Back
धनबाद के BSF जवान के घर भू-माफिया का कब्जा, CCTV से महिलाओं की निजता पर हमला
NMNitesh Mishra
Feb 10, 2026 13:02:07
Dhanbad, Jharkhand
देश की रक्षा में तैनात सेना के जवान का घर ही अब सुरक्षित नहीं रह गया है। भू-माफियाओं ने पहले धोखाधड़ी कर जवान की 95 डिसमिल पुस्तैनी जमीन हड़पने का प्रयास किया, अब सेना के जवान के घर और संपत्ति पर ही भू-माफिया ने कब्जा जमा लिया है, इतना ही नहीं भू-माफिया ने वहां CCTV कैमरा तक लगा दिया है, जिससे जवान की घर की महिलाओं की निजता का हनन भी किया जा रहा है। जिससे परेशान सेना का जवान अब देश की सुरक्षा छोड़ न्याय के लिए सरकारी कार्यलयों का चक्कर काटने को मजबूर है। मामला धनबाद का है। धनबाद के कतरास बाजार स्थित टांड़ बस्ती निवासी बीएसएफ जवान मोहम्मद मिनाज जो पंजाब में तैनात हैं, उनके घर और संपत्ति पर प्रेम महतो नामक किसी भू-माफिया ने अवैध कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही उनके घर की ओर CCTV कैमरा लगा दिया है, जिससे बीएसएफ जवान की घर की महिला अपने ही घर मे असहज महसूस कर रही हैं। मोहम्मद मिनाज ने बताया कि जब कुछ महीने पहले जब वह ड्यूटी पर थे तब उन्हें अपने घर वालों से सूचना मिली कि जाकिउल्लाह उर्फ तनवीर नामक व्यक्ति ने अपनी असली पहचान जाकिउल्लाह, पिता कुर्बान अली छिपाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मो.तनवीर आलम बन बैठा और इसके बाद जालसाजी से अंचल कार्यालय को गुमराह कर इनकी 95 डिसमिल पुस्तैनी जमीन के सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर करके रकबा (एरिया) कम करवा दिया। हालांकि, यह हेराफेरी पकड़ी गई और रिकॉर्ड पुनः सुधारा गया। उन्होंने बताया कि एकबार पुनः उन्हें अपनी ड्यूटी छोड़ वापस उन्हें घर लौटना पड़ा है, दरअसल इस बार भू-माफिया ने उनके घर और संपत्ति पर ही अवैध कब्जा जमा लिया है। उन्होंने बताया कि इस बार पूरे साजिश का सूत्रधार भू-माफिया प्रेम महतो है, जिसने बलपूर्वक उनके घर और संपत्ति पर अवैध कब्जा कर लिया है। साथ ही CCTV कैमरा लगाकर उनके घर की महिलाओं की जासूसी कर रहा हैं। उन्होंने बताया कि भू-माफिया प्रेम महतो के द्वारा उन्हें और उनके परिवार को खुलेआम जान से मार डालने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक फौजी के परिवार को ऐसी धमकी मिलना वो भी भू-माफियाओ के द्वारा। वहीं फौजी की माँ मजिबर बीवी ने बताया कि उनके रहते उनके बेटे बहू और बच्चों को भू-माफिया के द्वारा तकलीफ दिया जा रहा है, ऐसे में वो भला कैसे शांत रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि मेरे फौजी बेटे को आज देश सेवा छोड़कर उसे वापस घर आना पड़ा क्योंकि आज उसका पूरा परिवार तकलीफ में है। और अब वो प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही हैं। वहीं, इस संदर्भ में जिला के उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है, उन्होंने इस मामले की जांच के लिए संबंधित अंचलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है। वहीं, जिला के एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि वह मामला पता कर रहे हैं, यदि सेना के जवान के साथ ऐसा हुआ है तो वह पुलिस द्वारा जो उचित कार्रवाई हो सकती है वह जरूर करेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 10, 2026 14:22:390
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 10, 2026 14:22:290
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 10, 2026 14:22:10Noida, Uttar Pradesh:Anamorphic art, blending the canvas with its background
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 10, 2026 14:21:580
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 10, 2026 14:21:350
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 10, 2026 14:21:220
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 10, 2026 14:21:090
Report
NMNilesh Mahajan
FollowFeb 10, 2026 14:20:490
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 10, 2026 14:20:340
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 10, 2026 14:20:21Noida, Uttar Pradesh:This futuristic desk turns hand gestures into real-time holograms, letting users interact with 3D objects without a keyboard or screen.
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 10, 2026 14:20:100
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 10, 2026 14:20:020
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 10, 2026 14:19:290
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 10, 2026 14:19:110
Report