Back
दरभंगा के डीआईजी ने समस्तीपुर में सुरक्षा समीक्षा, होली के लिए तैयारी तेज
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 10, 2026 13:01:43
Bihar
दरभंगा परिक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी समस्तीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसपी कार्यालय में जिले के पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीआईजी ने जिले के विभिन्न थानों में प्रशिक्षण ले रहे सब इंस्पेक्टरों के साथ प्राथमिकी, केस डायरी और अनुसंधान के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में होने वाली समस्याओं पर भी उन्होंने प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी के साथ जानकारी साझा की। डीआईजी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान नियम का पालन बहुत जरूरी है, जिसमें आपकी डेली रूटीन भी शामिल है। कुछ प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारियों से उन्होंने प्राथमिकी सीट और डायरी कैसे लिख रहे हैं, उसकी प्रैक्टिकल कर भी देखा।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीआईजी ने कहा कि समीक्षा के साथ ही आने वाले महाशिवरात्रि, होली पर जिले की सुरक्षा कैसी हो, इस विन्दु पर भी चर्चा की गई और रूपरेखा तैयार किया गया। होली के दौरान बड़े पैमाने पर विदेशी शराब की तस्करी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता, ऐसी स्थिति में जिले में शराब नहीं पहुंचे इस विन्दु पर एसपी व सभी SDPO के साथ समीक्षा की गई।
डीआईजी ने कहा कि जिले में हाल के दिनों में घटित अपराधिक घटनाओं के बारे में पुलिस पदाधिकार के साथ समीक्षा की गई। ताजपुर में हुए निजी स्कूल के शिक्षक की गोली मार हत्या मामले पर अनुसंधान की दिशा पर अहम जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा पुलिस कर लेगी। इसके साथ ही उजियारपुर और दलसिंहसराय में हुए हत्या की जानकारी ली गई और पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह के साथ ही जिले के सभी DSP, इंस्पेक्टर आदि मौजूद थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 10, 2026 14:22:390
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 10, 2026 14:22:290
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 10, 2026 14:22:10Noida, Uttar Pradesh:Anamorphic art, blending the canvas with its background
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 10, 2026 14:21:580
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 10, 2026 14:21:350
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 10, 2026 14:21:220
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 10, 2026 14:21:090
Report
NMNilesh Mahajan
FollowFeb 10, 2026 14:20:490
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 10, 2026 14:20:340
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 10, 2026 14:20:21Noida, Uttar Pradesh:This futuristic desk turns hand gestures into real-time holograms, letting users interact with 3D objects without a keyboard or screen.
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 10, 2026 14:20:100
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 10, 2026 14:20:020
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 10, 2026 14:19:290
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 10, 2026 14:19:110
Report