलते 10 जून को मौका पाकर तस्लीम की छुरा मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त छुरा और एक गुलनुमा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। लोनी पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।0
0
Report
बहराइच में शराब भट्टी के पास विवाद में युवक गोली चला फरार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, शराब भट्टी के पास बाईक खड़ी करने को लेकर दो युवकों में कल हुआ था विवाद, नाराज युवक ने सरेआम गोली मारकर जान लेने का किया प्रयास, CCTV में कैद तस्वीरों से हमलावर युवक की पुलिस ने की शिनाख्त, शहर के खत्रीपुरा निवासी शौर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई आरोपी की पहचान, सलमान नाम के युवक को देर शाम मारी थी गोली, घटना के बाद से आरोपी चल रहा था फरार, घायल युवक सलमान का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, कोतवाली नगर क्षेत्र की वारदात0
0
Report
परिवारिक विवाद के बाद युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली; 28 वर्षीय बिट्टू
Aligarh, Uttar Pradesh:पारिवारिक क्लेश में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या. पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद के बाद किया सुसाइड. पिछले कई दिनों से पति-पत्नी के बीच चल रही थी अनबन. सोमवार सुबह आपसी कहासुनी के बाद युवक ने खुद को मारी गोली. मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था 28 वर्षीय बिट्टू. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम हाउस. खानामडराक क्षेत्र के गांव सिकरना घटना।0
0
Report
Advertisement
