फतेहपुर में किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़े
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में किन्नरों के दो गुटों के बीच आपस में भिंड़त हो गई। विवाद क्षेत्र में वसूली को लेकर हुआ था, और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। पीड़ित किंनर ने साथियों के साथ चौराहे में लगाया जाम करीब एक घण्टे तक हंगामा चलता रहा। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने जेवरात लूटने का आरोप लगाते रहे। पुलिस बड़ी देर के बाद जाम खुलावाया, जाम खुलवाने के बाद स्थानीयों ने राहत की सांस ली है, मामला अशोथर थाना क्षेत्र के प्रताप नगर झाल चौराहे के नजदीक का बताया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
