232101
Chandauli - गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को सजा, 20 साल बाद आया फैसला
Mughalsarai, Uttar Pradesh:जनपद चंदौली के अलीनगर थाने में बीते 10 अक्टूबर 2004 में दर्ज हुई गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। उक्त मामले में बलुआ क्षेत्र निवासी सुजीत सिंह को आरोपी बनाया गया था। चंदौली न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम, श्याम बाबू की अदालत ने आरोपी को 2 वर्ष का साधारण कारावास व 5 हज़ार रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में 1 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेतिया में आग लगने से घर जलकर खाक, दो मवेशी झुलसकर मौत
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां आग लगने से एक घर जलकर खाक हो गया है लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घर में रखे कपड़ा बर्तन अनाज सब कुछ जलकर खाक हो गया। दो मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई है। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। घटना नरकटियागंज ननकार मोतिहारी गांव की है। अलाव की आग से आग लगने की वजह बताई जा रही है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
अंता में जल संरक्षण के लिए साइकिल रैली, ईंधन बचाने का संदेश
Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता में वंदे गंगा जल संरक्षण को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें साइकिल रैली के माध्यम से आम जन को ईंधन बचाने सहित जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके मौके पर देवनारायण बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश भड़ाना ने कहा कि हमारा राजस्थान विकसित राजस्थान की श्रेणी में खड़ा हो इसके लिए समाज को जागृत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वातावरण पर्यावरण में बदलाव आ रहा है यह हमारे लिए चुनौती का संकेत है। हमारी आने वाली पीढ़ी को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए हमें हमारे नागरिक कर्तव्यों का अहसास होना चाहिए। इसके पूर्व कस्बे के मुख्य मार्ग से साइकिल रैली निकाली गई और बाद में खेमजी तालाब पर जल संरक्षण को लेकर शपथ दिलाई गई तथा खेमजी तालाब पर दीपदान किया गया। कार्यक्रमों को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोती लाल मीणा, बारां प्रधान मोरपाल सुमन, जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवाल ने भी संबोधित किया।0
0
Report
LNJP अस्पताल में नाबालिग से यौन उत्पीड़न: कंसलटेंट डॉक्टर हिरासत में
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में नाबालिग से यौन उत्पीड़न केस में कंसलटेंट डॉक्टर को लिया हिरासत में कुरुक्षेत्र:- जिला कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में तैनात कंसलटेंट डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार शैली पर नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोप में शैलेन्द्र शैली को पुलिस ने लिया हिरासत में आज होगा मेडिकल。 मामले में थाना यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत दी थी,जिसमें डॉक्टर पर POCSO Act 2012 की धारा 6 और 10 के तहत केस दर्ज हुआ है।0
0
Report
Advertisement
अबूझमाड़ में नक्सल मुक्ति के बाद विकास की नई राह: पेयजल-रहवास से शिक्षा तक
Narayanpur, Jharkhand:लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहा नारायणपुर अबूझमाड़ क्षेत्र अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र के कई गांवों में आज भी कुछ ग्रामीण झरिया (प्राकृतिक जलस्रोत) का पानी पीते हैं, वहीं सरकार द्वारा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि अबूझमाड़ एक बहुत बड़ा और दुर्गम इलाका है। अब क्षेत्र के नक्सलमुक्त होने के बाद गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य जारी है और कई क्षेत्रों में नल-जल सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। वन मंत्री ने कहा कि कुछ ग्रामीण वर्षों से झरिया का पानी पीने के आदी रहे हैं, इसलिए इस परंपरा में बदलाव आने में थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि, सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक गांव तक सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल सहित सभी बुनियादी सुविधाएं पहुंचें। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में अबूझमाड़ के सभी गांवों में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं का और अधिक विस्तार होगा, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा और क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से और मजबूती से जुड़ेगा।0
0
Report
सूरजपुर के उपचुनाव: 15 मतदान केंद्रों पर सुरक्षित और निष्पक्ष मतदान के लिए तैयारियाँ पूरी
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में होने वाले चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक वार्ड के लिए एक मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसके तहत कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और निर्धारित समय पर मॉक पोल की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। मतदान के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर मतदान दल में चार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है, जो मतदान केंद्रों और कक्षों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा क्षेत्र में निगरानी के लिए 11 पेट्रोलिंग पार्टियाँ गठित की गई हैं, जो नियमित गश्त करेंगी और किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। साथ ही दो सेक्टर मजिस्ट्रेट और दो सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो मतदान केंद्रों का भ्रमण कर पूरी व्यवस्था पर नियंत्रण रखेंगे; इनमें से एक मजिस्ट्रेट को सात और दूसरे को आठ मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है। सूरजपुर जिले के विभिन्न हिस्सों में आज पंच और दो स्थानों पर बीडीसी के पदों के लिए उपचुनाव के तहत मतदान हो रहा है, इन चुनावों के लिए मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद आज ही मतों की गिनती भी की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए गए हैं।0
0
Report
उत्तर बिहार में भारी बारिश के आसार, अगले 24-48 घंटे में गरज-चमक
Patna, Bihar:उत्तर बिहार में बादलों की सक्रियता लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सारण और सीवान जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। इन जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। राज्य में इस वर्ष 31 मई तक सामान्य से लगभग दोगुनी बारिश हो चुकी है। 1 मार्च से 31 मई तक राज्य में 169.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस अवधि में 85.3 मिमी होनी चाहिए थी। यानी, सामान्य से 99 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। बारिश का यह पैटर्न पिछले कई वर्षों की तुलना में काफी अलग रहा है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण राज्य में बारिश की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं।0
0
Report
Advertisement
फुलवारी शरीफ में मां की साड़ी से झूला, नाबालिग की मौत
Danapur, Bihar:खबर फुलवारी शरीफ से है जहाँ के मंझौली गान में खेल-खेल में सुदर्शन मांझी के पुत्र आदित्य कुमार की जान उस वक्त चली गई जब वह घर से अकेले खेलने के लिए गाँव के किनारे पेड़ में मां का साड़ी लेकर झूला झूल रहा था। लेकिन किसे मालूम था कि मां का वह साड़ी जो कभी उस बेटा का आँचल हुआ करता था वही झूला बनने के बाद मौत का फंदा बन जाएगा। जब तक गाँव और परिवार के लोगों को पता चलता तब तक वह फंदा में लटका नाबालिग की जान चली गई। परिजन दौड़े और उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जाँच में जुट गई। माँ ने भी नहीं सोचा होगा कि उसकी साड़ी ही उसके लाल का फांसी का फंदा बन जाएगी।0
0
Report
नई नगरपालिका बम्हनीडीह में पहली बार अध्यक्ष-पार्षद चुनाव आज; मतगणना 4 जून
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा, नवगठित नगर पंचायत बम्हनीडीह में आज पहली बार हो रहा है अध्यक्ष और पार्षद चुनाव। सुबह 8 बजे से 5 बजे तक चलेगी मतदान, अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी जबकि 15 वार्ड के लिए 49 प्रत्याशी आजमा रहे हैं अपना भाग्य, 15 वार्ड के लिए 15 बूथ बनाया गया है, बم्हनीडीह नगर पंचायत में 4390 मतदाता अपने नगर के लिए जनप्रतिनिधि चुनेंगे, 4 जून को होगी मतगणना.0
0
Report
सीहोर अमलाह के हाईवे पर रात में कार आग, लोगों ने बचाने की कोशिश की
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर सीहोर के अमलाह में इंदौर भोपाल हाईवे पर देर रात बीच सड़क पर एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार कार से अचानक धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए कार सवारों ने तुरंत गाड़ी रोकी और नीचे उतर गए।" कार से उतरते ही कार सवारों और स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने पानी और अन्य साधनों से आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की। लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि पल भर में ही पूरी कार लपटों से घिर गई। लोग बेबस होकर दूर खड़े तमाशा देखने को मजबूर हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है। सभी कार सवार पूरी तरह सुरक्षित हैं। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी。0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: बहन की हत्या के आरोपी आमिर घायल, तमंचे बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग, मुजफ्फरनगर पुलिस और बहन के हत्यारे के बीच मुठभेड़ पुलिस की गोली लगने से हत्यारा आमिर घायल, हत्यारे ने अपनी बहन आदिबा की गला रेतकर की थी हत्या, पुलिस ने हत्यारे से तमंचे कारतूस किये बरामद, police ने घायल बदमाश को उपचार के लिए CHC में कराया भर्ती, शाहपुर थाना क्षेत्र के बसी आदमपुर रोड पर मुठभेड़0
0
Report
फेसबुक दोस्ती से करोड़ों की ठगी: निखिल त्रिपाठी गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग फेसबुक दोस्ती के जरिए करोड़ों की ठगी पर एक्शन, निवेश पर मुनाफे का लालच देकर की थी करोड़ो की ठगी, मध्य प्रदेश का निवासी शातिर ठग निखिल त्रिपाठी गिरफ्तार, पुलिस ने 2 मोबाइल लैपटॉप 6 एटीएम कार्ड बरामद किये, पीड़ित के चौबीस लाख इकहत्तर हजार रूपये फ्रीज किये, आरोपी की विभिन्न राज्यों से 40 साइबर शिकायतें मिलीं, फेसबुक पर गीतिका बनकर फ्रेंडशिप कर की थी ठगी, मुजफ्फरनगर की साइबर थाना पुलिस ने की कार्रवाई。0
0
Report
उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर लापता महिला ट्रेकर की खोज जारी
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी तहसील के अंतर्गत दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग पर एक 30 वर्षीय महिला ट्रेकर 30 मई सुबह से लापता है। बताया जा रहा है कि तीन सदस्यीय ट्रेकर दल 29 मई को दयारा बुग्याल ट्रेक पर रवाना हुआ था और 30 मई को दल की एक महिला सदस्य बबीता पाण्डेय रहस्यमय तरीके लापता हो गई। जिला प्रशासन को सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा संबंधित विभागों को अवगत कराया गया पुलिस, राजस्व, वन विभाग, SDRF एवं अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा खोज एवं बचाव अभियान प्रारम्भ किया गया। कल बीते روز 31 मई को NDRF, SDRF के जवानों, डॉग स्क्वॉड, ड्रोन ऑपरेटर टीम तथा आपदा प्रबंधन विभाग की टीम को भी खोज एवं बचाव कार्य के लिए दायरा बुग्याल ट्रैक पर रवाना किया गया साथ ही वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अतिरिक्त टीमों को भी मौके पर भेजा गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खोज अभियान को पूरी गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए और लापता महिला ट्रेकर की सुरक्षित खोजबीन के प्रयास किए जाएं।0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर में बेरहम पिता की गिरफ्तारी: नाली में बेटी गिराने का मामला
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले में एक बेरहम पिता की तस्वीर सामने आई है। नगर के निराला नगर इलाके के रहने वाले योगेंद्र सिंह अपनी छोटी बच्ची को एक नाली में गिराकर पीट रहा है। मामला जब सोशल मीडिया के तहत पुलिस के सामने आया तो पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने तत्काल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए नगर कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कर आरोपी पिता की गिरफ्तारी का आदेश दिया। कप्तान के आदेश पर तत्काल सक्रिय हुई नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता योगेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और जमानत पर बाहर आया है।0
0
Report
येलो अलर्ट: यूपी के 63 जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवा का अनुमान
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ में सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।तेज़ हवाओ की वजह से मौसम बदl गया है। प्रदेश के 63 जिलों के लिए गरज-चमक, आंधी और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र।0
0
Report
उत्तर प्रदेश की 61 सीटों के लिए भाजपा का मेगा प्लान, जातीय गणित बुनना
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू उत्तर प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 61 सीटें के लिए भाजपा का मेगा प्लान तैयार इन 61 सीटों पर पिछले तीन चुनावों, 2012, 2017 और 2022 में लगातार पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है पार्टी अब इन सीटों के सियासी गणित को सुलझाने में जुट गई भाजपा इन 61 सीटों से विस्तृत चुनावी डेटा, जातीय समीकरण और बूथ-स्तर का फीडबैक इकट्ठा करने की योजना बना रही है, ताकि जमीन पर अपनी पकड़ मज़बूत करने के लिए हर सीट के हिसाब से एक रोडमैप तैयार किया जा सके जिन 61 सीटों पर भाजपा महामंथन में जुटी हैं, उनमें 22 पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थित हैं ये सीटें विशेष रूप से आज़मगढ़, मऊ, जौनपुर, गाज़ीपुर और मिर्ज़ापुर जिलों में हैं चुनावी अभियान के शुरुआती चरण में इन्हीं 61 मुश्किल सीटों को प्राथमिकता दी जाएगी इनके अलावा 13 सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं, जिनमें सहारनपुर, मुरादाबाद और बिजनौर जिलों की विधानसभा सीटें शामिल हैं पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इन 35 सीटों में से, समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में 27 सीटें जीती थीं तब रालोद सपा के साथ थी इनके अलावा ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने इनमे से तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी उस वक्त राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था 2022 में राजभर के अलावा राष्ट्रीय लोक दल ने भी सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था अब दोनो भाजपा के साथ है पार्टी साल भर पहले से ही इन 61 सीटों का जातीय गणित खंगालने में जुट गई है मुस्लिम बाहुल्य सीट भी इसमें शामिल है जिसपर भाजपा अलग से प्लान तैयार कर रही है0
0
Report
Advertisement
