Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandauli232114

प्री मेगा विधिक सेवा सहायता एवं सेवा शिविर का किया गया आयोजन

Feb 10, 2026 11:35:04
Chahaniya, Uttar Pradesh
चहनिया ।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं मा.जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के निर्देशन में ब्लाक स्तरीय प्री.मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन मंगलवार को चहनिया ब्लाक मुख्यालय परिसर में किया गया । शिविर में स्वास्थ्य ,शिक्षा, ग्राम पंचायत, दिव्यांग सशक्तिकरण,पशु पालन विभाग,कृषि विभाग, समाज कल्याण, आजिविका मिशन, युवा कल्याण,आदि के लगे स्टालों का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सिविल जज डा. इंदु रानी ने निरीक्षण कर जानकारी ली। कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि जज इंदु रानी ने मां सरस्वती के तैल चित्र माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया वहीं खंड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत अधिकारी ने अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ब्लाक सभागार में जज डा. इंदु रानी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य आम जनता की समस्यायों का समाधान उनके नजदीक जाकर करना है । ताकि लोगो को चक्कर लगाना न पड़े । इसमे निर्धन,वर्ग,दिव्यांगजनो,बच्चो,स्त्रियों,श्रमिको,अनुसूचित जाति,जनजाति आदि लाभार्थियों के लिए सरकार के विभिन्न,विभाग द्वारा प्रचलित जनकल्याणकारी योजना के क्रियान्वन में लाभ लेंगे । विधिक सेवा के लिए पहले हर तहसील में ब्लाक मुख्यालय से दूरस्थ पांच गांव चुना जायेगा । तहसील के मझीलेपुर, जमालपुर ,टांडा कला का चयन किया गया है। सेवड़ी हुदहुदीपुर गांव में विकास कार्यो को ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह से जानकारी लेकर खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि इस गांव एक अलग विधिक सेवा के लिए कार्यालय खोला जाय । 22 फरवरी को पालटेक्निक चंदौली में बृहद रूप से आयोजित किया जायेगा जिसमे परिवारवाद एवं समस्यायों का निस्तारण किया जायेगा इस दौरान ,खंड विकास अधिकारी राजेश नायक,एडीओ पंचायत अधिकारी राजेश सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 10, 2026 13:05:13
Noida, Uttar Pradesh:थाना हरदी क्षेत्रांतर्गत घटित दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार की बाइट। आज दिनांक 10.02.2026 को समय लगभग 14:00 बजे, थाना हरदी क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर बाजार में थाना हरदी के सरकारी वाहन के मडगार्ड से टकरा जाने के कारण 3–4 व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान घायलों में से कुसुम पुत्री चन्द्र प्रकाश उम्र लगभग 07 माह की मृत्यु हो गई। अन्य घायल व्यक्तियों में ज्ञान देवी पुत्री बलराम उम्र 18 वर्ष; मर्रा पत्नी अन्नु उम्र 30 वर्ष और सुनीता पत्नी सुशील उम्र 38 वर्ष, निवासीगण ग्राम धमौडा, थाना थानगांव, जनपद सीतापुर को सामान्य चोटें आई हैं। सभी घायलों का उपचार चल रहा है तथा उनकी स्थिति सामान्य है। मृत बच्ची के पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। प्रकरण में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
0
comment0
Report
MIMohammad Imran
Feb 10, 2026 13:04:56
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में बड़ी कार्रवाई: 40 बीघा में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त, जेसीबी से गिराया निर्माण जयपुर | 10 फरवरी 2026 जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की प्रवर्तन शाखा ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जोन-19 क्षेत्र में लगभग 40 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर विकसित की जा रही नई अवैध कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया: महानिरीक्षक पुलिस, जेडीए जयपुर श्री राहुल कोटौकी के निर्देशन में यह कार्रवाई ग्राम महला, अजमेर रोड, जिला जयपुर में की गई। यहाँ बिना किसी स्वीकृति एवं भू-रूपांतरण कराए भूमि को समतल कर ‘विराट सिटी’ के नाम से अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी की जा रही थी: प्रवर्तन दस्ते को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन एवं श्रमिकों की सहायता से मिट्टी-ग्रेवल सड़कें, प्लॉटों की बाउंड्रीवाल एवं अन्य अवैध निर्माण प्रारंभिक स्तर पर ही ध्वस्त कर दिए गए, जिससे कॉलोनी बसाने का प्रयास विफल हो गया: यह कार्रवाई उप-नियंत्रक प्रवर्तन, द्वितीय प्रवर्तन अधिकारी जोन-19, जोन-12 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ता, लेबर एवं तकनीकी स्टाफ की निगरानी में संपन्न हुई。
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Feb 10, 2026 13:04:43
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान के प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों और दरगाहों पर बढ़ती भीड़, भगदड़ की घटनाओं पर चिंता जताई है। साथ ही वहां दर्शनार्थियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की कमी को गंभीरता से लिया है। आयोग ने देवस्थान आयुक्त, मंदिर प्रबंधन और न्यासियों को नोटिस जारी कर कड़े निर्देश दिए हैं। राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष जस्टिस जी.आर. मुळेचन्दानी ने मंदिरों और मेला स्थलों पर उमड़ रही भीड़ को लेकर उनके मूल अधिकारों और उनसे जुड़े मानवाधिकारों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर प्रसंज्ञान लिया है। जस्टिस मौलचंदानी ने कहा कि यह एक विधायी और नैतिक दायित्व है, जिसे अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक प्राधिकारी, संस्था और नागरिक का पुनीत कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि समाज की गहरी धार्मिक आस्था के चलते राजस्थान के अनेक प्रतिष्ठित मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर प्रतिदिन असंख्य श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहती है। इनमें प्रमुख रूप से ये मंदिर शामिल है— रामदेवरा, श्रीनाथजी, सांवरिया सेठ, खाटूश्यामजी, मेहंदीपुर बालाजी, गोविंद देवजी, सालासर बालाजी, चौथमाता, वेणेश्वर धाम, जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर, शिवगढ़ी स्थित एकेश्वर महादेव, गलता तीर्थ, गोवर्धनजी परिक्रमा क्षेत्र, जोधपुर के विभिन्न प्रमुख मंदिर, रातानाड़ा गणेश मंदिर और ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शामिल हैं। इनके अलावा आमेर, मेहरानगढ़ और चित्तौड़गढ़ किलों में स्थित काली माता, करणी माता सहित अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में भी वार्षिक, छमाही और मासिक मेलों के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। भगदड़ की घटनाओं पर जताई गंभीर चिंता आदि। आयोग ने मेहरानगढ़ किले, खाटूश्यामजी मंदिर और ख्वाजा साहब की दरगाह पर पूर्व में हुई भगदड़ की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन अव्यवस्थाओं के कारण कई श्रद्धालुओं की अकाल मृत्यु और अनेक के घायल होने की घटनाएं सामने आई हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। श्रद्धालुओं के लिए अनिवार्य सुविधाएं तय..... स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कतारबद्ध दर्शन, छाया और बैठने की सुविधा वृद्ध, रुग्ण, महिलाओं व बच्चों के लिए विशेष पंक्तियां आकस्मिक बीमारी की स्थिति में चिकित्सक, दवाइयां व उपकरण वर्षा व आपात स्थिति में सुरक्षित शेड सामान्य व दिव्यांग-अनुकूल शौचालय, पर्याप्त रोशनी अग्निशमन यंत्र व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और प्रमुख मंदिरों पर एंबुलेंस फूल, प्रसाद व पूजा सामग्री के दाम तय कर नियंत्रित बिक्री दर्शन के दिन, समय और नियमों का स्पष्ट प्रकाशन यात्रियों के लिए विश्रामालय देवस्थान विभाग और ट्रस्टों की जिम्मेदारी तय आयोग ने कहा कि देवस्थान विभाग द्वारा नियंत्रित मंदिरों पर इन सुविधाओं की जिम्मेदारी विभाग की है, वहीं निजी ट्रस्टों व न्यासियों द्वारा संचालित मंदिरों में यह दायित्व संबंधित प्रबंधन का है। जबकि मंदिरों के पास चढ़ावे और सरकारी अनुदान के रूप में पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध हैं। संविधान का हवाला देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धर्म मानने, आचरण करने और प्रचार करने की स्वतंत्रता है, और इस अधिकार का सम्मान सुनिश्चित करना राज्य और मंदिर प्रशासन का कर्तव्य है। रिपोर्ट पेश करने और नोटिस जारी करने के निर्देश..... आयोग अध्यक्ष ने देवस्थान विभाग आयुक्त, उदयपुर को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं, समय-सारणी और नियमावली की विस्तृत रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जाए। साथ ही संबंधित मंदिर न्यासियों, प्रशासकों, ट्रस्टों, राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों, जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीशकों को भी नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं। मामले में अनुपालना रिपोर्ट और सुनवाई 12 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे निर्धारित की गई है.
0
comment0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
Feb 10, 2026 13:04:28
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 10, 2026 13:02:56
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 10, 2026 13:02:07
Dhanbad, Jharkhand:देश की रक्षा में तैनात सेना के जवान का घर ही अब सुरक्षित नहीं रह गया है। भू-माफियाओं ने पहले धोखाधड़ी कर जवान की 95 डिसमिल पुस्तैनी जमीन हड़पने का प्रयास किया, अब सेना के जवान के घर और संपत्ति पर ही भू-माफिया ने कब्जा जमा लिया है, इतना ही नहीं भू-माफिया ने वहां CCTV कैमरा तक लगा दिया है, जिससे जवान की घर की महिलाओं की निजता का हनन भी किया जा रहा है। जिससे परेशान सेना का जवान अब देश की सुरक्षा छोड़ न्याय के लिए सरकारी कार्यलयों का चक्कर काटने को मजबूर है। मामला धनबाद का है। धनबाद के कतरास बाजार स्थित टांड़ बस्ती निवासी बीएसएफ जवान मोहम्मद मिनाज जो पंजाब में तैनात हैं, उनके घर और संपत्ति पर प्रेम महतो नामक किसी भू-माफिया ने अवैध कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही उनके घर की ओर CCTV कैमरा लगा दिया है, जिससे बीएसएफ जवान की घर की महिला अपने ही घर मे असहज महसूस कर रही हैं। मोहम्मद मिनाज ने बताया कि जब कुछ महीने पहले जब वह ड्यूटी पर थे तब उन्हें अपने घर वालों से सूचना मिली कि जाकिउल्लाह उर्फ तनवीर नामक व्यक्ति ने अपनी असली पहचान जाकिउल्लाह, पिता कुर्बान अली छिपाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मो.तनवीर आलम बन बैठा और इसके बाद जालसाजी से अंचल कार्यालय को गुमराह कर इनकी 95 डिसमिल पुस्तैनी जमीन के सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर करके रकबा (एरिया) कम करवा दिया। हालांकि, यह हेराफेरी पकड़ी गई और रिकॉर्ड पुनः सुधारा गया। उन्होंने बताया कि एकबार पुनः उन्हें अपनी ड्यूटी छोड़ वापस उन्हें घर लौटना पड़ा है, दरअसल इस बार भू-माफिया ने उनके घर और संपत्ति पर ही अवैध कब्जा जमा लिया है। उन्होंने बताया कि इस बार पूरे साजिश का सूत्रधार भू-माफिया प्रेम महतो है, जिसने बलपूर्वक उनके घर और संपत्ति पर अवैध कब्जा कर लिया है। साथ ही CCTV कैमरा लगाकर उनके घर की महिलाओं की जासूसी कर रहा हैं। उन्होंने बताया कि भू-माफिया प्रेम महतो के द्वारा उन्हें और उनके परिवार को खुलेआम जान से मार डालने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक फौजी के परिवार को ऐसी धमकी मिलना वो भी भू-माफियाओ के द्वारा। वहीं फौजी की माँ मजिबर बीवी ने बताया कि उनके रहते उनके बेटे बहू और बच्चों को भू-माफिया के द्वारा तकलीफ दिया जा रहा है, ऐसे में वो भला कैसे शांत रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि मेरे फौजी बेटे को आज देश सेवा छोड़कर उसे वापस घर आना पड़ा क्योंकि आज उसका पूरा परिवार तकलीफ में है। और अब वो प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही हैं। वहीं, इस संदर्भ में जिला के उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है, उन्होंने इस मामले की जांच के लिए संबंधित अंचलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है। वहीं, जिला के एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि वह मामला पता कर रहे हैं, यदि सेना के जवान के साथ ऐसा हुआ है तो वह पुलिस द्वारा जो उचित कार्रवाई हो सकती है वह जरूर करेंगे।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 10, 2026 13:01:43
Bihar:दरभंगा परिक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी समस्तीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसपी कार्यालय में जिले के पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीआईजी ने जिले के विभिन्न थानों में प्रशिक्षण ले रहे सब इंस्पेक्टरों के साथ प्राथमिकी, केस डायरी और अनुसंधान के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में होने वाली समस्याओं पर भी उन्होंने प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी के साथ जानकारी साझा की। डीआईजी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान नियम का पालन बहुत जरूरी है, जिसमें आपकी डेली रूटीन भी शामिल है। कुछ प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारियों से उन्होंने प्राथमिकी सीट और डायरी कैसे लिख रहे हैं, उसकी प्रैक्टिकल कर भी देखा। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीआईजी ने कहा कि समीक्षा के साथ ही आने वाले महाशिवरात्रि, होली पर जिले की सुरक्षा कैसी हो, इस विन्दु पर भी चर्चा की गई और रूपरेखा तैयार किया गया। होली के दौरान बड़े पैमाने पर विदेशी शराब की तस्करी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता, ऐसी स्थिति में जिले में शराब नहीं पहुंचे इस विन्दु पर एसपी व सभी SDPO के साथ समीक्षा की गई। डीआईजी ने कहा कि जिले में हाल के दिनों में घटित अपराधिक घटनाओं के बारे में पुलिस पदाधिकार के साथ समीक्षा की गई। ताजपुर में हुए निजी स्कूल के शिक्षक की गोली मार हत्या मामले पर अनुसंधान की दिशा पर अहम जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा पुलिस कर लेगी। इसके साथ ही उजियारपुर और दलसिंहसराय में हुए हत्या की जानकारी ली गई और पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह के साथ ही जिले के सभी DSP, इंस्पेक्टर आदि मौजूद थे।
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Feb 10, 2026 13:01:10
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ही निशाना बना लिया। जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को कॉल कर साइबर ठगों ने उनके बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। एसपी की सतर्कता से ठगी की कोशिश नाकाम रही, जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। एसपी राजकुमार मेहता के निर्देश पर साइबर अपराध थाना जामताड़ा की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लखजीडीह–परटोल रोड स्थित डिगाडीह गांव के पास छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इब्राहिम अंसारी उर्फ पाडु (19), हुसैन अंसारी (26), साकिर अंसारी उर्फ लालू (26) और सिराज अंसारी (28) के रूप में हुई है। सभी आरोपी फर्जी मोबाइल और सिम के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी YONO ऐप चालू कराने के नाम पर लोगों को कॉल करते थे, फिर व्हाट्सएप व स्क्रीन शेयर के माध्यम से यूजर आईडी, पासवर्ड और ओटीपी हासिल कर नेट बैंकिंग के जरिए खातों से पैसे उड़ा लेते थे। इस संबंध में जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 09/26, दिनांक 09.02.2026 के तहत बीएनएस 2023 एवं आईटी एक्ट व टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बाइट – राजकुमार मेहता, एसपी, जामताड़ा: “मैं खुद साइबर अपराध से जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग कर रहा था, उसी दौरान मुझे भी साइबर ठगों का कॉल आया। उन्होंने बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन सतर्कता के कारण उनका प्रयास विफल रहा। इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आम लोगों से अपील है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करें।”
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 10, 2026 13:00:15
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 12:53:33
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में प्रेम प्रसंग का एक रोचक मामला सामने आया है जिसमें प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीण ने पकड़ लिया । उसके बाद ग्रामीणों ने आपस में पंचायत की और दोनों की शादी करा दी अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो वीडियो भाटपार रानी थाना क्षेत्र के महूजा गांव का निकला विगत 06 फरवरी का यह वीडियो बताया जा रहा है। आपको बता दे कि देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के तेलिया गांव के रहने वाले तुरहा समाज का एक लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने महुजा गांव में पहुंचा था प्रेमी और प्रेमिका दोनों सजातीय हैं युवक के पहुंचने पर ग्रामीणों को भनक लग गई और उसे पकड़ लिया और उसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायत हुई बातचीत के बाद दोनों की शादी कर दी गई दोनों परिवार सहमत हो गए एक पंडित को बुलाया गया और कमरे में विवाह के रस्म में पूरी कराई गई युवक के रीति रिवाज से अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और साथ निभाने की शपथ ली मौके पर दोनों पक्षों के ग्राम प्रधानों मौजूद रहे और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार हुआ वही इस संबंध में जब हमने महुजा गांव के ग्राम प्रधान नित्यानंद पांडे से बात की तो उन्होंने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग लंबे अरसे से चल रहा था दोनों सजातीय हैं।कुछ मुद्दों पर बात नहीं बन रही थी अब दोनों परिवार सहमत है दोनों का विवाह करा दिया गया है और दोनों परिवार खुश हैं
1
comment0
Report
MGMohd Gufran
Feb 10, 2026 12:52:57
Prayagraj, Uttar Pradesh:एएसपी अनुज चौधरी और राज्य सरकार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, संभल सीजेएम कोर्ट के एफआईआर के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 24 मार्च को अब हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई होगी. एडिशनल एसपी अनुज चौधरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. संभल सीजेएम कोर्ट के एफआईआर के आदेश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है. राज्य सरकार और अनुज चौधरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एफआईआर के आदेश पर रोक लगाई है. लगातार 2 दिनों तक चली सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने संभल सीजेएम कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी. 24 मार्च को अब हाईकोर्ट मामले में अगली सुनवाई करेगा. जस्टिस समित गोपाल की सिंगल बेंच मामले में सुनवाई कर रही है. बता दें कि नवंबर 2024 में संभल जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा और बवाल हुआ था. जिसमें आलम नाम के युवक की मौत हुई थी, मृतक के पिता यामीन की तरफ से पुलिसकर्मियों पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए संभल सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी. सीजेएम कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए तत्कालीन सीओ और मौजूदा एएसपी अनुज चौधरी समेत कई अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. सीजेएम कोर्ट के इसी आदेश को राज्य सरकार के साथ ही आरोपी बनाए गए एएसपी अनुज चौधरी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. राज्य सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया था कि सीजेएम कोर्ट ने बीएनएस की धारा 175 (4) के नियमों की अनदेखी करते हुए एफआईआर का आदेश पारित किया है. राज्य सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में पेश अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने कहा कि किसी भी लोकसेवक के खिलाफ एफआईआर का आदेश देने से पहले उसका पक्ष सुनना चाहिए था, लेकिन निचली अदालत ने ऐसा नहीं किया. संबंधित थाने में भी वादी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी, इसी को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई. सभी पक्षों को सुनने के बाद मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एफआईआर के आदेश पर रोक लगा दिया. 24 मार्च 2026 को अब दुबारा हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई होगी, इस दौरान कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी.
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Feb 10, 2026 12:52:35
Muju, Jeonbuk State:184 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। धार्मिक और उत्सवी वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में परिजन, बाराती और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री व स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे। उनके साथ अनुविभागीय अधिकारी, स्थानीय सरपंच, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी वर-वधु जोड़ों का पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न कराया गया। विभाग की ओर से प्रत्येक नवदंपति को ₹35,000 की प्रोत्साहन राशि का चेक तथा लगभग ₹15,000 का श्रृंगार एवं गृहस्थी सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि राज्य सरकार बेटियों के हित में निरंतर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष योजना में विवाह के लिए किसी प्रकार की संख्या सीमा निर्धारित नहीं की गई है। जिन पात्र बेटा-बेटियों को विवाह करना है, वे महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं। आज पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां महामाया के पावन धाम में सैकड़ों जोड़ों का विवाह होना सौभाग्य की बात है और यह सभी नवदंपतियों के लिए नए जीवन की शुभ शुरुआत है। समारोह का सफल संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया।
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Feb 10, 2026 12:52:19
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा दिनांक 10 फरवरी कवर्धा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 272 जोड़ों का विवाह संपन्न डिप्टी सीएम विजय शर्मा बने घराती, पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी हुई शामिल,नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद कवर्धा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य और गरिमामय आयोजन का साक्षी बना, जहाँ 272 जोड़ों का विवाह पूरे रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विशेष भूमिका निभाते हुए वधुओं की ओर से घराती बनकर बारातियों का स्वागत किया, जो समारोह का सबसे आकर्षक और भावनात्मक क्षण रहा। ढोल-नगाड़ों के साथ बैंड-बाजे सहित बारात निकाली गई, जिससे पूरे विवाह स्थल पर उत्सव का माहौल बन गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों, मंत्रोच्चार और अग्नि को साक्षी मानकर सभी जोड़ों का विवाह विधिवत संपन्न कराया गया। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सामाजिक समरसता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ा सहारा मिल रहा है। कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। शासन की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक उपहार प्रदान किए गए, जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत को मजबूत आधार मिल सके। डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंच से सभी दंपतियों को सुखद, समृद्ध और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। बाइट विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन बाइट भावना बोहरा उत्कृष्ट विधायक पंडरिया
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top