icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206124
DSDevesh Sharma PatrkarFollow4 Feb 2025, 01:22 pm

इटावाः ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आया बाइक सवार, मौत

Bakewar, Uttar Pradesh:

बकेवर थाना क्षेत्र के सिक्स लेन सुनर्षा ओवर बिज्र के नीचे एक सड़क हादसा हो गया। एक ईंटों से लदे टैक्टर के नीचे एक बाइक सवार आ गया। बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय युवक सचिन कुमार पुत्र हर्ष कुमार और राजीव कुमार पुत्र कुँवर सिंह निवासीगण ग्राम नगला शुक्ल थाना बकेवर इटावा बकेवर से गैस सिलेंडर लेकर अपने घर जा रहा था, जैसे ही बाइक सवार युवक सिक्स लेन सुनवर्षा ओवर बिज्र के नीचे सर्विस रोड पर पहुँचे और एक ओवर लोड ईटो से भरी ट्रैक्टर ट्राली को ओवर टेक करने लगे, तभी वाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक असंतुलित होकर गिर गयी। सचिन कुमार के सिर के ऊपर ट्राली का पहिया निकल गया और उसकी मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक राजीव कुमार को मामूली चोटे आयी हैं। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हिमाचल की राजनीति: 1500 रुपए की मानदेय गारंटी पर कांग्रेस-BJP घमासान

Shimla, Himachal Pradesh:रक्षाबंधन पर हिमाचल प्रदेश की सियासत में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की कांग्रेस सरकार की गारंटी को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान छिड़ गया है। भाजपा विधायक रीना कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बहनें हर महीने 1500 रुपए का इंतजार कर रही हैं और अब यह इंतजार नाराजगी में बदल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के साथ वादा खिलाफ़ी की है। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं केवल 1500 रुपए नहीं मांग रही हैं, बल्कि अपने पांच साल के पूरे बकाये की मांग कर रहीं हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं से झूठ बोला और रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर भी प्रदेश की बहनों को निराशा ही हाथ लगी है। क्या है हर महीने ₹1500 की गारंटी? साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने हिमाचल की महिलाओं के लिए हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता का वादा किया था। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बनी और यह वादा प्रदेश की राजनीति में लगातार विपक्ष के निशाने पर रहा। हालांकि सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत कुछ महिलाओं को 1500 रुपए देने की शुरुआत की है, लेकिन यह सम्मान राशि पात्रता शर्तों के साथ दी जा रही है। रीना कश्यप ने कहा कि सरकार को अब घोषणाओं के बजाय महिलाओं को जवाब देना चाहिए। उनका कहना है कि रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों से उपहार की उम्मीद करती हैं, लेकिन हिमाचल की महिलाएं सरकार से अपने हक के 1500 रुपए का इंतजार कर रही हैं।
0
0
Report

हरिद्वार सिडकुल की सड़क जंग: युवक-युवती समेत कई भिड़े, वीडियो वायरल

Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार, सिडकुल हरिद्वार सिडकुल की सड़क बनी जंग का मैदान, युवक-युवती के विवाद में सड़क पर भिड़े कई लोग。 कंपनी में काम करने वाले युवक-युवती के आपसी विवाद के बाद सड़क पर जमकर मारपीट。 वायरल वीडियो में युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते दिखे, महिलाओं के भी झगड़े में शामिल होने की तस्वीरें。 मारपीट के दौरान बेल्ट भी चली, सड़क पर काफी देर तक हंगामा होने की बात सामने आई。 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, वीडियो में मारपीट का पूरा घटनाक्रम कैद。 मामले में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली, वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू。 सिडकुल पुलिस वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान और विवाद की वजह पता करने में जुटी。
0
0
Report
Advertisement

फतेहपुर: दादों पुल से युवती ने यमुना में छलांग, तलाश जारी

Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में दादों पुल से यमुना में कूदी युवती किशनपुर-दादों को जोड़ने वाले यमुना पुल से युवती ने लगाई छलांग युवती को नदी में कूदता देख राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना पुल पर युवती का दुपट्टा और अन्य सामान मिला सूचना पर फतेहपुर और बांदा जनपद की पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय मछुआरों की मदद से शुरू हुआ तलाश अभियान यमुना में बढ़े जलस्तर और तेज बहाव से रेस्क्यू में दिक्कत सूचना पर एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची कई घंटे के रेस्क्यू के बाद भी युवती का नहीं मिला सुराग किशनपुर थाना क्षेत्र के यमुना पुल का मामला
0
0
Report

तिरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में आशीर्वाद लिया, नेपाल संकट पर भारत का साथ

Haridwar, Uttarakhand:भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने जूना अखाड़े में स्थित मायादेवी मंदिर और भैरों मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज और महामंत्री हरि गिरी महाराज समेत कई साधु संतों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। तीरथ सिंह रावत ने नेपाल आपदा पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस संकट की घड़ी में भारत सरकार अपने पड़ोसी देश नेपाल के साथ खड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सीमाएं नेपाल से मिलती है और अन्य राज्य भी नेपाल से जुड़े हुए हैं। इसलिए सरकार को सीमावर्ती इलाकों की भी चिंता है। किसी भी त्रासदी या आपदा से बचने के लिए हमारी पूरी तैयारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समेत राहत बचाव दल अलर्ट है। वहीं वंदे मातरम को लेकर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि आज साधु संत भी अपने कार्यक्रमों की शुरुआत वंदे मातरम से कर रहे हैं। कानून बनने के बाद विपक्ष भी दो लाइन ही सही लेकिन वंदे मातरम गाने लगा है। बाइट - तीरथ सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा
0
0
Report

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से चालक समेत दो की मौत, 34 घायल

Azamgarh, Uttar Pradesh:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बेल्थरा डिपो की रोडवेज बस लखनऊ से बलिया के लिए रवाना हुई थी। देर रात आजमगढ़ की ओर बढ़ते समय स्टोन नंबर 191 के पास सामने आये पिकअप वाहन की गति अचानक अनियंत्रित हो गई। पिकअप को बचाने के प्रयास में बस चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बस एक्सप्रेसवे किनारे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर से टकरा गई। दुर्घटना की जोरदार टक्कर से बस में सवार चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गई; लगभग 34 यात्री घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल और आसपास के अस्पतालों में भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बस को हटाने की कार्रवाई शुरू की। जिलाधिकारी ने घायलों में अधिकतर मऊ व बलिया के रहने की पुष्टि की और मृतक परिवारों को सहायता राशि दी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

बायपास पर बड़ा बस हादसा: 5 की मौत, 11 घायल

Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ ब्यावरा-इंदौर बायपास पर बड़ा बस हादसा, 5 की मौत, 11 घायल, घुमावदार ओवरब्रिज पर तिरछी होकर रगड़ाती गई स्लीपर बस हादसे में 5 यात्रियों की मौत, तकरीबन 11 घायल होने की प्रारंभिक सूचना, गहरी नींद में सो रहे कई यात्री ब्रिज से नीचे गिरे, बस ब्यावरा से इंदौर जा रही थी, घायलों को ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, एसपी, एसडीएम सहित पुलिस-प्रशासन का अमला अस्पताल पहुंचा, भोपाल बायपास के घुमावदार ट्राएंगल ब्रिज को हादसे की वजह माना जा रहा, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, राहत-बचाव कार्य जारी ब्यासर में बड़ा हादसा की जांच में जुटी पुलिस ब्यावरा के देहात थाना क्षेत्र का मामला
0
0
Report

धौलपुर में अवैध खनन के खिलाफ तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर。 बाड़ी सदर पुलिस ने अवैध खनन परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी छिपे पत्थर ब्लॉक का परिवहन कर रही तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान तीनों वाहन चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है。 भरतपुर रेंज आईजी प्रीति चन्द्रा द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसपी धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई थानाधिकारी बाड़ी सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने पहली ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुंधापुरा मोड़ से, दूसरी को देवीसिंह फार्म हाउस के पास से और तीसरी को माधव पैलेस के पास से पत्थर ब्लॉक भरे हुए जब्त किया। तीनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

कल्याण ग्रामीण में महाकाय अजगर पकड़ा, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Thane, Maharashtra:कल्याण ग्रामीण भागातील उशीद गावातील शेतकरी बुधाजी भोईर यांच्या घराच्या मागे रात्रीच्या वेळी शेतात महाकाय अजगर आढळल्याने एकच खळबळ उडाली होती. सर्पमित्रांच्या मदतीने या अजगराला सुखरूप पकडण्यात यश आले आहे. रात्रीच्या अंधारात गवताळ भागात हा अजगर आढळला होता. सुमारे १० ते ११ फूट लांबीचा हा अजगर (Indian Rock Python) असल्याचे सांगण्यात येत आहे. स्थानिक सर्पमित्र व तरुणांनी मोबाईलच्या टॉर्चच्या उजेडात स्नेक हुकच्या सहाय्याने मोठ्या शिताफीने अजगराला पकडले. सुरुवातीला हुकने त्याला ताब्यात घेतल्यानंतर हाताने पकडून त्याला पोत्यात भरून सुरक्षित ठिकाणी हलवण्यात आले. या संपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशनचा व्हिडिओ सध्या सोशल मीडियावर व्हायरल होत आहे. या धाडसाचे सर्वत्र कौतुक होत आहे. पकडलेल्या अजगराला वनविभागाच्या मदतीने जंगलात नैसर्गिक अधिवासात सोडण्यात येणार आहे.
0
0
Report
Advertisement

गया में महिला सुरक्षा के लिए पुलिस दीदी पेट्रोलिंग शुरू

Gaya, Bihar:अब स्कूल से बाजार तक पुलिस दीदी का पहरा, छेड़खानी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई रक्षाबंधन के अवसर पर गया पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया। पुलिस केंद्र गया से 70 बाइक और स्कूटी से लैस पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम (अभया ब्रिगेड) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह टीम स्कूल, कॉलेज, बाजार, मॉल और महिलाओं की अधिक आवाजाही वाले इलाकों में नियमित गश्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाएगी। पुलिस केंद्र गया में आयोजित कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने संयुक्त रूप से पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम (अभया ब्रिगेड) को फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता और त्वरित सहायता के लिए सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान गया पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर पूरे बिहार के सभी जिलों में करीब 4700 बाइक और स्कूटी उपलब्ध कराई गई हैं। गया जिले को 70 बाइक और स्कूटी मिली हैं। इन वाहनों पर तैनात पुलिस दीदी स्कूल, कॉलेज, मॉल, बाजार और महिलाओं की अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगी। इसके अलावा सुनसान मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि महिलाओं के साथ किसी तरह की छेड़खानी या अभद्र टिप्पणी की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की सके। एसएसपी ने बताया कि पुलिस दीदी जिस थाना क्षेत्र में तैनात रहेंगी, वहां के थाना प्रभारी के साथ उनका सीधा समन्वय रहेगा। किसी भी आपात स्थिति में संबंधित थाना तत्काल सहयोग करेगा। इससे घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित होगी और महिलाओं को तत्काल सहायता मिल सकेगी। पेट्रोलिंग के साथ-साथ पुलिस दीदी स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्राओं और शिक्षिकाओं से संवाद करेंगी। उनकी समस्याएं सुनेंगी, सुरक्षा संबंधी सुझाव देंगी और आपातकालीन सेवा ''''डायल 112'''' के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। गया पुलिस का मानना है कि सुरक्षा के साथ जागरूकता भी महिलाओं को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। गया पुलिस के अनुसार पुलिस दीदी की अधिकतर तैनाती शहरी क्षेत्रों में की जाएगी। खासकर भीड़भाड़ वाले बाजारों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत करना है। बाइट- सुशील कुमार, सीनियर एसपी, गया जी。
0
0
Report

शिर्डी में रक्षाबंधन का रंगारंग उत्सव, साईं बाबा मंदिर में राखी पूजन

Shirdi, Maharashtra:नारळी पौर्णिमा अर्थात रक्षाबंधनाचा सण आज सर्वत्र मोठ्या उत्साहात साजरा होत आहे... साईबाबांची पावन नगरी असलेल्या शिर्डीतही पारंपरिक पद्धतीने रक्षाबंधनाचा उत्साह पाहायला मिळतोय... साईबाबांच्या मंदिर परिसरात भव्य राखीचे पूजन करण्यात आले... तर साईबाबांच्या मूर्तीच्या हातावरही सुंदर राखी बांधण्यात आली... मंदिर परिसरात साईभक्तांच्या वतीने आणण्यात आलेल्या भल्या मोठ्या राखीचे पूजन साईबाबा संस्थानचे कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर यांच्या हस्ते करण्यात आले... यानंतर साईबाबांच्या मूर्तीच्या हातावर सुंदर राखी बांधून रक्षाबंधनाचा सण पारंपरिक पद्धतीने साजरा करण्यात आला..
0
0
Report

लखनऊ में चोरों का आतंक: सीसीटीवी के बावजूद पुलिस हाथ खाली

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में चोरों का आतंक थाना सुशांत गोल्फ सिटी में car सवार चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम परिवार के अस्पताल में होने के कारण चोरों ने बनाया घर को निशाना , नकदी कैश लेकर हुए गायब दो कारों से घूम कर घरों में करते हैं चोरी और बड़े ही आसानी के साथ निकल जाते हैं चोर त्योहार को देखते हुए लखनऊ पुलिस अलर्ट मोड पर लेकिन अलर्ट कहां पर है यह भगवान भरोसे मकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया उसके बाद भी पुलिस का हाथ खाली लखनऊ में गस्त पुलिस और पुलिस पेट्रोलिंग पर सवालिया निशान चोरों का चेहरा साफ-साफ सीसीटीवी फुटेज में आने के बावजूद भी चोर पुलिस के पहुंच से दूर लखनऊ पुलिस से लगातार जनता का उठता जा रहा है भरोसा पीड़ित परिवार ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में दिया प्रार्थना पत्र
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top