अब बुलंदशहर के भेजे पानी से बुझायेंगे आगरा और मथुरा के लोग अपनी प्यास
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा तहसील के पलरा झाल गंग नहर जल निगम के पानी ट्रीटमेंट प्लांट से आगरा और मथुरा को प्रतिदिन 150 क्यूसेक पानी दिया जाता है। अधिकारियों के अनुसार 140 क्यूसेक पानी आगरा और 10 क्यूसेक पानी मथुरा को जाता है। लेकिन पिछले 3 दिनों से पानी की सप्लाई बाधित होने के कारण आगरा में पानी की किल्लत उत्पन्न हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्टर करके इस पानी को पीने योग्य बनाकर सप्लाई किया जाता है, लेकिन इस समय सप्लाई ठप होने से स्थिति गंभीर बन गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
