icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर दी; पांच घायल

Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में नशे में चार युवकों ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। सूत्रों की मान्य तो ऑटो में सवार एक परिवार आनंद विहार रेलवे स्टेशन जा रहा था। जैसे ही ऑटो लाल्मी नगर के नजदीक पहुंच आई, IT0 की तरफ से तेज रफ्तार बलेनो कार ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें बैठे दो बच्चे और ड्राइवर सहित पांच लोग घायल हो गए। जिनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों की मान्य तो बलेनो कार में चार युवक सवार थे जो नशे में धुत्त थे। ऑटो को टक्कर मारने के बाद चारों युवक मौके से फरार हो गए। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, वहीं चालक उसके साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

कर्ज के दबाव से युवक ने आत्महत्या कर ली, नालंदा के नीमतर में शोक

Pariaunna, Bihar:नालंदा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां कर्ज के दबाव में आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से मानसिक तनाव में था और सूदखोरों के लगातार दबाव से परेशान चल रहा था। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के नीमतर गांव का है, जहां संतोष मालाकार नामक युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपने कर्जदाताओं के नाम उजागर किए हैं। परिजनों के अनुसार, संतोष ने वीरमणि यादव, पिंटू यादव और मनोज यादव से ब्याज पर कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इतना ही नहीं, एक दिन पहले ही कर्जदारों द्वारा उसे कथित तौर पर बेइज्जत भी किया गया था, जिससे वह काफी आहत था। बताया जा रहा है कि संतोष पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव में था और इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। जहर खाने के बाद उसने खुद ही परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का मोबाइल जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है。
0
0
Report

धनबाद में एयरपोर्ट को लेकर सियासत तेज, जमीन मांग को लेकर बयानबाजी गर्म

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग अब जोर पकड़ती जा रही है, लेकिन इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एयरपोर्ट निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधि एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आ रहे हैं। वहीं शुक्रवार को धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने एयरपोर्ट के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि एयरपोर्ट निर्माण के लिए जमीन देने में राज्य सरकार टालमटोल कर रही है, जिसके कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसके पलटवार में निरसा से माले विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि राज्य की सरकार विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और एयरपोर्ट निर्माण को लेकर भी गंभीर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की ओर से अब तक एयरपोर्ट के लिए जमीन मांगने को लेकर राज्य सरकार को कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। अगर केंद्र सरकार औपचारिक रूप से जमीन की मांग करती है, तो राज्य सरकार आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने को तैयार है। एयरपोर्ट के मुद्दे पर बढ़ती राजनीतिक खींचतान के बीच आम लोगों में भी यह सवाल उठने लगा है कि आखिर धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण कब तक संभव हो पाएगा। फिलहाल, यह मुद्दा विकास से ज्यादा सियासत का केंद्र बनता दिख रहा है।
0
0
Report

सम्राट चौधरी के विधायक- मंत्री विस्तार पर बयानबाजी, ED-CBI पर तेजस्वी का पलटवार

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना कल बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधासभा में बहुत हासिल किए इसके बाद मंत्री मंडल का विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गया है। बीजेपी के पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा बंगाल इलेक्शन के बाद मंत्रीमंडल का विस्तार होगा। वही तेजस्वी यादव को लेकर कहा सिर्फ सैलरी पर उनका खर्च चलता है उनका जीवन यापन वेतन से ही होता है। वही खजाना खाली वाले बयान पर कहा बिहार सरकार का खजाना खाली नहीं है। हर सरकार लोन लेती है। वही बंगाल में तेजस्वी यादव के ED, CBI दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा ED,CBI कांग्रेस पार्टी का येलाई पार्टनर हुआ करता था था उनकी ये प्रॉपर्टी रहा है डराने का। बीजेपी किसी को ना डराती है ना किसी से डरती है। बाइट — रामकृपाल यादव, विधायक भाजपा।
0
0
Report
Advertisement

15 घंटे कुएं में फंसा तेंदुआ और बछड़ा: रेस्क्यू का चौंकाने वाला मामला

Panna, Madhya Pradesh:रोचक घटना जब मौत सामने हो तो लोग दुश्मनी भूल जाते है तेंदुआ ने बछड़े के शिकार के पीछा किया , भागते भागते दोनों कीचड़ yukt गहरे कुएं में गिर गए तेंदुआ शिकार भूल गया , रात भर दोनों साथ रहे , बछड़ा खेलता रहा लेकिन तेंदुए ने हमला नहीं किया , ग्रामीणों और वन अमले ने सूझ बूझ से दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया पन्ना जिले के रैपुरा रेंज के ग्राम मक्केपाला में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां एक तेंदुआ और बछड़ा करीब 15 घंटे तक एक ही कुएं में फंसे रहे। हैरानी की बात यह रही कि शिकारी माने जाने वाले तेंदुए ने बछड़े को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। बल्कि कई बार बछड़ा तेंदुए की पीठ पर बैठता और कभी उसके पास जाकर उसे चाटता नजर आया। तेंदुआ भी शांत बना रहा। वन विभाग ने लकड़ी के लट्ठों और रस्सियों से अस्थायी सीढ़ी तैयार की, जिससे तेंदुआ सुरक्षित बाहर निकल सका। पूरी रणनीति इस तरह बनाई गई कि बाहर निकलते ही तेंदुआ गांव की ओर न जाकर सीधे जंगल की तरफ चला जाए। वहीं बछड़े को भी सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी मां से मिलवा दिया गया।
0
0
Report

कैसरगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: मिट्टी खनन कर रहे वाहनों को किया गया सीज

AbushahmaAbushahmaFollow11m ago
Ainy Hatinsi, Kaisarganj, Uttar Pradesh:कैसरगंज, बहराइच। जनपद में लगातार मिल रही अवैध खनन की शिकायतों के बाद खनन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 24 अप्रैल 2026 की रात खनन विभाग की टीम ने हन्नी चौराहा से पहले जलालपुर क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए दो ट्रैक्टर और एक खनन मशीन को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी वाहनों को तत्काल प्रभाव से कोतवाली कैसरगंज में सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन वाहनों के मालिक इजहार निवासी हरचंदा, थाना जरवल रोड, तहसील कैसरगंज बताए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर वाहनों को सीज किया गया है।
0
0
Report

सरिसवा गढ़ी माई मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

Neyaz Alam ShaiNeyaz Alam ShaiFollow11m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया के सरिसवा में वैशाख नवमी के शुभ अवसर पर गढ़ी माई के मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया,मान्यता है कि मां गढ़ी माई के दरबार से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता और मैया सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं,इस विशेष दिन पर दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर मंदिर पहुंचे,यहाँ बलि देने की प्राचीन परंपरा आज भी प्रधान है, जहाँ भक्तों ने अपनी मन्नत पूरी होने पर बकरे की बलि अर्पित की,मेले का दृश्य भक्तिमय रहा, जहाँ 'जय माता दी' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान था,धार्मिक अनुष्ठानों के बीच सामाजिक समरसता की झलक भी देखने को मिली,भक्तों द्वारा कुंवारी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया और उन्हें 'अंग वस्त्र' भेंट कर सम्मानित किया गया,साथ ही, मेले में 'सदा बलबरत' (भंडारा) का भी आयोजन निरंतर चलता रहा, जिससे भक्तों की सेवा और समर्पण का भाव स्पष्ट झलकता रहा,यह मेला क्षेत्र की एकता और गहरी धार्मिक जड़ों को मजबूती प्रदान करता है।
0
0
Report
Advertisement

फतेहपुर सीकर में छह दिवसीय प्रभात फेरी शुरू, 1 मई महोत्सव की तैयारी

Sikar, Rajasthan:फतेहपुर, सीकर: फतेहपुर सीकर में 1 मई के भव्य दिव्य विराट महोत्सव की तैयारी के तहत बाबा के भक्तों द्वारा छह दिवसीय प्रभात फेरी का शुभारम्भ शनिवार से किया गया। मंदिर कमेटी के पवन खेड़वाल ने बताया कि शनिवार को सुबह पाँच बजे श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर से संत रोशन नाथ महाराज के सानिध्य में प्रभात फेरी शुरू हुई। भक्तों ने भजन कीर्तन के साथ प्रभात फेरी लक्ष्मीनाथ मंदिर से रवाना होकर विभिन्न मोहल्लों से होते हुए वापस मंदिर पहुँची और समापन हुआ। रास्ते में जगह जगह रंगोली सजायी गयीं और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
0
0
Report

घाटोल में 11 केवी लाइन टूटने से दो झुलसे, लापरवाही पर आक्रोश

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा घटना: घाटोल थाना क्षेत्र से छोटी पंडाल गांव में 11 केवी लाइन का विद्युत तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दो व्यक्ति झुलस गए। हादसे के समय पवन पिता लालू बाइक पर सवार था, जबकि शंकर पिता सवजी पैदल जा रहा था। दोनों करंट लगने से गंभीर झुलस हुई है。 बताया जा रहा है कि उक्त विद्युत तार लंबे समय से झूल रहा था, लेकिन विभाग की अनदेखी के चलते समय पर मरम्मत नहीं हो सकी, जिससे यह हादसा हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका बर्न वार्ड में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

रींगस-श्रीमाधोपुर रोड पर भिड़ंत, छह घायल

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर रींगस सीकर हरीश गुर्जर स्थानीय संवाददाता श्रीमाधोपुर रोड़ पर सड़क हादसा, तीन वाहनों की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल सीकर जिले के रींगस-श्रीमाधोपुर रोड पर छीलावाली के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। पिकअप और दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। घायलों में से ईको कार में सवार दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय उप जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं आई-20 कार में सवार पांच घायलों का उपचार निजी अस्पताल में जारी है। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिगस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल खेमचंद यादव ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

उज्जैन के अस्पताल में शॉर्ट सर्किट: जनरेटर से हालत नियंत्रण में

Ujjain, Madhya Pradesh:DP में फॉल्ट और वायर जलने से हुआ शॉर्ट सर्किट, जनरेटर से संभाली गई स्थिति उज्जैन शहर के चरक भवन अस्पताल में अचानक बीते दिन बिजली गुल होने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान मोबाइल की टॉर्च से इलाज करते डॉक्टर नजर आए जानकारी के अनुसार बिजली करीब 20 मिनट तक बाधित रही, जिसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। सीएम एच ओ अशोक पटेल ने बताया कि घटना के समय जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय में चल रही थी, तभी अस्पताल में बिजली जाने की सूचना मिली। इसके बाद तत्काल आरएमओ डॉक्टर को अस्पताल भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अस्पताल के सामने स्थित डीपी में फॉल्ट और वायर जलने की वजह से यह समस्या आई थी। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बैकअप के तौर पर जनरेटर उपलब्ध था, जिसमें पर्याप्त डीजल होने के कारण अधिकांश जरूरी सेवाएं तुरंत चालू कर दी गई थीं। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस दौरान किसी भी ऑपरेशन, पोस्टमॉर्टम या ओपीडी सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। हालांकि, अचानक बिजली जाने से लिफ्ट और गर्मी के कारण मरीजों व परिजनों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई। फिलहाल तकनीकी टीम द्वारा फॉल्ट को ठीक कर लिया गया है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top