Back
दिन दहाड़े चोरी कर चोरों ने लाखों के गहने सहित कैस पर किया हाथ साफ
Chahaniya, Uttar Pradesh
20 लाख से अधिक के जेवरात सहित 70 हजार नगदी चोरों ने दिनदहाड़े किया पार
सकलडीहा।कोतवाली क्षेत्र के सरेहुआ कला गांव में बुधवार की दोपहर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।यहा चोरों ने करीब 20 लाख से अधिक सोने और चाँदी के जेवराज सहित 70 हजार नगदी लेकर फरार हो गए है। घटना का पता तब चला जब भुक्तभोगी की पुत्री खाना खाने के लिए अपने मां के साथ घर पहुंची।यह लोग अंदर का नजारा देख सत्र रह गए। इसकी सूचना तत्काल 112 पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।वहीं पीड़ित अनिल पांडेय ने इसकी लिखित तहरीर सकलडीहा कोतवाली में दी है मौके पर कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए है।
आपको बता दें कि सरेहुआ कला गांव निवासी अनिल पाण्डेय की गांव में ही सड़क किनारे राजवाहा की पटरी पर कटरा (दुकान) बना हुआ है।जहाँ वह पशु आहार कि दुकान किए है।वही उनकी पत्नी उसी कटरे में व्यूटी पार्लर चलाती है।छोटा भाई सुधीर पाण्डेय वाराणसी में प्राइवेट जॉब करते है।वह पत्नी रूबी पाण्डेय के साथ वही रहते है।गांव में अनिल पाण्डेय उनकी पत्नी अनिता पाण्डेय, मां फूलमती पाण्डेय और बेटी सानिया पाण्डेय रहती है।अनिल पाण्डेय के मुताबिक प्रतिदिन की भांति आज भी सभी परिवार के सदस्य ताला बंद कर गांव के बाहर दुकान पर चले गए। बेटी सानिया जब दुकान पर पहुची तो मां अनिता पाण्डेय के साथ घर खाना खाने पहुची।बाहर गेट का ताला खोलकर अंदर जब यह लोग पहुचे तो घर का नजारा देख सत्र गए ।छत से किसी के चलने की आवाज पर बेटी छत पर गई तो चार से पांच की संख्या में नकाबपोश पड़ोस के अर्धनिर्मित मकान में कूदकर भागते दिखे।इसकी सूचना तत्काल बेटी सानिया ने पिता अनिल पाण्डेय को दी।वह घर पहुचे।तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था।अलमारी और बक्से खुले थे।अनिल पाण्डेय के मुताबिक दो जोड़ी सोने की चूड़ी, दो मंगलसूत्र, मांग टीका, 4 सोने की चेन,सोने की अंगूठी,सोने का नेकलेस सहित अन्य सोने और चाँदी के करीब 20 लाख से अधिक के जेवरात गायब थे।इसके साथ ही 70 हजार रुपये नगद भी गायब थे। चोरी की इस बडी घटना की जानकारी होते ही छोटे भाई सुधीर पाण्डेय उनकी पत्नी रूबी पाण्डेय और बहन संगीता पाण्डेय वाराणसी से घर पहुची।वही गांव के लोगो का भी मौके पर भीड़ जुट गया।चोरी की वारदात से अनिल पाण्डेय का परिवार सदमे में है।पत्नी अनिता पाण्डेय, मां फूलमती पाण्डेय और छोटे भाई की पत्नी रूबी पाण्डेय सदमे में है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।इस संबंध में कोतवाल भूपेन्द्र कुमार निषाद का कहना है कि शिकायत कर्ता का घर बीच गांव में है ऐसे में दिन में चोरी होने की घटना संदिग्ध लग रही है।हालांकि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 19, 2026 06:46:24Noida, Uttar Pradesh:नरेन्द्र कश्यप मंत्री यूपी
सीएम योगी, दोनो डिप्टी सीएम ने भागवत जी से शिष्टाचार मुलाकात की
हर वर्ग का सम्मान करती है सरकार
यादव जी की लव स्टोरी पर बाइट
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 19, 2026 06:46:110
Report
APAbhay Pathak
FollowFeb 19, 2026 06:46:000
Report
1
Report
HSHarish Sharma2
FollowFeb 19, 2026 06:45:400
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 19, 2026 06:45:120
Report
0
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 19, 2026 06:39:130
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 19, 2026 06:39:000
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 19, 2026 06:38:460
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 19, 2026 06:38:350
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 19, 2026 06:38:260
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 19, 2026 06:38:120
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 19, 2026 06:37:530
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 19, 2026 06:37:320
Report