232101
चंदौलीः मुन्ना हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mughalsarai, Uttar Pradesh:चंदौली पुलिस ने मुन्ना हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी राकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सकलडीहा क्षेत्र निवासी मुन्ना यादव का शव खून से लथपथ हालत में बलुआ क्षेत्र में मिला था। मृतक के शरीर पर चाकू के निशान थे। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पत्नी के साथ मृतक का अवैध संबंध था जिससे आरोपी ने योजना बनाकर हत्या को अंजाम दिया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिरसा में पराली जलाने पर सख्ती: 9 किसानों पर जुर्माना, FIR दर्ज
Sirsa, Haryana:एंकर रीड धान की कटाई के सीजन के बीच सिरसा जिले में पराली जलाने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। खेतों में फसल अवशेष जलाने के मामलों को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। अब तक जिले में पराली जलाने के कुल 9 मामले सामने आ चुके हैं। कृषि विभाग ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित 9 किसानों पर जुर्माना लगाया है। इसके अलावा एक किसान के खिलाफ पराली जलाने के मामले में केस दर्ज करवाया गया है। विभाग की ओर से पराली जलाने वाले बाकि किसानों के खिलाफ भी FIR दर्ज करवाने की प्रक्रिया जारी है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद किसानों में हलचल है। प्रशासन की ओर से साफ संकेत दिए जा रहे हैं कि खेतों में पराली जलाने की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धान की कटाई के बाद खेतों में बचे फसल अवशेष का उचित प्रबंधन किसानों के लिए बड़ी चुनौती है। कई बार किसान अगली फसल की बिजाई के लिए खेत को जल्दी तैयार करने के उद्देश्य से पराली में आग लगा देते हैं। पराली जलाने से पर्यावरण को भारी नुकसान होता है, धुआं वायु प्रदूषण बढ़ाता है और आसपास के इलाकों के लोगों को परेशानी होती है। मिट्टी की उर्वरक क्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कृषि विभाग के अधिकारी जोगिंदर कुमार के अनुसार सिरसा जिले में इस बार 1 लाख 59 हजार हेक्टेयर में धान की बिजाई की गई है और अभी तक 50 प्रतिशत धान की कटाई हो चुकी है। विभाग किसानों को जागरूक कर रहा है कि वे पराली को आग लगाने की बजाय उसका उचित प्रबंधन करें और आधुनिक कृषि यंत्रों और तकनीकों का इस्तेमाल करें। पराली को खेत में मिलाकर मिट्टी की गुणवत्ता सुधर सकती है। विभाग किसानों से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने और पराली जलाने से बचने की अपील कर रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सिरसा जिले में 300 बेलर का प्रयोग धान की पराली के प्रबंधन में किया जा रहा है। सरकार द्वारा पराली प्रबंधन करने वाले किसानों को 1200 प्रति एकड़ के हिसाब से सब्सिडी भी दी जा रही है। कृषि विभाग के अधिकारी ने किसानों से पराली में आग नहीं लगाने की अपील की है। अब देखना होगा कि विभाग की सख्ती और जागरूकता अभियान के बाद जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर कितनी रोक लग पाती है।0
0
Report
GEN अल्फा ने चंदुपुर सड़क परियोजना का भूमिपूजन कर विकास की राह खोली
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- GEN अल्फा के जोरदार प्रदर्शन के 2 महीने बाद सड़क निर्माण की कवायद शुरू, चंदूपुर की कच्ची सड़क को लेकर GEN अल्फा ने सड़क पर उतरकर किया था जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने लिया था संज्ञान, सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, GEN अल्फा की पहल के बाद विकास कार्य ने पकड़ी रफ्तार, सदर विधायक मनोज प्रजापति और GEN अल्फा ने किया सड़क निर्माण का भूमि पूजन, 1.6 किलोमीटर लंबी सड़क का 1.80 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण, भूमि पूजन के बाद GEN अल्फा और ग्रामीणों में दिखी खुशी, हमीरपुर मुख्यालय से चंदुपुर गाँव को जाने वाली सड़क का मामला ।।0
0
Report
ललितपुर में सांसद अनुराग शर्मा ने समीक्षा बैठक में परियोजनाओं के निर्देश दिए
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में आज क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा ने पहुंचेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी आलाधिकारियों के साथ जिला समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में शामिल हुये। जहां उन्होंने जिले में निर्माणाधीन योजनाओं को लेकर समीक्षा की, साथ ही शहर में व्याप्त तमाम समस्याओं को लेकर अधिकारियों को जल्द से जल्द उनका निस्तारण करने के निर्देश दिये। वहीं जिले में खाद की कोई समस्या न हो इसके लिए भी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। वहीं जिले में विद्युत समस्या और हर घर जल योजना के तहत खोदी गई सड़को की बदहाली को लेकर विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने के लिये कड़े निर्देश दिये हैं।0
0
Report
Advertisement
भिंड में कमरे की फर्श धंसने से महिला 16 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बची
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिंड में बड़ा हादसा: अचानक धंस गई कमरे की जमीन, पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में गिरी महिला भिंड में एक ऐसा हादसा सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। घर के कमरे में महिला पलंग पर बिछी चादर बदल रही थी, तभी अचानक कमरे का फर्श भरभराकर धंस गया। महिला पलंग समेत करीब 16 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। घर के अंदर अचानक जमीन फटने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से महिला को सीढ़ी उतारकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। घटना भिंड शहर के गर्ल्स स्कूल वाली गली की है। बुधवार रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर 45 वर्षीय निशि मिश्रा अपने घर के कमरे में पलंग की चादर बदल रही थीं। इसी दौरान अचानक कमरे का फर्श धंस गया और देखते ही देखते महिला पलंग समेत करीब 16 फीट गहरे गड्ढे में समा गई। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य एक निमंत्रण में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। जब परिजन वापस लौटे तो कमरे का फर्श धंसा देखकर उनके होश उड़ गए। महिला को गड्ढे में देखकर तत्काल राहत और बचाव का प्रयास शुरू किया गया। परिजनों के साथ छोटे भाई अनुप मिश्रा और स्थानीय लोगों ने गड्ढे में सीढ़ी उतारी और काफी मशक्कत के बाद निशि मिश्रा को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस हादसे के पीछे मकान के नीचे बनी एक पुरानी संरचना को वजह माना जा रहा है। मकान मालिक पंडित अनुराग मिश्रा के मुताबिक, यह मकान वर्ष 1980 में उनके पिता और चाचा ने बनवाया था। बताया जाता है कि आजादी से पहले यहां उनके पूर्वजों की कचहरी लगा करती थी। कचहरी परिसर के नीचे अनाज भंडारण के लिए एक पुरानी खों बनाई गई थी। समय के साथ यह खों कमजोर होती चली गई और अब उसके ऊपर बने कमरे का फर्श अचानक धंस गया। बताया जा रहा है कि गड्ढा करीब 16 फीट गहरा है और उसके निचले हिस्से में पानी भी भरा हुआ है। आपको बता दे दो माह पहले सप्टेंबर को क़िला रोड स्थित हिन्नरिया गली में तीस फीट गहराई तक सड़क धस जाने से हड़कंप मच गया था।मोके पर पहुंचे पुरातत्व विभाग ने पुराना कुआं होने के बात कही थी। भिंड में घर के अंदर जमीन धंसने की इस घटना ने पुराने मकानों की मजबूती और उनकी नींव की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल महिला की जान बच गई, लेकिन जरा सोचिए, अगर इस हादसे के वक्त घर में छोटे बच्चे या परिवार के अन्य सदस्य मौजूद होते तो परिणाम कितना भयावह हो सकता था।0
0
Report
सड़क को लेकर अनोखी पहल, Gen-Z के प्रदर्शन के बाद आज उसी सड़क का हुआ भूमि पूजन,
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:सड़क को लेकर अनोखी पहल, Gen-Z के प्रदर्शन के बाद आज उसी सड़क का हुआ भूमि पूजन, सरकारी काम में जनभागीदारी की दिखी नई तस्वीर हमीरपुर में सड़क निर्माण को लेकर Gen-Z के प्रदर्शन के बाद अब एक नई तस्वीर सामने आई है। जिस सड़क को लेकर युवाओं ने आवाज उठाई थी, आज उसी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। युवाओं की पहल और उनकी सक्रियता के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। इस पूरे घटनाक्रम ने यह संदेश दिया है कि जनसमस्याओं को लेकर जागरूकता और जनभागीदारी से विकास कार्यों को गति मिल सकती है। हमीरपुर में सड़क निर्माण को लेकर Gen-Z यानी नई पीढ़ी के युवाओं की पहल अब चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, सड़क की समस्या को लेकर युवाओं ने पहले प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की थी और जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया था। प्रदर्शन के बाद आज उसी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। सड़क निर्माण की दिशा में हुई इस पहल को युवाओं की जागरूकता और जनभागीदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पूरे मामले में खास बात यह रही कि जिस सड़क को लेकर युवा सड़क पर उतरे थे, आज उसी सड़क के निर्माण की शुरुआत भूमि पूजन के साथ हुई। यह तस्वीर बताती है कि अपनी समस्याओं को लेकर जागरूक नागरिक विकास कार्यों में अहम भूमिका निभा सकते हैं।0
0
Report
मथुरा में खालिस्तानी धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस अलर्ट
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा-खालिस्तानी धमकी भरे ईमेल के बाद हड़कंप मथुरा पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आस पास क्षेत्र में चला चेकिंग अभियान डॉग स्क्वायड, कमांडो, पुलिस, एलआईयू ने की चैकिंग संदिग्ध वस्तु और लोगो की तलाशी धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने संभाला मोर्चा वॉक थ्रू अलर्ट0
0
Report
Advertisement
संभल में भू माफियाओं की अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त किया
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । दीवाली से पहले प्रशासन का भू माफियाओं को बुलडोजर झटका । बहजोई क्षेत्र के आनंदपुर फत्तेपुर में भू माफियाओं की अवैध प्लाटिंग पर बड़ा बुलडोजर एक्शन .. तहसील प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर / जे सी व्ही से ध्वस्त कराया । भू माफिया बिना ले आउट स्वीकृत कराए .और भूमि की श्रेणी परिवर्तित कराये बिना कर रहे थे अवैध प्लाटिंग । प्रशाशन की कार्यवाही से भू माफियाओं में हड़कंप मचा । बहजोई क्षेत्र के आनंदपुर फत्तेपुर का मामला ।0
0
Report
जेरला में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:बालोतरा जेरला में बुजुर्ग का शव मिलने से मचा हड़कंप, धारदार हथियार से हत्या की आशंका बालोतरा शहर के जेरला क्षेत्र में जिला अस्पताल के पीछे एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के घाव के निशान बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान नरपतसिंह राजपूत निवासी बालोतरा के रूप में हुई है। वहीं, मृतक के पुत्रों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे के कारणों और घटना में शामिल लोगों को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
महराजगंज के घर की सीढ़ियों से घड़ियाल मिला, वन-पुलिस ने रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में एक घर के अंदर घड़ियाल निकलने से हड़कंप मच गया। घर की सीढ़ियों के नीचे छिपे घड़ियाल को देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घड़ियाल को सुरक्षित रेस्क्यू कर रोहिन नदी में छोड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक महराजगंज के अड्डा बाजार स्थित राम जानकी मंदिर के समीप आशीष सिंह के मकान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब घर की सीढ़ियों के नीचे एक घड़ियाल दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि रात में आशीष सिंह की माता जी खाना खाने के बाद सोने जा रही थीं तभी उन्हें घर के अंदर से कुछ अजीब आवाज सुनाई दी। आवाज की जांच करने पर सीढ़ियों के नीचे घड़ियाल दिखाई दिया। इसके बाद परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को जानकारी दी। अड्डा चौकी प्रभारी की मौजूदगी में ग्रामीणों की मदद से घड़ियाल को सुरक्षित कब्जे में लिया गया। इसके बाद उसे रोहिन नदी के कुआंव घाट पर छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
Advertisement
निर्दलीय जीतने वालों को बीजेपी में शामिल कराने पर जेडीयू विधायक विनय चौधरी ने सवाल उठाए
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग जेडीयू के विधायक विनय चौधरी जेडीयू भाग लेने पहुंचे। कहा भाजपा ने निर्दलीय चुनाव जीते हुए लोगों को अपने पार्टी में शामिल करा ली; यह बड़ा सवाल है। मैं सब कुछ लिख कर लाया हूँ; बैठक में मैं अपनी सभी समस्याओं को रखूंगा।0
0
Report
निर्माणाधीन पुल का सपोर्ट ट्रैक गिरा, तीन मजदूर घायल
Padrauna, Uttar Pradesh:निर्माणाधीन पुल का सपोर्ट ट्रैक गिरा, तीन मजदूर घायल ढलाई के दौरान हुआ हादसा, बाल-बाल बची मजदूरों की जान; करोड़ों की लागत से बन रहे पुल की गुणवत्ता पर उठे सवाल 🔴 NH-28 पर हाटा के महाराणा प्रताप चौक के पास हादसा, मची अफरा-तफरी 🔴 पिलर के सपोर्ट ट्रैक का मलबा गिरने से तीन मजदूर दबकर घायल 🔴 ढलाई के दौरान हुआ हादसा, गनीमत रही कि तीनों मजदूरों की जान बच गई 🔴 निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल कुशीनगर। हाटा नगर के NH-28 हाईवे पर महाराणा प्रताप चौक के पास करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुल पर ढलाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुल के पिलर के सपोर्ट ट्रैक का मलबा अचानक गिरने से वहां काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।0
0
Report
भीलवाड़ा में एसीबी की कार्रवाई, garg पेट्रोल पम्प पर दबिश
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में एसीबी की कार्रवाई की खबर। garg पेट्रोल पम्प पर चल रही है कार्यवाही। एसीबी की टीम कर रही हैं कार्यवाही। अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा। सूत्रों से मिली जानकारी 50 हजार की रिश्वत लेने का मामला। आधिकारिक जानकारी आना बाकी है।0
0
Report
Advertisement
60.5 किग्रा गांजे के तहखाने के साथ कार पकड़ी, दो गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बेहद शातिर तरीके का खुलासा किया है। तस्करों ने अपनी सियाज कार के निचले हिस्से में बाकायदा गुप्त तहखाना बना रखा था, ताकि पुलिस की नजरों से बचाकर गांजे की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाई जा सके। लेकिन संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर इस कार पर पड़ गई और तलाशी में तस्करी का पूरा खेल उजागर हो गया। कार के नीचे बने गुप्त चैंबर से तीन प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखे गए 43 पैकेट गांजा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 60 किलो 500 ग्राम है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि तस्कर ओडिशा से गांजे की खेप लेकर सोनभद्र के रास्ते शाहजहांपुर जा रहे थे। ऑपरेशन शुद्धि के तहत एसओजी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए शाहजहांपुर के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल सियाज कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन शुद्धि चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चार नवंबर की रात रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम लोढ़ी स्थित टीवीएस गोदाम के पास एक सियाज कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। शुरुआत में कार सामान्य दिखाई दे रही थी, लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से जांच की तो उसके निचले हिस्से में विशेष रूप से तैयार किया गया गुप्त चैंबर सामने आया। इस तहखाने में गांजे की खेप छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने चैंबर से तीन प्लास्टिक के बोरों में रखे 43 पैकेट बरामद किए। तौल कराने पर गांजे का कुल वजन 60 किलो 500 ग्राम निकला। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए कार को ही गांजे की तस्करी का चलता-फिरता ठिकाना बना रखा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लैसना निवासी सत्ययम यादव पुत्र राजेश्वर यादव, उम्र करीब 21 वर्ष और अल्लागंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मनान निवासी सीबू अली पुत्र सब्बन अली, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में ओडिशा से गांजे की खेप लाकर शाहजहांपुर पहुंचाने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 892/2026 के तहत NDPSACT की धाराओं 8/20/27A/29/60/61 में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल सियाज कार को NDPSACT की धारा 60 के तहत जब्त किया गया है। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क और गांजे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। वहीं, पूरे मामले की जानकारी देते हुए एएसपी मुख्यालय मेविश टॉक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर ओडिशा से गांजे की खेप लेकर सोनभद्र के रास्ते शाहजहांपुर जा रहे थे। तस्करी के लिए सियाज कार के निचले हिस्से में विशेष रूप से गुप्त तहखाना तैयार कराया गया था, जिसमें गांजा छिपाकर रखा गया था। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने इस कार को पकड़ा और तलाशी में 60 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की। एएसपी ने बताया कि एसओजी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। बरामद गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक नए तरीके का खुलासा हुआ है।0
0
Report
दुमका में बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, राहुल गांधी पर तीखा हमला
Dumka, Jharkhand:दुमका में बीजेपी ने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली। यात्रा में शामिल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन, बीजेपी नेत्री एवं पूर्व विधायक सीता सोरेन सहित अन्य पार्टी नेता शामिल हुए। दुमका के यज्ञ मैदान से निकली बीजेपी की यह पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए वीर कुंवर सिंह पहुंची और सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर बरसे। पार्टी नेताओं ने कांग्रेस पर देश के अराजकता फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि झारखंड की जनता को भी बरगलाकर जेएमएम नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार राज्य में अराजकता फैला रही है। झारखंड में महागठबंधन की सरकार सिर्फ खनिज संपदा की लुट खसोट और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही है।0
0
Report
धनतेरस पर ट्रैफिक नियंत्रण: शहर में 200 जवान तैनात, जाम रोकने के लिए रणनीति
Ranchi, Jharkhand:धनतेरस में सड़को पर ट्रैफिक व्यवस्था स्मूथ हो इसके मद्देनजर बाजारों में विशेष रूप से ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है। अतिरिक्त 200 जवानों की तैनाती अपर बाजार और मेन रोड इलाके में की गई है। धनतेरस के मौके पर हर वर्ष बाजारों में भीड़ उमड़ती है ट्रैफिक जाम से लोग परेशान होते है। जिसे देखते हुए ट्रैफिक प्लान भी बनाया गया है चर्च रोड और मेन रोड इलाके में विशे Message जनवरी 15 थी? (कृपया ignore) फे चर्च रोड इलाके में गाड़ियों का परिचालन रोका जाएगा। बता दें कि यहां पर बर्तन की काफी दुकानें हैं जिस कारण इलाके में खासी भीड़ रहती है। वही अपर बाजार में जिन इलाकों में बर्तन और ज्वेलरी शॉप है उन रास्तों में भी डायवर्ट किया गया है। वही अगर मेन रोड इलाके में ट्रैफिक का दबाव ज्याद होता है तो रतन पीपी और कचहरी चौक चौक के बीच के पैच के रूट को डायवर्ट किया जा सकता है। वही मेन रोड इलाके में सैनिक मार्केट, चर्च रोड, टैक्सी स्टैंड और जिला स्कूल के साथ जयपाल सिंह स्टेडियम के पास लोगो से गाड़ियों को पार्क करने की अपील ट्रैफिक पुलिस के द्वारा की गई ताकि जाम की स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। वही रांची के मेन रोड और अपर बाजार में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है इसमें 50% महिला ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि बाजारों में मार्केटिंग करने निकली महिलाओं की सुरक्षा भी पुख्ता हो सके।0
0
Report
Advertisement
