फर्रूखाबाद के मेरापुर थानेदार की दबंगई का ऑडियो हुआ वायरल
Merapur, Uttar Pradesh:फर्रूखाबाद के मेरापुर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष नवीन कुमार का चौकीदार को धमकाते हुए ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में SHO नवीन कुमार चौकीदार शेषबाबू को बर्तन न धुलने को लेकर धमकी दे रहे है। जहां इस मामले में पीड़ित चौकीदार शेषबाबू ने SP को लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि थानेदार नवीन कुमार उनके साथ काफी समय से बर्तन धुलाने व अन्य कार्य करवा कर मेरा शोषण कर रहे हैं और मना करने पर चौकीदार पद से हटाने व झूठी कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चलती बाइक पर युवक की शर्मनाक हरकत, यातायात माह में ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में एक तरफ पुलिस यातायात माह के तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग सरेराह नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
ताजा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग का है, जहां एक युवक बाइक पर महिला को आगे बैठाकर उसे प्यार करते हुए बाइक चलाता नजर आया। राहगीरों ने इस पूरी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में बाइक का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
(जी न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट)
