Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Fatehpur212601

फतेहपुर में एक युवक की गई जान

Jul 10, 2024 15:41:55
Fatehpur, Uttar Pradesh

फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर बढौरी गांव के पास एक युवक की धारदार हथियार से जान ली गई थी। सूचना के अनुसार मृतक हाईवे किनारे झुग्गी में अपनी बूढ़ी मां और बच्चों के साथ रहता था। साथ ही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ARAarti Rai
Feb 07, 2026 09:23:58
Noida, Uttar Pradesh:एमआईएम की नगरसेविका ने भाजपा को किया मतदान, मिराबाई कांबले पार्टी से निष्कासित पार्षद पद रद्द करने की मांग को लेकर आयुक्त को पत्र Amravati महानगरपालिका में महापौर और उपमहापौर पद के लिए हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान एआईएमआईएम (एमआईएम) की नगरसेविका मिराबाई कांबले द्वारा पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर भाजपा उम्मीदवार को मतदान करने से सियासी हलचल तेज हो गई है। इस पूरे मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एमआईएम ने मिराबाई कांबले को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। एमआईएम गुट नेतृत्व की ओर से जारी जानकारी के अनुसार महापौर और उपमहापौर चुनाव को लेकर पार्टी के सभी 12 नगरसेवकों के लिए अधिकृत व्हिप (पक्षादेश) जारी किया गया था। इसके बावजूद मिराबाई कांबले ने पार्टी की विचारधारा और आधिकारिक निर्णय के खिलाफ जाकर भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार तथा युवा सम्मान संगठन के उपमहापौर पद के उम्मीदवार को मतदान किया। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि यह कृत्य न केवल संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन है, बल्कि पार्टी की नीतियों और सामूहिक फैसले के साथ खुला विश्वासघात भी है। गुटनेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इसी के तहत मिराबाई कांबले को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है। इस प्रकरण को लेकर एमआईएम ने आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से अमरावती महानगरपालिका आयुक्त को एक औपचारिक पत्र सौंपते हुए मिराबाई कांबले का नगरसेवक पद रद्द करने की मांग की गई है। एमआईएम नेताओं का कहना है कि नगरसेवक के रूप में निर्वाचित प्रतिनिधि पर दलबदल विरोधी कानून और पार्टी व्हिप का पालन करना अनिवार्य होता है। ऐसे में पार्टी आदेश की अवहेलना करने वाली नगरसेविका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उनका पद समाप्त किया जाना जरूरी है। इस घटनाक्रम के बाद अमरावती की नगर राजनीति में हलचल मच गई है और महापौर-उपमहापौर चुनाव के दौरान हुए इस घटनाक्रम को लेकर सियासी गलियारों में तीखी चर्चा शुरू हो गई है
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Feb 07, 2026 09:23:44
Jaipur, Rajasthan:नारायणपुर(कोटपूतली -बहरोड़).... कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र मे लेपर्ड और किसान के बीच संघर्ष हुआ जिसमे लेपर्ड की मौत हो गई किसान बकरियों के लिए चारा लेने गया था इसी दौरान लेपर्ड ने बकरियो पर हमला कर दिया... वही किसान लड़ाई के दौरान गंभीर घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में अलवर रेफऱ कर दिया गया... वही लेपर्ड और पशुपालक के बीच हुए संघर्ष में लेपर्ड की मौत हो गई। युवक किसान घर के पास बकरियों के लिए चारा लेने गया था। गाँव वालों ने बताया-खरकड़ी गांव निवासी श्रवण गुर्जर (48) सुबह 7 बजे बकरियों के लिए चारा लेने घर से 500 मीटर अपने खेत पर बकरियों के लिए चारा लेने गया। जब वह पेड़ की टहनी काट रहा था इसी दौरान लेपर्ड के शावक ने उस पर हमला कर दिया। बचाव में श्रवण सिंह ने पेड़ काटने वाले औजार से लेपर्ड पर वार किया। इस संघर्ष में लेपर्ड की मौत हो गई। जबकि श्रवण सिंह गंभीर घायल हो गया। जिसे पहले खरकडी पीएचसी लेकर गए। जहां से उसे गंभीर हालत में अलवर रेफर कर दिया। मनोज नागा ने बताया लेपर्ड के शव वन विभाग के ऑफिस लाया गया है। मामले में आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खरकड़ी सरपंच भागीरथ सैनी ने बताया श्रवण का परिवार खेती बाड़ी करता है। वह दो भाई हैं। परिवार बकरियों का पालन करता है। हमने वन विभाग से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। बाइट:– मनोज नागा, फॉरेस्ट.....
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 07, 2026 09:23:26
Pratapgarh, Rajasthan:राजस्थान की भजनलाल सरकार का तीसरा बजट 11 तारीख को पेश होने जा रहा है। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले इस बहुप्रतीक्षित बजट को लेकर प्रदेशभर में चर्चाएं तेज हैं। खासतौर पर आदिवासी अंचल प्रतापगढ़ जिले के लोगों को इस बजट से कई बड़ी अपेक्षाएं हैं।प्रतापगढ़ जिले में युवाओं, किसानों और आमजन से जुड़े मुद्दे लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। जिले के नागरिकों का कहना है कि आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के कारण यहां विशेष योजनाओं और ठोस घोषणाओं की आवश्यकता है। युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग-धंधों और रोजगारपरक इकाइयों की स्थापना प्रमुख मांगों में शामिल है, जिससे उन्हें बाहर पलायन न करना पड़े और वे मुख्यधारा से जुड़ सकें।जिले में मादक पदार्थों, विशेषकर MD तस्करी की समस्या गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद नागरिकों की मांग है कि इस समस्या का जड़ से समाधान हो, इसके लिए और अधिक प्रभावी कानून एवं कठोर कदम उठाए जाएं ताकि युवा पीढ़ी इस दलदल से बाहर आ सके।कृषि क्षेत्र को लेकर किसानों की अपेक्षाएं भी बजट से जुड़ी हुई हैं। नहरों के विस्तार, सिंचाई साधनों के विकास और आधुनिक कृषि सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ हो तो उत्पादन बढ़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग प्रमुख है। लंबे समय से बंद पड़ी सोनोग्राफी मशीन को चालू करने, चिकित्सकों के रिक्त पद भरने और अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की अपेक्षा लोग सरकार से कर रहे हैं।खेल क्षेत्र में भी प्रतापगढ़ की अपनी अलग पहचान है। तीरंदाजी और दौड़ जैसी खेल विधाओं में यहां के युवाओं ने प्रतिभा दिखाई है। नागरिकों का मानना है कि यदि उचित संसाधन और प्रशिक्षण मिले तो जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।इसके साथ ही वैदिक विद्यालय की स्थापना, बिजली आपूर्ति में सुधार, चखेड़ी फीडर को शहरी क्षेत्र से अलग करने, दाहोद से निंबाहेड़ा मार्ग को फोरलेन करने, कचरा निस्तारण के लिए ठोस व्यवस्था और आधुनिक मशीनरी उपलब्ध कराने जैसी मांगें भी बजट से जुड़ी उम्मीदों में शामिल हैं।कुल मिलाकर, आदिवासी अंचल प्रतापगढ़ की जनता इस बजट से कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और रोजगार के क्षेत्र में ठोस सौगात की उम्मीद लगाए बैठी है। अब देखना यह है कि भजनलाल सरकार का यह तीसरा बजट प्रतापगढ़ जिले की इन अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरता है।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Feb 07, 2026 09:22:47
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आयोजित हो रहा वेदांता वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल इस बार विवादों में आ गया है। म्यूजिक फेस्टिवल को लेकर एनएसयूआई के पदाधिकारी ने अपना विरोध दर्ज करवाया है। दरअसल म्यूजिक फेस्टिवल में आज और कल 2 दिन तक तुर्की से आए कलाकारों की प्रस्तुति होने वाली है। ऐसे में एनएसयूआई के पदाधिकारी ने एडीएम सीट को ज्ञापन देकर इस फेस्टिवल को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की ने पाकिस्तान का साथ दिया था। तुर्की के ड्रोन ने भारतीय सेना पर हमले किए थे। ऐसे में तुर्की के कलाकारों को मेवाड़ की धारा पर प्रस्तुति नहीं देने दी जाएगी। अपनी मांग को लेकर एनएसयूआई के पदाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अगर इस चेतावनी के बाद भी तुर्की के कलाकार प्रस्तुति देते हैं, तो आयोजन को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 07, 2026 09:22:24
Alwar, Rajasthan:खरकड़ी कला में किसान–पैंथर आमना-सामना: 15 मिनट के संघर्ष के बाद पैंथर की मौत, किसान गंभीर घायल अलवर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गांव खरकड़ी कला में शनिवार सुबह करीब 7 बजे खेत से लौट रहे एक किसान और पैंथर के बीच करीब 10 से 15 मिनट तक जबरदस्त संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में पैंथर की मौत हो गई, जबकि किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। खरकड़ी कला निवासी 52 वर्षीय श्रवण गुर्जर सुबह खेत में डाली काटने गए थे। खेत पहुंचकर जैसे ही वे एक पेड़ पर चढ़ने लगे, झाड़ियों में छिपे पैंथर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। पैंथर ने श्रवण को दबोच लिया और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद उसने पंजों और दांतों से लगातार वार किए, जिससे किसान के पैर, जांघ, पीठ और हाथों पर गहरे घाव हो गए。 हमले के दौरान किसान ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी गर्दन को बचाए रखा। पैंथर ने कई बार गर्दन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन श्रवण ने अपने हाथ आगे रखकर खुद को बचाया। इसी बीच farmer की चीख-पुकार सुनकर पास के खेत में काम कर रहे कैलाश मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। इसका फायदा उठाते हुए farmer ने पैंथर के सिर पर वार कर दिया, जिससे पैंथर की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल श्रवण गुर्जर को तुरंत नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया。 घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पैंथर की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है。
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Feb 07, 2026 09:20:21
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Feb 07, 2026 09:20:04
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा ने फार्म–7 के कथित दुरुपयोग को लेकर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चायल तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और गंभीर आरोप लगाए। कौशांबी जिले के चायल तहसील परिसर में समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फार्म–7 के दुरुपयोग को लेकर प्रदर्शन किया। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनवार खान ने एसडीएम चायल को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि फार्म–7 का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। अनवार खान का कहना है कि चायल तहसील क्षेत्र के पुरखास गांव में भाजपा नेता आशीष त्रिपाठी द्वारा करीब सौ फार्मों पर हस्ताक्षर कर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के नाम मतदाता सूची से कटवाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वे लोग मौजूद हैं। सपा अल्पसंख्यक सभा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 07, 2026 09:19:52
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है, जिसने विभाग के दावों की पोल खोल दी है। कोटा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले बानाबेल संकुल की शासकीय प्राथमिक शाला पंडरा पथरा में गुरुजी की बड़ी लापरवाही और संवेदनहीनता देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, स्कूल समय के दौरान सुबह करीब 11:15 बजे, जब बच्चों को कक्षाओं में पढ़ाई करनी चाहिए थी, तब उनसे स्कूल परिसर की सफाई कराई जा रही थी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पांच मासूम बच्चे बाल्टियों में कचरा भरकर बाहर फेंक रहे हैं, वहीं दो अन्य बच्चे कमरों में झाड़ू लगा रहे हैं।​नियमों के मुताबिक, स्कूल परिसर में बच्चों से किसी भी प्रकार का शारीरिक श्रम या साफ-सफाई कराना पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन यहाँ के शिक्षकों ने इन नियमों को ताक पर रख दिया। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में बच्चों के साथ हो रहे इस व्यवहार ने अब गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे जिले में हड़कंप मच गया और अभिभावकों सहित ग्रामीणों ने शिक्षकों के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। अब सबकी नजरें शिक्षा विभाग पर टिकी हैं कि क्या इन लापरवाह शिक्षकों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
0
comment0
Report
JAJhulan Agrawal
Feb 07, 2026 09:18:48
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top