icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
206124
DSDevesh Sharma PatrkarFollow4 Apr 2025, 11:37 am

Ettawah - ग्राम हर्राजपुर में एक दम्पति ने फांसी लगाकर दी अपनी जान

Bakewar, Uttar Pradesh:

ग्राम हर्राजपुर में शुक्रवार सुबह नवविवाहित दम्पति ने अलग-अलग घरों में छत के कुंडे से फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पहले महिला ने फांसी लगा ली थी। पुलिस महिला के शव के पंचनामा की तैयारी कर रही थी। पति ने बच्चे के लिए दूध लाने का बहाने दो सौ मीटर दूर माँ के घर में जाकर कुंडे से फांसी लगा ली। मां व भाई जहाँ महिला ने फांसी लगायी थी,उस जगह मौजूद थे। मृतक का दस वर्षीय छोटा भाई जब घर आया तो अपने बड़े भाई विशाल को कमरे में फांसी पर लटके देखा तो दौड़कर जाकर पहले वाले घर पर आकर लोगों को व पुलिस को बताया। पुलिस तत्काल उस घर पर भी पहुँची और घटनास्थल की शिनाख्त की। दोनों का चार माह का एक पुत्र भी है। 

0
0
Report
Advertisement
Pinewz
206124
DSDevesh Sharma PatrkarFollow8 Mar 2025, 10:52 am

Etawah- जिलाधिकारी व एस एस पी ने शिकायतो को सुना

Bakewar, Uttar Pradesh:

शनिवार को समाधान दिवस में जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिकायतो को सुना, थाने में 3 शिकायते आई। वही जिलाधिकारी ने पिछले महीने आयी शिकायत कर्ताओ से मोबाइल फोन पर बात की शिकायतकर्ता संतुष्ट नजर आये। शनिवार को बकेवर थाने में आयोजित समाधान दिवस में नगला गुलाब निवासी सुभाष चंद्र ने दिया शिकायत में बताया है कि गांव के ही विपक्षीगणो ने उनके खेतो के लिये गये चकरोड पर कब्जा कर लिया है। ग्राम पेवली निवासी शम्भू दयाल ने बताया कि गांव के ही विपक्षीगणो ने पैमाइश होने के बाद भी भूमि पर कब्जा कर लिया है। ग्राम पेवली के ही रमेश चन्द्र ने दिये शिकायत में बताया है कि उन्हे गांव में पट्टे की जगह मिली थी क्षेत्रीय लेखपाल ने पैमाइश करके कब्जा भी दिला दिया था जिस पर गांव के ही नामजद विप

0
0
Report
Pinewz
206124
DSDevesh Sharma PatrkarFollow26 Feb 2025, 01:52 pm

Etawah- डियूटी पर डाक्टर न होने से मरीज परेशान रहे

Bakewar, Uttar Pradesh:

50 शैय्या अस्पताल में बुधवार को दोपहर के समय इमरजेंसी में कोई डॉक्टर ना होने के कारण उपचार को आये मरीज परेशान रहे. बाद में अस्पताल के सीएमएस जानकारी मिलते ही आनन फानन में स्वयं आवास से अस्पताल पहुंचे और मरीज का उपचार किया। सीएमएस का कहना है की इमरजेंसी में ड्यूटी वाले डॉक्टर की तबीयत खराब हो गयी। जानकारी के अनुसार जिस डॉक्टर की इमरजेंसी में दोपहर दो बजे से तक ड्यूटी लगी थी वह डॉक्टर सवा दो बजे ही चले गए थे। 50 शैय्या अस्पताल में बुधवार को शिवरात्रि के त्यौहार के चलते दोपहर 12:00 बजे तक ओपीडी थी। ओपीडी के बाद इमरजेंसी में रात्रि 8बजे तक एक डॉक्टर ड्यूटी थी। 

0
0
Report
Advertisement
Back to top