Back
शिवपुरी के करई गांव में भंडारे के विवाद में लाठीचार्ज, घायल युवक का हाथ टूटा
PPPoonam Purohit
Mar 26, 2026 07:00:14
Shivpuri, Madhya Pradesh
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मां बलारी देवी मंदिर परिसर और हनुमान मंदिर क्षेत्र में नवरात्रि की अष्टमी के दिन भंडारे और लंगर जगह-जगह लगाए गए हैं
एक भंडारे मे चल रहे एक भजन को बदलने के विवाद से शुरू हुई कहा सुनी आपसी झड़प मे बदल गई और देखते ही देखते मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पक्ष ने जमकर लाठी बाजी शुरू कर दी इतना ही नहीं लंगर और भंडारे में रखी पूरी सब्जी फैला दी और वहां मौजूद कुर्सियों को तोड़ दिया इस मामले में पीड़ित पक्ष पुलिस थाने पहुंचा है
इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के करई गांव में हनुमान मंदिर के पास चल रहे भंडारे में भजन बदलने को लेकर विवाद सामने आया है
बताया गया है कि बुधवार रात करीब 1 बजे कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया
जिसमें एक युवक का हाथ फैक्चर हो गया हमलावरों ने नगदी और सामान भी लूटा तथा तोड़फोड़ की
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है
ग्राम धुआनी के ग्रामीणों द्वारा मां बलारी मैया मेले के तहत 23 मार्च से करई गांव के हनुमान मंदिर के पास भंडारे का आयोजन किया जा रहा था
25 मार्च की रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच डीजे पर भजन चल रहे थे तभी ग्राम भगौरा निवासी रिंकू गुर्जर और सतीश गुर्जर अपने 15-20 साथियों के साथ भंडारे पर पहुंचे
गांव के दयालाल धाकड़ के अनुसार, आरोपी डीजे पर बज रहे भजन को बंद करवाकर रसिया गीत चलवाने की मांग कर रहे थे जब उनकी बात नहीं मानी गई, तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी जिससे विवाद बढ़ गया
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लाठि-डंडों से हमला कर दिया
इस हमले में आकाश धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका हाथ फैक्चर हो गया पूरे मामले की पुलिस पड़ताल कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GBGovindram Bareth
FollowMar 26, 2026 08:17:440
Report
0
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 26, 2026 08:17:240
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 26, 2026 08:17:040
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 26, 2026 08:16:530
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 26, 2026 08:16:280
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowMar 26, 2026 08:16:030
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 26, 2026 08:15:500
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 26, 2026 08:15:380
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowMar 26, 2026 08:15:290
Report
PSParmeshwar Singh
FollowMar 26, 2026 08:15:210
Report
298
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 26, 2026 08:09:12305
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 26, 2026 08:08:45378
Report
249
Report