icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206001
UvaisUvaisFollow30 Jan 2025, 12:29 pm

इटावाः सपा सांसद ने डीसीडीएफ के चुनाव पर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Etawah, Uttar Pradesh:

समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे ने आरोप लगाया है कि सत्ता के इशारे पर जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) के चुनाव में प्रशासन ने भाजपा का पक्ष लिया है। नियम के खिलाफ एक सदस्य को नामित करके मत का अधिकार दिया गया है जिसके आधार पर भाजपा की जीत का रास्ता खुला। डीसीडीएफ चुनाव में मात्र 13 सदस्य ही जीते थे, लेकिन रातों रात जिलाधिकारी इटावा में एक सदस्य को नामित कर वोट डालने का अधिकार दे दिया। जबकि डीएम को ना तो किसी भी सदस्य को चुनाव से पहले नामित करने और मतदान करने का अधिकार नहीं था। लेकिन इसके बावजूद डीएम ने मनमाने तरह से सदस्य नामित किया जिसके कारण चुनाव प्रभावित हुआ है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना में EFTR तकनीक से बिना चीरे GIST ट्यूमर सफल निकाला: बिहार-झारखंड में पहली बार

Patna, Bihar:पटना की इन्क्योर हॉस्पिटल में डॉ धीरज कुमार मरीजों को देखते हैं.. सेवा भाव से किए जा रहे उपचार को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों से मरीज यहां पहुंच रहे हैं.. तकनीकी और मेडिकल दक्षता के साथ सेवा भाव यहां की खासियत है.. इसी कड़ी में पेट के एक जटिल ऑपरेशन ने सबका ध्यान खींचा जिसे डॉ धीरज कुमार और उनकी टीम ने कुशलतापूर्वक पूरा किया.. बिहार झारखंड में अपने तरह का यह पहला ऑपरेशन है जिसकी चर्चा मेडिकल क्षेत्र में हो रही है, जिसमें मरीज अत्यंत गंभीर अवस्था में डॉ धीरज के पास पहुँचे। उन्हें लगातार आंतरिक रक्तस्राव हो रहा था, बार-बार काला मल आ रहा था और उनका हीमोग्लोबिन गिरकर लगभग 3 ग्राम तक पहुँच गया था। रक्तचाप भी बहुत कम था। यह एक ऐसी स्थिति थी, जिसमें थोड़ी-सी देरी भी मरीज के जीवन के लिए घातक साबित हो सकती थी। रक्तस्राव का स्रोत पता करने के लिए तत्काल एंडोस्कोपी की गई। जांच में पेट की दीवार से उत्पन्न एक गोलाकार ट्यूमर दिखाई दिया, जिसकी एंडोस्कोपीटिक बनावट GIST—Gastrointestinal Stromal Tumour जैसी थी। इसकी सतह पर अल्सर बन गया था और वहीं से लगातार रक्तस्राव हो रहा था। ट्यूमर की लोकेशन अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी। पारंपरिक रूप से ऐसे ट्यूमर को निकालने के लिए ओपन या लैप्रोस्कोपी सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। इसकी स्थिति ऐसी थी कि सर्जरी द्वारा वहाँ तक पहुँचना भी तकनीकी रूप से कठिन होता। डॉ धीरज कुमार ने एंडोस्कोपी के माध्यम से उस स्थान तक पहुँचकर Endoscopic Full-Thickness Resection—EFTR तकनीक का उपयोग किया। Full-Thickness Resection Device—FTRD की सहायता से पेट की दीवार की पूरी मोटाई सहित ट्यूमर को निकाला गया और उसी प्रक्रिया के दौरान उस स्थान को सुरक्षित रूप से बंद भी कर दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में मरीज के पेट पर एक भी बाहरी चीरा नहीं लगाया गया। सबसे संतोषजनक बात यह है कि मरीज अब स्थिर हैं, रक्तस्राव बंद हो चुका है और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। इतनी जटिल प्रक्रिया के बावजूद उन्हें बड़ी सर्जरी, बाहरी घाव और लंबे समय तक अस्पताल में रहने की आवश्यकता नहीं पड़ी। स्थिति स्थिर रहने पर उन्हें 24 घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी देने की योजना है। इस ऑपरेशन के बाद मरीजों में उम्मीद जगी है कि जटिल रोग और परिस्थिति में वे देश के बड़े शहरों का रुख न कर पटना में ही बेहतर उपचार पा सकेंगे डॉ धीरज कुमार, चिकित्सक इन्क्योर हॉस्पिटल निकाले गए ट्यूमर को विस्तृत हिस्टोपैथोलॉजी एवं इम्यूनोहिस्टोकेमिस्ट्री जांच के लिए भेजा गया है। अंतिम रूप से GIST की पुष्टि, उसके malignant potential, resection margins और आगे की उपचार-योजना का निर्णय रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा। डॉ धीरज ने बताया कि उनके लिए यह केवल एक अत्याधुनिक प्रक्रिया की सफलता नहीं है। यह उस बदलते बिहार की तस्वीर है, जहाँ जिन जटिल उपचारों के लिए कभी मरीजों को दिल्ली, मुंबई या हैदाबाद भेजना पड़ता था, वह अब बिहार में संभव हो रहे हैं। मरीज के परिजन इस सफल ऑपरेशन के बाद डॉ धीरज को भगवान मान रहे हैं
0
0
Report
Advertisement

कटनी में निःशुल्क साइकिल लौटाने से छात्र-छात्राओं में नाराज़गी, जांच चली

Katni, Madhya Pradesh:एंकर कटनी के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को शासन की योजना के तहत दी गई निःशुल्क साइकिलें महज एक महीने बाद वापस लिए जाने का मामला सामने आया है। महमगवां गांव के छात्र-छात्राएं शासकीय हाई स्कूल पडरभटा में पढ़ते हैं, जो उनके गांव से करीब दो किलोमीटर दूर है। छात्रों का आरोप है कि जुलाई माह में उन्हें निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं, लेकिन अगस्त में स्कूल प्राचार्य ने यह कहते हुए साइकिलें वापस ले लीं कि वे योजना के लिए पात्र नहीं हैं। जिसके बाद आज छात्र छात्रा अपने परिजनों के साथ जन सुनवाई में पहुंचे और सायकल उन्हें वापस दी जाए जिसके लिए आवेदन दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
0
0
Report

बेताल रानी घाटी: 17 मोड़ों में रहस्य और आस्था का संगम

Khairgarh, Uttar Pradesh:घने जंगल, ऊंचे पहाड़ और 17 खतरनाक मोड़... रहस्य और आस्था से जुड़ी है बेताल रानी घाटी की कहानी यह घाटी सिर्फ अपनी कहानी की वजह से ही खास नहीं है। यहां सड़क के एक तरफ ऊंचे पहाड़ और दूसरी तरफ गहरी ढलान, चारों ओर घना जंगल और बारिश के मौसम में हरियाली का अलग ही नजारा दिखाई देता है। 17 मोड़ों से गुजरते समय हर मोड़ पर बदलता प्राकृतिक दृश्य इस रास्ते को रोमांचक बना देता है। स्थानीय बैगा आदिवासी समुदाय के लिए यह इलाका आस्था से भी जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि बेताल रानी घाटी को केवल एक सड़क या पर्यटन स्थल के तौर पर नहीं, बल्कि लोककथा, प्रकृति और आदिवासी आस्था के संगम के रूप में भी देखा जाता है। छत्तीसगढ़ के साथ मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से आने वाले लोगों के लिए भी यह इलाका आकर्षण का केंद्र बन सकता है। हालांकि, घाटी के घुमावदार और पहाड़ी रास्ते को देखते हुए यहां सफर के दौरान सावधानी जरूरी है। कैमरे की नजर से देखें तो बेताल रानी घाटी सिर्फ 17 मोड़ों की कहानी नहीं है... यह जंगल के बीच छिपी एक ऐसी जगह है, जहां हर मोड़ पर प्रकृति का नया रंग और हर कहानी में एक रहस्य नजर आता है。
0
0
Report
Advertisement

नागपुर: बेलतरोड़ी में भीड़ ने कथित चोर की हत्या कर दी, दूसरा चोर फरार

Nagpur, Maharashtra:नागपूर\n\nजमावाच्या मारहाणीत कथित चोराचा मृत्यू\n\nसुमेध गजभिये असे जमावाने जबर मारहाणीत दगावलेल्या कथित चोराचे नाव आहे\n\n बेलतरोडी पोलीस स्टेशन हद्दीत ही घटना घडली आहे.दुपारी घरात घुसून चाकूचा धाक दाखवत वृद्ध महिलेच्या गळ्यातील दीड तोळ्याचे मंगळसुत्र हिसकावणाऱ्या चोराला जमावाने शोधून काढत चोप दिला. रक्तबंबाळ अवस्थेत त्याने छातीत दुखत असल्याची तक्रार करताच पोलिसांनी त्याला मेडिकलमध्ये आणले. दरम्यान डॉक्टरांनी मृत्यू झाल्याचे निदान केले. \n दरम्यान दुसरा चोरटा मात्र फरार झाला असून पोलीस त्याचा शोध घेत आहेत. \n\n बेलतरोडी परिसरात उषा Religious नावाच्या वृद्ध महिला घरी होत्या. त्यावेळी दुपारच्या सुमारास सुमेध आणि त्याचा साथिदार हे दोघे डिलिव्हरी बॉय म्हणून घरात घुसले . या दोघांनी वृद्ध महिलेला महिलेला चाकूचा धाक दाखवत तिच्या गळ्यातील दीड तोळ्याचे मंगळसुत्र हिसकावत पळ काढला. दरम्यान महिलेने आरडाओरड केली.. परिसरातील लोकांनी शोध घेत एका संशयिताला पकडले. त्यांनी सुमेधला पकडून पुन्हा कॉलनीत आणले. संतप्त नागरिकांना त्याला चांगलाच चोप देणे सुरू केले. दरम्यान परिसरात तणाव पाहता कोणीतरी बेलतरोडी पोलिसांना माहिती दिली. बीट मार्शल घटनास्थळी पोहतच त्याला ठाण्यात आणले. रक्त बंबाळ अवस्थेत पोलीस त्याची चौकशी करत असतानाच सुमेधने छातीत दुखत असल्याची तक्रार केली. पोलिसांनी त्याला मेडिकलमध्ये नेले. तिथे डॉक्टर तपासत त्याचा मृत्यू झाल्याचे निदान झाले
0
0
Report

नाशिक-अहिल्यानगर एसीबी छापा: 13.3 करोड़ बेहिशोबी संपत्ति का मामला

Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगर ब्रेक माजी सनदी अधिकाऱ्याच्या घरावर एसीबीचा छापा... दिलीप खेडकर यांच्या पाथर्डी तालुक्यातील भालगाव येथील घरावर टाकण्यात आला होता छापा... नाशिक-अहिल्यानगर एसीबी पथकांची एकाचवेळी कारवाई... 13.30 कोटींच्या बेहिशोबी मालमत्ता व खर्चाचा ठेवण्यात आला होता ठपका... 1995 ते 2023 या कालावधीतील उत्पन्न मालमत्तेची चौकशीचे देण्यात आले होते यापूर्वीच आदेश... त्यानुसार दिलीप खेडकर आणि पत्नी मनोरमा खेडकर यांच्याविरुद्ध घराची चडती घेतल्यानंतर गुन्हा दाखल... अनेक तास कागदपत्रे व आर्थिक व्यवहारांची तपासणी... खेडकर हे प्रशिक्षणार्थी आयएएस अधिकारी पूजा खेडकर यांचे वडील... कारवाईत अद्याप कोणालाही अटक नाही तर नेमकं घरातून काय जप्त केलें याबाबत कमालीची गुप्तता...
0
0
Report
Advertisement

नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, सीसीटीवी में कैद

Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। नासिक से आए 35 श्रद्धालुओं के समूह में शामिल 32 वर्षीय रोहित खेरनार दर्शन के बाद मंदिर के बाहर डोम क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान वह अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। CCTV में दिखाई दे रहा है कि रोहित डोम क्षेत्र में खड़े थे और अचानक नीचे गिर पड़े। घटना के बाद मंदिर कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें नलखेड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के साथ CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। मृतक रोहित खेरनार नासिक के रहने वाले थे और पेशे से इंटीरियर डिजाइनर बताए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही होगी। धार्मिक यात्रा के दौरान साथी श्रद्धालु की अचानक मौत से पूरे समूह में शोक छा गया।
0
0
Report

गुना पुलिस में AI सिस्टम शुरू, ड्यूटी-हाजिरी पर डिजिटल निगरानी से पारदर्शिता

Morena, Madhya Pradesh:गुना पुलिस में AI सिस्टम गुना— खाकी का अब डिजिटल टेक-ऑफ हो गया है। गुना पुलिस लाइन में एआई आधारित नई व्यवस्था शुरू की गई है। डीआईजी डॉ. असित यादव ने इस सिस्टम का शुभारंभ किया। अब ऐप के जरिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, हाजिरी और काम का आकलन किया जाएगा। जरूरत के हिसाब से सिस्टम तय करेगा कि किस स्थान पर कितने जवानों की तैनाती जरूरी है। ड्यूटी चार्ट एक दिन पहले ही मोबाइल पर पहुंच जाएगा और जवान मौके पर पहुंचा या नहीं, इसकी जानकारी भी दर्ज होगी। खास बात यह है कि पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अंक भी दिए जाएंगे। यानी अब गुना पुलिसिंग में कागजी व्यवस्था के साथ डिजिटल निगरानी और पारदर्शिता का नया दौर शुरू हो गया है।
0
0
Report
Advertisement

राकेश टिकैत की महापंचायत: मुआवजे और वोट-चोरी को लेकर सरकार पर हमला

Banda, Uttar Pradesh:आज भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान मजदूर महापंचायत का बड़ा आयोजन हुआ है भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत इस महापंचायत में शामिल हुए। सैकड़ो की संख्या में किसानों की मौजूदगी में राकेश टिकैत ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। किसान मजदूर महापंचायत के दौरान राकेश टिकट ने कहा कि किसानों की अपनी मांगों को लेकर एक बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। तत्कालीन सरकार पर हमला बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार जा रही है कि यहां के लोग गरीब रहे और बाहर जाकर नौकरी करें। लगातार हुई भीषण बारिश के चलते किसानों की फैसले बर्बाद हो गई है जिसके चलते किसान भारी मुसीबत का सामना कर रहा है राकेश टिकट ने कहा कि हमारी मांग है कि यहां की किसानों को विशेष पैकेज के अंतर्गत ₹10 हजार प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाए। राकेश टिकट ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए कहा कि वोट चोरी पकड़ी गई है इसलिए कार्रवाई होनी चाहिए इतना ही नहीं विपक्ष पर भी हमलावर होते हुए कहा कि विपक्ष के आंदोलन लगातार काम हो रहे हैं और अभी उन पर काम मुकदमे दर्ज हो रहे हैं इसलिए विपक्ष को आंदोलन बढ़ाना चाहिए। राकेश टिकट ने आगामी 2027 विधानसभा के चुनाव को ले करके कहां की यह फिर से बेईमानी करेंगे और हमारा किसान सब जानता है कि हमें इस बार किसको वोट करना है। राकेश टिकट ने कहा कि विपक्ष को भी निकाह निगाह रखनी पड़ेगी क्योंकि यह चोर है और उनकी चोरी पकड़ी गई है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top