icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206001
UvaisUvaisFollow13 Dec 2024, 02:28 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुरैना में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, दादाजी पर आरोप

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, संक्रमण फैलने पर खुला राज, सगे दादाजी पर लगे आरोप मुरैना: चंबल की धरती से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने रिश्तों की पवित्रता को शर्मसार कर दिया है. मुरैना के जौरा थाना क्षेत्र के पन्नू का पुरा गांव में एक बाबा यानि दादाजी पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है. बच्ची की मां एक माह पहले जब वो डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती थी और घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इसी दौरान यह दर्दनाक घटना घट गई. जब मासूम की तबीयत बिगड़ी और मां जिला अस्पताल लेकर पहुंची, तब मामला सामने आया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं. सगे बाबा (दादाजी) पर लगे दुष्कर्म के आरोप चंबल अंचल के मुरैना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जिस घर में नए मेहमान के आने की खुशियां मनाई जा रही थी, उसी घर में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की जिंदगी पर ऐसा दर्दनाक घाव लगा, जिसे सुनकर हर किसी का कलेजा कांप उठे. जौरा थाना क्षेत्र के पन्नू का पुरा गांव में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मासूम ने अपने ही सगे बाबा (दादाजी) पर यह गंभीर आरोप लगाया है. मां की प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती, घर में बच्ची से दुष्कर्म जानकारी के अनुसार करीब एक माह पहले बच्ची की मां प्रसव के लिए जौरा अस्पताल में भर्ती हुई थी. उसी दौरान कथित रूप से बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई. मासूम उम्र और डर के कारण किसी को कुछ बता नहीं सकी और एक महीने तक दर्द, तकलीफ और मानसिक पीड़ा सहती रही. शनिवार को जब बच्ची की हालत अचानक बिगड़ गई, गर्भ में संक्रमण बढ़ गया, तेज बुखार आने लगा और रक्तस्राव शुरू हो गया, तो मां उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची. हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने बताया रेप हुआ यहां डॉक्टरों ने मेडिकल परीक्षण किया तो गंभीर स्थिति सामने आई. जांच में ऐसे संकेत मिले, जिनसे दुष्कर्म की आशंका मजबूत हुई. डॉक्टरों ने बच्ची से बेहद संवेदनशीलता के साथ बातचीत की. मासूम ने टूटी-फूटी भाषा में बताया कि उसके साथ गलत काम उसके बाबा ने किया تھا. यह सुनकर अस्पताल स्टाफ और परिजन भी हैरान रह गए. मामले की सूचना तत्काल स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गई. सूचना पर मौके पर पहुंची. बच्ची के बयान के बाद बाबा के खिलाफ मामला दर्ज इसके बाद जौरा थाना पुलिस ने बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज किए. पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि "4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके बाबा द्वारा दुष्कर्म किए जाने की शिकायत पीड़िता की मां ने थाने में दर्ज कराई है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है."
0
0
Report

हरिद्वार के सराय में टंकी से 27 सांप निकले, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के सराय गांव में घर की पानी की टंकी से एक साथ 27 सांप निकलने से परिवार के लोग घबरा गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अभियान शुरू किया गया। स्नेक रेस्क्यू टीम के तालिब और भोला ने सावधानीपूर्वक सभी सांपों के बच्चों को टंकी से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी सांपों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। वन विभाग के अनुसार बरामद सांप चेकर्ड कीलबैक प्रजाति के हैं, जिन्हें सामान्यतः गैर विषैले सांपों की श्रेणी में माना जाता है।
0
0
Report

संभल पुलिस-AN TF ने करोड़ों कीमत के ड्रग प्रीकर्सर के साथ 4 तस्करों को दबोचा

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । संभल पुलिस और यूपी ANTF (एंटी नारकोटिक्स फोर्स) लखनऊ बरेली यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के 4 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर गिरोह से 1 करोड़ 60 लाख की कीमत का 628.65 किलो मादक पदार्थ एसिटिक एनहाइड्राइड प्रीकर्सर बरामद। एसी से लदे कंटेनर में 10 ड्रमों में छिपाकर ले जाया जा रहा था करोड़ों की कीमत का मादक पदार्थ। हीरोइन, स्मैक आदि मादक पदार्थ में इस्तेमाल किया जाता है एसिटिक एनहाइड्राइड प्रीकर्सर। संभल पुलिस और ANTF के अधिकारी गिरफ्तार किए गए तस्कर गिरोह से पूछताछ में जुटे। कैलदेवी थाना इलाके का मामला.
0
0
Report
Advertisement

बांदा: मोरम खदान में पोकलैंड दबकर युवक की मौत, हत्या का आरोप

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में आज एक व्यक्ति की मोरम खदान में लगी पोकलैंड मशीन के दबकर मौत हो गई है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने खदान संचालक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव की है, जहां रंग नदी में एक मोरम खदान चल रही थी जो बिना ओटीपी के अवैध तरीके से चल रही थी। इसी खदान में मृतक दिनेश त्रिवेदी कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि ठेकेदार खदान संचालित कर रहा था; उनके रिश्तेदार की मौत इसी खदान में हुई है। परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गाजीपुर में सर्किल रेट 10-15% बढ़े; जमीन खरीदना महंगा

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में जमीनों की नई सर्किल रेट लागू, रजिस्ट्री कराना हुआ महंगा डीएम अनुपम शुक्ला ने प्रेसवार्ता कर नई दरों की घोषणा की जनपद की अचल संपत्तियों की दरों में औसतन 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी नई दरें 8 जून 2026 से पूरे जिले में प्रभावी कर दी गईं सदर, सैदपुर, जमानियां, मोहम्मदाबाद समेत सभी तहसीलों में बढ़ी दरें वाणिज्यिक भूमि की कीमतों में सैदपुर और सेवराई में 12% तक इजाफा जखनियां में व्यावसायिक भूमि की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं निर्माण और वृक्ष वाली भूमि की दरें पहले जैसी ही रखी गईं कई गांवों में 2015 के बाद पहली बार बढ़ाई गई सर्किल रेट डीएम बोले— बाजार मूल्य और महंगाई को देखते हुए लिया गया फैसला gाजीपुर में जमीन खरीदने और रजिस्ट्री कराने वालों के लिए बड़ी खबर है। जिला प्रशासन ने जनपद की अचल संपत्तियों की दरों में बड़ा बदलाव करते हुए नई दरें लागू कर दी हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने प्रेसवार्ता कर बताया कि तहसीलवार जमीनों की दरों में औसतन 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 8 जून 2026 से प्रभावी हो गई हैं। खास बात यह है कि कई गांवों और शहरी क्षेत्रों में वर्ष 2015 से दरें नहीं बढ़ी थीं, जिन्हें अब बाजार मूल्य के बराबर किया गया है।        दरअसल गाजीपुर में अब जमीन खरीदना और महंगा हो गया है। जिला प्रशासन ने जनपद की अचल संपत्तियों की नई दरें लागू कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। डीएम ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में जमीनों की कीमतों को बाजार दर के करीब लाने के लिए औसतन 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 8 जून 2026 से प्रभावी कर दी गई हैं। सदर, मोहम्मदाबाद, जमानियां, सैदपुर, जखनियां, कासिमाबाद और सेवराई उप निबंधक कार्यालय क्षेत्रों में नगरीय, अर्द्धनगरीय और ग्रामीण इलाकों की कृषि एवं अकृषक भूमि की बेसिक वैल्यू में वृद्धि की गई है। वहीं वाणिज्यिक भूमि की दरों में सैदपुर और सेवराई में 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है, जबकि जखनियां में व्यावसायिक भूमि की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्माण और वृक्षों वाली भूमि की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा 0.070 हेक्टेयर तक की कृषि भूमि की दरें भी पहले जैसी ही रखी गई हैं। डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि कई क्षेत्रों में वर्ष 2015 से सर्किल रेट नहीं बढ़ी थी। ऐसे में सदर तहसील के रामपुर उर्फ झिंगुरपट्टी, जमलापुर, सुखदेवपुर और रौजा शाहबरखुर्द समेत कई गांवों की दरों को आसपास के बाजार मूल्य के बराबर किया गया है। इसी तरह मोहम्मदाबाद तहसील के चकबाला, चकभिखू और मच्छटी गांवों के साथ जमानियां तहसील के कालूपुर क्षेत्र की दरों में भी संशोधन किया गया है। डीएम ने कहा कि वर्ष 2024 के बाद बढ़ी महंगाई और बाजार दरों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि सरकारी दरें वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप हो सकें। बाइट- अनुपम शुक्ला- डीएम गाजीपुर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top