Back
डोला खुली खदान में ब्लास्टिंग से डर, स्कूल-घर खतरे में; मुआवजे की मांग
APAbhay Pathak
Feb 19, 2026 06:46:00
Anuppur, Madhya Pradesh
अनूपपुर जिले के डोला नगर परिषद के वार्ड 12 के पास स्थित खुली कोयला खदान में लगातार हैवी ब्लास्टिंग हो रही है जो लोगों की जान के लिए खतरा बनती जा रही है। रोजाना की तेज ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में बड़ी बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं और गांव वालों का आरोप है कि ब्लास्टिंग से बड़े पत्थर भी उड़कर उनके घरों तक पहुँच जाते हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत हर स्तर पर की है पर अभी तक समाधान नहीं दिख रहा है और लोगों की जानमाल पर खतरा बना हुआ है।
दरअसल डोला के वार्ड 12 के पास स्थित खुली खदान में लगातार हैवी ब्लास्टिंग चल रही है। इसके कारण आस-पास के मकानों में दरारें पड़ चुकी हैं, वहीं जमीन के नीचे जलस्तर तेजी से नीचे चला गया है जिससे पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है।
नगर परिषद डोला के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने इस गंभीर समस्या को लेकर राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल को पत्र लिखकर अवगत कराया था। पत्र में कहा गया है कि ब्लास्टिंग के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने अनूपपुर कलेक्टर को पत्र जारी कर तत्काल मौके का निरीक्षण, ब्लास्टिंग पर रोक और प्रभावित नागरिकों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।
नगर परिषद द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि खदान से महज 70 मीटर की दूरी पर शासकीय प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। ब्लास्टिंग के कारण स्कूल भवन की छतें कमजोर हो चुकी हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
स्थानीय निवासी मांग कर रहे हैं कि ब्लास्टिंग तत्काल बंद की जाए और जिन मकानों को नुकसान हुआ है उनका उचित मुआवजा दिया जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KBKulbir Beera
FollowMar 12, 2026 04:05:390
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 12, 2026 04:04:300
Report
PGPARAS GOYAL
FollowMar 12, 2026 04:04:140
Report
JPJai Prakash
FollowMar 12, 2026 04:03:410
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 12, 2026 04:03:310
Report
NANasim Ahmad
FollowMar 12, 2026 04:02:340
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowMar 12, 2026 04:02:040
Report
MSManish Singh
FollowMar 12, 2026 04:01:520
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 12, 2026 04:01:390
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowMar 12, 2026 04:01:210
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 04:01:060
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 12, 2026 04:00:560
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 12, 2026 04:00:280
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 12, 2026 04:00:080
Report
0
Report