icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी ने पदभार ग्रहण किया

Tonk, Rajasthan:लांबा hari सिंह नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनिया सोनी ने संभाला पदभार। लांबा हरि सिंह नगर पालिका लांबा हरि सिंह की नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी ने आज विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के बाद पदभार ग्रहण किया। नगर पालिका के ईओ तुलसी चौधरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनिया सोनी को पदभार ग्रहण करवाया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी की धर्मपत्नी राधा चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन किया और इसके बाद नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाला। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया।
0
0
Report

हनुमानगढ़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति मंजू और सोनू बंसल ने पदभार ग्रहण किया

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति मंजू और सोनू बंसल ने गुरुवार को टाउन स्थित नगरपरिषद कार्यालय में सादे समारोह के दौरान अपने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। सभापति मंजू रणवां ने कहा कि शहरवासियों ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों के अनुरूप शहर में विकास कार्य करवाना प्राथमिकता रहेगी। वहीं उप सभापति सोनू बंसल ने कहा कि शहर को बेहतर बनाना किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर परिषद के माध्यम से शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की बात उन्होंने कही। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान विधायक गणेशराज बंसल के समर्थकों में भी उत्साह नजर आया। समर्थकों ने नवनिर्वाचित सभापति और उप सभापति को शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report

सागवाड़ा नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशा पाटीदार ने पदभार संभाला, बुनियादी सुविधाओं पर जोर

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर सागवाड़ा अखिलेश शर्मा लोकेशन सागवाड़ा सागवाड़ा नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशा पाटीदार ने गुरुवार को शुभ मुहूर्त में नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर विधायक Shankar Lal Decha और भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल सहित भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे। पदभार ग्रहण के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशा पाटीदार ने कहा कि सागवाड़ा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क, पेयजल, बिजली और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शहर के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। इधर इसके बाद फुलवारी वाटिका में पदभार समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक शंकारलाल डेचा एवं पूर्व सांसद कनकमल कटारा उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शहरवासियों की ओर से नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशा पाटीदार का फूलमालाओं एवं साफा पहनाकर जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान नगरपालिका के उपाध्यक्ष और नवनिर्वाचित पार्षदों का भी नागरिक सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शंकरलाल डेचा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि सागवाड़ा शहर का सर्वांगीण विकास ही मुख्य ध्येय है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आमजन से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
0
0
Report
Advertisement

नरेश टिकैत: गन्ने का मूल्य 600 रुपये, बुलडोजर विरोध पर सरकार से सवाल

Baghpat, Uttar Pradesh:नरेश टिकैत ने वाहन बंदी, बुलडोजर कार्रवाई, अस्पतालों पर कार्रवाई और गन्ने के रेट को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। नरेश टिकैत ने सरकार से सब्सिडी देकर गन्ने का मूल्य 600 रूपये करने की मांग उठाई। साथ ही वाहन बंदी पर स्कीम लाकर सरकार से किसान मज़दूरों के पुराने वाहन वाजिब दामों पर लेकर उन्हें नए वाहन खरीदने के लिए सस्ते लोन दिलाए जाने की मांग की। इसके साथ ही मेरठ में दुकानों चल रहे बुलडोजर एक्शन पर भी बोले। कहा कि मकान दुकान और अस्पताल नहीं तोड़ने चाहिए। सरकार को सरकारी राजस्व वसूलकर बुलडोजर कारवाही नहीं करनी चाहिए। दोघट में नरेश टिकैत ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर किसान और मजदूर नया वाहन खरीदने की स्थिति में नहीं हैं। सरकार को आसान किस्तों पर नई मोटरसाइकिल उपलब्ध कराने के साथ पुरानी गाड़ियों को अच्छे दाम पर खरीदना चाहिए। वहीं मेरठ के व्यापारियों द्वारा दुकानें तोड़े जाने की जानकारी देने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुकानें तोड़े बिना पिलर पर रास्ते बनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंसान मेहनत-मजदूरी करके मकान और दुकान बनाता है, लेकिन छोटी सी एप्लिकेशन के बाद मकान गिर जाता है। 50 साल पुराने मकानों पर भी बुलडोजर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए नरेश टिकैत ने कहा कि मकान तोड़ने के बजाय सरकार राजस्व में पैसा जमा कराने का विकल्प दे। अस्पतालों की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि मेरठ में 22 अस्पतालों पर ताले लगने से लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ और मरीज इलाज से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने किसी भी मुकदमे में कार्रवाई से पहले निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि अगर पीड़ित को इंसाफ नहीं मिलता तो आजादी का क्या फायदा। नरेश टिकैत ने गन्ने के आगामी पेराई सत्र को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने गन्ने का रेट 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे कम रेट पर किसानों की लागत पूरी नहीं होती। उन्होंने सरकार से गन्ना किसानों को सब्सिडी देने की मांग की। साथ ही कहा कि जो किसान अपना गन्ना कोल्हू पर बेचते हैं, उन्हें रोकने का मिल मालिकों को अधिकार नहीं है। नरेश टिकैत ने कहा कि अगर चीनी मिलें समय पर किसानों का भुगतान करेंगी तो किसान अपना गन्ना कोल्हू में नहीं डालेंगे। उन्होंने सरकार से किसानों, मजदूरों और व्यापारियों से जुड़े मामलों में कार्रवाई से पहले निष्पक्ष जांच और व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की。
0
0
Report

झांसी के मोठ थाना क्षेत्र में प्रेमघात से पति ने जहरी खाकर आत्महत्या

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के मोठ थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। ग्राम पावई निवासी जितेंद्र अहिरवार ने जहरीली गोली खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले का उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी wife के प्रेमी पर मारपीट का आरोप लगा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।\n\nवी/ओ.1- बताया जा रहा है कि जितेंद्र की पत्नी का प्रदीप नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। मरने से पहले जितेंद्र के बयान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में जितेंद्र कह रहा है, पत्नी के प्रेमी प्रदीप और रामकुमार ने मुझे कमरे में बंद करके जमकर मारा है। पत्नी कह रही है कि वह प्रदीप के साथ जयमाला डलवाने पीतांबरा जा रही है। मृतक के भतीजे करण ने बताया, हमारे चाचा जितेंद्र की पत्नी का अफेयर प्रदीप नाम के शख्स से चल रहा था। इसी को लेकर घर में झगड़ा हुआ था। इसी से परेशान होकर चाचा ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।\n\nबाइट- करण..... मृतक का भतीजा
0
0
Report
Advertisement

वारिसलीगंज पुलिस ने साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार कर 4 मोबाइल व फर्जी सिम बरामद

Nawada, Uttar Pradesh:वारिसलीगंज पुलिस ने की कार्रवाई, 4 मोबाइल और फर्जी सिम बरामद,ऑनलाइन लोन ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, बैंक मैनेजर बनकर करता था ठगी नवादा के वारिसलीगंज में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के द्वारा कार्रवाई की गई है। वारिसलीगंज थाना पुलिस ने इनके पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक फर्जी सिम कार्ड बरामद किया है। यह कार्रवाई नवादा पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में की गई। पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक टीम बनाई गई थी। टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवापार (चकवाय) गांव क बगीचा के पास छापा मारा। यहीं से दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल और एक फर्जी सिम मिला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव कुमार, और नितीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस और दूसरी कंपनियों के नाम पर लोगों को ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देते थे। वे लोगों का भरोसा जीतने के लिए कभी बैंक मैनेजर तो कभी कंपनी का कर्मचारी बनकर बात करते थे। इसके बाद लोन के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और ई-मेल आईडी जैसी निजी जानकारी मांगते थे। साथ ही प्रोसेसिंग फीस के नाम पर भी पैसे लेते थे। इस मामले में वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है。
0
0
Report

नागवे गांव के जर्जर सामुदायिक भवन के गिरने से एक महिला और तीन मवेशी मलबे में, बचाव जारी

Jamui, Bihar:जमुई जिले के सिमुलतला लगातार दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच गुरुवार दोपहर सिमुलतला थाना क्षेत्र के नागवे गांव में वर्षों पुराना जर्जर सामुदायिक भवन अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय भवन के अंदर से गाय निकालने गई 45 वर्षीय भुनमा देवी भी मलबे में दब गईं। उनके साथ दो गाय और एक बछड़ा भी मलबे में दब गया। हादसे में बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों गाय घायल हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार, नागवे गांव निवासी टेकलाल यादव की पत्नी भुनमा देवी बारिश के कारण सामुदायिक भवन के अंदर घुसी अपनी गायों को बाहर निकालने गई थीं। वह जैसे ही भवन के अंदर पहुंचीं, अचानक छत समेत पूरा भवन भरभराकर गिर गया। भवन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबे में भुनमा देवी को दबा देखा तो तत्काल उन्हें निकालने का प्रयास शुरू किया और घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर घायल भुनमा देवी को बाहर निकाला गया। पुलिस अपनी गाड़ी से उन्हें इलाज के लिए सीएचसी झाझा ले गई। वहीं ग्रामीणों ने मलबे में दबी दोनों गायों और बछड़े को बाहर निकाला। दोनों गाय घायल मिलीं, जबकि बछड़े की मौत हो चुकी थी। 20 वर्षों से जर्जर था भवन। भुनमा देवी के पति टेकलाल यादव ने बताया कि सामुदायिक भवन 20 वर्षों से अधिक समय से जर्जर स्थिति में था। बारिश के कारण उनकी दो गाय और एक बछड़ा भवन के अंदर चले गए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए उनकी पत्नी अंदर गई थीं। इसी दौरान अचानक भवन गिर गया और पत्नी समेत तीनों मवेशी मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने दूसरे जर्जर ढांचे को लेकर जताई चिंता। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में मौजूद एक अन्य जर्जर छतदार चबूतरे को लेकर भी चिंता जताई। ग्रामीणों का कहना है कि वह ढांचा भी काफी जर्जर है और कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर ढांचे की जल्द मरम्मत कराई जाए अथवा उसे सुरक्षित तरीके से हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो。
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय से गिरफ्तार मंजूर खलीफा: सीतामढ़ी बाल कल्याण घोटाला उजागर

Sitamarhi, Bihar:बिहार में देह व्यापार का सरगना मंजूर खलीफा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। महीनों से फरार चल रहा सरगना मंजूर खलीफा को STF और सीतामढ़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ माह पहले ही सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया से मानव तस्करी निरोध इकाई के प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में नेपाल की नाबालिग को मुक्त करवाया गया था जिसमें मंजूर खलीफा ने अपने प्रभाव और पैसे के बल पर सीतामढ़ी के बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों समेत अन्य लोगों को प्रभावित किया और रेस्क्यू की गई नाबालिग को मंजूर खलीफा पुनः अपने कब्जे में ले लिया जबकि रेस्क्यू कराई गई लड़की को उसके परिजनों के हवाले नहीं किया गया। इस मामले का खुलासा होने के बाद सीतामढ़ी डीएम ने जांच टीम गठित की जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीएम ने बाल कल्याण समिति की कमेटी को भंग करने की अनुशंसा समाज कल्याण विभाग से की थी। इसके बाद से ही पुलिस मंजूर खलीफा की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार STF और सीतामढ़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे बेगूसराय से दबोच लिया गया।
0
0
Report

लखीमपुर-खीरी लोहियापुरवा विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 'मीना का जन्म दिवस।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow8m ago
Pipra Jhala, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी।उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहियापुरवा में बृहस्पतिवार को बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक 'मीना' का जन्म दिवस (मीना दिवस) बड़े ही हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय की 'पॉवर एंजिल' द्वारा केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यालय के सभी बच्चों ने केक काटा और मीना को माला पहनाकर उसका स्वागत किया और उपहार भी दिया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक व पूर्व ब्लॉक नोडल बालिका शिक्षा सलीम अहमद ने बताया कि बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष 24 सितंबर को 'मीना दिवस' यानी 'मीना मंच जन्म दिवस' के रूप में मनाया जाता है । मीना एक काल्पनिक पात्र है, जो एक उत्साही और विचारवान किशोरी है। वह सामाजिक बाधाओं के विरुद्ध लड़ने का जज्बा रखती है। मीना का सबसे बड़ा योगदान समाज में लड़कियों के अधिकारों को पहचानने में है। उसने हमेशा यह दिखाया कि लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं। वह बाल विवाह, भेदभाव और शिक्षा की कमी के खिलाफ लड़ती है । इस जन्मदिन पर, हम सभी मिलकर मीना के संदेश को आगे बढ़ाएंगे और समाज में बेटियों की स्थिति को और बेहतर बनाएंगे। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने मीना मंच की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, "मीना केवल एक कार्टून पात्र नहीं है, बल्कि वह बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक रूढ़िवादिता के खिलाफ जागरूकता की एक सशक्त आवाज है। मीना मंच के माध्यम से हमारी बेटियाँ आत्मनिर्भर, साहसी और स्वाभिमानी बन रही हैं।" मीना मंच का मुख्य उद्देश्य विद्यालय से बाहर रह गई बालिकाओं को दोबारा शिक्षा से जोड़ना, छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना समाज में फैली कुरीतियों जैसे बाल विवाह व लिंग भेद के प्रति जागरूक करना है । कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सलीम अहमद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे ।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन: 88 देशों के 600+ खरीदार

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोर्ट में 25 सितंबर से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ होने जा रहा है। यह ट्रेड शो 25 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा और इसको लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। एक जगह पर पूरे उत्तर प्रदेश की झलक दिखाई देगी उत्तर प्रदेश के ओडीओपी से लेकर बड़े-बड़े इन्वेस्टमेंट की झलक एक छत के नीचे दिखेगी। कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे, इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनके द्वारा कल अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस ट्रेड शो में लगभग 600 से ज्यादा इंटरनेशनल बायर्स पहुंचेंगे। 88 देश इसमें भागीदारी करेंगे, 2400 एक्सिबिटर्स इसमें हिस्सा लेंगे। इस बार इस इवेंट में 6 पार्टनरिंग कंट्री है, जिनमें ऑस्ट्रिया, वियतनाम, जापान, रूसिया, सिंगापुर, बेल्जियम शामिल है। इस एक्सपो के लिए अब तक एक लाख से ऊपर बी2बी रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन मुस्तैद है और लगातार तैयारी में जुटा हुआ है। गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चार लेयर की सुरक्षा रहेगी 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, कई जिलों से बाहर की फोर्स को भी बुलाया गया है, 20 से ज्यादा जगह पर पार्किंग बनाई गई है जिससे लोगों को कोई परेशानी ना हो और इसके अलावा ट्रैफिक रूट को भी कई जगह पर डायवर्ट किया गया है टैक्समो मार्ट के आसपास भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने के लिए सभी से अपील की है और कहां है कि आप इस इवेंट में जरूर आए, सभी के लिए इसमें एंट्री फ्री है। युवाओं और स्टूडेंट के लिए यहां पर बहुत कुछ खास रहेगा।
0
0
Report

सनौली टोल पर किसानों को राहत मिले: 21 गांवों के लिए टोल फ्री की मांग

Panipat, Haryana:सनौली टोल प्लाजा पर स्थानीय ग्रामीणों से टोल वसूली को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। टोल के दायरे में आने वाले 21 गांवों के ग्रामीण पिछले कई दिनों से विरोध जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछली कंपनी के समय स्थानीय ग्रामीणों से टोल नहीं लिया जाता था, लेकिन नई कंपनी के आने के बाद लोकल वाहनों से भी टोल वसूला जा रहा है। इससे किसानों को अपने खेतों और अन्य जरूरी कामों के लिए बार-बार टोल पार करने में आर्थिक परेशानी हो रही है। गुरुवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल पानीपत के उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ से मिला और अपनी मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी जमीनें और कृषि क्षेत्र टोल प्लाजा के दूसरी तरफ हैं। ऐसे में किसानों को दिन में कई बार टोल से होकर गुजरना पड़ता है। उनका कहना है कि पहले की व्यवस्था के अनुसार 21 गांवों के स्थानीय वाहनों को टोल से राहत दी जाए। दो दिन की राहत के बाद फिर वसूली शुरू करने का आरोप ग्रामीण संदीप देसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि टोल कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर ग्रामीणों ने कई वीडियो भी बनाए हैं, जिन्हें प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। सरपंच संगठन के ब्लॉक प्रधान टिंकू देसवाल ने कहा कि पहले स्थानीय गांवों के लोगों के लिए टोल फ्री था। नई कंपनी आने के बाद सभी गांवों के वाहनों से टोल वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पहले धरना दिया था, लेकिन प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान करने का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया था। टिंकू देसवाल ने कहा कि उनकी मांग है कि पहले की तरह 21 गांवों अथवा करीब 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय लोगों को टोल में राहत दी जाए। उन्होंने बताया कि टोल वर्ष 2022 में शुरू हुआ था और तब से स्थानीय लोगों के लिए यह व्यवस्था लागू थी। पूर्व चेयरमैन बोले- किसान दिन में कई बार टोल पार करते हैं। सनौली ब्लॉक के पूर्व चेयरमैन सुनील ने कहा कि ग्रामीणों की मांग किसी नई नीति या अतिरिक्त सुविधा की नहीं है। वे केवल पहले वाली कंपनी की व्यवस्था को जारी रखने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के किसानों की कृषि भूमि टोल के दूसरी तरफ होने के कारण उन्हें एक दिन में कई बार टोल पार करना पड़ता है। डीसी बोले- पहले आंकड़ों से होगा नुकसान का आकलन। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और टोल प्रबंधन के लोगों के साथ इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। उन्होंने संबंधित पक्षों को एक सप्ताह में आकलन करने के निर्देश दिए हैं कि संबंधित गांवों से वास्तव में कितने वाहन टोल से गुजरते हैं और कितने लोगों को टोल भुगतान करना पड़ रहा है। डीसी ने कहा कि वाहनों की RC और अन्य आधार पर आंकड़ों का सत्यापन कराया जाएगा, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। इसके बाद स्थानीय लोगों के लिए कोई उचित व्यवस्था बनाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टोल प्रबंधन की ओर से पास की व्यवस्था और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से स्थानीय लोगों को सुविधा देने की बात भी कही गई है। उपायुक्त ने कहा कि सभी पक्षों से बातचीत कर समस्या का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top