232101
अलीनगर पुलिस ने दो पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, 9 गोवंश बरामद
Alinagar, Gorakhpur, Uttar Pradesh:अलीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 9 गोवंश बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान शाह और चांद खान के रूप में हुई है, जो बिहार के कैमूर जिले के निवासी हैं। उनके पास से एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया जिसमें गोवंश को क्रूरता से बांधकर वध के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलिया बेल्थरा रोड के जर्जर पुलिया से ई-रिक्शा पलटा, कई घायल
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के बेल्थरारोड में जर्जर पुलिया हादसे का कारण बना जब यात्रियों से भरा ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा में सवार कई यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी सवारियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान ई-रिक्शा नाले में गिर गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिया में सेफ्टी वाल न होने के कारण यह हादसा हुआ। ई-रिक्शा पुलिया से नीचे पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
सीतापुर में बुजुर्ग ने बीमारी से तंग आकर लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारी
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। बीमारी से ग्रसित बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली। कई दिनों से परेशान था बुजुर्ग पैर से ट्रिगर दबाकर गर्दन में मारी गोली। गोली लगते ही मौके पर हुई मौत। गोली की आवाज सुनते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महबूबाबाद थाना क्षेत्र का पूरा मामला。0
0
Report
खबर के अनुसार सीओ भरत पासवान की बाइट
Shravasti, Uttar Pradesh:खबर के अनुसार सीओ भरत पासवान की बाइट0
0
Report
Advertisement
सोशल मीडिया पर मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल वायरल वीडियो में राह चलते शख्स को पकड़ा बदमाशों ने का
Dausa, Rajasthan:दौसा सोशल मीडिया पर मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल वायरल वीडियो में राह चलते शख्स को पकड़ा बदमाशों ने कार से उतरकर बदमाशों ने की शख़्स की जमकर पिटाई पिटाई के बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे बदमाश 17 मई का बताया जा रहा घटनाक्रम मामले को लेकर थानाधिकारी भगवान सहाय ने कहा इसमें प्रकरण पंजीबद्ध हो चुका ओर तीनों आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए कोतवाली थाना क्षेत्र का है प्रकरण0
0
Report
झारखंड: शिक्षा योजनाओं को समय पर पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री की सख्त निगरानी
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शैक्षणिक योजनाओं का लाभ समयबद्धता के साथ विद्यार्थियों तक पहुंचाए जाने का दिया निर्देश मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना की विस्तृत समीक्षा की। ड्रॉप आउट मामलों में हो रहा निरंतर सुधार, राष्ट्रीय औसत से आगे है झारखंड। सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की संख्या बढ़ाकर 5 हजार किए जाने की योजना पर तेज गति से करें कार्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्ता शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना प्राथमिकता विद्यालयों में क्वालिटी एजुकेशन के साथ-साथ खेल गतिविधियों को दें बढ़ावा शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को गति दें .....हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्थाएं, आधारभूत संरचनाओं तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से पारदर्शिता के साथ अध्यनरत छात्र-छात्राओं तक ससमय पहुंचाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार झारखंड के बच्चों को बेहतर एवं क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। सभी सरकारी विद्यालयों में आधारभूत संरचना और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पठन-पाठन की नवीनतम एवं आधुनिक तकनीक से संबंधित संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम में निरंतर सुधार हो रहा है, बच्चों का रिजल्ट और ज्यादा अच्छा हो इस निमित्त शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्य सहित सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को गति दें। शिक्षकों के शत प्रतिशत पदों को भरना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में हजारों की संख्या शिक्षकों की बहाली हुई है, नियुक्ति प्रक्रिया निरंतर जारी रखते हुए रिक्त पदों को भरा जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नव नियुक्त शिक्षकों को ससमय वेतन मिले इस निमित्त सभी वेरिफिकेशन कार्य इस माह के अंत तक पूर्ण करना सुनिश्चित की जाए। ड्रॉप आउट मामलों में हो रहा निरंतर सुधार, राष्ट्रीय औसत से आगे है झारखंड मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य की आधारशिला होती है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित हो तथा प्रत्येक बच्चे को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाय। बैठक में मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा में ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आई है। ड्रॉप आउट के मामले में झारखंड राष्ट्रीय औसत से अच्छा है। शिक्षा विभाग द्वारा अभियान चलाकर ड्रॉप आउट बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जा रहा है। श्रम विभाग से समन्वय स्थापित कर वैसे बच्चों का चिन्हित किया जा रहा है, जो बच्चे मजदूरी या कोई अन्य कार्य से जुड़े हैं और स्कूली शिक्षा से वंचित हैं। किताब, पठन-पाठन सामग्री एवं साइकिल वितरण कार्य भी समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है। अब बच्चे मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उतीर्ण हो रहे हैं, जिन विद्यालयों में बच्चों का रिजल्ट ठीक नहीं रहा है, वैसे विद्यालयों को चिन्हित कर सभी सुविधा, व्यवस्था एवं शिक्षकों की उपलब्धता सहित प्रत्येक बिंदुओं पर सुधार हेतु विभाग विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी विद्यालयों में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए एवं आईसीटी लैब की सुविधा दुरुस्त करें। सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की संख्या बढ़ाकर 5 हजार किए जाने की कार्य योजना पर तेजी से कार्य करें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के भीतर सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की संख्या बढ़ाकर 5 हजार किए जाने की कार्य योजना पर तेजी से कार्य करें, ताकि प्रत्येक पंचायत तक स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को क्वालिटी एजुकेशन पहुंचाई जा सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अगले 6 से 8 महीने के भीतर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी विद्यालय सिंगल टीचर के भरोसे न चले। विद्यालय प्रबंध समितियों से समन्वय स्थापित कर स्थानीय पढ़े-लिखे अहर्ता रखने वाले इच्छुक युवाओं को शिक्षक के रूप में जोड़ें। विशेष कर छात्राओं को भी मौका दें, ताकि शिक्षकों की कमी से किसी भी विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के प्रत्येक पंचायतों में अच्छे स्कूल होंगे, तभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य उज्ज्वल करेंगे। सभी सरकारी विद्यालयों के पठन-पाठन कार्य में एकरूपता लाना सुनिश्चित करें । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत परिवहन सुविधा का संचालन करें, ताकि बच्चे घर से स्कूल एवं स्कूल से घर तक पहुंचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी विद्यालयों के परिसरों व्यापक रूप से वृक्षारोपण का अभियान शुरू कराएं। अभिवंचित बच्चों को आवासीय सुविधा और क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से निर्देश दिया कि राज्य के भीतर संचालित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत अभिवंचित वर्ग के बच्चे-बच्चियों को आवासीय सुविधा सहित क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करें। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि राज्य के भीतर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालयों की कुल संख्या 26 है। इन स्कूलों में लगभग 4 हजार विभिन्न प्रकार के अभिवंचित बच्चों को रहने-खाने की पूरी सुविधा के साथ निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालयों के भवनों के रख-रखाव सहित सभी कार्यों को सुदृढ़ किया गया है। विद्यालयों में क्वालिटी एजुकेशन के साथ-साथ खेल गतिविधियों को दें बढ़ावा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से निर्देश दिया कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दें। वैसे बच्चे-बच्चियों को चिन्हित करें, जो खेल प्रतिस्पर्धा में बहुत अच्छा परफॉर्मेंस कर रहे हैं ताकि उन्हें खेल के क्षेत्र में और आगे बढ़ाया जा सके। राज्य के भीतर खेल के क्षेत्र में हमारे कई बच्चों ने झारखंड का नाम भी रोशन किया है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विद्यालयों में बच्चों को स्पोर्ट्स किट्स उपलब्ध कराया जा रहा है। राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तहत झारखंड के बच्चों की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। शारीरिक शिक्षा के शिक्षक खेल गतिविधियों की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रस्तावित दिशोम गुरु शिबू सोरेन विद्यालय की स्थापना हेतु एक सप्ताह के भीतर डीपीआर प्रस्तुत करने का निर्देश बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के समक्ष अधिकारियों ने जगुआर कैंपस रांची में बनाए जाने वाले प्रस्तावित दिशोम गुरु शिबू सोरेन विद्यालय की स्थापना हेतु चिन्हित भूमि का पीपीटी प्रजेंटेशन रखा। मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि जगुआर कैंपस रांची में ही 6 एकड़ भूमि विद्यालय निर्माण हेतु विभाग द्वारा चिन्हित किया गया है। मुख्यमंत्री को विद्यालय स्थापना की कार्य योजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री को इस संबंध में अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर राज्य सरकार को इस प्रस्ताव से संबंधित डीपीआर समर्पित करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन विद्यालय शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है。 मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ऑनलाइन माध्यम से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, बुंडू के स्कूल प्रबंधन के साथ जुड़े एवं स्कूल में स्थापित सभी सुविधाओं की जानकारी ली。0
0
Report
उड़ीसा के कालाहांडी में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से छह मजदूरों की मौत
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर दम घुटने से 6 लोगो की हुई मौत, उड़ीसा राज्य के कालाहांडी जिले के मदनपुर-रामपुर इलाके के गौड़ कार्लाखुंटा गांव की घटना, निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर काम करने के दौरान दम घुटने से छह लोगों की हुई मौत, टैंक के भीतर अचानक दम घुटने से हुई घटना, ऑक्सीजन की कमी के कारण सभी बेहोश, देखते ही देखते रेस्क्यू की कोशिश एक बड़े हादसे में बदल गई, सभी लोगों को टैंक से बाहर निकाल कर भेजा गया अस्पताल, डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत किया घोषित, दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में पसरा मातम।0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल: 15 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत, 14 मोबाइल CFSL भेजे गए
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): SHYAMAL KUMAR GHOSH (SPECIAL PUBLIC PROSECUTOR, NIA SPECIAL COURT, CITY SESSIONS COURT KOLKATA) ON COURTS GRANTS JUDICIAL CUSTODY OF 15 ACCUSED IN CONNECTION WITH ALLEGED ROAD BLOCKADE & DETENTION OF JUDGES DURING SIR PROCESS IN WEST BENGAL/ 14 MOBILE PHONES SEIZED & SENT TO CFSL BY NIA NIA के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर श्यामल कुमार घोष ने कहा, ...हमने 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी और कोर्ट ने इसे मंज़ूर कर लिया... 15 मोबाइल फ़ोन ज़ब्त किए गए हैं। हम इन फ़ोन को जांच के लिए CFSL (सेंट्रल फ़ॉरेन्सिक साइंस लेबोरेटरी) भेजेंगे..0
0
Report
पशुपालन मंत्री बोले-गोवंश के लिए चारे-पानी की कमी नहीं होगी; ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत बोले-पशुओं के लिए चारे पानी की नहीं होगी कमी जैसलमेर में बड़ी संख्या में गोवंश के शव मिलने के बाद पैदा हुई स्थिति को लेकर पशुपालन और गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा है कि जिस कारण से यह स्थिति पैदा हुई है उसका निष्पादन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ठेकेदार और संबंधित निकाय के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है, ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जा चुकी है और जिन निकायों से इस तरह की खबरें आई हैं उनके संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगे भविष्य में ऐसा ना हो, इसके लिए मुख्य सचिव से बात की गई है। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों को गोवंश के लिए चारे, पानी और छाया की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं । इस बारे में संबंधित कलेक्टर को भी अवगत करवा दिया गया है। इस मामले को लेकर हमारे संवाददाता ने पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत से बात की。0
0
Report
सूरजपुर में FIR के बाद कांग्रेस प्रदर्शन जारी, अल्टीमेटम खत्म नहीं तो आमरण अनशन
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर अपडेट, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर FIR दर्ज होने का मामला, धरना स्थल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद, 25 घंटे बीतने के बाद भी नहीं मांग नहीं हुई पूरी थाने के सामने प्रदर्शन जारी, टी एस सिंह देव और दीपक बैज ने 6 बजे तक दिया है अल्टीमेटम नहीं तो होगी आमरण अनशन और क्रमिक भूख हड़ताल भाजपा कार्यकताओं पर FIR दर्ज करने सहित कांग्रेस उपाध्यक्ष पर दर्ज FIR मामले से आर्म्स एक्ट हटाने और थानेदार पर कार्रवाई की कर रहे मांग, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात विश्रामपुर थाना का मामला0
0
Report
Advertisement
रोहित पवार ने प्याज किसानों की परेशानी पर सरकार से दाम बढ़ाने की माँग की—नागपुर/नासिक/महाराष्ट्र की पूरी खबर
Noida, Uttar Pradesh:NASHIK (MAHARASHTRA): ROHIT PAWAR (NCP-SCP) ON 12 YEARS OF PM NARENDRA MODI-LED union GOVERNMENT/ INFLATION/ FUEL PRICE HIKE/ NASHIK INFRASTRUCTURE & TRAFFIC ISSUES/ FARMERS PROTEST AGAINST RING ROAD PROJECT IN NASHIK AHEAD OF SIMHASTHA KUMBH MELA NASHIK 2027/ ONION PRICE CRASH IN MAHARASHTRA नासिक, महाराष्ट्र: NCP-SCP नेता रोहित पवार ने कहा, "लोगों के हित के लिए लड़ना हमारी जिम्मेदारी है, जो प्याज़ के किसान महाराष्ट्र में हैं। उन्हें बहुत तकलीफ है... किसानों का नुकसान हो रहा है। अगर लोगों ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार को चुना है तो उनकी जिम्मेदारी है कि फसलों के दाम बढ़ाएं..."0
0
Report
गौरीबाजार नगर पंचायत अध्यक्ष ने बिजली आपूर्ति को लेकर उठाई आवाज
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मद्धेशिया ने अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग को पत्र भेजकर नगर क्षेत्र में ग्रामीण फीडर से हो रही बिजली आपूर्ति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पत्र में बताया कि नगर पंचायत के वार्ड संख्या-03 असरफ नगर में 250 केवीए, वार्ड संख्या-01 चन्द्रशेखर आजाद नगर में 10 केवीए के पांच ट्रांसफार्मर तथा वार्ड संख्या-04 रामपुर पाण्डेय टोला में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रूरल वेस्ट फीडर से संचालित हो रहा है। इससे संबंधित वार्डों के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने मांग किया कि जब तक इन वार्डों की बिजली आपूर्ति टाउन फीडर से नहीं जोड़ी जाती, तब तक वेस्ट फीडर को भी टाउन फीडर के बराबर चलाया जाए ,जिससे उन वार्डो को भी टाऊन की तरह बिजली की आपूर्ति हो, ताकि कस्बे की जनता के बीच किसी प्रकार का भेदभाव की भावना उत्पन्न न हो।0
0
Report
बहेड़ी पुलिस ने 200 ग्राम अफीम के साथ युवक को दबोचा
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 200 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नई प्लाटिंग क्षेत्र में एक कोठरी के पीछे संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मादक पदार्थ बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था और इसी से परिवार का खर्च चलाता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कौशल कुमार निवासी पीलीभीत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में इंस्पेक्टर अंकित सिंह बघेल, उपनिरीक्षक रजनीश कुमार, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार और कांस्टेबल अमरजीत शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र में राव नरेंद्र सिंह ने महंगाई पर भाजपा से सवाल, दाम घटाने की मांग
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह आज कुरुक्षेत्र के पिपली पेराकीट में पहुंचे यहां पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर उनकी समस्याएं जानी और 121 बातचीत कर कार्यकर्ताओं को उनसे सीधा संपर्क करने की बात भी कहीं। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है युवाओं के हितों की अनदेखी की जा रही है और पेपर लीक मामलों के चलते हरियाणा में युवा आत्महत्या कर रहे हैं उन्होंने सरकार से पेट्रोल डीजल के दाम कम करने का अनुरोध भी किया इस मौके पर विजेंद्र सिंह की यात्रा के समापन पर बड़े नेताओं के न पहुंचने पर पूछा जाने पर उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान खुद राहुल गांधी पहुंचे थे और समापन पर मैं खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वहां मौजूद रहा । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने के साथ सारी कांग्रेस वहां पहुंची हुई मानी जाए।0
0
Report
कैथल में नशा मुक्त अभियान: 2 तस्कर गिरफ्तार, 25.6 किलो डोडा पोस्त व चरस बरामद
Kaithal, Haryana:कैथल: नशा मुक्त अभियान — 2 मामलों में 2 तस्कर काबू, 25.6 किलो डोडा पोस्त व 1.056 किलो चरस बरामद एंकर: जिला पुलिस ने एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर युवा वर्ग को नशे से बचाने व "नशा मुक्त हो" अभियान के तहत नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई जारी रखी है। इसी के तहत सीआईए-1 पुलिस व नशा मुक्ति जागरूकता टीम/एंटी नारकोटिक सेल-2 ने अलग-अलग संचालित कार्रवाई में कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मात्रा में बड़ी तस्करी नशीला पदार्थ बरामद किया है। पहला मामला तितरम क्षेत्र का है जहाँ सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह व टीम ने सूचना के आधार पर एनएच-152, प्यौदा तितरम चौक पर नाकाबंदी की। तितरम मोड़ की ओर से आई एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका गया, जिसने पलटकर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए की पहचान बाता गांव के संदीप के रूप में हुई। तलाशी में उसके कब्जे से 1 किलो 56 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। दूसरा मामला रत्ता खेड़ा — लुकमान का है। नशा मुक्ति जागरूकता टीम व एंटी नारकोटिक सेल-2 प्रभारी पीएसआई शनेष के नेतृत्व में मिली सूचना पर रत्ता खेड़ा लुकमान निवासी साहब सिंह के घर पर छापा मारा गया। घर से दो प्लास्टिक कट्टों में कुल 25 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है। हाल के दो महीनों में कुल 36 मामलों में 54 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया जा चुका है। इनमें से 7 मामले कमर्शियल क्वांटिटी के हैं, जिनमें 10 आरोपी विशेष रूप से काबू किए गए। जिला पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बाइट गुरविंदर सिंह डीएसपी कैथल0
0
Report
शाहदरा: कृष्णा नगर पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा
New Delhi, Delhi:शाहदरा जिले के थाना कृष्णा नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक चोरी के मामले का खुलासा कर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी इलाके में चोरी और मोबाइल स्नैचिंग की कई वारदातों में शामिल बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक वर्मा (23 वर्ष) निवासी करावल नगर, दिल्ली तथा आशीष (28 वर्ष) निवासी वैगाबॉन्ड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 21 मई 2026 की रात करीब 12:30 बजे शिकायतकर्ता ने अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल फैक्ट्री के बाहर खड़ी की थी और आराम करने के लिए अंदर चला गया। फैक्ट्री के अंदर उसने दो वीवो मोबाइल फोन भी टेबल पर रखे हुए थे। जल्दबाजी और लापरवाही में वह फैक्ट्री का दरवाजा अंदर से लॉक करना भूल गया। सुबह करीब 5 बजे जब उसकी आंख खुली तो दोनों मोबाइल फोन गायब थे। बाहर जाकर देखा तो फैक्ट्री के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल भी चोरी हो चुकी थी। मामले में थाना कृष्णा नगर में FIR नंबर 182/26, धारा 305(a)/305(b)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कृष्णा नगर की एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें SI हर्षवर्धन, ASI राहुल (TST), HC नीरज, HC सचिन चिकारा, ASI संजीव कुमार (आईओ), HC जितेंद्र, कांस्टेबल अरविंद, HC अभय पंवार (TST) और HC जितेंद्र (TST) शामिल थे। पूरी कार्रवाई SHO कृष्णा नगर के नेतृत्व में ACP गांधी नगर एवं DCP शाहदरा के मार्गदर्शन में की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय सूत्रों और तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश शुरू की। 23 और 24 मई की दरम्यानी रात पुलिस ने एम.पी. पार्क के पास दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी आशीष ने इस वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल की। उसने थाना कृष्णा नगर में दर्ज कई अन्य चोरी के मामलों में भी शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर चार अन्य ई-एफआईआर मामलों का भी खुलासा हुआ है। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे रात के समय घरों और अकेले लोगों की रेकी कर चोरी और मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। बरामदगी: • चोरी की एक मोटरसाइकिल • एक वीवो मोबाइल फोन आरोपी आशीष पहले भी चोरी के मामलों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ थाना कृष्णा नगर में कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
