Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chittorgarh312001

चित्तौड़गढ़ के बाणमाता मंदिर में अष्टमी पर दुर्लभ दर्शन और महाआरती

ASABHISHEK SHARMA1
Mar 26, 2026 06:51:07
Chittorgarh, Rajasthan
चित्तौड़गढ़ - नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर चित्तौड़ दुर्ग स्थित मेवाड़ की कुलदेवी बाणमाता मंदिर में विशेष श्रृंगार, विशेष हवन और महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अष्टमी के पावन अवसर पर भक्तों को बाणमाता के उस मूल स्वरूप के दुर्लभ दर्शन भी कराए गए, जो सामान्य दिनों में दिखाई नहीं देते। मंदिर के पुजारी राजेश पालीवाल ने बताया कि मंदिर में सफेद संगमरमर की ऊपर-नीचे दिखाई देने वाली दो मूर्तियां हैं, जो एक ही मूर्ति नहीं बल्कि दो अलग-अलग मूर्तियां हैं। इनमें पीछे स्थित मूर्ति 7वीं शताब्दी में बप्पा रावल द्वारा स्थापित बाणमाता की मूल प्रतिमा है, जबकि बाद में उसके आगे उसी स्वरूप की दूसरी प्रतिमा स्थापित की गई थी। भारी श्रृंगार के कारण मूल प्रतिमा का केवल थोड़ा सा हिस्सा ही दिखाई देता है, जिससे अधिकांश भक्त अनजान रहते हैं। इतिहास के अनुसार बप्पा रावल चित्तौड़ फतह के बाद गुजरात से यह प्रतिमा लेकर आए थे और मेवाड़ में स्थापित की थी। बाद में आक्रमण में मूर्ति खंडित होने पर महाराणा सज्जन सिंह ने जीर्णोद्धार करवाकर नई प्रतिमा स्थापित करवाई थी。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSManish Sharma
Mar 26, 2026 08:00:59
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर अब सियासत गरमा गई है। शहर की सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने के आरोप खुद सत्ताधारी दल के विधायक ने लगाए हैं, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर निगम द्वारा 'सीएम ग्रिड योजना' के तहत बनाई जा रही वर्ल्ड क्लास सड़कों पर भाजपा विधायक अनिल पाराशर ने गंभीर सवाल उठाए हैं। विधायक का कहना है कि जाकिर हुसैन स्कूल से केला नगर चौराहे तक बनी करीब 600 मीटर सड़क मात्र 15 दिन में ही खराब हो गई, जो निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाती है। कुछ दिन पहले ही नगर आयुक्त ने घटिया सड़क बनाने वाली जिम्मेदार कंपनी के ऊपर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। विधायक अनिल पाराशर ने आरोप लगाया कि सड़कों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है और केवल जुर्माना लगाना पर्याप्त नहीं है बल्कि संबंधित एजेंसी या ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक ने कमिश्नर से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है और कहा है कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अरबों रुपये सड़कों पर खर्च कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी और ठेकेदार मिलकर योजनाओं को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे हैं।
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Mar 26, 2026 08:00:26
Raigarh, Chhattisgarh:सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का रायगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी विवेक कुमार शर्मा को दुर्ग से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि उसका सहयोगी सितेश पाणिग्राही अब भी फरार है। پولیس के अनुसार, आरोपियों ने पुसौर क्षेत्र के तीन लोगों को मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20 लाख से अधिक रुपये ठग लिए। पीड़ितों को भरोसा दिलाने के लिए फर्जी जॉइनिंग लेटर दिखाए गए और बाद में पैसे लौटाने के नाम पर चेक दिए गए, जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए। जांच में सामने आया कि कुंजबिहारी पटेल से किस्तों में लाखों रुपये लिए गए, वहीं अन्य दो ग्रामीणों से भी बड़ी रकम वसूली गई। ठगी का खुलासा तब हुआ जब दिए गए चेक बाउंस हो गए। मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक शर्मा को दुर्ग से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से चेक, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेने की बात स्वीकार की है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने अन्य जिलों में भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। फिलहाल फरार आरोपी सितेश पाणिग्राही की तलाश जारी हैं।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 26, 2026 08:00:11
Raipur, Chhattisgarh:खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबासाहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक. कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियाँ तय. प्राथमिकता के आधार पर होगा सिलेंडर का वितरण. जिला प्रशासन को सभी एलपीजी वितरकों के कार्यालय और गोदामों में पुलिस और होमगार्ड के जरिए सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश, जिससे भीड़भाड़ और अव्यवस्था की स्थिति बने तो कंट्रोल किया जा सके. कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ता संस्थानों और प्रतिष्ठानों को पिछले महीने की कुल खपत का अधिकतम 20 प्रतिशत तक ही एलपीजी मिलेगा. साथ ही शहरी क्षेत्रों में 25 दिन, ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के भीतर एलपीजी रिफिल की ऑनलाइन बुकिंग होगी.......
0
comment0
Report
Mar 26, 2026 07:54:57
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस): नगर में श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर आगामी बुधवार, 26 मार्च को 'श्रीराम नवमी मेला कमेटी' के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर पूरे नगर में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल है।​मेला कमेटी के अध्यक्ष योजित वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौथी बार श्रीराम नवमी मेला पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नगर की सांस्कृतिक और धार्मिक एकता का प्रतीक बन चुका है। ​शोभायात्रा का मार्ग ​आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम शाम 5 बजे, बगिया वाले सैनी से होकर नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करके बारहसैनी मंदिर पर समापन होगा l​दर्जनों मनमोहक और सजीव झांकियां।​रंगमंच के कलाकारों द्वारा धार्मिक प्रस्तुतियां।​काली माता का भव्य स्वरूप।​विभिन्न नृत्य मंडलियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम किये जायेंगे l ​तैयारियां पूर्ण, युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है l ​मेला कमेटी के महामंत्री निशांत दीक्षित, उपाध्यक्ष देव वार्ष्णेय और सारांश वार्ष्णेय ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य और अनुशासित बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ​इस आयोजन को सफल बनाने में तोषित, प्रखर, राम, शौर्य, नवांश, दार्शिल, केशव, अंश, यानिक, अंशु, अभिनव, लव वार्ष्णेय, मोक्ष वार्ष्णेय, अर्जुन, सूर्यांश, वंश, धैर्य, मृदुल और ध्रुव वार्ष्णेय जैसे युवा सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। ​आयोजकों ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार शामिल होकर प्रभु श्रीराम की इस शोभायात्रा का हिस्सा बनें और आयोजन को सफल बनाएं।
165
comment0
Report
Mar 26, 2026 07:49:52
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा कस्बे में सीएचसी के पास स्थित दो चाय दुकानदारों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारपीट में दिलीप पुत्र रामकरन को चोटें आईं। उन्हें बचाने पहुंचे उनके पिता रामकरन और छोटे भाई हिमांशु को भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रामकरन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना बुधवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर रेउसा थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं गुरुवार को घायल दिलीप निवासी भोली ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसी दुकानदार रामसिंह और उनके बेटों आनंद, आकाश व राहुल पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
87
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Mar 26, 2026 07:48:32
Noida, Uttar Pradesh:पर्ल कंपनी ने North Paravur, Ernakulam के अलांनगद गाँव के Panayikkulam में नई सड़क पर स्थित जमीन पर कब्जा किया गया है। स्थानीय निवासी Sameer ने प्रतिक्रिया दी—पास के क्षेत्र में एल्यूमीनियम fabrication का व्यवसाय करने वाला व्यक्ति है। पहले इस जमीन पर Scientific नामक एक अस्पताल था; अस्पताल के बंद हो जाने के बाद पर्ल कंपनी ने निर्दिष्ट भूमि पर कब्जा कर लिया। Sameer के अनुसार जमीन इन व्यक्तियों को फ्लैट कॉम्प्लेक्स बनाने के उद्देश्य से बेची गई थी। बिल्डिंग कॉम्पाउंड लगभग दस साल से गेट बंद हालत में है। लगभग दस एकड़ जमीन बैंक प्रोसीडिंग के कारण थर्ड-पार्टी possession में पड़ी है। पुलिस या प्रवर्तन निदेशालय द्वारा किसी जांच की जानकारी नहीं है—Sameer ने कहा। दृश्य चित्र में एडिशनल विजुअल्स शामिल हैं: आलांगनगड़ village office, North Paravur Taluk Office, Pearl Property compound location, exclusive visuals; Banipuram Police Station (Ernakulam Rural) जो संपत्ति के नज़दीक है; Padmakumar, public worker, और Sameer। बाजार मूल्य: 10 एकड़ – 30 करोड़।
198
comment0
Report
VCVikash Choudhary
Mar 26, 2026 07:48:11
Noida, Uttar Pradesh:आत्मजा -पटना - रामनवमी को देखते हुए पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पटना जंक्शन के पास स्थित महावीर मंदिर में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए 26 मार्च की रात 8 बजे से 27 मार्च की रात 11 बजे तक आम वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इस दौरान केवल एम्बुलेंस, अग्निशमन और मरीजों के वाहन ही चल सकेंगे。 आर ब्लॉक से जीपीओ और पटना जंक्शन की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही डाकबंगला चौराहा से पटना जंक्शन के बीच और बुद्धमार्ग में फ्लाईओवर के नीचे भी वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। स्टेशन गोलम्बर और आसपास के इलाकों में पार्किंग पर भी रोक लगाई गई है。 मंदिर जाने वाले श्रद्धालु वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी गेट (आर ब्लॉक के पास) से प्रवेश करेंगे और तय मार्ग से कतार में चलते हुए जीपीओ गोलम्बर होते हुए महावीर मंदिर तक पहुंचेंगे。 प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सहयोग करें, ताकि सभी को सुगमता से दर्शन हो सके।
116
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Mar 26, 2026 07:47:34
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या जनपद के रूदौली क्षेत्र में आयोजित माँ कामाख्या धाम महोत्सव उस समय खास बन गया, जब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ मंच पर पहुंचे। उनके आगमन से पूरे पंडाल में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।निरहुआ ने अपने चर्चित गीत “चले जब चाप के बाबा का बुलडोजर” की प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक झूम उठे और पूरा माहौल नारों से गूंजने लगा।इसके बाद उन्होंने “नई झुलनी के छइयां बलम दुपहरी...” गीत गाकर कार्यक्रम को और रंगीन बना दिया। साथ ही कई देवी गीतों की प्रस्तुति ने महोत्सव को भक्ति भाव से भर दिया।कार्यक्रम में करीब 8 हजार दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने आयोजन को भव्य और यादगार बना दिया।मीडिया से बातचीत करते हुए निरहुआ ने कहा कि 2027 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी और योगी आदित्यनाथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की किल्लत पर कहा कि वैश्विक परिस्थितियों का असर भारत पर पड़ रहा है और लोगों को अफवाहों से बचते हुए एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए।कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव और न्यास अध्यक्ष रविकांत तिवारी ने उनका स्वागत किया।
98
comment0
Report
Advertisement
Back to top