icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
232101
Amit Kumar ShawAmit Kumar ShawFollow6d ago

चंदौली। हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल (गड़ासा) बरामद।

Mughalsarai, Uttar Pradesh:चंदौली की शहाबगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (गड़ासा) बरामद किया गया है। आपको बता दें कि बीते दिनों मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट के दौरान 52 वर्षीय कोमल तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में इलाज के दौरान वाराणसी ट्रामा सेंटर में व्यक्ति की मौत हो गयी थी। परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और मुखबीर की इनपुट पर कार्यवाही करते हुए आरोपी अमरनाथ यादव को शिवपुर गांव जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top