Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jamtara815351
जामताड़ा साइबर ठगों ने एसपी को कॉल कर पैसे चुराने की कोशिश; चार गिरफ्तार
DBDEBASHISH BHARATI
Feb 10, 2026 13:01:10
Jamtara, Jharkhand
जामताड़ा में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ही निशाना बना लिया। जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को कॉल कर साइबर ठगों ने उनके बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। एसपी की सतर्कता से ठगी की कोशिश नाकाम रही, जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। एसपी राजकुमार मेहता के निर्देश पर साइबर अपराध थाना जामताड़ा की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लखजीडीह–परटोल रोड स्थित डिगाडीह गांव के पास छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इब्राहिम अंसारी उर्फ पाडु (19), हुसैन अंसारी (26), साकिर अंसारी उर्फ लालू (26) और सिराज अंसारी (28) के रूप में हुई है। सभी आरोपी फर्जी मोबाइल और सिम के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी YONO ऐप चालू कराने के नाम पर लोगों को कॉल करते थे, फिर व्हाट्सएप व स्क्रीन शेयर के माध्यम से यूजर आईडी, पासवर्ड और ओटीपी हासिल कर नेट बैंकिंग के जरिए खातों से पैसे उड़ा लेते थे। इस संबंध में जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 09/26, दिनांक 09.02.2026 के तहत बीएनएस 2023 एवं आईटी एक्ट व टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बाइट – राजकुमार मेहता, एसपी, जामताड़ा: “मैं खुद साइबर अपराध से जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग कर रहा था, उसी दौरान मुझे भी साइबर ठगों का कॉल आया। उन्होंने बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन सतर्कता के कारण उनका प्रयास विफल रहा। इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आम लोगों से अपील है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करें।”
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 10, 2026 14:27:14
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थ नगर जिले में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ द्वारा 9 फरवरी से लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है यह प्रदर्शन 3 तारीख को कर वसूली करने के दौरान संग्रह अमीन को प्रशासन की मौजूदगी में दो लोगों द्वारा मार पीटे जाने के विरोध में किया जा रहा है जिसका एफ आई आर तो हुआ लेकिन अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई और प्रशासन द्वारा इस मामले को लेकर उन अभिक्तों का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त नहीं किया जा रहा है इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन के दौरान जिले भर से संग्रह अमीन मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और जिला अध्यक्ष की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया इस प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने मांग की अगर मामले में दोषियों की गिरफ्तारी व उनके शास्त्र का लाइसेंस निरस्त नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में अमीनो द्वारा वृहद स्तर पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया जाएगा।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Feb 10, 2026 14:21:58
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी भारतीय रेलवे में सेवा देने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की विदाई की बात तो आपने खूब सुनी और देखी होगी है, लेकिन इस बार रिटायरमेंट पर विदाई एक वफादार तूफान डॉग’ को मिली है। रेलवे की रक्षा में सेवा देने वाले विस्फोटक खोजी डॉग ‘तूफान’ को आज फूलों का हार माला पहनाकर आरपीएफ के अधिकारी और जवानों ने भावनात्मक माहौल में रिटायरमेंट किया गया। वी/ओ.1- झांसी रेल सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडर कृष्णानंद तिवारी ने तूफान डॉग की निष्ठा, बहादुरी और सेवा के लिए आभार जताते हुए कहा कि रिटायर हो रहे डॉग ने सुरक्षा अभियानों में अहम भूमिका निभाई है। उसकी तीव्र सूंघने की क्षमता और सटीक पहचान की बदौलत कई बार आरपीएफ ने संभावित खतरों को टाल दिया और सेवा के दौरान ‘तूफान’ ने कई अहम ऑपरेशनों में हिस्सा लिया। वह हमेशा रेल सुरक्षा बल के साथ मोर्चों पर तैनात रहा और उसकी विस्फोटक पहचानने की क्षमता ने न केवल सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि कई अभियानों को सफल बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई। बाइट-कृष्णानंद तिवारी.....असिस्टेंट कमांडर, रेल सुरक्षा बल झांसी
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 10, 2026 14:21:09
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के हसनपुर कोर्ट परिसर में दरोगा-अधिवक्ता विवाद ने पकड़ा तूल, दोनों पक्ष आमने-सामने अमरोहा जनपद के हसनपुर न्यायालय परिसर में दरोगा और अधिवक्ता के बीच हुआ विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। बीती 4 फरवरी को हुई कहासुनी के बाद कोर्ट परिसर में मारपीट की घटना सामने आई है, जिसे लेकर पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी को तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर दरोगा राम प्रकाश मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान अधिवक्ता मनीराम से उनकी कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद की पृष्ठभूमि में जब दरोगा राम प्रकाश एक महिला को बयान के लिए हसनपुर न्यायालय लेकर पहुंचे, तभी कोर्ट परिसर में अधिवक्ता मनीराम ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि मनीराम ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दरोगा के साथ मारपीट की, जिससे दरोगा की जान को खतरा पैदा हो गया। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस ने दरोगा को सुरक्षित बाहर निकाला। मामले में दरोगा राम प्रकाश की तहरीर पर हसनपुर कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता मनीराम और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम 4 फरवरी को हुई कहासुनी से जुड़ा हुआ है और उसी का बदला लेने के इरादे से कोर्ट परिसर में मारपीट की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर अधिवक्ताओं ने पुलिस के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि अधिवक्ता मनीराम के साथ अन्याय हुआ है। उनका आरोप है कि मनीराम ने दरोगा राम प्रकाश के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया था, जिसे वापस लेने का दबाव बनाने के लिए दरोगा न्यायालय परिसर में पहुंचे थे। इसी दौरान दरोगा ने अधिवक्ता मनीराम के साथ मारपीट शुरू कर दी। अधिवक्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल हसनपुर कोर्ट परिसर में हुई इस घटना को लेकर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।
0
comment0
Report
NMNilesh Mahajan
Feb 10, 2026 14:20:49
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले की खकनार थाना पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरोपी के साथ मिलकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले फरार 10000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। खकनार पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपीयो शेरसिंह पिता धरमसिंह उम्र 23 साल जाति सिकलीकर निवासी पाचौरी व सरताज पिता धरमसिंह उम्र 27 साल जाति सिकलीगर निवासी ग्राम पाचोरी जिनके विरूद्ध 30,000-30,000/- रूपये के ईनाम की घोषणा थी जिनको खकनार पुलिस व्दारा घेराबन्दी कर कलाल धर्मशाला डोईफोडिया से पकडा गया जिस दौरान आरोपियो के साथियो शमशेर सिकलीगर पाचोरी और विरेन्द्र सिकलीगर पाचोरी व्दारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर आरोपियो को छुडाने का प्रयास किया गया था । झुमा झटकी व विवाद के दौरान पुलिस फोर्स घायल भी हुई व दोनो आरोपी शेरसिंह व सरताज को गिरफ्तार कर थाने लाया गया । व पुलिस से आरोपियो को छुडाने वाले उनके साथी विरेन्द्र, शमशेर, व गुरूचरण वहा से भाग गये थे । बाद जिस पर आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 413/2025 धारा 296,115(2),132,121(1),126(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 10, 2026 14:20:34
Kota, Rajasthan:मंडाना, कोटा। भाजपा मंडाला मंडल के अंतर्गत ग्राम जसपुरा, गरासिया बस्ती एवं किशनपुरा में कुछ समय पूर्व हुई भयानक ओलावृष्टि से किसानों की फसलें पूर्णतः नष्ट हो गईं, जिससे क्षेत्र के किसान अत्यंत दयनीय स्थिति से गुजर रहे हैं। इस गंभीर प्राकृतिक आपदा की सूचना मंडल अध्यक्ष नन्दलाल मेघवाल ने शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर को दी थी, मंत्री मदन दिलावर ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर खेतों में पहुंचकर फसलों की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री दिलावर ने संबंधित बीमा कंपनी एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को शीघ्रातिशीघ्र मुआवजा एवं राहत प्रदान की जाए, ताकि उन्हें तत्काल सहारा मिल सके। मंत्री ने गरासिया बस्ती का दौरा कर प्रत्येक प्रभावित परिवार को खाद्यान्न उपलब्ध करवाकर फौरी सहायता प्रदान की, जिससे ग्रामीणों को तात्कालिक राहत मिल सके। इसके अलावा किशनपुरा, उदपुरा, पृथ्वीपुरा, डोलिया, चांद बावड़ी, गिरधरपुरा व जसपुरा सभी गांव के किसानों को सरकार की तरफ से मुआवजा राशि दीलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कलेक्टर को इस बारे में रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजने को कहा है。
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Feb 10, 2026 14:20:10
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Feb 10, 2026 14:20:02
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top