icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209625
APArun Pratap SinghFollow26 Jul 2024, 10:27 am

फर्रुखाबाद में कावड़ियों और दुकानदार के बीच मारपीट, पुलिस की लापरवाही उजागर

Farrukhabad, Uttar Pradesh:

फर्रुखाबाद में झंडा खरीदने को लेकर कावड़ियों और दुकानदार के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने कई लोगों के घायल होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। कावड़ियों पर दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप है। शाहाबाद से पांचालघाट गंगा तट जल भरने आए कावड़ियों ने हंगामा किया और मारपीट की। कावड़िया रवि ने बताया कि वे झंडा और कलावा खरीदने गए थे, लेकिन दुकानदार गंदा कपड़ा देने लगा। मना करने पर दुकानदार और उसके साथियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम के सरकारी स्कूल ने नवाचार से विश्व मंच पर मिसाल कायम की

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम ना कोई ऐतिहासिक स्थल… न कोई रिसर्च सेंटर… और न ही कोई आधुनिक औद्योगिक संस्थान। फिर भी मध्यप्रदेश से शिक्षक, अधिकारी और विद्यार्थी रतलाम के शासकीय सांदीपनि स्कूल पहुंच रहे हैं। आखिर इस स्कूल में ऐसा क्या खास है? इसकी खासियत न इमारत है, न असाधारण सुविधा और न ही कोई अलग पहचान वाले बच्चे। इस स्कूल की असली ताकत है शिक्षकों की कार्यप्रणाली, नवाचार और हर दिन कुछ नया हासिल करने का लक्ष्य。 इसी सोच ने रतलाम सांदीपनि स्कूल को पहचान दिलाई है। अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्था टी-4 की ओर से नवाचार के क्षेत्र में इसे विश्व स्तर पर प्रथम स्थान का पुरस्कार मिल चुका है。 वहीं, फिक्की एराइज अवॉर्ड 2026 शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और नवाचार की श्रेणी में भी मिला है。 यही वजह है कि यहां की शिक्षण पद्धति समझने दूसरे स्कूलों के शिक्षक और विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। झाबुआ, धार और आलीराजपुर के दल यहाँ आ चुके हैं। मंगलवार को 700 किलोमीटर दूर भिंड से दस स्कूलों के शिक्षकों के साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे。 आमतौर पर बच्चों को इतिहास, विज्ञान और तकनीक से परिचित कराने विशेष संस्थानों का भ्रमण कराया जाता है। लेकिन रतलाम का यह सरकारी स्कूल मिसाल बन गया है。 इस स्कूल का संदेश साफ है—बेहतर शिक्षा के लिए निजी स्कूल होना जरूरी नहीं; मजबूत सोच, समर्पित शिक्षक और नवाचार, इन मंत्रो से सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल सकते हैं।
0
0
Report

धनबाद के गोविंदपुर में सरिया लदा टेंपो पलट, बाइक सवार तीन घायल—एक की हालत गंभीर

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गोविंदपुर के RS मोड़ पास सरिया लदा टेंपो पलटने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में कालाडीह, गोविंदपुर निवासी यशोदा देवी (30), गुड्डू भारती और चार साल का एक बच्चा शामिल है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यशोदा देवी छठ पूजा करने के बाद अपने ससुराल लौट रही थीं। वह गुड्डू भारती और चार साल के बच्चे के साथ बाइक पर सवार थीं। इसी दौरान गोविंदपुर के RS मोड़ के पास पीछे से आ रहा सरिया लदा एक टेंपो अचानक पलट गया। टेंपो में लदे सरिया की चपेट में आने से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। इसके बाद सभी घायलों को धनबाद के SNMMCH अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया गया कि तीनों कालाडीह के रहने वाले हैं। छठ पूजा के बाद घर लौटने के दौरान हुए इस हादसे से परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
0
0
Report

सीवान रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवती का शव बरामद, पहचान की कोशिश जारी

Siwan, Bihar:सीवान में रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सीवान जंक्शन से कुछ दूरी पर चाप ढाला के समीप रेलवे ट्रैक से युवती का शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त करने में रेलवे पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक के पास युवती का शव पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर शव को बरामद किया गया। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस युवती की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

टीकमगढ़ की चाट चौपाटी पर खिलौना पिस्टल से फायर वायरल, दो गिरफ्तार

Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में 8 नवंबर की दरम्यानी रात शहर की चाट चौपाटी पर फॉर्च्यूनर कार से एक पिस्टल से फायर करते हुए दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद पुलिस प्रशासन ने इस पर ना केवल संज्ञान लिया बल्कि इस कार्य को अंजाम देने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से फायर करने वाली पिस्टल को भी जब्त कर लिया है, पुलिस अन्वेषक ने जब्त पिस्टल की जब जांच की तो पाया की वह कॉग लगाकर आवाज करने वाली खिलौना पिस्टल है, पुलिस ने इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया की गिरफ्तार आरोपियों ने सिर्फ अपना दबदबा व भय फैलाने की नीयत से यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, चूंकि दोनों ही अपराधी रमन यादव और दीपक ठाकुर का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड होने के चलते उन पर बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जायेगा।
0
0
Report

धनबाद में वाटर बोर्ड ओवरब्रिज पर ट्रक- कंटेनर टक्कर, ड्राइवर घायल

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत वाटर बोर्ड ओवर ब्रिज के समीप ट्रक और कंटेनर में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक का ड्राइवर घायल हो गया, वहीं कंटेनर ड्राइवर वाहन छोड़ फरार हो गया। घायल ट्रक ड्राइवर को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहुबहियार तोपचांची भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था। ट्रक में रेलवे का पार्ट-पुर्जा लदा हुआ था। वहीं कंटेनर कोलकाता की ओर से आ रहा था और बगोदर की ओर जा रहा था। वही ट्रक डुमरी की ओर से रॉन्ग साइड में आ रहा था और कोलकाता की ओर जा रहा था। इसी बीच वाटर बोर्ड पुल के समीप दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई।
0
0
Report
Advertisement

सीवान में संदिग्ध मौत: पानी भरे गड्ढे से युवक का शव, हत्या की आशंका

Siwan, Bihar:एंकर सीवान में एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर जख्म के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल से युवक की बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुघरी गांव का है। मृतक की पहचान सागर सुल्तानपुर गांव निवासी स्वर्गीय सत्यदेव प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार उर्फ साधु कुमार के रूप में हुई है। बताय जा रहा है कि सुनील कुमार बीते 15 नवंबर को अपने बहन के घर एकमा थाना क्षेत्र के फुस्ती खुर्द गांव गए थे। बहन के ससुर के निधन की खबर मिलने के बाद वह वहां पहुंचे थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि बीती रात सुनील अपनी बहन के घर से अपने गांव के लिए निकले थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। अगले दिन भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुघरी गांव में पानी भरे गड्ढे से उनका शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब सुनील का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। वहीं, घटनास्थल से उनकी बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट टू बाइट मृतक के परिजन。
0
0
Report

रोहतक: पार्षदों ने विकास भवन पर ताला, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

Rohtak, Haryana:रोहतक में जिला पार्षदों ने अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा, विकास भवन पर जड़ा ताला चेयरमैन मंजू हुड्डा की अध्यक्षता में 11 पार्षदों ने दिया धरना, विकास कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप; मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग रोहतक। जिला परिषद के विकास कार्यों को लेकर जिला पार्षदों और अधिकारियों के बीच टकराव सामने आया है। विकास कार्यों को कथित रूप से रोकने और अधिकारियों की कार्यप्रणाली के विरोध में जिला पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया। जिला परिषद की चेयरमैन मंजू हुड्डा की अध्यक्षता में 11 जिला पार्षदों ने जिला विकास भवन के बाहर धरना दिया और विरोध स्वरूप भवन के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया。 धरने पर बैठे पार्षदों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही और अड़ियल रवैये के कारण गांवों में होने वाले विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्य करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अधिकारी जानबूझकर कामों में अड़चन पैदा कर रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार थम रही है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान जिला परिषद की चेयरमैन मंजू हुड्डा ने कहा कि सरकार गांवों में विकास कार्य करवाना चाहती है, लेकिन अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की इस कार्यशैली के कारण भाजपा सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह सब भाजपा को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। मंजू हुड्डा ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर संज्ञान लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता ने विकास कार्य करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन अधिकारियों के असहयोग के कारण वे अपने क्षेत्र के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं कर पा रहे हैं। पार्षदों ने मांग की कि विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को तुरंत दूर किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए。
0
0
Report

चलती ट्रेन में यात्री की जान बचाने वाले आरपीएफ जवान की त्वरित कार्रवाई

Narmadapuram, Madhya Pradesh:इटारसी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान आरपीएफ के एक जवान ने तत्परता दिखाते हुए बड़ा हादसा टाल दिया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आने ही वाला था। इसी दौरान मौके पर मौजूद आरपीएफ आरक्षक हरि सिंह ने फुर्ती दिखाते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर खींच लिया। जानकारी के अनुसार, घटना प्लेटफार्म नंबर 5 की है। ट्रेन संख्या 01449 करीब सुबह 9 बजे स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान 38 वर्षीय हरचंद कुशवाहा निवासी नेवढ़िया, जिला जौनपुर ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। जल्दबाजी में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गंभीर हादसे का शिकार होने की स्थिति में पहुंच गए। प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ आरक्षक हरि सिंह की नजर जैसे ही यात्री पर पड़ी, उन्होंने बिना देर किए उसे पकड़कर ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते यात्री की जान बच गई। घटना का CCTV फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें आरपीएफ जवान की तत्परता को लेकर सराहना की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

भदोही पुलिस ने महाराष्ट्र से आए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया; हत्या-लूट की साजिश का पर्दाफाश

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है, जहां एसओजी और औराई पुलिस की टीम ने हत्या और डकैती की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए महाराष्ट्र से आए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी दो कारों में सवार होकर एक व्यक्ति की हत्या और उसके घर में लूटपाट करने के इरादे से भदोही पहुंचे थे। दरअसल, औराई पुलिस उगापुर नहर पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान भदोही की तरफ से आ रही दो कारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बैरियर तोड़कर असलहा लहराते हुए भागने लगे, पुलिस ने पीछा करते हुए कुरौना हवाई पट्टी गेट के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, पांच चाकू और चार देशी बम बरामद किए गए हैं। इसके अलावा सात मोबाइल फोन, 7,100 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल दो कारों को भी बरामद किया गया है, पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि महाराष्ट्र में एक डॉक्टर के घर से सोने की चेन चोरी करने और उसे बेचने को लेकर आरोपियों का एक जानकार से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसकी हत्या और घर में लूटपाट की योजना बनाकर सभी भदोही पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
0
0
Report
Advertisement

झांसी के बच्चों ने यमराज बनकर हेलमेट के नियम जानदार तरीके से जागरूक किया

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी की सड़कों पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते हैं, जरा संभलकर चलाइएगा, कहीं ऐसा न हो कि रास्ते में आपको यमराज मिल जाए और वह आपको फूल देकर हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें. झांसी की सड़कों पर आजकल स्कूली छात्र यमराज की वेशभूषा में दोपहिया वाहन चलाने वालों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं. इस अनोखी मुहिम को देखकर लोग भी रुककर बच्चों की बात सुन रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं. दरअसल दोपहिया वाहन चलाते वक्त बिना हेलमेट लगाने के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं और किसी न किसी की जान जाती रहती है, इन हादसों को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए सीपरी बाजार के एक स्कूल के बच्चे आजकल झांसी की सड़कों पर यमराज की वेशभूषा धारण कर दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को जागरूक करने की मुहिम चला रहे हैं. यमराज की वेशभूषा में सड़क पर उतरे छात्र के साथ पुलिस और अन्य छात्रों ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि यातायात नियमों की अनदेखी करने पर जान का खतरा हो सकता है. बाइक चालकों से अपील की वे हेलमेट पहनें, शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें और बाइक पर तीन सवारी न बैठाएं. और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों को रोककर उन्हें गुलाब का फूल देकर गांधीवादी तरीके से समझाया गया कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद की जिंदगी बचाने के लिए है.
0
0
Report

बिच्छूदड़ा में मतगणना के विरोध से एक घंटे का जाम, दोबारा मतगणना की मांग तेज

Noida, Uttar Pradesh:बिच्छूदड़ा में मतगणना को लेकर ग्रामीणों का विरोध, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी रुकवाई, एक घंटे तक लगा रहा जाम महिलाओं ने केली देवी की जीत पर उठाए सवाल, दोबारा मतगणना कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन बदनोर। बदनोर क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत बिच्छूदड़ा में चुनाव परिणाम को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए महिलाओं एवं ग्रामीणों ने जोनल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार खाड़िया की गाड़ी को रोक दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मतगणना केवल एक बार ही की गई तथा दोबारा मतगणना नहीं करवाई गई। महिलाओं ने सवाल उठाया कि केली देवी ने फर्जी वोटों से जीत कैसे हासिल की, जबकि उनका कहना है कि उन्होंने केली देवी को वोट नहीं दिया था। ग्रामीणों ने चुनाव परिणाम पर असंतोष जताते हुए दोबारा मतगणना करवाने और रिकॉटिंग की जांच कराने की मांग की। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी को गांव में ही रुकवा दिया। सूचना मिलने पर बदनोर थाना प्रभारी पूरणमल पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के चलते करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रशासन ग्रामीणों से समझाइश कर रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मतगणना प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर उनकी शंकाओं का समाधान किया जाए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top