Back
हरीयाणा CM के निर्देश: सतवागढ़ी यमुना पुल जल्द पूरा होगा
HSHarish Sharma2
Feb 19, 2026 06:45:40
Palwal, Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को होडल के विधायक हरेंद्र सिंह के साथ उप तहसील हसनपुर के गांव सतवागढ़ी में यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उत्तर प्रदेश सीमा की ओर बन रहे पुल और संपर्क सड़कों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार, एसडीएम बलीना, सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रितेश, तहसीलदार दलबीर दुग्गल और चेयरमैन अजीत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने हसनपुर क्षेत्र में चल रही अन्य विकास परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी की जाएं। दौरे की शुरुआत उन्होंने हसनपुर विश्राम गृह में जनसुनवाई से की, जहां स्थानीय लोगों ने 84 कोस ब्रज परिक्रमा मार्ग को सुविधाजनक बनाने की मांग रखी। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि करीब 37 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर शौचालय, पेयजल और शेड जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इसके बाद उपायुक्त और विधायक ने हसनपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्य प्रगति और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र को तय समय में तैयार कर क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही साफ-सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
सतवागढ़ी में निर्माणाधीन यमुना पुल के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्माण एजेंसी से तकनीकी प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट मांगी और कहा कि इस परियोजना की मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री स्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुल बनने से क्षेत्र के गांवों के बीच आवागमन आसान होगा और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने और कार्य में देरी न होने के निर्देश दिए।
वहीं विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि सतवागढ़ी का यमुना पुल उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे उनके पिता ने स्वीकृत करवाया था और अब इसे पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि ब्रज परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक रूप से पैंटून पुल का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग अब जल्द पूरी होने जा रही है।
बाइट : हरेंद्र सिंह विधायक होडल, डीसी की बाइट के साथ
बाइट : हरीश कुमार वशिष्ठ जिला उपायुक्त पलवल
पलवल से हरीश शर्मा की रिपोर्ट
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YSYatnesh Sen
FollowMar 15, 2026 08:32:5178
Report
VRVikash Raut
FollowMar 15, 2026 08:32:3736
Report
IAImran Ajij
FollowMar 15, 2026 08:32:2765
Report
JPJai Prakash
FollowMar 15, 2026 08:32:0816
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 15, 2026 08:31:3722
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 15, 2026 08:31:2739
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 15, 2026 08:31:15111
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 15, 2026 08:31:0484
Report
KSKashish Singh
FollowMar 15, 2026 08:30:4727
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 15, 2026 08:30:3980
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 08:30:2653
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 08:30:1766
Report
66
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 08:30:09Noida, Uttar Pradesh:104 skydivers, 20 nations, one incredible moment in the sky that broke a world record
34
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 08:18:00Noida, Uttar Pradesh:खुश रहने के लिए महंगी गाड़ियां नहीं बस पुराने यार और एक साइकिल ही काफी है.
198
Report