Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Fatehpur212601
फतेहपुर में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर, पुलिस-राजस्व ने ध्वस्त किया
ASAVNISH SINGH
Mar 26, 2026 06:00:18
Fatehpur, Uttar Pradesh
फतेहपुर में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन। खाद गड्ढे की जमीन निर्माण कर किया गया था अवैध कब्जा। पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में अतिक्रमण को किया गया ध्वस्त। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप। मलवा विकासखंड पनई इनायतपुर गांव का मामला।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 26, 2026 07:01:26
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद नवरात्र के अष्टमी के दिन हजारों लोगों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना करके उनके दर्शन करें इस अष्टमी के शुभ अवसर पर फिरोजाबाद शहर में स्थित कैला देवी मंदिर को फूल बांग्ला से माता का भवन सजाया गया लोग फूल बांग्ला भी देखने आए और माता के दर्शन करने आए वही हवन यज्ञ लगातार 9 दिन से केला देवी परिसर में चल रहा है वहीं श्रद्धालुओं ने। नेजा भी चढ़ाया और कुछ लोग मां के लिए दंडोति भी करते हुए नजर आए हर जगह प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है सभी घरों में अष्टमी और नवमी का विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है और नौ कन्याओं का पूजन भी किया जा रहा है विधि विधान से
1075
comment0
Report
ATArun Tripathi
Mar 26, 2026 07:01:23
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र से निकलने वाले नेशनल हाईवे 43 में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वन विभाग के दो सुरक्षा श्रमिकों की मौत हो गई जानकारी के बाद चंदिया पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई बुधवार की रात चंदिया थाना की नेशनल हाईवे में चंदिया तहसील कार्यालय के पास एमपी 21 एच 2538 में वन विकास निगम के सुरक्षा श्रमिकों की बाइक को टक्कर मार दी सुरक्षा श्रमिक संतोष बर्मन और भूरा महार की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के बाद 112 और चंदिया पुलिस मौके पर पहुंची वहीं वन विकास निगम के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। भूरा गिलोथर का रहने वाला था जबकि संतोष चंदिया निवासी था दोनों ही वन विकास निगम के चंदिया क्षेत्र में पदस्थ थे और वनों की सुरक्षा और देखरेख का काम करते थे
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Mar 26, 2026 07:01:15
Khargone, Madhya Pradesh:खरगौन जिले के महेश्वर की मोनालिसा के माता पिता और डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप फिर से सामने आए। पिता जयसिंह और माता लता ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बेटी पर दबाव के तहत गलत आरोप लगाए गए। मोनालिसा के परिजन और फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर आरोपों के खिलाफ पलटवार जारी है। माता ने डायरेक्टर पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोपों को सिरे से खारिज किया। बेटी ने दावा किया कि वह दबाव में थीं और फरमान खान पर ब्लैकमेल का आरोप लगा। डायरेक्टर सनोज मिश्रा को परिवार जैसा बताकर छवि खराब करने की साजिश का भी दावा किया गया। मोनालिसा के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद ऑनलाइन तकरार तेज हो गई है। परिजनों ने कहा कि बेटी से कोई संपर्क नहीं और लगाए गए आरोप झूठे।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 26, 2026 07:00:59
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), राजस्थान की टीम ने बस्सी (जयपुर) में बड़ी कार्रवाई की. मैसर्स जॉय भव्य प्लाईबोर्ड प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान ब्लॉक बोर्ड और लकड़ी के फ्लश डोर शटर ज़ब्त किए गए. BIS ने भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 2016 के उल्लंघन पर जब्ती कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में ब्लॉक बोर्ड और लकड़ी के फ्लश डोर बरामद किए, जिनका उत्पादन बिना मानक मुहर (ISI मार्क) के विक्रय हेतु किया गया था. राजस्थान BIS के निदेशक एवं प्रमुख कनिका कालिया के निर्देश पर कार्रवाई की गई. BIS के 2 अधिकारियों एवं अन्य सहायक कर्मचारियों द्वारा BIS संयुक्त निदेशक पूनम चौधरी, उपनिदेशक उदित अग्रवाल द्वारा कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान बिना ISI मार्क के 274 ब्लॉक बोर्ड और 604 लकड़ी के फ्लश डोर बरामद हुए.
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 26, 2026 07:00:43
0
comment0
Report
PPPoonam Purohit
Mar 26, 2026 07:00:14
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मां बलारी देवी मंदिर परिसर और हनुमान मंदिर क्षेत्र में नवरात्रि की अष्टमी के दिन भंडारे और लंगर जगह-जगह लगाए गए हैं एक भंडारे मे चल रहे एक भजन को बदलने के विवाद से शुरू हुई कहा सुनी आपसी झड़प मे बदल गई और देखते ही देखते मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पक्ष ने जमकर लाठी बाजी शुरू कर दी इतना ही नहीं लंगर और भंडारे में रखी पूरी सब्जी फैला दी और वहां मौजूद कुर्सियों को तोड़ दिया इस मामले में पीड़ित पक्ष पुलिस थाने पहुंचा है इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के करई गांव में हनुमान मंदिर के पास चल रहे भंडारे में भजन बदलने को लेकर विवाद सामने आया है बताया गया है कि बुधवार रात करीब 1 बजे कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें एक युवक का हाथ फैक्चर हो गया हमलावरों ने नगदी और सामान भी लूटा तथा तोड़फोड़ की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है ग्राम धुआनी के ग्रामीणों द्वारा मां बलारी मैया मेले के तहत 23 मार्च से करई गांव के हनुमान मंदिर के पास भंडारे का आयोजन किया जा रहा था 25 मार्च की रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच डीजे पर भजन चल रहे थे तभी ग्राम भगौरा निवासी रिंकू गुर्जर और सतीश गुर्जर अपने 15-20 साथियों के साथ भंडारे पर पहुंचे गांव के दयालाल धाकड़ के अनुसार, आरोपी डीजे पर बज रहे भजन को बंद करवाकर रसिया गीत चलवाने की मांग कर रहे थे जब उनकी बात नहीं मानी गई, तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी जिससे विवाद बढ़ गया विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लाठि-डंडों से हमला कर दिया इस हमले में आकाश धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका हाथ फैक्चर हो गया पूरे मामले की पुलिस पड़ताल कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है
0
comment0
Report
Mar 26, 2026 06:59:30
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। आज गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में “रन फॉर एम्पावरमेंट” कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। मैराथन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौड़ में पुलिस लाइन की महिला आरक्षियों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ समाप्त होने के बाद सभी प्रतिभागियों को पोषाहार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सफीपुर ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा उन्हें सुरक्षित और सशक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ाने की एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
980
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 26, 2026 06:51:07
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर चित्तौड़ दुर्ग स्थित मेवाड़ की कुलदेवी बाणमाता मंदिर में विशेष श्रृंगार, विशेष हवन और महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अष्टमी के पावन अवसर पर भक्तों को बाणमाता के उस मूल स्वरूप के दुर्लभ दर्शन भी कराए गए, जो सामान्य दिनों में दिखाई नहीं देते। मंदिर के पुजारी राजेश पालीवाल ने बताया कि मंदिर में सफेद संगमरमर की ऊपर-नीचे दिखाई देने वाली दो मूर्तियां हैं, जो एक ही मूर्ति नहीं बल्कि दो अलग-अलग मूर्तियां हैं। इनमें पीछे स्थित मूर्ति 7वीं शताब्दी में बप्पा रावल द्वारा स्थापित बाणमाता की मूल प्रतिमा है, जबकि बाद में उसके आगे उसी स्वरूप की दूसरी प्रतिमा स्थापित की गई थी। भारी श्रृंगार के कारण मूल प्रतिमा का केवल थोड़ा सा हिस्सा ही दिखाई देता है, जिससे अधिकांश भक्त अनजान रहते हैं। इतिहास के अनुसार बप्पा रावल चित्तौड़ फतह के बाद गुजरात से यह प्रतिमा लेकर आए थे और मेवाड़ में स्थापित की थी। बाद में आक्रमण में मूर्ति खंडित होने पर महाराणा सज्जन सिंह ने जीर्णोद्धार करवाकर नई प्रतिमा स्थापित करवाई थी。
233
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Mar 26, 2026 06:50:34
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन में रामनवमी के उपलक्ष्य में रघुवंशी समाज द्रवारा शहर में निकाली गई भगवान राम की भव्य शोभायात्रा। शहर में शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत भगवान राम की शोभायात्रा का मुस्लिम समाज सहित सभी समाज के लोगो ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत शोभायात्रा मार्ग में भगवान राम के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति आई चरम पर नजर पहाडसिहपुरा राम मंदिर से रघुवंशी समाज की निकली भव्य शोभायात्रा में हजारो लोग हुए शामिल बडी संख्या में महिलाऐ भी हुई शामिल भगवान राम के प्रति जमकर देखी गई आस्था और श्रद्धा। खरगोन में दो दिनों तक मनेगा भगवान राम जन्मोत्सव कल सकल हिंदू समाज मनाएगा भगवान राम जन्मोत्सव।
89
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Mar 26, 2026 06:50:16
219
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 26, 2026 06:50:05
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पति की बात नहीं मानने के कारण उसने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया और घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजाब डालने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घायल पीड़िता को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना स्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है. दरअसल मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 26 स्थित बखरी गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया. घायल महिला को उसकी पुत्री ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया. पीड़िता उर्मिला देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसका पति गाली-गलौज और मारपीट करता था, पहले भी उस पर तेजाब से हमला हो चुका था. लेकिन कल फिर झगड़ा हुआ और वह घर में सो रही थी, तभी आरोपी पति ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया गया. एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना को लेकर डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरत से जांच कर रही है और पीड़िता का इलाज कराया जा रहा है.
59
comment0
Report
Advertisement
Back to top